Amrit Bharat Station Scheme/Yojana:- भारतीय रेलवे बोर्ड द्वारा छोटे स्टेशनों के आधुनिकीकरण करने हेतु Amrit Bharat Station Yojana की शुरुआत की गयी है। इस योजना से देश के करीब 1000 छोटे रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण करके उनको विकसित किया जाएगा। इसके अलावा दीर्घकालिक मास्टर प्लान तैयार करने और मास्टर प्लान के तत्वों के क्रियान्वयन पर यह योजना आधारित है। अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से दीर्घकालिक द्रष्टिकोण से लगातार स्टेशनों के विकास की परिकल्पना की गई है। स्टेशनों की आवश्यकताओं के अनुसार यह योजना दीर्घकालिक मास्टर प्लान तैयार किए गए हैं। जिसके अंतर्गत और अन्य प्रकार के महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। आज के हमारे इस लेखद्वारा Amrit Bharat Station Scheme 2023 से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त होगी। यदि आप अमृत भारत स्टेशन योजना से जुड़ी ज़्यादा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारा ये लेख ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ें।

Amrit Bharat Station Scheme 2023
भारतीय रेलवे बोर्ड द्वारा अमृत भारत स्टेशन स्कीम का आरंभ रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण करने हेतु किया गया है। इस योजना के माध्यम से देश के 1000 से ज्यादा महत्वपूर्ण और छोटे रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से उड़ीसा के खुर्दा रेलवे स्टेशन को भी विकसित किया गया है। उड़ीसा के कोटा रेलवे स्टेशन को विकसित करने हेतु रेलवे बोर्ड द्वारा करीब 4 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। देश के 68 मंडलों के सभी 15 स्टेशनों का विकास Amrit Bharat Station Scheme 2023 के माध्यम दवाई किया जाएगा।
Amrit Bharat Station Yojana के अंतर्गत किसी भी स्टेशन का नवीनीकरण कार्य को कम से कम 2 साल के अंदर ही पूरा किया जाएगा। अमृत भारतीय स्टेशन योजना के माध्यम से भारतीय रेल एवं सभी महत्वपूर्ण पहलुओं को और बेहतर बनाने की कोशिश करेगा। जिससे आम नागरिक को किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।
अमृत भारत स्टेशन योजना 2023 Overview
योजना का नाम | Amrit Bharat Station Scheme |
आरम्भ की गई | भारतीय रेलवे बोर्ड द्वारा |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | रेलवे में सफर करने वाले नागरिक |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
उद्देश्य | छोटे रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण और उनका आधुनिकीकरण करना |
लाभ | रेलवे में सफर करने वाले नागरिको को उच्चतम सुविधा प्रदान की जाएगी |
श्रेणी | केंद्रीय सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | —————- |
कुसुम योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Amrit Bharat Station Yojana का उद्देश्य
- देश के 1000 छोटे और महत्वपूर्ण स्टेशनों का आधुनिकीकरण करना भारतीय रेलवे विभाग द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य है।
- जिससे स्टेशनों की सुविधा में वृद्धि की जा सके।
- इस योजना के माध्यम से सभी रेलवे स्टेशनों पर सिटी सेंटर और रूफ प्लाजा का निर्माण किया जाएगा।
- दिव्यांग नागरिकों के लिए स्टेशनों के नवीनीकरण में विशेष सुविधा की व्यवस्था की जाएगी।
- Amrit Bharat Station Yojana के माध्यम से देश में स्टेशनों की नवीनीकरण की सुविधा के साथ पुरानी सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।
- इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार की सुविधाएं रेलवे द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी।
- देश के 1000 रेलवे स्टेशनों पर उच्च कोटि (high level) का बनाया जाएगा।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बड़े होर्डिंग का निर्माण होगा
- भारतीय रेलवे बोर्ड द्वारा शुरू किये अमृत भारत स्टेशन योजना 2023 के माध्यम से देश के सभी नागरिको को ट्रेनों की सही जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
- इस कार्य के भली भांति संचालन हेतु रेलवे बोर्ड के द्वारा महत्वपूर्ण जगहों पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स का निर्माण किया जाएगा।
- होल्डिंग्स के माध्यम से रेलवे का टाइम और अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी अन्य व्यक्ति से नहीं पूछना पड़ेगा।
- Amrit Bharat Station Scheme 2023 बनने वाले इन होल्डिंग्स का आकार 10 से 20 मीटर के करीब होगा।
- जिससे नागरिको को इन्हे देखने में आसानी हो।
किन–किन चीजों का किया जाएगा नवीनीकरण
- अमृत भारत स्टेशन योजना द्वारा रेलवे स्टेशनों पर भवन निर्माण की सुविधा की जाएगी।
- यात्रियों के लिए प्रकाश की उत्तम सुविधा युक्त कक्ष निर्मित किए जाएंगे।
- इस योजना द्वारा अवांछित संरचनाओं को हटाया जाएगा।
- पैदल मार्ग विकसित किए जाएंगे।
- सड़क को चौड़ा किया जाएगा और आधुनिकरण से पार्किंग आदि के कार्यों को पूरा किया जाएगा।
- इसके अतिरिक्त नागरिकों को हरे पेच स्थानीय कला और संस्कृति का उपयोग करने के लिए उच्च अनुभव प्रदान किया जाएगा।
- यात्रियों को स्टेशनों पर विशेष अनुभव प्राप्त हो सकेगा।
सभी नागरिक स्टेशन के वेटिंग रूम में मीटिंग कर सकेंगे
- वह इमारतें जो पुराणी और बेकार हो गयी हैं उनका उपयोग करके Amrit Bharat Station Scheme 2023 के माध्यम से उच्च प्राथमिकता वाली यात्री संबंधी गतिविधियों को तैयार किया जाएगा।
- स्टेशनों के नवीनीकरण में विभिन्न ग्रेड प्रकार के प्रतीक्षालय को क्लब करने के साथ अच्छे कैफेटेरिया की सुविधा से जोड़ा जाएगा।
- इसमें प्रतीक्षालयो को छोटे-छोटे विभाजन में वर्गीकृत किया जाएगा।
- अमृत भारत स्टेशन स्कीम 2023 के अंतर्गत कार्यकारी लाउंज तथा छोटी व्यावसायिक बैठक के लिए जगह की व्यवस्था की जाएगी।
Amrit Bharat Station Scheme के अंतर्गत महिलाओं और दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा का प्रावधान
- अमृत भारत स्टेशन योजना द्वारा महिला और दिव्यांग जनों को विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
- सरकार द्वारा सभी श्रेणियों के स्टेशनों पर महिला और दिव्यांग जनों के लिए पर्याप्त संख्या में शौचालय का निर्माण किये जायंगे।
- स्टेशन पर आसानी से दिखाई देने वाली जगह पर शौचालय को विकसित किया जाएगा।
अमृत भारत स्टेशन योजना के प्रमुख बिंदु
- भारतीय रेलवे बोर्ड द्वारा आरंभ Amrit Bharat Station Scheme 2023 के माध्यम से स्टेशनों में रूफटॉप प्लाजा, लंबे प्लेटफॉर्म, गिट्टी रहित ट्रैक, 5G संयोजकता आदि का प्रावधान किया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से उन सभी पुनर्विकसित परियोजनाओं को शामिल किया जाएगा जहां अभी तक कार्य को आरंभ नहीं किया गया है।
- इसके अलावा इस योजना के माध्यम से रेलवे स्टेशनों को विकसित करने हेतु मास्टर प्लान तैयार करना होगा।
- इसके अधीन सुविधाओं में वृद्धि करने हेतु मास्टर प्लान का क्रियान्वयन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।
- Amrit Bharat Station Yojana 2023 के अधीन भारतीय रेलवे बोर्ड द्वारा कम लागत वाले पुनर्विकास की योजना बनाई गई है।
- इसको समय पर पूर्ण करने की संभावना है।
- पुरानी इमारतों को इस योजना के अंतर्गत लागत-कुशल तरीके से स्थानांतरित किया जाएगा।
- जिससे उच्च प्राथमिकता वाले यात्रियों से संबंधित गतिविधियों को भविष्य के विकास के लिए पूर्ण किया जा सके।
- अमृत भारत स्टेशन योजना के भली भांति संचालन हेतु अनुमोदित स्टेशनों के चुनाव की जिम्मेदारी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की एक समिति द्वारा रेलवे को प्रदान की गई है।
- इसके अंतर्गत इनपुट जैसे कारको के आधार पर हितधारकों के माध्यम से परिणामो और योजनाओ को अनुमोदित किया जाएगा।
Amrit Bharat Station Scheme के लाभ एवं विशेषताएं
- अमृत भारत स्टेशन योजना को भारतीय रेलवे बोर्ड द्वारा शुरू किया गया है।
- इस योजना के अधीन देश के छोटे तथा महत्वपूर्ण स्टेशनों का विकास किया जाएगा।
- सभी रेलवे स्टेशनों पर रूफ प्लाजा और सिटी सेंटरों को स्थापित किया जाएगा।
- देश के 1000 से अधिक छोटे स्टेशनों का इस योजना के माध्यम से आधुनिकीकरण किया जाएगा।
- अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से 68 मंडलों में से सभी 15 स्टेशनों का नवीनीकरण किया जाएगा।
- स्टेशन के नवीनीकरण का कार्य कम से कम 2 साल के अंदर ही पूरा किया जाएगा।
- यात्रियों को पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी और प्रकाश की व्यवस्था भी इस योजना के अंतर्गत की जाएगी।
- निशुल्क वाईफाई की सुविधा Amrit Bharat station Yojana के माध्यम से यात्रियों को प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के अधीन पर्याप्त संख्या में शौचालयों का निर्माण किया जाएगा।
- अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से यात्रियों के लिए वेटिंग रूम का नवीनीकरण किया जाएगा।
- स्टेशनों के नवीनीकरण होने से नागरिकों को बेहतर स्टेशन की सुविधा का लाभ मिलेगा।
- यात्रियों को जिस भी स्टेशन पर ठहरना होगा उसी स्टेशन से नागरिकों को उस शहर की कला और संस्कृति की जानकारी प्राप्त होगी।
- Amrit Bharat Station Scheme के अधीन रेलवे स्टेशन के रोड को चौड़ा किया जाएगा।
- यात्रियों के चलने के लिए पैदल मार्ग बनाए जाएंगे।