अच्छा इंसान कैसे बने? अच्छा इंसान बनने का तरीका | how to become a better person in Hindi

0

एक बुरा इंसान बनना आसान होता है। लेकिन एक अच्छा इंसान बनना काफी मुश्किल होता है। इसके साथ ही अच्छा इंसान बने रहने भी कठिन होता है।

इस दुनिया में जो चीजें कठिन होती है लोग उसे पसंद करते है। इसी तरह से अच्छा इंसान बनना तो कठिन होता है पर लोग अच्छे इंसान को बहुत ज्यादा पसंद करते है।

आज तक दुनिया अच्छे इंसान को ही पसंद करती है। अच्छे इंसान के मर भी जाने के बाद भी उसका अस्तिव इस दुनिया में मौजूद रहता है।

इसके बहुत से उदहारण मौजूद है। जैसे महात्मा गाँधी।

वही बुरे इंसान को दुनिया कभी पसंद नहीं करती है। बुरे इंसान का अस्तित्व उसक मर जाने पर ही ख़त्म हो जाती है। और अगर उसकी अस्तिव दुनिया में रहती भी है तो लोग उसे पसंद नहीं करते है।

तो अगर आप भी एक अच्छा इंसान बनना चाहते है तो हम यहाँ पर जानेगे कि हम अच्छे इंसान कैसे बन सकते है।

यह भी पढ़े: कोई इंसान बुरा क्यों होता है

बुरी आदत को छोड़ दें

एक अच्छा इंसान बनने के लिए आप सबसे पहले अपनी बुरी आदत को छोड़ दे। एक बुरे आदमी को उसकी बुरी आदत ही उसे बुरा बनाती है।

आपके अंदर जो भी बुरी आदत है उस जल्द से जल्द छोड़ दे उसके बाद आप एक अच्छे इंसान बन सकते है।

हर एक इंसान के अंदर कुछ न कुछ आदत तो होती है। अब बुरी आदत को छोड़ने के बाद हमे अच्छी आदत को सीखना चाहिए।

अगर आप बस बुरी आदत को छोड़ने के बारे में सोचेंगे तो आप अपनी बुरी आदत को नहीं छोड़ पाएगे।

वही अगर आप बुरी आदत के स्थान पर अच्छी आदत को सीखेंगे तो आप आसानी के साथ अपनी बुरी आदत को छोड़ सकते है।

बुरी सोच को खुद से दूर करे

एक बुरे इंसान को बुरा बनाती है उसकी सोच। जिस इंसान की सोच बुरी हो जाती है। वह इंसान कभी भी अच्छा इंसान नहीं बन सकता है।

बुरा सोच होने के कारण वह कुछ-कुछ समय में कुछ-कुछ बुरा करता रहता है। किसी भी इंसान को एक अच्छा इंसान बनने के लिए उसे अपनी बुरी सोच को खुद से दूर कर देना चाहिए।

बुरी सोच को बस एक दिन में खुद से दूर नहीं किया जा सकता है। लेकिन कुछ समय मेहनत के बाद बुरी सोच खत्म हो जाएगी।

अपनी बुरी सोच को छोड़ने के लिए आप अच्छी सोच को शामिल कर ले।

यह भी पढ़े: नकारात्मक विचार और सोच को कैसे दूर करे

अच्छे काम को करें

एक अच्छा इंसान बनने के लिए आप अच्छे काम भी करे। अच्छा काम एक अच्छे इंसान की पहचान होती है।

वही एक बुरा काम एक बुरे इंसान की पहचान होती है। आपसे जितना हो सके उतना अच्छा काम करे।

इसके साथ ही आप अपने अच्छे काम के तारीफ को सुनने के लिए बेताब न रहे। आपके अच्छे काम का तारीफ दूसरे खुद ही करेंगे।

आप अपने अच्छे किये हुए काम को किसी दूसरे के साथ साझा भी न करें। बस अच्छा काम करे और उसे तुरंत भूल जाए। आपके अच्छे काम का फल आपको जरूर मिलेगा।

अच्छी भाषा का इस्तेमाल करें

हमारी भाषा हमारी पहचान होती है। हमारे बारे में दूसरे हमारे भाषा से ही समझ लेते है। एक अच्छा इंसान बनने के लिए अच्छे भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए।

हर एक भाषा खुद में अच्छा होता है। यहाँ पर अच्छा भाषा का मतलब है कि किसी भाषा के अच्छे सब का इस्तेमाल करना। इसके साथ ही दूसरों को प्रेम और इज्जत से बात करना।

दूसरों की भलाई करे

एक अच्छा इंसान बस खुद के बारे नहीं सोचता है। वह दूसरों की भलाई भी करता है। भलाई करना किसी एक अच्छे इंसान की पहचान होती है।

कभी भी एक बुरा इंसान किसी की भलाई नहीं कर सकता है। इसके साथ ही अच्छा इंसान वह होता है जो हर किसी की भलाई करता है।

चाहे कोई उसका दुश्मन ही क्यों न हो। तो एक अच्छा इंसान बनने के लिए आप आज से भलाई करना शुरू कर दे।

यह भी पढ़े: खुद को मोटीवेट कैसे करे

भले लोगों के साथ रहे

हम सब जानते है कि हम जैसे लोगों के साथ हम वैसे ही बन जाते है। एक भला आदमी भले आदमी के साथ रहना पसंद करता है और एक बुरा इंसान बुरे इंसान के साथ रहना पसंद करता है।

अच्छा इंसान बनने के लिए आप भले और अच्छे लोगो के साथ रहना शुरू करे। अच्छे लोगो को अपना दोस्त बनाये।

इसके साथ ही अपने दिन का अधिक से अधिक समय उसके साथ बिताये। अब किसी भले इंसान के साथ दोस्ती करना और समय बिताना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

तो आप भले लोगो कि लिखी हुई किताब को पढ़े। भले लोगो की जीवनी पढ़े। भले लोग के ऊपर लिखी किताब को पढ़ना उसके साथ समय बिताने जैसा ही होता है।

दूसरों को क्षमा करें

आप खुद को अच्छा बनाने के लिए दूसरों को क्षमा करें। दूसरों से कुछ भी गलती होती है तो उस माफ़ कर दे।

भले ही उसकी इस गलती का अहसास कराये, ताकि वह फिर से ऐसी गलती न करे। लेकिन साथ ही क्षमा भी करे।

वही बुरा इंसान खुद के लिए क्षमा तो मांगता है लेकिन दूसरो को कभी क्षमा नहीं करता है।

ईमानदार बने

एक अच्छे इंसान की पहचान हमेशा ईमानदारी से होती है। अच्छा इंसान हमेशा ईमानदार बना रहता है।

चाहे कुछ भी हो जाए, अच्छा आदमी हमेशा ईमानदार ही होता है। इसके साथ ही अच्छा आदमी हमेशा सच बोलता है।

आपको भी एक अच्छा आदमी बनने के लिए ईमानदार होने के साथ सच बोलना चाहिए।

यह भी पढ़े: डर को दूर कैसे करे

पिछली गलती को भूल जाए

एक अच्छे इंसान बनने के लिए आप अपनी सारी पुरानी गलती को भूल जाए। आपने पहले जो भी गलती जाने या अनजाने में किया है उसे आप भूल जाए।

जब तक आप अपनी पुरानी बात को भूल नहीं जाते है तब तक आपको वह पुरानी बाते एक अच्छा इंसान नहीं बनने देगी।

इसके साथ ही आप अच्छा इंसान बनने के लिए बस अच्छी बातो को ही याद करे। और अच्छी सोच बनाये।

सभी को पसंद करें

आप जितना ज्यादा दूसरों को पसंद करेंगे दूसरे उतना ही आपको पसंद करेंगे। एक अच्छे इंसान को सभी पसंद करते है। इसका यह कारण है कि अच्छा इंसान दूसरे को भी पसंद करती है।

एक अच्छा इंसान बनने के लिए आप दूसरों को उतना ही पसंद करे जितना आप खुद को पसंद करते है।

दूसरों की बात को बुरा न माने

एक अच्छा इंसान बनने के लिए आप कभी भी किसी दूसरे किसी के बारे में बुरा न सोचे और न ही आप किसी दूसरे किसी की बात को बुरा मानें।

आप न ही किसी को बुरा कहे और अगर आपको कोई दूसरा बुरा कहे तो आप उसका बुरा भी न माने। तभी आप एक अच्छा इंसान बन सकते है। यह आदत एक अच्छे इंसान की पहचान होती है।

अंत में

हम सभी को एक अच्छा इंसान बनना चाहिए। एक अच्छा इंसान इस दुनिया को अच्छा बना सकता है।

किसी दूसरे इंसान की अच्छाई देखने से पहले हमें खुद को अच्छा बना लेना चाहिए। हमें यहाँ यही जाना कि हम कैसे एक अच्छे इंसान बन सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here