मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना 2023 शिकायत पंजीकरण: Dial 1100 HP Seva Sankalp

0

Mukhyamantri Seva Sankalp Yojana:- हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के नागरिको की सुरक्षा और समस्या के समाधान के लिए एक योजना को आरम्भ किया है। इसका नाम Mukhyamantri Seva Sankalp Yojana 2023 है। इसकी शुरूआत हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने की है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिक किसी भी प्रकार की शिकायत ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर दर्ज करा सकते है। राज्य सरकार ने इसके लिए एक हेल्पलाइन नम्बर 1100 भी आरम्भ किया है। इस हेल्पलाइन नम्बर के जरिए हिमाचल प्रदेश के सभी नागरिक अपनी समस्या या शिकायत को राज्य के मुख्यमंत्री तक पहुँचा सकते है। शिकायत दर्ज होने के बाद सम्बन्धित अधिकारी आपकी समस्या का निस्तारण करेगा। और तत्काल समाधान आप तक पहुचाँएगा। प्रिय मित्रो आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगें। आप इस आर्टिकल को विस्तारपूर्वक अन्ततक अवश्य पढ़े।

Mukhyamantri Seva Sankalp Yojana

HP Mukhyamantri Seva Sankalp Yojana 2023

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना को हिमाचल सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के नागरिक अपनी शिकायत प्रात 7 बजे से रात्री 10 बजे तक ऑनलाइन दर्ज करा सकते है। इसके अलावा ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाने और स्टेट्स देखने के लिए सेवा पोर्टल भी लॉन्च किया गया है। हिमाचल प्रदेश मे अधिकतर नागरिक ऐसे है। पढ़े लिखे भी नही है। इस कारण ऐसे नागरिको की समस्या की शिकायत आगे तक नही पहुँच पाती है। नागरिको की इस समस्या को देखते हुए प्रदेश सरकार ने एक हेल्पलाइन नम्बर 1100 भी जारी किया है। ताकि वह नागरिक इस हेल्पलाइन नम्बर का उपयोग कर अपनी शिकायतो को आसानी से मुख्यमंत्री तक पहुँचा सकेगें।

Mukhyamantri Seva Sankalp Yojana के तहत सभी अधिकारी दो सप्ताह के भीतर लोगो की समस्याओं का निस्तारण करेगें। नागरिको की समस्याओं का सम्बन्धित अधिकारियों के द्वारा हर सम्भव समाधान का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सभी प्रयास मान्य होगें। इसके सफल संचालन के लिए 56 विभागो के 6500 अधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी गयी है। हिमाचल सरकार द्वारा जारी किया गया हेल्पलाइन नम्बर पूर्णरूप से टॉल फ्री है। इस नम्बर का उपयोग कर प्रदेश के नागरिक कही से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।

हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना 

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना 2023 के बारे मे जानकारी

आर्टिकलMukhyamantri Seva Sankalp Yojana
आरम्भ की गईराज्य सरकार द्वारा।
राज्यहिमाचल प्रदेश।
वर्ष2023
लाभार्थीराज्य के सभी नागरिक।
लाभजनसुनवाई करना।
हेल्पलाइन नम्बर1100
उद्देश्यघर बैठे नागरिको की शिकायतो का तत्काल समाधान करना।
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://cmsankalp.hp.gov.in/

Mukhyamantri Seva Sankalp Yojana का उद्देश्य

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन नम्बर जारी करने का मुख्य उद्देश्य नागरिको घर बैठे उनकी शिकायतो का तत्काल समाधान कराना है। पहले प्रदेश के नागरिको को अपनी समस्याओ को लेकर कई बार अधिकारियों के पास जाना पड़ता था। उसके बाद भी कोई समाधान उनके हाथ नही लगता था। लेकिन Mukhyamantri Seva Sankalp Yojana शुरू होने के बाद नागरिको को किसी भी अधिकारी या कार्यालय के चक्कर नही लगाने पढ़ेगें। और न ही मुख्यमंत्री कार्यालय जाने की आवश्यकता पड़ेगी। वह नागरिक घर से ही अपनी शिकायतो को 1100 पर सम्पर्क करके मुख्यमंत्री जी को अपनी समस्याओं से अवगत करा सकेगें। सरकार ने इसके लिए राज्य सरकार द्वारा मोबाइल ऐप भी जारी किया गया है। यह ऐप आम नागरिको की सुनवाई का वह केन्द्र है। जिसके माध्यम से आम नागरिक अपनी शिकायतो को मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेगें।

सेवा संकल्प योजना के लाभ एंव विशेषताएं

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने Mukhyamantri Seva Sankalp Yojana को शुरू किया है।
  • इस योजना का लाभ हिमाचल राज्य के सभी नागरिक उठा सकेगें।
  • प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किये गये हेल्पलाइन नम्बर 1100 के माध्यम से नागरिक अपनी शिकायतो को मुख्यमंत्री तक पहुचाँ सकेगें।
  • इसके सफल संचालन के लिए 56 विभागो के 6500 अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है
  • मुख्यमंत्री सेवा सकल्प योजना के तहत नागरिक अपनी शिकायतो को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी दर्ज करा सकते है।
  • Mukhyamantri Seva Sankalp Yojana के तहत सभी अधिकारी दो सप्ताह के भीतर नागरिको की समस्याओं का निस्तारण करेगें
  • नागरिक अपनी किसी भी समस्या की शिकायत का समाधान जल्द से जल्द प्राप्त कर सकेगें।
  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर नियत समय सीमा के अनुसार शिकायतकर्ता नागरिको से संवाद भी करेगें।
  • मुख्यमंत्री सेवा संकल्प पोर्टल पर राज्य का कोई भी नागरिक सुबह 7 बजे से रात्री 10 बजे तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।
  • सम्पूर्ण हिमाचल प्रदेश के ज़िलों और क्षैत्रो मे रहने वाले नागरिक हेल्पलाइन नम्बर 1100 का उपयोग कर सकते है।
  • अब हिमाचल प्रदश के नागरिको को अपनी शिकायतो को लेकर सरकारी कार्यालय या किसी अधिकारी के पास नही जाना पड़ेगा।
  • इस ऑनलाइन शिकायत प्रणाली को भविष्य मे और सरल बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना

HP Seva Sankalp Yojana शिकायत पंजीकरण करने की प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश के जो कोई भी नागरिक किसी समस्या से ग्रस्त है। और शिकायत पंजीकृत करना चाहते है। तो वह निम्नलिखित प्रकिया का अनुसरण करके अपनी शिकायत रजिस्टर कर सकते है।

  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको शिकायत या सुझाव दर्ज करे का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको सामने अगला पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको दिशा निर्देश दिये गए है। उनको पढ़ना है। और पढ़ने के बाद सबमत हू के बॉक्स पर सही का टिक लगाए और सबमिट के विकल्प पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपके सामने फॉर्म खुलकर आएगा। इस फॉर्म मे मांगी गयी सभी जानकारी जैसे कंम्पलेंट इनफॉर्मेशन, कंम्पलेंट रजिस्ट्रेशन आदि दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको जनशिकायत को दर्ज करे के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री सेवा संकल्प पोर्टल पर अपनी शिकायत को रजिस्टर कर सकते है।

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना आवेदन की स्थिति जानने की प्रक्रिया

  • इसके लिए भी आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको शिकायत या सुझाव की स्थिति देखें का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको आवेदन की स्थिति मे शिकायत क्रमांक या मोबाइल नम्बर दोनो मे से किसी एक को दर्ज करना है।
  • अब आपको GET OTP पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर ओटीपी प्राप्त होगा। प्राप्त ओटीपी को दिये गए बॉक्स मे दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपकी शिकायत की स्थिति आपके सामने खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप अपनी दर्ज शिकायत की स्थिति देख सकते है।

Mukhyamantri Seva Sankalp Yojana मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के अन्तर्गत मोबाइल ऐप आप अपने स्मार्ट फोन मे डाउनलोड कर सकते है।
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्ट फोन के प्ले स्टोर पर जाना है।
  • प्ले स्टोर में आपको सर्च बॉक्स मे मुख्यमंत्री सेवा संकल्प मोबाइल ऐप लिखकर सर्च करना है।
  • इसके बाद आपके सामने मोबाइल ऐप की लिस्ट दिखाई देगी। आपको सीएम संकल्प नाम वाले ऐप पर क्लिक करना है।
  • इसमे आपको इंस्टाल का विकल्प दिखाई देगा। उस पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही आपके मोबाइल फोन मे सीएम संकल्प ऐप डाउनलोड होना आरम्भ हो जाएगा।
  • अब आप इस मोबाइल ऐप की सहायता से अपनी शिकायत को दर्ज कर सकते है। और शिकायत की स्थिति की जाँच कर सकते है।

FAQs

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना किसके द्वारा शुरू की गई है?

इस योजना को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी ने आरम्भ की है।

Mukhyamantri Seva Sankalp Yojana हेल्प लाईन नम्बर क्या है?

सीएम सेवा संकल्प योजना के अन्तर्गत शिकायत दर्ज करने हेतु हेल्पलाइन नम्बर 1100 है।

सीएम सेवा संकल्प योजना के तहत शिकायत शिकायत दर्ज हेतु समय क्या है?

इसके माध्यम से राज्य के नागरिक अपनी शिकायत सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक किसी भी समय कर सकते है।

Mukhyamantri Seva Sankalp Yojana शिकायत करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट cmsankalp.hp.gov.in है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here