बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना 2023: Form Last Date, ऑनलाइन आवेदन, पात्रता एवं लाभ

0

Balika Durasth Shiksha Yojana:- राजस्थान सरकार प्रदेश की बालिकाओं एंव महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र मे वृद्धि करने तथा आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए पूरा प्रयत्न कर रही है। ताकि शिक्षा के क्षेत्र मे उनको एक उचित मार्गदर्शन मिल सके। और वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर उन्नति कर सके। सरकार द्वारा इसके लिए बहुत सी योजनाओं का भी संचालन किया जाता है। इसी क्रम मे राजस्थान सरकार ने एक और योजना की शुरूआत की है। जिसका नाम Balika Durasth Shiksha Yojana 2023 है।

इस योजना के माध्यम से राज्य की उन बालिकाओं और महिलाओं को जोड़ा जाएगा। जो विभिन्न कारणवश नियमित रूप से महाविद्यालय या विश्वविद्यालय नही जा सकती है। इसके अलावा सरकार इन बालिकाओं व महिलाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए संस्थाओं को भुगतान की गई शुल्क का पुनर्भरण भी प्रदान करेगी। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना से सम्बन्धित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएगें। आप इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।

Rajasthan Balika Durasth Shiksha Yojana 2023

Rajasthan Balika Durasth Shiksha Yojana 2023

बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना को राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा बजट 2022-23 मे लागू करने की घोषणा की गई है। राज्य की बालिकाओं और महिलाओं के हित मे इस योजना को शुरू किया गया है। इसके माध्यम से प्रति वर्ष प्रदेश की 36 हजार 300 महिलाओं व बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करवाई जाएगी। जो विभिन्न कारण से नियमित रूप से विश्वविद्यालय या महाविद्यालय नही जा सकती है। Balika Durasth Shiksha Yojana के लिए राजस्थान सरकार ने 14.83 करोड़ रूपेय का बजट की मंजूरी प्रदान कर दी गई है।

राज्य सरकार इन बालिकाओं और महिलाओं को शिक्षा ग्रहण करने के लिए संस्थाओं को भुगतान किए गए शुल्क का पुनर्भरण भी दिया जाएगा। उक्त घोषणा के किर्यान्वयन मे ही मुख्यमंत्री जी के द्वारा इसको मंजूरी प्रदान कर दी गई थी। इसके बाद इस योजना को सरकार द्वारा पूरे राज्य मे लागू कर दिया है। Durasth Shiksha Yojana के माध्यम से प्रदेश की बालिकाओं और महिलाओं की उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। और उनका भविष्य उज्जवल बनेगा।

कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना

बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना 2023 के बारे मे जानकारी

योजना का नामBalika Durasth Shiksha Yojana
आरम्भ की गईराज्य सरकार द्वारा।
राज्यराजस्थान।
घोषणा की गईबजट सत्र 2022-23 के दौरान।
लाभार्थीप्रदेश की बालिकाएं व महिलाएं।
उद्देश्यदूरस्थ माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ना।
लाभार्थियों की संख्याप्रति वर्ष 36 हज़ार 300
बजट राशी14.83 करोड़ रूपेय।
आधिकारिक वेबसाइटhttps://sso.rajasthan.gov.in/signin

Balika Durasth Shiksha Yojana का उद्देश्य

राज्य मे कई महिलाएं व बालिकाएं ऐसी है। जो उच्च शिक्षा तो प्राप्त करना चाहती है। परन्तु किसी कारण वश विश्वविद्यालय या महाविद्यालय नही जा सकती है। और वह घर से ही उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहती है इस कारण कभी कभी तो उनको अपनी शिक्षा को बीच मे ही छोड़ना पड़ता है। इस सब को ध्यान मे रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने Balika Durasth Shiksha Yojana को शुरू करने की घोषणा की है। राजस्थान सरकार द्वारा आरम्भ की गई बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ना है। जिससे कि महिलाएं व बालिकाएं अधिक से अधिक उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेगीं। और अपने भविष्य को उज्जवल बना सकेगीं।

Rajasthan Free Tablet Yojana

राजस्थान बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के लाभ एंव विशेषताएं

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत जी के द्वारा Balika Durasth Shiksha Yojana को आरम्भ किया गया है।
  • इस योजना के अन्तर्गत राज्य की बालिकाओं व महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा।
  • बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं और बालिकाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ा जाएगा।
  • राज्य मे वह महिलाएं व बालिकाएं जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहती है। लेकिन किसी कारणवश नियमित विश्वविद्यालय या महाविद्यालय नही जा सकती है।
  • राजस्थान सरकार प्रतिवर्ष 36 हज़ार तीन सौ बालिकाओं व महिलाओं को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कराई जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने 14.83 करोड़ रूपेय के बजट को मंजूरी दे दी है।
  • प्रदेश सरकार महिलाओं व बालिकाओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए संस्थाओं को भुगतान की गई शुल्क की भरपाई भी करेगी।
  • महिलाओं व बालिकाओं को उच्च शिक्षा का अध्ययन सरकार द्वारा अनुदानित विश्वविद्यालय, प्रदेश के राजकीय संस्था, वर्धमान महावीर महाविद्यालय व खुला विश्वविद्यालय कोटा के द्वारा कराया जाएगा।
  • बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना मे बालिकाओं व महिलाओं के पुनर्भरण के लिए स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में 16000, सीटें स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 5300, डिप्लोमा पाठ्यकर्मो मे 10000, पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमो मे 3000 और प्रमाण पत्र पाठ्यक्रमों में 2000 सीटों का प्रावधान है।
  • Balika Durasth Shiksha Yojana राज्य मे महिलाएं एंव बालिकाओं के लिए उच्च शिक्षा प्रोत्साहन की दिशा मे एक नया मोड़ प्रदान करेगी ताकि समाज मे उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

Balika Durasth Shiksha Yojana की पात्रता

  • आवेदन करने वाली बालिकाएं व महिलाएं राजस्थान की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • लाभार्थी महिलाएं व बालिकाएं 12वीं कक्षा पास होनी चाहिएं।
  • बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के अन्तर्गत केवल वही महिलाएं ही आवेदन कर सकती है। विभिन्न कारण वश नियमित रूप से विश्वविद्यालय व महाविद्यालय नही जा सकती है।
  • स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों, पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमो और प्रमाण पत्र पाठ्यक्रमो के लिए ही Balika Durasth Shiksha Yojana राजस्थान के लिए आवेदन किया जा सकता है।

Rajasthan Aapki Beti Yojana 

बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड।
  • शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र।
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र।
  • मोबाईल नम्बर।
  • पासपोर्ट साईज़ फोटो।

Balika Durasth Shiksha Yojana 2023 के तहत आवेदन प्रक्रिया

Balika Durasth Shiksha Yojana 2023
  • आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • यदि आप वेबसाइट पर पूर्व से रजिस्टर्ड है तो अपनी लॉगिन डिटेल्स डालकर लॉगिन करना है।
  • अगर पूर्व से रजिस्ट्रर्ड नही है। तो रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक पहले रजिस्ट्रेशन पूर्ण कर ले।
  • आपको अपनी सभी जरूरी जानकारी रजिस्ट्रेशन फॉर्म मे दर्ज करनी है। और रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
  • इसके बाद आपको लॉगिन डिटेल डालकर लॉगिन करना है।
  • आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा। इस पेज पर आपको बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना का विकल्प दिखाई देगा। उस पर क्लिक करना है।
  • आपके स्क्रीन पर एक एप्लिकेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • इस फॉर्म मे आपको अपनी सभी जरूरी जानकारी दर्ज करनी है।
  • अन्त मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप Balika Durasth Shiksha Yojana के तहत आवेदन कर सकते है।

FAQs

बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना क्या है?

राजस्थान सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से प्रति वर्ष प्रदेश की 36 हजार 300 महिलाओं व बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करवाई जाएगी। जो विभिन्न कारण से नियमित रूप से विश्वविद्यालय या महाविद्यालय नही जा सकती है।

Balika Durasth Shiksha Yojana के जनक किसको कहा जाता है?

सबसे पहले 1984 पत्राचार के माध्यम से छात्राओं को शिक्षित करने का कार्य किया गया है। इसके जनक के रूप मे आइजक पिटमैन को माना जाता है।

बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना कब शुरू की गई है?

राजस्थान सरकार द्वारा वर्ष 2023 मे बजट की घोषणा करते हुए इस योजना की शुरूआत की गई है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा घोषणा करते समय ही इस योजना को मंजूरी दे दी गई है।

Balika Durasth Shiksha Yojana के लिए कितनी बजट राशी निर्धारित की गई है?

राजस्थान सरकार ने इसके लिए 14.83 करोड़ रूपेय की राशी को मंजूर किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here