7 आसान तरीके खुद को active रखने के लिए | 7 easy ways to keep yourself active in hindi

0

active रहना जरूरी होता है पर क्या आप खुद को active रख पाते है? अगर आप खुद को active नहीं रख पाते है तो चलिए हम इस पोस्ट में जानते है कि आप खुद को कैसे active रख सकते है।

अपने काम को अच्छे से करने के लिए हमें खुद को active रखना पड़ता है। सभी का काम अलग-अलग होता है, हो सकता है कि आपका काम पढ़ाई कारन हो, या फिर office में काम करना या फिर बिज़नेस करना,आदि।

पर हर एक काम में खुद को active रखना जरूरी होता है। हम खुद को active रखकर की अपने किसी काम को अच्छे से अच्छा कर सकते है।

जब हम active ही नहीं होंगे तो काम क्या करेंगे। अब आप सोच रहेंगे होंगे कि आप खुद को active कैसे रख सकते है।

यह भी पढ़े: किसी व्यक्ति को कैसे भूले

खुद को active कैसे रखें

7 easy ways to keep yourself active in hindi
7 easy ways to keep yourself active in hindi

अपने आप को अपने काम के लिए active रखना कोई मुश्किल काम नहीं है। खुद को active रखने के लिए आप अपने काम से प्यार करे। चलिए ऐसे हम और अच्छे से जानते है।

पूरी नींद ले

भोजन के अलावा नींद भी खुद को active रखने के लिए जरूरी होता है। नींद की कमी के कारण हमें आलस आता है। जिसके कारण हम active रह कर काम ही नहीं कर पाते है।

नींद पूरा न होने के कारण हमें हर एक काम में नींद आती रहती है। अगर हम कुछ ऐसा काम करे जिसे हमें अपने दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना हो तो फिर और ज्यादा नींद उस काम को करते समय आती है।

जैसे कि पढ़ाई करना, पढ़ाई में हमें अपने दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना होता है। इसलिए अगर एक छात्र अच्छी नींद न ले तो उसे पढ़ते समय नींद आने लगता है।

सही तरीके से नींद न लेने के कारण कई तरह की बीमारी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: अच्छी नींद के लिए 8 तरीके

सुबह exercise करें

हमारे दिन की शुरुआत सुबह से ही होती है। हम सुबह उठने के बाद अपने काम को शुरू करते है। अधिकतर लोग सुबह उठकर अपने-अपने काम में लग जाते है, वह exercise करते ही नहीं है।

पर खुद को active रखने के लिए आपको सुबह उठने के बाद कुछ समय के लिए exercise कर लेना चाहिए। सुबह exercise करने से शरीर नींद से बाहर आता है और active हो जाता है।

आसान भाषा में सुबह का exercise शरीर और दिमाग को पूरी तरीके से नींद से जगा देता है।

अब आज से आप भी सुबह exercise करना शुरू कर दे। आप सुबह और शाम दोनों समय ही exercise कर सकते है। दिन में दो बार exercise करना आपके लिए फायदे मंद ही साबित होगा।

शारीरिक काम को भी करें

अपनी दिनचर्या में आप शारीरिक काम को भी शामिल करें। आप छोटे शारीरिक काम को भी कर सकते है।

छोटे शारीरिक काम भी आपको active रहने में मदद कर सकती है। छोटी शारीरिक काम जैसे कि सीढ़ी का इस्तेमाल करना, कुछ दुरी पैदल जाना या साइकिल का इस्तेमाल करना, अपने कपडे को खुद ही धोना, अपने घर की साफ-सफाई करना, आदि शामिल है।

अब अगर आपका मुख्य काम ज्यादा होता है तो फिर आप ज्यादा शारीरिक काम को न करें। आप इस बात का भी ध्यान रखे कि आप हप्ते में एक दिन भी यह शारीरिक काम को करके खुद को active रख सकते है।

हम बता दे कि अगर आपका मुख्य काम शारीरिक ही है तो फिर आप अन्य शारीरिक काम से बचे।

काम को कम करें

क्या आपके पास हद से ज्यादा काम होता है? अगर हाँ तो आप आज से ही अपने काम को कुछ हद तक कम कर दें।

ज्यादा काम को रोज करने से active रहना मुश्किल हो जाता है। हर एक इंसान की एक limit होती है काम को करने के लिए।

उस limit तक तो कोई भी इंसान मजे से काम कर सकता है। मतलब active रहकर अपने limit तक काम कर सकता है।

इसके बाद active रहना मुश्किल हो जाता है। खुद को active बनाये रखने के लिए आप हद से ज्यादा काम को अपने पास न रखे। आप जितना काम कर सकते है बस उतना ही काम करें।

दिन में सोए

खुद को active रखने के लिए आप दिन के समय थोड़ी देर के लिए सो सकते है। दिन में थोड़ी देर की नींद हमें काफी active बना देती है।

दिन में सोने का सबसे अच्छा समय 1 बजे से लेकर 3 बजे तक होता है। 1 बजे से 3 बजे तक अधिकतर लोगो को नींद आती है।

अगर आपको भी इस समय पर नींद आती है तो आप भी अपने काम को थोड़ी देर के लिए रोक कर सो जाए। दिन में मात्र आधा घंटा सोने से भी आप active बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें: खुद को मोटीवेट कैसे करे

मजेदार काम करें

खुद को active रखने के लिए आप ऐसे काम भी कर सकते है जो मजेदार हो। जिसको करने में आपको मजा आता हो।

आपका मजेदार काम कुछ भी हो सकता है। जैसे कोई खेल, video game, फिल्म देखना, दोस्तों के साथ घूमना, आदि।

पसंदीदा काम करने हमें बहुत ही ख़ुशी होता है। हम चाहे जितने भी थके रहे हम अपने पसंद के काम को करके active हो सकते है।

हम यह भी बता दे कि पसंद के काम को ज्यादा समय तक न करें। पसंद के काम को कुछ समय तक ही करें।

उसके बाद अपने जरूरी काम को करें। यह हम इसलिए कह रहे है क्योंकि समय सभी के लिए सिमित है। एक बार समय जाने के बाद वापस नहीं आता है।

लक्ष्य बने

क्या आपके पास कोई लक्ष्य है? अगर आपके पास कोई लक्ष्य नहीं है तो फिर आप खुद को active नहीं रख सकते है।

बिना लक्ष्य के खुद को active रखना नामुमकिन सा हो जाता है। हम तभी active रहते है जब हमारे पास कोई काम होता है और हमें उस काम को एक समय के अनुसार खत्म करना होता है।

यह अनुभव हम लक्ष्य बना कर ले सकते है। जब हमारे पास लक्ष्य होता है तो हमें यह मालूम होता है कि हमें क्या करना है, कब तक करना है, कैसे करना है? यह सब पता होने के कारण हमें अपने काम को करने के लिए खुद ही शक्ति मिलती है।

जिसके कारण आप active रहते हैं। आसान शब्दों में आप खुद को active रखने के लिए लक्ष्य बनाए।

यह भी पढ़ें: how to achieve goals in hindi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here