सुबह जल्दी उठने का तरीका और उपाय, जिससे सुबह बड़ी आसानी से उठा जा सकता है

0

सुबह जल्द उठना जरुरी होता है यह सभी कहते है। हमसे बड़े हमें यह ही कहते है की सुबह जल्द उठा करो। लेकिन कोई यह सुबह जल्दी उठने का तरीका नहीं बताता है। काफी लोग सुबह जल्द उठना चाहते है और सुबह की उठने की कोशिस भी करते है लेकिन सुबह जल्द नहीं उठ पाते है। इसका कारण यह है कि वह ही लोग सुबह जल्द इस लिए नहीं उठ पाते है क्योंकि उन्हें सुबह उठने का तरीका ही नहीं पता होता है।

सुबह उठने के बहुत से फायदे देखने को मिलते है। दिन में काफी समय किसी काम को करने को मिलता है। लेकिन समस्या यह है कि आखिर सुबह जल्द कैसे उठा जाए। जब कोई सुबह उठ ही नहीं पाएगा तो वह सुबह उठने का फायदा ले पाएगा।

सुबह जल्दी उठने का तरीका

सुबह जल्दी उठने का तरीका

सुबह जल्दी उठने के तरीके और उपाय होते है। इस तरीको और उपाय से सुबह जल्द उठा जा सकता है। सुबह जल्दी उठने का समय सभी के लिए अलग हो सकता है। यह समय आपको खुद तैय करना होगा।

रात को जल्द सोए

सुबह जल्दी उठने के लिए सबसे जरुरी है कि रात को जल्द सोया जाए। इंसान के शरीर को एक दिन में करीब 8 घंटे की नींद लेना जरुरी होता है। इस प्रकर जिसको सुबह जल्द उठना तो वह सबसे पहले यह तैय कर ले की सुबह उन्हें कितने बजे उठना है।

उसके बाद यह कैलकुलेट कर ले कि सुबह इस समय पर उठने के लिए उन्हें रात को कितने बजे सोना चाहिए ताकि 8 घंटे की नींद पूरा हो सके। इस प्रकार से कोई भी सुबह जल्द उठ सकता है बिना अलार्म के भी।

यह भी पढ़े: 8 तरीके अच्छी नींद आने के

सुबह जल्दी उठने के लिए खुद को कोई बड़ा कारण दे

अगर सुबह खुद को जल्द उठाना है तो सुबह उठने के लिए खुद को कोई बड़ा कारण देना होगा। जिससे वह कारण या लक्ष्य सुबह जल्दी उठने पर मजबूर कर दे।

अगर बिना कोई बड़ा कारण या लक्ष्य के कोई सुबह जल्दी उठने की कोशिस करेगा तो वह असफल हो सकता है। लेकिन लक्ष्य इंसान को किसी भी काम को करावा सकती है। इसलिए सुबह उठने के लिए जीवन में कोई बड़ा लक्ष्य जरुरी बनाये या तैय करे।

सुबह जल्दी उठने के लिए अलार्म का प्रयोग करे

सुबह जल्दी उठने के लिए अलार्म का प्रयोग करे

सुबह जल्दी उठने के लिए अलार्म का भी प्रयोग करना जरुरी होता है। काफी लोग ऐसे भी होते है जो बिना अलार्म के सुबह उठ ही नहीं पाते है।

ऐसे में उन्ही अलार्म की जरूरत होती है। सुबह जब अलार्म बजता है तो उसके कारण सही समय पर नींद खुल जाती है। लेकिन अलार्म को पास न रखे। अलार्म को पास रखने से सुबह नींद में ही अलार्म को बंद कर सकते है। जिससे अलार्म का प्रयोग करने से कोई फायदा नहीं होगा।

सुबह जल्दी उठने के लिए रोज निर्धारित समय पर सोए

सुबह जल्द उठना कोई न तो कठिन काम है और न ही आसान है। अगर एक या दो दिन सुबह जल्द उठना हो तो बड़े आराम से उठा जा सकता है। लेकिन हर रोज सुबह जल्द उठना कठिन हो जाता है। जिसे भी रोज सुबह जल्द उठना हो वह प्रतिदिन निर्धारित समय पर ही सोए और निर्धारित समय पर ही सुबह जागे। धीरे धीरे यह आदत बन जाएगी उसके बाद सुबह जल्दी उठने में कोई दिक्कत नहीं होगी। यह तरीका काफी जरुरी तरीकों में से एक है।

सुबह जल्दी उठने के लिए रात को सही भोजन ले

सुबह जल्दी उठने के लिए रात को सही भोजन का सेवन करे। सही भोजन का मतलब यह है कि वह भोजन न करे जिससे ज्यादा नींद लगता हो। इसके साथ ही साथ रात को ज्यादा खाना भी खाने के कारण सुबह जल्द नींद नहीं खुलता है। इस छोटी और असर दार बातो पर ध्यान रखना काफी जरुरी होता है।

सुबह जल्दी उठने के लिए खुद पर विश्वास करें

खुद पर विश्वास करना किसी काम के लिए काफी जरूरी होता है। जो भी खुद पर विश्वास करता है वह कुछ भी कर सकता है। इसलिय सुबह जल्दी उठने के लिए खुद पर विश्वास करे की आप जरूर सुबह जल्द और सही समय पर उठ जाएगे। यह विश्वास आपको खुद ही सुबह जल्द और सही समय पर उठा देगा।

यह भी पढ़े: सकारात्मक सोच की शक्ति

सुबह जल्दी उठने के लिए शांत कमरे में सोये

सुबह जल्दी उठने के लिए शांत कमरे में सोना इसलिए जरुरी है क्योंकि शांत कमरे में नींद अच्छे से पूरी हो जाती है। किसी भी तरह का कोई आवाज न होने के कारण कम समय में ही नींद पूरी हो जाती है। इसके कारण सुबह जल्दी उठने में कोई दिक्कत नहीं होता है। वही शांत कमरे में न सोने के कारण नींद नहीं पूरा हो पाता है और सुबह जल्द नींद नहीं खुलता है।

सुबह जल्दी उठने के लिए रात को मोबाइल या कंप्यूटर का प्रयोग न करे

सुबह जल्दी उठने के लिए रात को मोबाइल या कंप्यूटर का प्रयोग न करे

मोबाइल या कंप्यूटर का प्रयोग करने से रात को जल्द नींद नहीं आता है। काफी बार मोबाइल या कंप्यूटर का इस्तमाल करते ही आधी रात गुजर जाती है। मोबाइल और कंप्यूटर दोनों से ही ब्लू लाइट निकलती है जिसके कारण आँखो से नींद गायब सा हो जाता है। अब अगर कोई रात को जल्द सोएगा ही नहीं तो सुबह जल्द उठ कैसे सकता है। तो सुबह जल्दी उठने के लिए रात के समय या उस समय जब सोने जा रहे हो तो मोबाइल, कंप्यूटर या टीवी का प्रयोग न करे।

सुबह जल्दी उठने के लिए नशा न करे

नशा से शरीर पर काफी बुरा असर पड़ता है। नशा के कारण काफी लोग जल्द उठ भी नहीं पाते है। इस लिए सुबह जल्दी उठने के लिए नशा बिल्कुल ही छोड़ दे।

सुबह जल्दी उठने के लिए रात को ज्यादा चीनी का सेवन न करे

किसी भी चीज का ज्यादा सेवन करने से वह शरीर के लिए नुकसान का कारण ही बनता है। रात के समय ज्यादा चीनी या दूध में ज्यादा चीनी डाल कर पिने से काफी देर तक नींद लगता है। इसलिए सुबह जल्द उठना है तो ज्यादा चीनी का सेवन न करे।

सुबह जल्दी उठने के लिए अँधेरे में सोये

इंसान को हमेशा अंधेरे में ही सोना चाहिए। अँधेरे में सोने से इंसान के ऊपर काफी अच्छा प्रभाव पड़ता है। रात को अँधेरे में सोने से नींद पूरी हो जाती है और जब सुबह की रोशनी शरीर पर पड़ती है तो खुद ही नींद खुल जाती है। इसलिए ज्यादा से जायदा अँधेरे कमरे में सोने की कोशिस करे।

सुबह जल्दी उठने के लिए अगले दिन का प्लान बनाये

सुबह जल्दी उठने के लिए अगले दिन का प्लान बनाये

यह है आखिरी पर काम नहीं है। सुबह जल्दी उठने के लिए हर रोज अगले दिन को करने वाले हर कार्य का प्लान बनाने ले कि अगले दिन कब क्या करना है। किस समय पर कौन सा काम जरुरी है। सभी कुछ जो अगले दिन करना है। यह सभी प्लान बस दिमाग में न रखे से अपने फ़ोन में नोट करके या किसी कॉपी में लिखकर जरूर रखे।

यह भी पढ़े: अकेले खुश कैसे रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here