UP Pankh Portal 2023: uppankh.in Login, Registration, यूपी पंख पोर्टल

0

UP Pankh Portal:- भारत में केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा छात्रों के उज्वल भविष्य हेतु समय-समय पर बहुत सी नई योजनाएं और नई पोर्टल लाई जाती हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्रों के लिए एक नई वेबसाइट बनाई है। जिसका का नाम UP Pankh Portal है। इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य छात्रों का करियर उज्जवल बनाना हैं। ये वेबसाइट uppankh.in छात्रों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। यूपी पंख पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों को करियर से संबंधित उचित जानकारी प्राप्त होगी और ये छात्रों के हित में लाभदायक साबित होगी। यह पोर्टल छात्रों को उनका करियर चुनने में सहायता करेगी। उत्तर प्रदेश बोर्ड के सभी विद्यार्थी इस पोर्टल से लाभान्वित होंगे। यदि आप Uttar Pradesh Career Portal के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो इस लेख को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ें |

UP Pankh Portal

UP Pankh Portal 2023

“पंख-सपनों को देंगे एक नई उड़ान” उत्तर प्रदेश राज्य लाया है छात्रों के उड़ान भरने का जरिया। जिसके द्वारा छात्र मेहनत और लगन से अपना भविष्य बना सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई छात्रों के लिए UP Pankh Portal है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं इस पोर्टल का इस्तेमाल करके करियर संबंधित जानकारी एकत्रित कर सकते हैं। यूपी पंख पोर्टल छात्रों को अपने करियर के लिए सही मार्ग चुनने में सहायता करेगा। इस पोर्टल पर दी गई जानकारी को इस्तेमाल करने के लिए छात्र छात्राओं को अपना पंजीकरण कराना होगा। UP Pankh Portal से जुड़ी सभी जानकारी निम्नलिखित है।

UP Rojgar Mela

यूपी पंख पोर्टल के बारे में जानकारी

पोर्टलका नामUP Pankh Portal
किसने शुरू कीमाध्यमिक शिक्षा विभाग
कहां शुरू कीउत्तर प्रदेश में
उद्देश्यकरियर संबंधित जानकारी प्रदान करना
लाभार्थी9 से 12 कक्षा के छात्र
अधिकारिक वेबसाइटUppankh.in

छात्र यूनीक आईडी कैसे खोजें

  • यदि कोई भी छात्र या छात्रा यूपी पंख पोर्टल पर लॉगइन करने के इच्छुक हैं तो उसके लिए सभी छात्रों को एक यूनिक आईडी की जरूरत होगी। ऐसे छात्र
  • जिनके पास अपनी यूनीक आईडी नहीं है वह अपने कॉलेज जा विद्यालय के टीचर से संपर्क करके अपनी यूनिक आईडी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

Nipun Bharat Mission

UP Pankh Portal का उद्देश्य

छात्र छात्राओं को ये नहीं जानते है कि 12वीं की बोर्ड की परीक्षा के बाद उन्हें क्या करना है, और वह अपने करियर को लेकर बहुत परेशान रहते हैं कि कौन सा कोर्स करना चाहिए या किस कॉलेज में प्रवेश लेना चाहिए , उन्हें क्या बनना है, और जो भी वह बनना चाहते है उसके लिए क्या प्रक्रिया है ? इस तरह के बहुत से प्रश्न के जवाब विद्यार्थियो जानना चाहते हैं लेकिन जवाब नहीं मिलते। कई बार ऐसा होता है कि गलत लाइन चुन लेने की वजह से छात्र आगे चलकर अपनी पढ़ाई ही बंद कर देते हैं। इस सभी बातों को मद्देनजर रखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा यूपी पंख पोर्टल का निर्माण किया गया है। इस पोर्टल का निर्माण करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को करियर से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कराना है।

यूपी पंख पोर्टल के लाभ और विशेषताएं

  • यूपी पंख पोर्टल का निर्माण माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा नौवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए किया गया है।
  • छात्र-छात्राएं इस वेबसाइट के माध्यम से करियर से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
  • विद्यार्थी ना केवल कैरियर के बारे में जानकारी एकत्रित कर सकेंगे बल्कि कैरियर से संबंधित अपनी किसी भी परेशानी को आसानी से हल भी कर सकेंगे।
  • इस पोर्टल के माध्यम से छात्र छात्राओं को कैरियर सलाहकारों द्वारा काउंसलिंग भी प्रदान की जाएगी।
  • UP Pankh Portal के माध्यम से विद्यार्थी अपने कैरियर के लक्ष्य को प्राप्त करने समर्थ रहेंगे।
  • UP Pankh Portal द्वारा विधार्थी जान सकेंगे कि उनका करियर बनाने के लिए कौन कौन से विकल्प हैं और कोई कोर्स करने के लिए क्या प्रक्रिया होगी।

कन्या सुमंगला योजना

UP Career Portal की पात्रता

  • UP Pankh Portal का इस्तेमाल करने के लिए छात्र को उत्तर प्रदेश निवासी होना अनिवार्य है।
  • विद्यार्थी उत्तर प्रदेश के ही कक्षा 9वीं से 12वीं के सरकारी स्कूल का छात्र -छात्रा हो।
  • जिस स्कूल में छात्र पढ़ रहा है वह यूपी बोर्ड से पंजीकृत होना अनिवार्य है।

यूपी पंख पोर्टल पंजीकरण

“पंख- सपनों को देंगे एक नई उड़ान” उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है जिसके अंतर्गत स्कूल के विद्यार्थियों को करियर से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त होगी। यूपी पंख पोर्टल में दी गई जानकारी के अनुसार छात्र अपने करियर के लिए आगे का मार्ग प्रशस्त कर सकेंगे। जानकारी न होने के कारण बहुत से छात्र अपनी कुशलता के अनुसार करियर नहीं चुन पाते हैं। इसलिए यूपी पंख पोर्टल वेबसाइट छात्रों के करियर से संबंधित सभी जानकारी प्रदान कराई जायगी जिससे कि वह अपने आगे का मार्ग प्रशस्त कर सकें और अपने पंखो द्वारा एक ऊँची उड़ान भर सकें। इस पोर्टल पर पंजीकरण कक्षा 9 से 12 वीं के छात्र छात्राओं का स्कूल के अधिकारियों द्वारा किया गया है।

UP Pankh Portal Login करने की प्रक्रिया

यदि कोई भी छात्र या छात्रा UP Pankh Portal पर लॉगइन करना चाहते हैं तो लॉगइन करने के लिए छात्रों को यूनिक आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। लॉगइन की प्रक्रिया निम्न प्रकार है।

  • उसके बाद आपको प्रवेश का विकल्प दिखाई देगा।
  • प्रवेश के विकल्प पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुल जायगा।
  • यहां छात्र-छात्राओं को अपना यूनिक आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • आईडी दर्ज करने के बाद लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • ऐसा करने के बाद user dashboard आपके समक्ष प्रस्तुत होगा।
  • जिस छात्र के पास यूनिक आईडी नहीं है उसे इस संदर्भ में अपने स्कूल के अध्यापक से संपर्क करना होगा।

करियर संबंधित जानकारी कैसे प्राप्त करें

  • सर्वप्रथम आपको पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको होम पेज पर मौजूद प्रवेश के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके सामने एक लॉगइन पेज खुल जाएगा।
  • यहां पर आपको अपनी यूनिक आईडी लॉगइन करनी होंगी।
  • लॉगिन करने के बाद आपको करियर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप करियर से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here