आलस को कैसे दूर करें? how to overcome laziness in hindi

0

गुस्सा के बाद इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन उसका आलस होता है। आलस इंसान के अंदर रह कर उसको बिना कुछ जानकारी दिए उसे बर्बाद करता रहता है।

कुछ समय के अंदर ही यह आलस इंसान को उस हद तक बर्बाद कर देता है। जिस हद के बाद कोई आबाद नहीं हो सकता है।

सौ बात की एक बात है आलस से बड़ा दुश्मन इंसान के लिए कुछ भी नहीं हो सकता है। अब हमें यह जानना चाहिए कि हम कैसे अपनी आलस को ख़त्म कर सकते है।

एक अच्छा और सफल इंसान होने के लिए आपको अपने आलस को दूर करना चाहिए (overcome laziness in hindi)। चलिए इस पोस्ट में हम जानते है कि हम कैसे आलस को खुद से दूर कर सकते है (overcome laziness in hindi)।

यह भी पढ़ें: एक सही निर्णय कैसे लें

how to overcome laziness in hindi
how to overcome laziness in hindi

पूरी नींद ले

अपनी आलस को दूर करने के लिए आप सबसे पहले अपनी नींद को पूरा करें। दूसरे शब्दों में अपनी आलस को ख़त्म करने के लिए पूरी नींद लेना चाहिए।

एक इंसान के लिए 8 घंटे की नींद लेना जरुरी होता है। आप कम से कम 8 घंटे की नींद ले। आपका 8 घंटे की नींद आपके आलस को आपसे काफी दूर कर सकती है।

नींद का पूरा न होना आलस आने का सबसे मुख्य कारण होता है। पूरी नींद न लेने के बहुत से नुकसान भी होते है।

अच्छी और पौष्टिक भोजन का सेवन करें

आलस का एक और मुख्य कारण आपका भोजन भी हो सकता है। आपका भोजन भी आपको आलस देला सकता है।

ऐसे बहुत से भोजन होते है जो इंसान के शरीर में हद से ज्यादा आलस को पैदा करते है। वही कुछ ऐसे भोजन भी होते है जो इंसान के शरीर को स्फूर्ति से भर देती है।

इसलिए आपको अपने भोजन को पहचानना चाहिए, और उसे बेहतर करना चाहिए।

आलस के बारे में ज्यादा न सोचे

हम जिसके बारे में ज्यादा सोचते है, उसे हमारा दिमाग और मुश्किल या आसान बना देता है। जब हम समस्या को ज्यादा सोचते है तो हमारा समस्या और भी बढ़ जाता है. इसके साथ ही मुश्किल भी बन जाता है।

वही जब हम समस्या के हल पर ज्यादा सोचते है तो समस्या को हल करने के बहुत से रास्ते सामने नजर आते है।

ठीक इसी प्रकार आपको आलस के बारे में कम से कम सोचना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहिए।

आप यह न सोचे के आपको आलस है। आप इस बात को ज्यादा सोचे कि आप कोई काम कैसे कर सकते है।

यह भी पढ़ें: दिमाग को नियंत्रित कैसे करे

काम करने में ज्यादा समय दे

अपने आलस को कम करने के लिए आप अपने काम को ज्यादा से ज्यादा समय दे। अपने आलस को दूर करने का यह काफी आसान तरीका है।

आपको बस अपने काम को शुरू कर देना चाहिए। इसके साथ ही आप अपने आलस को दूर करने के लिए अपने काम से प्यार करे।

जब आप अपने काम से प्यार करने लगेंगे तो आपका आलस खुद ही गायब हो जाएगा।

काम के दौरान आराम भी करे

बस लगातार काम करते रहने से भी आलस आता है। हम इंसान का शरीर लगातार काम करने के लिए नहीं बना है।

इंसान का शरीर काम के दौरान आराम भी चाहता है। आप जब भी काम करे तो कुछ समय पर थोड़ी देर आराम कर ले।

इससे आपको काम करने के दौरान आलस नहीं आएगा। जैस अगर आप पढ़ाई करते है तो आप हर 1 घंटे के पढ़ाई के बाद 10 मिनट का आराम ले।

हम आपको यह भी बता दे कि आप इस समय को अपने अनुसार से कम या ज्यादा कर सकते है।

हद से ज्यादा काम न करें

हर एक इंसान के काम करने की एक सीमा होती है। उस सीमा से ज्यादा जब भी कोई इंसान काम करता है तो उसको आलस होने लगती है।

काम करने की सीमा सभी के लिए अलग-अलग होती है। अब आपको अपने काम करने की सीमा को खुद जानना होगा।

आलस को खुद से दूर करने के लिए आप हद से ज्यादा काम न करें। अपने काम करने की सीमा से थोड़ा ज्यादा ही काम करे।

उससे ज्यादा न करें। वही एक दिन हद से ज्यादा काम कर देने से अगले दिन खुद ही आलस आने लगता है। रोज काम करे। हद से थोड़ा ही ज्यादा काम करे।

अपने आत्मविश्वास को बढ़ाएं

आलस आपका एक दुश्मन ही है। जिससे आपको अकेले लड़ कर हराना है। इस में ज्यादा तर समय आपका आलस आपको पछाड़ देगा।

इसलिए आपको अपने आलस को दूर करने के लिए आपको आत्मविश्वास की बहुत ज्यादा जरूरत होगी।

आप अपने आत्मविश्वास के दम पर ही अपने आलस को हरा सकते है। आप खुद पर विश्वास रखे आपका आलस एक दिन जरूर ख़म होगा।

यह भी पढ़ें: खुद को मोटीवेट कैसे करे

अपनी सफलता के बारे में सोचें

जब आपका आलस आपको कोई भी काम न करने दे तो आप अपने सफलता के बारे में सोचे। आप उस समय और ख़ुशी को महसूस करे जो आपको सफलता के बाद मिलेगी।

आपको अपनी सफलता के बारे में सोचते ही आपको अपना काम करने को मन करने लगेगा। जैसे अगर आप एक छात्र है और आप पढ़ाई आलस के कारण नहीं कर पाते है।

तो आपको सबसे पहले उस समय के बारे में सोचना चाहिए जब आप अपनी पढ़ाई के दम पर हर वह एक चीज हासिल कर चुके है.

जिसके सपने आप देखते है। इसके बाद आपको तुरंत ही पढ़ाई करने का मन करेगा और आपका आलस खत्म हो जाएगा।

लक्ष्य को बनाएं और उसे हासिल करें

बिना किसी लक्ष्य के भी आपको आलस आ सकता है। जिस व्यक्ति के पास कोई लक्ष्य नहीं होता है उस इंसान को ज्यादा आलस आता है।

ऐसे में अगर आपके पास भी कोई लक्ष्य नहीं है तो आपको भी आलस बहुत ज्यादा आएगी। अपने आलस को दूर करने के लिए आप अपने लिए कोई लक्ष्य बनाये और उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम करना शुरू कर दे।

इसके बाद आपका आलस खुद ही आपसे दूर हो जाएगा।

खुद के अंदर सफलता का भूख जगाए

इंसान का भूख इंसान से कुछ भी करवा सकता है। इंसान का भूख इंसान को मौत के मुँह तक भी ले जा सकता है।

इंसान का भूख ही इंसान को वह हर एक काम करवा देता है जो काम वह कभी नहीं कर सकता है। आपको अपने आलस को दूर करने के लिए आपको सफलता की भूख को जगाना होगा।

जिस दिन आपके अंदर सफलता का भूख जाग जाएगा उस दिन आपका आलस आपसे कोसो दूर भी नजर नहीं आएगा।

इसका कारण हमने आपको ऊपर बता दिया है कि भूख इंसान को कुछ भी करा सकता है।

यह भी पढ़ें: 10 सफलता का रहस्य

बिना मतलब के काम को न करे

कुछ काम ऐसे भी होते है जिसको करने का कोई मतलब नहीं होता है। इसके अलावा कुछ काम ऐसे भी होते है जिसको हम किसी और से भी करवा सकते है।

अगर आपका आलस आपके मुख्य काम को नहीं करने देता है। और इसका कारण आपका ज्यादा काम करना है।

तो ऐसे में आपको ऐसे काम को छोड़ देना चाहिए जिस काम को करने का कोई मतलब नहीं है। इसके साथ ही आप ऐसे काम को दूसरे के हवाले को दे.

जो काम दूसरे कर सकते है। जैसे अगर आप एक छात्र है। आलस के कारण आप पढ़ाई नहीं कर पाते है।

आपके आलस का कारण ज्यादा काम करना है. तो आप अपने काम को किसी दूसरे से करवाए। हम आपको बता दे कि बिना मतलब वाले काम, जैसे मोबाइल फ़ोन चलना, टीवी देखना आदि शामिल है।

वही वह काम जो दूसरे कर सकते है जैसे खाना बनना, वाहन चलाना, घर की सफाई करना, आदि शामिल है।

यह भी पढ़ें: याद करने के आसान तरीके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here