Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana:- Hello My Dear Friends आपका बहुत बहुत स्वागत है हमारे इस आर्टिकल में | आपको यह जानकर बहुत ख़ुशी होगी कि राजस्थान सरकार ने राज्य के छात्रों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का शुभारम्भ किया है | इस योजना के अंतर्गत छात्रों को विभिन प्रतियोगिता परिक्षाओ के प्रवेश की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी | इस योजना के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के बीपीएल परिवारों के छात्रों को लाभवंतित किया जायेगा | अगर आप भी राजस्थान के निवासी है और इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो हम आपको Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी जैसे – इसके लाभ , उद्देश्य , दस्तावेज़ तथा आपकी क्या पात्रता होनी चाहिए इन सभी के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है | तो हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे |

Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023
शिक्षा एक ऐसा धन है जिसे न तो कोई चुरा सकता है और नहीं छीन सकता है | शिक्षा एक महत्वपूर्ण उपकरण है जो हर किसी के जीवन में बहुत उपयोगी है | यह मनुष्य को सशक्त बनाती है और उन्हें जीवन की चुनौतियो का कुशलता से सामना करने के लिए तैयार करती है | राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गेहलोत जी ने राज्य के छात्रों के लिए मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का शुभारम्भ किया है | इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी छात्र जो 12वी कक्षा पास करने के बाद विभिन प्रोफेशनल कोर्स की तैयारी करने चाहते है | उन्हें सरकार द्वारा 1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी | Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana का लाभ राजस्थान राज्य 10000 छात्रों को दिया जायेगा | अब राज्य के नागरिक इस योजना से लाभ प्राप्त कर अपना भविष्य उज्जवल बना सकेंगे तथा आत्मनिर्भर व सशक्त बन सकेंगे |
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana |
आरम्भ की गई | राजस्थान सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राजस्थान राज्य के गरीब विधार्थी |
शुरुआत की गई | जनवरी, 2005 |
उद्देश्य | प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहन धनराशि प्रदान करना |
आवेदन प्रक्रिया | Online |
आधिकारिक वेबसाइट | https://sje.rajasthan.gov.in/ |
Rajasthan Anuprati Coaching Yojana का उद्देश्य
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार के नागरिक अपने बच्चो को उच्च शिक्षा प्रदान करने में असमर्थ होते है | जिसके कारण गरीब परिवार के बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते है इसी समस्या को दूर करने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री जी ने राजस्थान अनुप्रति कोचिंग योजना को प्रारम्भ किया है |इस योजना को शुरू करने का लक्ष्य राज्य में निवास करने वाले अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति सामान्य वर्ग तथा पिछड़े वर्ग के होनहार छात्र जो राजस्थान सिविल सर्विस तथा भारतीय सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे है उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करके सशक्त और उनके भविष्य को उज्जवल बनाना है |

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 के लाभ
- मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 का लाभ केवल राजस्थान के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के गरीब वर्ग के छात्रों को प्रदान किया जायेगा |
- राजस्थान सरकार के माध्यम से शुरू की गई इस योजना के तहत राजस्थान के गरीब छात्रों को सेवा आयोग परीक्षा के लिए प्रोत्साहन प्रदान ककिया जाएगा |
- मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत घर छोड़कर अन्य शहरों के प्रतिष्ठत संस्थानो से कोचिंग लेने वाले छात्रों को भोजन और रहने के लिए 8 लाख रूपये की राशि प्रदान की जाएगी |
- इस योजना की सहायता से राज्य के विद्यार्थियों के जीवन स्तर में सुधार आएगा |
- इस योजना का लाभ राज्य के छात्रों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित होगा |
Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana की पात्रता
- आवेदक राजस्थान राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है |
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ८ लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए |
- इस योजना के तहत आवेदक अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति या सामान्य वर्ग या अन्य पिछड़ा वर्ग से होना चाहिए |
- इस योजना से छात्र छात्राओं का चयन १०वी ,१२वी में प्राप्त अंको के आधार पर किया जायेगा |
- आवेदक के माता पिता किसी सरकारी पद पर कार्य करके वेतन प्राप्त कर रहे है वह इस योजना के पात्र होंगे |
Anuprati Yojana Rajasthan के दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- प्रतियोगिता प्रमाण पत्र
- शपथ पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 की आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |

- इस नए Home page पर जाने के बाद आपको “Apply Online / E -Services” के विकल्प पर क्लिक करना है |
- इसके बाद SJMS Portal” के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
- इसके बाद आपको “Sign Up – Registration” के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
- Registration करने के बाद Sign-in-Login के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- Login करने के बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुल जायेगा |
- आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को सही से भरना है | फिर उसके बबाद फॉर्म को सबमिट कर देना है |
- इस प्रकार आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जयेगा |