17 सितंबर से शुरू होगा आयुष्मान भवः अभियान, 60 हजार लोगों को मिले आयुष्मान कार्ड

0

Ayushman Bhava Abhiyan:- देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन हर साल 17 सितंबर को मनाया जाता है। जिसको ख़ास बनाने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य मे स्वास्थ्य मंत्रालय 17 सितबंर से 2 अक्टुबर तक सेवा पकवाड़ा मनाएगा। इसी बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आयुष्मान कैपेंन का उद्घाटन करेंगी। इस कार्यक्रम का ऑनलाइन करेगी। जिसका सीधा प्रसारण जिला व ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। आयुष्मान भव: अभियान के तहत नए परिवारो को स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा।

इसके लिए देश मे लाखो हेल्थ व वेलनेस सेंटरो पर आयुष्मान मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही आयुष्मान भारत कार्ड नागरिको को दिए जाएगें। प्रिय मित्रो आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से आयुष्मान भव: अभियान से सम्बन्धित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएगें। जैसें- क्या इस कार्यक्रम मे खास होने वाला है। और कितने कितने लोगो को आयुष्मान कार्ड दिए जाएगें। सम्बन्धित जानकारी के लिए आप इस आर्टिकल को अन्त तक अवश्य पढ़े।

Ayushman Bhava Abhiyan 2023

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के नागरिको के लिए एक विशाल अभियान की शुरूआत की है। जिसको आयुष्मान भव: नाम दिया गया है। इस अभियान की शुरूआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 सितंबर को की है। स्वास्थ्य मंत्रालय की योजनाओं का लाभ देश के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए इस अभियान शुरू किया जा रहा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यह अभियान 13 सितंबर से शुरू किया जा चके है। किन्तु Ayushman Bhava Abhiyan को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा पखवाड़े के दौरान पेश किया जाएगा।

आयुष्मान भव अभियान के 3 प्रमुख स्तम्भ होगें। जिसमे देश के लाखो हेल्थ और वेलनेस सेंटरो पर आयुष्मान मेलो का आयोजना किया जाएगा। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड वितरण प्रक्रिया मे तेजी लाई जाएगी। और आयुष्मान सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य के क्षेत्र मे मिशाल पेश करने वाले गाव को आयुष्मान भव अभियान के आयोजन के दौरान आयुष्मान गांव भी घोषित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना

आयुष्मान भव: अभियान 2023 के बारे मे जानकारी

आर्टिकलAyushman Bhava Abhiyan
योजनाआयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना।
कार्यक्रम की शुरूआत13 सितंबर 2023
अभियान का शुभारम्भप्रधानमंत्री के जन्मदिन पर।
लाभार्थीदेश के समस्त नागरिक।
उद्देश्यदेश के प्रत्येक नागरिक तक सभी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान करना।
वर्ष2023
श्रेणीकेन्द्रीय सरकारी योजना।

Ayushman Bhava Abhiyan का उदेश्य

केनद्र सरकार द्वारा शुरू किये गए आयुष्मान भव अभियान का मुख्य उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक तक सभी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान करना है। इस अभियान के तहत विशेष शिविरो का आयोजन कर 60 हजार नागरिको को आयुष्मान कार्ड वितरित किए जाएगें। ताकि देश मे सभी स्वास्थ्य सेवाओं एंव योजनाओं का व्यापक और पूर्ण रूपे से विस्तार सुनिश्चित किया जा सके। और हर पात्र नागरिक को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके। इसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा सभी नागरिको तक सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुँचान के लिए आयुष्मान भव कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।

60 हज़ार लोगो को मिलेंगें आयुष्मान कार्ड।

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया ने बताया कि देश के नागरिको तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुँचाने और जागरूकता को बढ़ाने के लिए सेवा पखवाड़ा के दौरान कई कार्यक्रमो की योजना बनाई गई है। इस अभियान मे आयुष्मान आपके द्वारा आयुष्मान मेलो और सभाओं का आयोजन किया जाएगा। आयुष्मान भव अभियान मे आपके द्वारा 3.0 के तहत 17 सितबंर से सभी आयुष्मान लाभार्थियो को स्वास्थ्य बिमा कार्ड वितरण किये जाएगें। यह आयुष्मान भारत कार्ड 60 हजार लोगो को वितरित किये जाएगें। डॉक्टर मांडविया ने कहा है। कि हमने यह तय किया है।

कि प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर आयुष्मान भव: अभियान चलाएगें। उसके माध्यम से हम आरोग्य लक्ष्य सेवा का प्रचार प्रसार करेगें। हमारे देश मे हेल्थ व वेलनेस 1.17 लाख से अधिक है। इन सभी सेंटरो पर आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत आयुष्मान मेला लगेगा। जिससे सभी गरीब व मध्यम वर्ग के लोगो का उपचार हो सकेगा। इसके अलावा देश के सभी सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं पर स्वच्छता अभियान चालाया जाएगा।

आयुष्मान भारत योजना

आयुष्मान भव: अभियान मे क्या है ख़ास?

इस अभियान की विशेषता बताते हुए मंत्री मनसुख मांडविया ने कहां है। कि इस अभियान के तहत देश मे 1 लाख 17 हजार अधिक हेल्थ व वेलनेस सेंटर पर आयुष्मान मेला आयोजित किया जाएगा। जहां पर नागरिक अपने स्वास्थ्य की जांच करा सकेगें। बीपी व शुगर की जांच भी आयुष्मान मेले मे की जाएगी। इसके बाद इसके बाद मरीजो आवश्यकता पड़ने पर रविवार को सीएचसी मेले का आयोजन किया जाएगा। सभी ब्लॉक स्तर अस्पतालो व मेडिकल कॉलेज मे स्वास्थ्य शिविर लगाएं जाएगें। स्वास्थ्य शिविर मे आने वाले लोगो को जांच के बाद ईलाज के लिए मेडिकल भी रेफर किया जा सकेगा। देश के सभी अस्पतालो व डिस्पेंसरी और गांव मे पखवाड़ा के दौरान स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। सभी ग्राम पंचायत JSS, RKS के सहयोग से प्रथामिकता व माध्यमिकता और तृतीय स्वास्थ्य देखभाल स्तरो पर स्वास्थ्य अभियान आयोजित किया जाएगा।

2 अक्टुबर से सभी गांवो मे सभा का आयोजन

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आयुष्मान भव अभियान के तहत देस के समस्त गांवो मे 2 अक्टुबर को आयुष्मान सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमे आयुष्मान गांव भी घोषित किये जाएगे। उन सभी गांवो को आयुष्मान गांव घोषित किया जाएगा। जिस गांव मे आयुष्मान भारत कार्ड का लाभ हर नागरिक को प्राप्त हुआ हो। गांव के सभी 100 प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन किया गया होगा। और कोई भी टीबी या कुष्ट रोग का केस उस गांव  मे नही हुआ होगा। तो केन्द्र सरकार उस गांव को आयुष्मान गांव घोषित करेगी। आयुष्मान गांव घोषित होने पर देश मे उन सभी गांवो को आयुष्मान गांव के रूप मे प्रसिद्धता मिलेगा।

यह अभियान भी चलेगें।

  • इस अभियान के दौरान अंगदान संकल्प अभियान भी चलाया जाएगा।
  • रक्तदान शिविर भी आयोजित किये जाएगें।
  • TB के मरीजो को गोद लिया जाएगा।
  • सेवा पखवाड़ा योजना के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य योजना

बनाए जाएगें आयुष्मान कार्ड।

आयुष्मान पखवाड़े के दौरान चलने वाले कार्यक्रमो मे 17 सिंतबर से 2 अक्टुबर तक आयुष्मान लाभार्थियो को गोल्डन कार्ड बनाएं जाएगें। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत नागरिको को आयुष्मान कार्ड दिए जा रहे है। लाभार्थियो को जागरूक करने के लिए सीएचसी व पीएचसी स्तर पर निर्देश दिए गए है। आयुष्मान भारत मिशन के तहत देश के नागरिको को 5 लाख रूपेय तक की स्वास्थ्य बिमा उपलब्ध हो रहा है। नए परिवारो के भी गोल्डन कार्ड आयुष्मान पखवाड़े के दौरान बनाएं जाएगें। डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करके आयुष्मान कार्ड प्राप्त किये जा सकते है। इसके लिए उनको भटकना नही पड़ेगा। इसके अलावा आयुष्मान ऐप के माध्यम से भी आयुष्मान कार्ड प्राप्त किया जा सकता है।

Ayushman Bhava Abhiyan की पात्रता

  • आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • इस अभियान के तहत सभी आय जाति व वर्ग के नागरिक लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र होगें।
  • देश के सभी गरीब व मध्यम वर्ग के लोग इस अभियान के दौरान उपचार कराने के लिए पात्र होगें।
  • सभी आयु के लोग इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।

आयुष्मान भव अभियान के हेतु आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र।
  • स्वास्थ्य सम्बन्धित दस्तावेज़।
  • मोबाइल नम्बर पासपोर्ट साइज़ फोटो।

मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना

Ayushman Bhava Abhiyan 2023 के तहत आवेदन कैसे करे?

आयुष्मान भव अभियान मे आवेदन करने के लिए नागरिको को कहीं जाने की आवश्यकता नही है। क्योकिं इस कार्यक्रम के माध्यम से विशेष रूप से जिला, नगर व ग्रामीण स्तरीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समन्वय बनाकर जन जन को जागरूक करेगें। इस कार्यक्रम के लिए कैंप लगाए जाएगें। जहां पर जाकर लाभार्थी आयुष्मान कार्ड प्राप्त कर सकेगें। और जो आयुष्मान कार्ड भारत मिशन के तहत 5 लाख रूपेय का स्वास्थ्य बिमा का लाभ प्राप्त करना चाहते है। वे सभी नए परिवार भी इस कार्यक्रम के दौरान गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकेगें। आपको अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजो को ले जाकर कैंप मे जमा करना होगा। इसके बाद अधिकारी द्वारा आपका आवेदन कर दिया जाएगा।

FAQs

Ayushman Bhava Abhiyan का उद्घाटर कौन करेगा?

आयुष्मान भव अभियान का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा किया जाएगा।

आयुष्मान भव: अभियान को कब आरम्भ किया जाएगा?

Ayushman Bhava Abhiyan प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर 17 सिंतबर को सेवा पखवाड़े के दौरान शुरू किया जाएगा।

आयुष्मान भव अभियान के माध्यम से देश के सभी गांवो मे आयुष्मान सभा का आयोजन कब होगा?

Ayushman Bhava Abhiyan के तहत देश के सभी गांवो मे आयुष्मान सभा का आयोजन 2 अक्टुबर को किया जाएगा। जिसमे आयुष्मान गांव भी घोषित किए जाएगें।

इस अभियान के तहत कितने नागरिको को आयुष्मान भारत कार्ड दिए जाएगें?

करीब 60 हजार नागरिको को इस अभियान के तहत आयुष्मान भारत कार्ड दिए जाएगें।

यह अभियान कब से कब तक चलेगा?

17 सिंतबर से 2 अक्टुबर तक यह अभियान चलाएं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here