Bad Habits in Hindi | बुरी आदतें जिन्हें आज ही छोड़ दे

0

हमारा जीवन हमारी आदतों पर निर्भर करता है। आदते ही हमें कामियाब और सफल बनती है इसके साथ ही आदत ही हमें असफल भी बनाती है। बुरी आदत (Bad Habits in Hindi) से हम असफल हो सकते है।

बुरी आदत हमारी इज्जत को कम भी कराती है। जैसे बुरे काम का अनजाम बुरा होता है वैसे बुरी आदत का फल बुरा ही होता है।

चलिए इस पोस्ट में हम बुरी आदतों (Bad Habits) को जानते है। अगर आप के अंदर भी यह बुरी आदत है तो उसे अपने आदत से दूर कर दे।

bad habits का हिंदी मतलब बुरी आदतें होता है, ऐसे में अगर किसी के अंदर बुरी आदतें यानी Bad Habits है तो उस व्यक्ति को इस बुरी आदतें को छोड़ देना चाहिए।

बुरी आदतें एक बुरे व्यक्ति की पहचान होती है। बुरी आदतें हमें बुरा बनाती है।

यह भी पढ़े: बुरी आदत को छोड़ने के लिए उपाय

निम्नलिखित बुरी आदत Bad Habits List

bad habits in hindi

चलिए हम एक-एक करके सभी बुरी आदत को जानते है। जो आदत हमें बुरा और असफल बना सकती है।

बिना पूरी बात को सुने बोलना

सबसे बुरी आदत यह होता है कि किसी की पूरी बात सुने बिना ही बोलना। जब तक हम दूसरे की पूरी बात नहीं सुन लेते है तब तक हमें यह नहीं मालूम होता है की दूसरा व्यक्ति क्या कहना चाहता है।

वही जब हम दूसरे की पूरी बात को सुन लेते है तो इसके बाद हम जो कुछ भी बोलते है वह काफी सही होता है और सामने वाले को समझ में भी आता है और बुरा भी नहीं लगता है।

किसी की बात को काट कर बोलना भी एक बुरी आदत है। बोलने वाले को यह अच्छा नहीं लगता है। इसके साथ ही आधी बात और आधी ज्ञान नुकसान ही देती है। पहले पूरी बात को सुनें।

बड़ों के बात में बोलना

जब दो बड़े बात कर रहे हो तो छोटों को नहीं बोलना चाहिए। यह कहावत काफी प्रसिद्ध है। यह कहावत आज भी काफी सही है। जब दो बड़े बात कर रहे हो तो इनके बिच में नहीं बोलना चाहिए।

बड़ो के बिच में बोलना एक काफी बुरा आदत है। हमें बचपन से ही सिखाया जाता है कि बड़ो के बिच में नहीं बोलना चाहिए।

जितना बड़े किसी चीज के बारे में जानते है, उतना हम नहीं जानते है। हम यह भी जानते है कि कुछ चीज़े ऐसी है जिसके बारे में बड़े नहीं जानते है। हमे उनको इसके बारे में जरूर बताना चाहिए। लेकिन उस समय नहीं जब वह किसी दूसरे बड़े व्यक्ति से बात करे रहे हो।

यह भी पढ़े: बेस्ट और आसान स्मार्ट बनने का तरीका

नशे का सेवन करना

नशे का सेवन सबसे बुरे आदतों में से एक होता है। नशा एक ऐसा बुरा आदत है जो हमारे शरीर को अंदर से खोखला कर देता है। इसके साथ ही नशे का सेवन करने से दूसरे भी हमारे बारे में बुरा सोचते है।

नशा करने वाले को बुरा माना एक हर इंसान की आदत ही होती है। अब यह जिम्मेदारी नशा करने वाली की है कि वह नशा करना छोड़ दे।

नशा करने वाले को बुरा लम्बे समय से माना जाता है क्योंकि नशा करने वाला खुद के साथ ही दूसरों के नुकसान का कारण बनता है। वह दूसरों को कई प्रकार से नुकसान पहुँचता है।

भूख ना लगने पर भी खाना

इस समय काफी ऐसे लोग है जिनका मोटापा काफी ज्यादा बढ़ गया है। और भी अन्य लोगो के साथ भी यही हो रहा है। इसके अंदर एक बात सामान्य ही होती है कि यह भूख से ज्यादा खाना खाते है या कुछ-कुछ देर पर कुछ खाते रहते है।

हम आपको बता दे कि भूख ना होने पर खाना या बार बार कुछ खाते रहने से इंसान के शरीर पर बुरा असर ही पढ़ता है।

बार-बार खाना खाने से शरीर अधिकतम समय खाने को पचाने में व्यस्त रहता है। शरीर खाने को पाचने में व्यस्त रहता है जिसके कारण शरीर में आलस रहता है। कुछ काम करने का मन नहीं करता है। इस तरह हम अपना बहुत समय बर्बाद करते है।

इसलिए इस बुरी आदत (bad habit) को आज ही छोड़ दे।

यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स

व्यायाम ना करना

यह समय ऐसा आ गया है कि हम बैठे-बैठे काफी कुछ कर सकते है। इसके साथ ही काफी काम ऐसे भी होते है जिसके लिए हमें शारीरक काम नहीं करना होता है। लेकिन इंसान का शरीर ऐसा नहीं है की बस वह बैठा रह कर स्वस्थ रह सकते।

व्यायाम करने से शरीर में खून का बहाव सही होता है, हार्ट बीट सही होता है, शरीर पूरी मात्रा में ऑक्सीजन ले पाता है, आदि। लेकिन व्यायाम न करने से शरीर पर बुरा असर पड़ना शुरू होता है। शरीर में तरह-तरह के बीमारी का जन्म होता है।

ऐसे में कम समय के लिए ही पर व्यायाम करना जरुरी होता है।

नया ज्ञान ना लेना

नया ज्ञान ना लेना या खुद को अपडेट ना करना भी एक बुरी आदत (bad habit) ही होती है। इस भागती और दौड़ती दुनिया में काफी कुछ होता रहता है। कुछ ऐसा भी होता है जिसका असर हमारे जीवन पर सीधा पड़ता है। चाहे कोई पढ़ाई कर रहा हो या कोई नौकरी कर रहा हो अगर वह खुद को अपडेट नहीं रखेगा तो वह काफी पीछे हो सकता है।

आपको हर एक चीज की जानकारी नहीं रखनी है, बस आपको उस चीज के अपडेट को जानना है जो आपको किसी तरह से असर करता है।

जो खुद को अपडेट रखते है उन्हें दूसरे जानकार भी मानते है। लोग उनसे सलाह भी लेते रहते है। इसके साथ ही खुद को अपडेट रखने वाला आगे बढ़ाता रहता है।

इसलिए इस बुरी आदत (bad habits) को आज ही छोड़ दे। आप काफी जानकरी अपने मोबाइल फ़ोन से ही ले सकते है।

ज्यादा मोबाइल का इस्तेमाल करना

मोबाइल इंसान के जीवन में काफी जरुरी हिस्सा रखता है लेकिन जब किसी चीज़ का उपयोग ज्यादा होता है तो नुकसान ही होता है। बहुत से लोगो को समय के साथ मोबाइल का लत लग जाता है।

जब से स्मार्ट फ़ोन बाजार में आया है तब से लोगो को ज्यादा मोबाइल का लत लगना शुरू हो गया है। लोग चाह कर भी इस लत से जल्द बहार नहीं आ पाते है। बस कहने से मोबाइल की लत कम नहीं हो सकती है। इसके लिए आपको वह कदम भी लेना होगा जो आपको मोबाइल के लत को कम कर सके।

इसलिए इस बुरी आदत को ना लगाए और मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल ना करे।

यह भी पढ़े: सफल लोगो की 10 से भी ज्यादा आदत

बड़ो की बात को ना मना

बड़ो की बात को ना मना भी एक बुरी आदत ही होती है। इसको हमें बचपन से ही सिखाया जाता है कि बड़ो की बात मानो आदि। यह सत्य भी है। बड़े जितना जानते है उतना हम नहीं जान सकते है। लेकिन काफी कुछ ऐसा होता है जिसके बारे में हमें तो मालूम होता है लेकिन बड़ो को नहीं पता होता है। ऐसे में हमें बड़ो को समझाना चाहिए उसके बाद ही उस काम को करे।

जीवन का कोई लक्ष्य ना रखना

इस दुनिया में कुछ लोग अपनी जिंदगी को बस काटते है तो कुछ लोग अपनी जिंदगी को सही से जीते है। वह हर कुछ करते है जो उनके लिए अच्छा होता है। जो भी असफल होते है वह बस आपने जीवन को काटते है। असफल होने का कारण लक्ष्य का न होना भी होता है।

जिसके पास कोई लक्ष्य नहीं होता है तो वह कुछ भी ऐसा नहीं करते है जो उन्हें सफल बन सके। वही सफल व्यक्ति के पास हमेशा कोई न कोई लक्ष्य होता है। आपको भी अपनी जीवन में कोई न लक्ष्य न रखने की बुरी आदत को छोड़ देना चाहिए, आपको अपने जीवन का लक्ष्य बनाना चाहिए।

आप सबसे पहले लक्ष्य को बनाए उसके बाद उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी कोशिश करे। आप उस समय तक कोशिश करते रहे जब तक की आप अपने लक्ष्य को हासिल न कर ले।

यह भी पढ़े: लक्ष्य कैसे प्राप्त करें

रात को ज्यादा देर तक जगना

रात को देर तक जागना एक बुरी आदत (Bad Habits) इसलिए है क्योंकि रात को देर तक जगने से शरीर और दिमाग पर बुरा असर देखने को मिलता है। रात को जगने से पूरा दिन चरिया ख़राब हो जाता है। हम आपको बात दे कि रात को भी जागा जा सकता है लेकिन जरुरी काम होने पर और लम्बे समय तक देर रात तक ना जगे।

रात को देर तक जागने से पूरा दिन आलस आता रहता है। दिन में कुछ भी काम करने का मन नहीं करता है। इस तरह से सारा दिन बेकार होता है। रात को कुछ देर जाग कर पूरा दिन बर्बाद करने की बुरी आदत को छोड़ दे।

ज्यादा बोलना

ज्यादा बोलना भी बुरी आदतों में से एक है। ज्यादा बोलने से दिमाग कमजोर होता है। समाज में इज्जत भी कम होता है। दोस्त और अन्य लोगो के सामने मजाक बन कर रहना पड़ता है।

ज्यादा बोलने से दूसरे हमेशा नाराज ही रहते है और हम दुसरो की भावना और विचार को नहीं समझ पाते है। अगर आप भी ज्यादा बोलते है तो आज से और अभी से ज्यादा बोलने वाली आदत को छोड़ दे। इससे आपको काफी फायदा देखने को मिलेगा।

कम बोलना एक अच्छी आदत में से एक आदत है। कम बोलने वाले का बहुत फायदा मिलता है। आप भी कम बोलने का फायदा जान सकते है।

तेज आवाज में गाने सुनना

गानों को सुनना बुरा नहीं होता है। गानों को सुनने से फायदा ही देखने को मिलता है। लेकिन जब गानो को तेज आवाज पर लम्बे समय तक सुनना जाए तो यह बुरी आदत (Bad Habits) माना जाता है।

तेज आवाज में गाने सुनना बुरा इसलिए होता है क्योंकि इससे कान ख़राब हो सकता है और दिमाग के नेर्वेस सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए गानो को तेज आवाज पर ना सुने।

सारा दिन खाली रहना

अगर आपको सारा दिन खाली रहने की आदत है तो यह आपकी एक बुरी आदत है। सभी के लिए समय कम होता है लेकिन जो अपने समय का सही से इस्तेमाल करता है वह सफल व्यक्ति बनता है। अगर आपके पास कोई भी काम नहीं रहता है तो भी आप कुछ न कुछ करते रहे। कुछ करते रहने से आप बहुत से लोगो से बहुत आगे होंगे।

यह भी पढ़ें: छात्रों के लिए अच्छा व्यवहार

अपने काम को न करना

अपने काम को न करना और दूसरों के काम में मदद करना एक तरह की बुरी आदत ही है। यह बुरी आदत आपको ही नुकसान देता है। इस बुरी आदत को शिकार बहुत लोग होते है, दूसरे आपके इस बुरी आदत का फायदा भी लेते है। लेकिन अंत में आप सब कुछ जानते ही असफलता के शिकार हो सकते है। आप सबसे पहले अपने काम को करे उसके बाद ही किसी का मदद करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here