मिट्टी खाने की आदत कैसे छोड़े? मिट्टी खाने की बुरी आदत से कैसे बचे

0

Mitti Khane Ki Adat Kaise Chode – मिट्टी जिसका योगदान हमारे इंसान के जीवन में बहुत ज्यादा हैं। मिट्टी ही हमें खाने के लिए अनाज देता है। इसके साथ ही मिट्टी से हमें ऐसे चीज मिलती है जो किसी और चीज से नहीं मिल सकता है।

मिट्टी इस धरती के अस्तित्व के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। मिट्टी को खाना एक बहुत ही बुरी आदत होती है। मिट्टी को खाने की बुरी आदत किसी को भी लग सकती है।

चाहे वह उम्र में बड़ा हो या फिर छोटा हो। मिट्टी को खाने की आदत ज्यादा तर छोटे बच्चो को लगती है।

छोटे बच्चे अपना ज्यादा समय मिट्टी के साथ ही बिताते है। यदि एक बार भी वह इस मिट्टी को खाए और उन्हें मिट्टी का स्वाद अच्छा लग जाए तो इसके बाद वह मिट्टी को खाने की आदत बन जाती है।

उम्र में बड़े व्यक्ति को भी मिट्टी खाने की आदत भी लग जाती है। इसका कारण कभी मजाक में मिट्टी को खाना हो सकता है।

या फिर किसी दूसरे के कहने पर मिट्टी को खाने का कारण हो सकता है। या फिर कभी कभी खुद ही मन करता है मिट्टी को खाने का।

यह भी पढ़े: बुरी आदत को छोड़ने के लिए बेस्ट 10 उपाय

मिट्टी खाना बुरी आदत क्यों है

आखिर मिट्टी को खाना एक बुरी आदत क्यों होती है। इसका सीधा सा जवाब है। मिट्टी को खाने और पचाने के काबिल इंसान का शरीर नहीं है।

मिट्टी को खाने से शरीर में काफी घातक बीमारी का जन्म होता है। मिट्टी में कई तरह के जीव भी होते है जो कि हमें बीमार कर सकते है।

इसी सब कारण से मिट्टी को खाने की आदत को बुरी आदत में शामिल किया जाता है।

मिट्टी खाने की मन क्यों करता है

मिट्टी का स्वाद काफी बेहतरीन होता है। पका मिट्टी का स्वाद किसी पके मुफ़ली के जैसा लगता है। मिट्टी को ज्यादा खाने का मन गर्भवती महिला को भी करता है। इसके पीछे गर्भवती महिला के शरीर में आने वाले बदलाव कारण होते है।

हम आपको बता दे कि एक बार मिट्टी का स्वाद अच्छा लग जाने के बाद हमेशा मिट्टी खाने का मन करने लगता है।

मिट्टी खाने की आदत कैसे छोड़े (Mitti Khane Ki Adat Kaise Chode)

मिट्टी खाना एक बुरी आदत होती है लेकिन इस बुरी आदत को छोड़ने का तरीका भी होता है। कुछ ऐसी आदत और काम है जिसकी मदद से मिट्टी खाने की आदत को छोड़ा जा सकता है। चलिए जानते है।

मिट्टी को पास न रखें

मिट्टी खाने की आदत को छोड़ने के लिए ज्यादा से ज्यादा कोशिश करे के आपके पास किसी भी प्रकार की मिट्टी न हो।

ज्यादा तर पका मिट्टी खाने का मन करता है तो अगर आप पका मिट्टी खाते है तो कभी भी पका मिट्टी अपने पास ना रखे।

अगर अभी तक आपने अपने पास मिट्टी रखा हुआ है तो उसे आज ही खुद से दूर कर दें।

मिट्टी के स्वाद के जैसा कुछ और खाए

मिट्टी को खाने पर सभी को अलग-अलग प्रकार का स्वाद मिलता है। तो मिट्टी खाने को बंद करने के लिए उस चीज को खाना शुरू कर दे जिसका स्वाद आपको मिट्टी के स्वाद के जैसा लगे। जैसे मूंफली।

मिट्टी के स्वाद वही चीज को हमेशा अपने पास रखे। जब भी आपको मिट्टी खाने का मन करें। आप तुरंत उसको खा ले।

यह भी पढ़े: खाना को खाने का तरीका

मिट्टी खाने को मना करने के लिए दूसरे से कहे

अपनी मिट्टी खाने की आदत छोड़ने के लिए आप अपने आसपास के लोगो को बताये कि जब भी आप मिट्टी खाए तब आपको दूसरे मना करें।

अब आप जब भी मिट्टी खाएगे तब आपको दूसरे मना करेगे और इस प्रकार से आप कम समय में मिट्टी खाने की आदत को छोड़ सकते है।

आप खुद से वादा भी कर सकते है कि आप अब से कभी मिट्टी नहीं खाएगे। अगर अब से आप जब भी मिट्टी खाएगे तो आप खुद से ही मिट्टी को खाने से रोकेंगे।

मिट्टी खाने के बारे में न सोचें

मिट्टी खाने की आदत छोड़ने के लिए अपनी मिट्टी खाने की आदत को और ना ही मिट्टी खाने के स्वाद के बारे में सोचे।

जब भी आप मिट्टी खाने के बारे में सोचते है तो आपको मन कर सकता है मिट्टी खाने का। आपके सोचने के कारण आपके मन में आता होगा कि बस आज एक बार मिट्टी खा लूँ।

उसके बाद मैं कभी भी मिट्टी नहीं खाऊंगा। इसलिए मिट्टी खाने के बारे में सोचना ही बंद कर दे।

21 दिनों तक मिट्टी न खाए

लगातार 21 दिन तक मिट्टी को न खाने के बाद आपकी मिट्टी खाने की आदत छूट सकती है।

कई research के बाद यह मालूम हुआ कि लगातार 21 दिन तक किसी काम को करने पर वह काम करना हमारी आदत में शामिल हो जाएगी। इसलिए आप भी इस 21 दिन नियम का पालन करें।

बस आप खुद को 21 दिन तक मिट्टी को खाने से रोक कर रख ले। 22 दिन आपको खुद ही मिट्टी खाने का मन नहीं करेगा।

अपनी आदत को बदले

आदत बहुत कुछ चीजों का कारण बनता है। आज कोई भी व्यक्ति जो कुछ भी है उसका कारण आदत ही है।

आदत को सीखना और अपनी आदत को सुधारना बहुत ही जरूरी होता है किसी भी बुरी आदत को छोड़ने में।

अंत में

हमने जाना कि हम कैसे मिट्टी खाने की आदत को छोड़ सकते है? मिट्टी खाने की बुरी आदत किसी को भी लग जाती है।

जिसके बाद मिट्टी खाने की आदत छूटती ही नहीं है। पर हमने यहाँ पर ऐसे तरीके जाना जिसकी मदद से हम अपनी मिट्टी खाने की आदत को छोड़ सकते है।

यह भी पढ़े: समय का महत्व

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here