11 टिप्स पर्सनालिटी को बेहतर करने के लिए हिंदी में | personality tips in hindi

0

personality tips जो आपके personality को अच्छी और दूसरे व्यक्ति से बेहतर बनाती है। personality दूसरों की नजर हमारे ओर आकर्षित करता है।

एक रिसर्च के अनुसार एक व्यक्ति के बारे में उसकी personality बहुत कुछ बताती है। कोई भी किसी के पर्सनालिटी को देखकर उसके बारे में बहुत कुछ समझ सकता है। यह समझने का काम दिमाग करता है। इसके बारे में किसी को कुछ सोचना नहीं होता है।

हर एक व्यक्ति के पर्सनालिटी दूसरे व्यक्ति से बहुत हद तक अलग होती है। वही दो व्यक्ति की पर्सनालिटी एक जैसी भी हो सकती है।

पर्सनालिटी की शक्ति होती है कि वह सफल और असफल व्यक्ति के बारे में बता सकती है। सफल व्यक्ति की आदत और पर्सनालिटी असफल व्यक्ति की आदत और पर्सनालिटी से अलग होती है।

यहां पर हम 10 personality tips को जानेंगे जो हमें हमारी पर्सनालिटी को improve करने में मदद करेगी। जब हम जान चुके है की हर एक व्यक्ति की पर्सनालिटी खास होती है तो हमें भी अपनी पर्सनालिटी को जरूर बेहतर करना चाहिए।

personality tips in hindi
personality tips in hindi

यह भी जाने: व्यक्तित्व में सुधार कैसे करें

कुछ भी बोलने से पहले सुनने

कुछ भी बोलने से पहले जरूरी होता है कि बात को सुन लिया जाए। अगर कोई कुछ बोल रहा है तो अगर आधी बात सुनकर बोला जाए तो हम सही नहीं बोल सकते है और ना ही सामने वाले की बात को समझ सकते है। पहले पूरी बात को ध्यान के साथ सुन ले उसके बाद उसके हिसाब से कुछ भी बोली। ऐसा करके सामने वाले को भी आप अच्छा महसूस करवाते है।

किसी के नाम से बुलाये

इस दुनिया में हर किसी को सबसे पसंदीदा शब्द उसका नाम होता है। एक व्यक्ति को जितना अच्छा उसका नाम लगता है उससे ज्यादा उसे कुछ और नहीं लग सकता है। एक अच्छे पर्सनालिटी वाला व्यक्ति किसी भी दूसरे व्यक्ति को उसके नाम को लेकर बुलाता है। वह समय-समय पर उसका नाम लेता रहता है। नाम लेने से उस व्यक्ति का पूरा ध्यान उस व्यक्ति की ओर रहता है जो उससे बात कर रहा है। पर्सनालिटी का टिप्स भी यही है कि जब भी किसी से बात करे तो उसके नाम को लेकर बात करे। ऐसा करने के बाद आप खुद ही देखेंगे कि आपको दूसरे कितना पसंद कर रहे है।

खुद को नई जानकारी से अपडेट करते रहे

किसी से बात करना हो या फिर दूसरे किसी को खुद के बारे में यह समझाना हो की आपके पास ज्ञान है। या फिर इस भागती दुनिया में खुद को आगे रखना हो। इस सभी के लिए खुद को नई जानकारी से अपडेट करना जरूरी होता है। खुद को उस क्षेत्र अपडेट रखना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। जो क्षेत्र आपके लिए ज्यादा मायने रखता है।

इसके साथ ही अन्य क्षेत्र में भी खुद को अपडेट करना जरूरी होता है। कुछ ऐसी नई जानकारी होती है जो सभी के लिए जाना जरूरी होती है। ऐसी जानकारी किसी से बात करने में मदद करती है। जब किसी के पास नई जानकारी होती है तो वह किसी से भी कभी भी बात को शुरू कर सकता है।

दूसरों से प्रेम करें

जो जैसा करता है, वह वैसा पाता है। हम जैसा व्यवहार दूसरे किसी के साथ भी करेंगे वैसा दूसरे हमारे साथ भी करेंगे। ऐसे में बहुत जरुरी होता है कि हम दूसरे के साथ अच्छा व्यवहार करें। अच्छी पर्सनालिटी का टिप्स है कि हमें दूसरे के साथ प्रेम की भावना रखनी चाहिए। हम जितना किसी से प्रेम की भावना रखेंगे उससे ज्यादा दूसरे हमारे साथ प्रेम की भावना रखेंगे।

दूसरों की मदद बिना किसी स्वार्थ के करें

स्वार्थ में किया गया काम मदद नहीं कहलाता है। जब हम कोई काम किसी भी स्वार्थ के बिना करते है तो ऐसे काम को मदद करना कहा जाता है। एक अच्छी पर्सनालिटी का व्यक्ति दूसरे किसी की मदद बिना किसी स्वार्थ के करता है। ऐसा काम करने पर खुद पर गर्व महसूस होता है।

कम बोलो, ज्यादा सुनो

कम बोलना और ज्यादा सुनना। ऐसी आदत बहुत ही कम लोगो में होता है। इस समय लोग ज्यादा बोलना पसंद करते है और कम सुनना पसंद करते है। हर किसी को बस यह रहता है कि वह बस अपनी बात दूसरे किसी से कहे। एक अच्छी पर्सनालिटी के लिए कम बोलना जरूरी होता है। जो व्यक्ति कम बोलता है उसका दिमाग सही तरीके से काम करता है। इसके साथ ही ज्यादा सुनने से ज्ञान भी बढ़ता जाता है। बस दूसरों की बात को इतना सीखा जा सकता है जितना किस कोई काम करके नहीं सीखा जा सकता है। आज से ही कम बोलना और ज्यादा सुनना शुरू कर दे।

हमेशा सच बोले

सच बोलने से अच्छी आदत कोई और आदत हो ही सकती है। सच बोलने वाले को हर एक व्यक्ति पसंद करता है। सच बोलने की आदत सभी की अंदर नहीं होती है लेकिन जिसके पास सच बोलने की आदत होती है। उसके जैसा कोई भी नहीं हो सकता है। सच बोलने वाले की पर्सनालिटी सभी की पर्सनालिटी से अच्छी होती है।

कभी भी किसी भी समय जब सच बोलना जरूरी हो तो सच बोलना चाहिए। एक सच बोलने से किसी की दुनिया बदल सकती है। वही एक झूठ बोलने से किसी की जिंदगी बर्बाद भी हो सकती है। इसलिए जब भी सच बोलने की जरूरत तो तब सच बोलने से न डरे।

आँख से संपर्क बनाकर बाते करे

किसी से कभी भी बात करते समय आँख से संपर्क बनाकर बाते करने पर हम अपनी बहुत ही जानकारी दूसरे किसी को बताते है वही दूसरे के बारे में बहुत सी जानकारी हम खुद लेते है भी बिना कुछ बोले। आँख से संपर्क बनाकर बात करना हमें दूसरे को संकेत देता है की हम अंदर से कॉन्फिडेंस से भरे हुए है। कॉन्फिडेंस जिसके पास जितना ज्यादा होता है उसको उतना ज्यादा लोगो के द्वारा पसंद किया जाता है। खुद के अंदर कॉन्फिडेंस होने के साथ ही हमें अपने कॉन्फिडेंस को दूसरे को भी दिखाते रहना चाहिए।

अपने जीवन का एक लक्ष्य रखें

लक्ष्य जीवन के लिए बहुत जरुरी होता है। लक्ष्य जीवन को जीने के लिए प्रेरित करता है। हमे अक्सर ऐसे लोग देखने को मिलते है जो अपने जीवन को बस जीते है। वही कुछ लोग ऐसे भी होते है जो अपने जीवन से काफी कुछ करने के लिए प्रेरित रहते है। ऐसे लोगो के पास लक्ष्य होता है। हर रोज सुबह उठने के बाद यह वह हर कुछ करने के लिए तैयार रहते है तो इन्हे इनके लक्ष्य हासिल करवाने में मदद करे। ऐसी कारण इनका एक अच्छी पर्सनालिटी भी बन जाती है। पर्सनालिटी का टिप्स भी है कि हमेशा अपने जीवन के लक्ष्य रखें और हासिल करे।

खुद को रोज से बेहतर बनाये

जितना ज्यादा खुद को बेहतर किया जाएगा उतना ज्यादा अच्छी पर्सनालिटी बनती जाती है। अधिक से अधिक समय खुद पर देना चाहिए। जब आप खुद को बेहतर बना लेंगे तो आपको हर कोई प्रेम करेगा। इसलिए हर रोज खुद को बेहतर बनाते जाए। जितना हो सके उतना बेहतर बनाते जाए। शुरू के दिनों में खुद को बेहतर बना मुश्किल होता है और शुरू के दिनों में खुद पर काम करने का कोई परिणाम भी नहीं मिलता मिलता है। लेकिन कुछ समय के बाद ही इसका परिणाम देखने को मिलने लगता है। शुरू के बिना परिणाम से कोई चिंता न करे।

यह भी जाने: कोई इंसान बुरा क्यों होता है

कल की चिंता न करें आज को जीना शुरू करें

जो भी कल में जीता है वह कसार असफल ही होता है और जो आज में जीता है उसे हमेशा सफलता ही मिलती है। कल में जीने वाले को कोई भी पसंद नहीं करता है। क्योंकि वह बस कल में होने वाली घटना की बात करता है। वही आज में जीने वाले को हर कोई प्रेम और पसंद करता है।

आज में जीने वाला व्यक्ति हमेशा अपना काम सही तरीके से सही समय पर करता है। जिसके कारण वह हमेशा खुश रहता है और दूसरों को खुश भी करता है। हर एक विद्वान व्यक्ति यही कहता है की जीवन में जो कुछ भी है बस आज ही है। जो बीत गया वह अत्तित था और जो आने वाला है वह आज के कामो का फल ही होगा।

यह भी जाने: बेस्ट और आसान स्मार्ट बनने का तरीका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here