PM Garib Kalyan Yojana 2023: Application Form, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, ऑनलाइन आवेदन

0

Pradhanmantri Garib Kalyan Yojana:- हाल ही मे बिते कुछ वर्षो पहले दुनिया भर मे कोरोना महामारी के चलते देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने एक योजना की शुरूआत की है। जिसका नाम PM Garib Kalyan Yojana 2023 है। इसकी शुरूआत 26 मार्च 2020 को 21 दिन के लॉकडाउन को ध्यान मे रखते हुए कि गई है। इसके तहत देश के सभी राशन कार्ड धारको को मुफ्त अनाज व चावल वितरण किया जाता है। इसके अन्तर्गत देश के 80 करोड़ नागरिको को लाभान्वित किया जाएगा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना 2023 के लिए केन्द्र सरकार द्वारा 1.70 करोड़ रूपेय का बजट निर्धारित किया है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से पीएम गरीब कल्याण योजना से सम्बन्धित पूरी जानकारी उपलब्ध कराएगें यदि आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो आप इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।

Pradhanmantri Garib Kalyan Yojana 2023

Pradhanmantri Garib Kalyan Yojana 2023

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आरम्भ किया है। देश के गरीब व आर्थिक रूपे से कमज़ोर वर्ग के परिवारो को सरकार द्वारा हर महीने मुफ्त राशन पहुँचाया जाएगा। Pradhanmantri Garib Kalyan Yojana के माध्यम से लाभार्थियों को प्रतिमाह प्रति व्यक्ति के हिसाब से 5 किलोग्राम गेहूँ, चावल व दाल वितरण की जाएगी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना 2023 के माध्यम से सड़क पर रहने वाले, कूड़ा उठाने वाले, रेहड़ी वाले, रिक्शा चालक एंव प्रवासी मजदूर को मुफ्त राशन पहुँचाया जाएगा। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने केन्द्रीय बजट 2023 मे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को बढ़ाने का ऐलान किया है। इसका नए नाम प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना है।

अब देश के गरीब परिवारो को एक वर्ष तक और मुफ्त राशन वितरण किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता कि कोरोना काल के दौरान 26 मार्च 2020 को शुरू की गई थी। जब से अब तक Pradhanmantri Garib Kalyan Ann Yojana का लाभ सात चरणो मे दिया जा चुका है। आठवा चरण 1 फरवरी 2023 से एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। देश के नागरिको को अब 2024 तक Pradhanmantri Garib Kalyan Ann Yojana के तहत मुफ्त राशन प्राप्त कर सकेगें।

प्रधानमंत्री आवास योजना

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना 2023 के बारे मे जानकारी

योजना का नामPradhanmantri Garib Kalyan Yojana
आरम्भ की गईप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा
कब आरम्भ हुई26 मार्च 2020
वर्तमान वर्ष2023
लाभार्थीदेश के गरीब नागरिक
उद्देश्यआर्थिक रूप से कमज़ोर नागरिको मुफ्त राशन उपलब्ध कराना
आफिशियल वेबसाईटClick Here

PM Garib Kalyan Yojana 2023 का उद्देश्य

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा आरम्भ की गई Pradhanmantri Garib Kalyan Yojana को आरम्भ करने का प्रमुख उद्देश्य देश के गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर नागरिको को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जाएगा। देश मे कोरोना माहामारी के चलते देशभर मे 21 दिन के लॉकडाउन के कारण मजदूर लोग अपने काम पर नही जा पाए। जिसकी वजह से ऐसे नागरिको के लिए रोज़ी रोटी पर संकट मंडराने लगा था। अधिकतर मजदूर भुखमरी की कगार पर आ पहुँचे थे। इन सभी समस्याओ का संज्ञान लेते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की घोषणी की गई थी। इस योजना के जरिए प्रत्येक गरीब परिवार को प्रतिमाह मुफ्त अनाज चावल व अन्य खाद्य सामग्री वितरण की जाएगी इसके माध्यम से देश का कोई भी गरीब नागरिक भूखा नही सोएगा। और लॉकडाउन के समय घर बैठे बेहतर तरीके से जीवन यापन कर सकेगे।

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की प्रमुखता

योजनालाभ एंव राशी
राशन कार्ड धारक (80 करोड़ नागरिक)अलग से 5 किलो राशन फ्री
कोरोना योद्धा (डॉक्टर, नर्स, स्टाफ)50 लाख का बीमा
पीएम किसान योजना मे पंजीकृत किसान2000 रूपेय अप्रेल के पहले सप्ताह मे
उज्जवला योजनामुफ्त सिंलेडर तीन माह तक
जन धन खाता धारक महिला500 रूपेय तीन माह तक
विधवा, विकलांग, वरिष्ठ नागरिक1000 रूपेय तीन माह तक
मनरेगा योजना31000 करोड़ रूपेय खर्च किए जाएगें
स्वंय सहायता समूहो को10 लाख रूपेय की अतिरिक्त ऋण राशी
EPFसरकार द्वारा (12+12)= 24% तीन माह के लिए सरकार द्वारा भुगतान किया जाएगा।

PM Garib Kalyan Yojana 2023

Pradhanmantri Garib Kalyan Yojana के अन्तर्गत केन्द्र सरकार ने सभी योग्य लाभार्थियो को मुफ्त राशन देने की घोषणी की थी। जिसके माध्यम से 80 करोड़ नागरिको को फ्री राशन उपलब्ध कराया गया था। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को तीन माह के लिए आरम्भ किया था। लेकिन विपरित परिस्थितियो को देखते हुए इसका विस्तारिकरण कर दिया है।

स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बीमा योजना

इसके अन्तर्गत संक्रमित मरीज़ो का इलाज करने वाले स्वास्थ्य कर्मियो को पचास लाख रूपेय का बीमा कवर दिया गया था। इसके साथ ही केन्द्र व राज्य सरकारो के स्वास्थ्य केन्द्रो व अस्पतालो को भी इस योजना के अन्तर्गत कवर दिया गया था। सभी स्वास्थ्य केन्द्रो व अस्पतालो मे कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियो को 22 लाख रूपेय का बीमा कवर दिया गया था। इसका लाभ सफाई कर्मी, वार्ड ब्वाय, नर्स, आशा कार्यकर्ता, पैरामेडिक, तकनिशियन एंव डॉक्टर द्वारा उठाया जा सकता था।

प्रधानमंत्री किसान योजना

इस योजना के तहत सरकार की ओर से पात्रता रखने वाले किसानो को 2000 रूपेय की वित्तीय राशी वर्ष मे तीन बार दी जाती है। अप्रेल 2020 मे के प्रथम हफ्ते मे यह राशी किसानो के बैंक खाते मे पहुँचाने का निश्चय पीएम गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत लिया गया था। लगभग 8.7 करोड़ किसानो को इसका लाभ मिला था।

उज्जवला योजना

केन्द्र सरकार द्वारा तीन महीने तक प्रतिमाह सभी BPL परिवारो को एक गैस सिंलेडर मुफ्त दिए गए थे। इस उज्जवला योजना के तहत लगभग 97.8 लाख प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियो को गैस सिंलेडर दिये गये थे।


(Apply) फ्री सिलाई मशीन योजना 

जन धन योजना

केन्द्र सरकार द्वारा खोले गए महिलाओ के जन धन खातो मे तीन महीनो तक प्रतिमाह 500 रूपेय की राशी दी गई थी। इस योजना के अन्तर्गत लगभग 20 करोड़ महिलाओ के खाते मे यह राशी भेजी गई थी।

विधवा, विकलांग, वरिष्ठ नागरिक आर्थिक सहायता

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना योजना के माध्यम से सभी दिव्यांगो, विधवाओं एंव वरिष्ठ नागरिको 1000 रूपेय की वित्तीय सहायता तीन महीने तक दी गई थी। इसमे लगभग 3 करोड़ नागरिको को लाभ प्रदान किया गया था।

मनरेगा योजना

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से देश के सभी मनरेगा श्रमिको के वेतक मे वृद्धि करने का फैसला लिया गया था। इससे उन श्रमिको को यह वेतन 182 प्रतिदिन मिलता था। जिसमे बढ़ोतरी करके 202 रूपेय प्रतिदिन कर दिया है। इसके माध्यम से लगभग 13.62 करोड़ श्रमिको को लाभ मिलेगा।

दीनदयाल अन्त्योदय स्वंय सहायता समूह

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत दीनदयाल अन्त्योदय स्वंय सहायता समूह मे कुछ बदलाव किये गये है। जिसके ग्रुप के तहत SHG मे काम करने वाली महिलाओं को मिलने वाली ऋण राशी मे वृद्धि कर दस लाख रूपेय बढ़ाकर बीस लाख रूपेय कर दी गई है।

तीन महीने तक EPF देगी सरकार

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत केन्द्र सरकार द्वारा तीन महीने मे तक 24 प्रतिशत ईपीएफ कॉन्ट्रिब्युशन केन्द्र सरकार द्वारा कर्मचारियो के ईपीएफ प्रदान करेगी। ऐसी कम्पनियाँ जिनमे सौ या इससे अधिक कर्मचारी कार्यरत् है और ऐसे कर्मचारी जिनकी मासिक बेतन 10,000 से 15,000 रूपेय है। केवल वो ही इसके लिए पात्र माने जाएगें।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की विशेषताएं

  • Pradhanmantri Garib Kalyan Yojana को केन्द्र सरकार द्वारा 26 मार्च 2020 को आरम्भ की गई है।
  • इसका संचालन खाद्य उपभोक्ता एंव सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा किया जाता है।
  • कोरोना महामारी के प्रथम चरण के दौरान देश के गरीब नागरिको तक फ्री राशन, स्वास्थ्य कर्मियो को स्वास्थ्य बीमा, गरीब महिलाओं के जनधन खाते मे पाँच सौ रूपेय और दिव्यांगो को आर्थिक मदद जैसे सरकार द्वारा कई अन्य ठोस कदम उठाय गये थे।
  • इस पैकेज के अन्तर्गत मनरेगा के मजदूरो के वेतन को भी बढ़ाया गया था। जिसको 182 प्रतिदिन से बढ़ाकर 202 रूपेय प्रतिदिन कर दिया गया है लगभग 13.62 करोड़ परिवारो को इसका लाभ पहुँचेगा।
  • ऐसे प्रवासी मजदूर जिनके पास अपना राशन कार्ड उपलब्ध नही है। ऐसे परिवारो को 5 किलो ग्राम अनाज चावल और 1 किलो ग्राम चना प्रति परिवार की दर से सरकार द्वारा दो महीने के लिए मु्फ्त दिया गया है।
  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत विधवाओं, दिव्यांगो और बूढ़े व्यक्तियो के लिए हर माह एक हजार रूपेय की वित्तीय सहायता तीन महीने तक प्रदान की गई थी। इसका लाभ देश के तीन करोड़ लोगो को दिया गया था।
  • ऐसी महिलाएं जिनके जन धन खाते खुले हुए है। ऐसी महिलाओ को प्रतिमाह पाँच सौ रूपेय की राशी उनके बैंक खाते मे भैजी गयी थी। इसका लाभ 20 करोड़ जन धन खाता रखने वाली महिलाओ को दिया गया था।
  • प्रधानमंत्री किसान योजना के अन्तर्गत योग्य किसानो को वर्ष मे तीन बार 2000 रूपेय की धनराशी प्रदान की जाती है। इसका लाभ लगभग 8.7 करोड़ किसानो को हुआ था।
  • PMGKY के माध्यम से देश के 80 करोड़ गरीब लोगो तक मुफ्त राशन उपलब्ध कराया गया है।

Garib Kalyan Yojana के लाभ

  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ सभी राशन कार्ड धारक उठा सकते है।
  • केन्द्र सरकार द्वारा देश के नागरिको को तीन माह तक गेहू 2 रूपेय प्रतिकिलो और चावल 3 रूपेय प्रतिकिलो की दर से राशन की दुकान से उपलब्ध कराया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री राशन सब्सिडी योजना के तहत देश के 80 करोड़ लाभार्थियो को तीन महीने तक 7 किलोग्राम राशन सरकार की ओर से दिया जाएगा।
  • Pradhanmantri Garib Kalyan Yojana के अन्तर्गत देश के 80 करोड़ लाभार्थियो को राशन सब्सिडी भी दिया जाएगा।
  • इस योजना के अन्तर्गत देश के 5.29 करोड़ नागरिको को 2.65 लाख मिट्रिक टन राशन अब तक दिया जा चुका है।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना 2023 के तहत आवेदन प्रक्रिया

अगर आप पीएम गरीब कल्याण योजना मे आवेदन करना चाहते है। तो जानकारी के लिए बता दे कि इस योजना मे आवेदन करने के लिए कोई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया नही है। अगर आप PM Garib Kalyan Yojana के लाभ प्राप्त करना चाहते है तो आप सीधे अपने राशन कार्ड के माध्यम राशन की दुकान पर जाकर लाभ प्राप्त कर सकते है।

FAQ

पीएम गरीब कल्याण योजना कब और किसके द्वारा आरम्भ की गई है?

Garib Kalyan Yojana को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा 26 मार्च 2020 को आरम्भ की गई है।

PM Garib Kalyan Yojana क्या है?

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से गरीब नागरिको पाँच पाँच किलो प्रति व्यक्ति की दर से मुफ्त अनाज चावल वितरण किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here