मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2023: MP Kanya Vivah Yojana Form, पात्रता

0

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana:- जैसा की आप जानते हैं इस बढ़ती महंगाई में गरीब परिवारों के लिए अपनी बेटियों का विवाह करना एक बहुत बड़े टास्क से कम नहीं है। उन गरीब परिवारों के हित में बेहतर सोच रखने वाले मध्य प्रदेश की राज्य सरकार के मुख्यमंत्री द्वारा मध्य प्रदेश कन्या विवाह योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के निर्धन, गरीब निराश्रित और जरूरतमंद परिवारों को बेटियों की शादी के लिए आर्थिक मदद के रूप में उन्हें राशि प्रदान की जाएगी। Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2023 के अंतर्गत सरकार ने उन लोगो को शामिल करने हेतु बात की है जो गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवार है। इस कन्या विवाह योजना का लाभ केवल कन्याएँ ही नहीं बल्कि तलाकशुदा महिलायें और विधवा महिलाओं को भी दिया जायगा। 55 हजार रुपयों की धनराशि द्वारा उनकी आर्थिक मदद की जायगी।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2023

आज के इस लेख द्वारा आपको MP Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana से जुड़ी सभी जानकारियाँ प्रदान की जाएगी। जैसे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना क्या है, इस योजना के लाभ, विशेषताएं, उद्देश्य, निर्धारित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन की प्रक्रिया आदि। यदि आपको इस योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी चाहिए तो आप इस लेख को ध्यानपूर्वक और पूरा पढ़े। 

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2023

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत प्रदेश की सामान्य, पिछड़ा जाती, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के परिवार वालो को अपनी बेटियों के विवाह हेतु 55 हजार रुपयों की धनराशि के रूप में आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ हिन्दू और मुस्लिम दोनों वर्ग के लोगों को दिया जायगा। इस योजना के अंतर्गत राज्य के गरीब जरूरतमंद, निर्धन और बेसहारा परिवारों के बेटियों के विवाह हेतु राज्य सरकार द्वारा वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी। MP Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों की कन्याओं का विवाह कराना है।

लाडली बहना योजना 

एमपी कन्या विवाह योजना 2023 Highlights

योजना का नामMukhyamantri Kanya Vivah Yojana
शरू कियामध्य प्रदेश सरकार द्वारा।
लाभार्थीविवाह हेतु अनुदान।
योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि55,000 रूपये
उद्देश्यआर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों के शादी हेतु आर्थिक सहायता।
आधिकारिक वेबसाइटmpvivahportal.nic.in

MP Kanya Vivah Yojana 2023 के लाभ

  • मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ केवल मध्यप्रदेश राज्य की निवासी कन्याओं को ही प्राप्त होगा।
  • MP Kanya Vivah Yojana का लाभ राज्य के निर्धन, गरीब निराश्रित और जरूरतमंद परिवार वालों की बेटियों /  विधवा महिलाओं और तलाकशुदा महिलाओं को प्राप्त होगा।
  • MP Kanya Vivah Yojana के माध्यम द्वारा पात्र कन्याओं को राज्य सरकार की तरफ से विवाह के लिए 55 हजार रुपयों की आर्थिक मदद धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना द्वारा गरीब निराश्रित परिवारों की कन्या के विवाह में होने वाला खर्च आसानी से हो पाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान, वधू को गिफ्ट के तौर पर गृहस्थी के शुरुआत के लिए 38,000 रुपयों को सामग्री प्रदान की जाएगी।
  • इसके अलावा सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजन करने के लिए आयोजनकर्ता निकाय को 6000 रुपयों की राशि प्राप्त होगी।
  • मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अधीन 11,000 रुपयों की धनराशि कन्या के बैंक खाते में डाल दी जायगी।
  • मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार वालों को उनकी बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की पात्रता

  • कन्या विवाह योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी ही ले सकेंगे।
  • MP Kanya Vivah Yojana के नियमानुसार विवाह के समय लड़की की उम्र 18 साल से कम और लड़के की उम्र 21 साल से कम नही होनी चाहिए।
  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ केवल उन्हीं को प्राप्त होगा जो परिवार गरीबी रेखा से नीचे (BPL  धारक हैं ) जीवन यापन कर रहे हो।
  • कन्या का बैंक एकाउंट उसके आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।
  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए आवेदन करने हेतु कन्या का नाम समग्र पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना चाहिए।
  • इस योजना के लाभ प्राप्ति हेतु लाभार्थी को अपना विवाह निर्धारित की गई तिथियों पर आयोजित होने वाले सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ही सम्पन्न करना होगा।
  • एकल विवाह करने की स्थिति में कन्या को इस योजना का लाभ प्राप्त नही होगा।
  • जिन महिलाओं का कानूनी रूप से तलाकशुदा हैं और विधवा महिलाएं पुनर्विवाह के लिए भी इस योजना के अंतर्गत अवश्य आवेदन कर सकती है।

MP Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana के लिए जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • कन्या का आयु प्रमाण पत्र
  • पति के मृत्यु का प्रमाण पत्र (कल्याणी महिला होने की स्थिति में)
  • कानूनी रूप से तलाक होने के आदेश का प्रमाण पत्र (परित्यक्त महिला होने की स्थिति में)
  • समग्र कोड
  • बीपीएल कार्ड (गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए)
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए यदि आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो निम्नलिखित बताय गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करें।  जिसके माध्यम से आप MP Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Online Registration आसानी से कर सकते है।

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको विवाह पोर्टल, मध्यप्रदेश शासन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप दिए गए लिंक mpvivahportal.nic.in पर भी क्लिक कर सकते है।
  • उसके बाद होम पेज खुलकर आपके सामने आ जायगा।
  • जहां आपको मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना Form दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना होगा ।
  • उसके बाद आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को दर्ज करना होगा।
  • जैसे – नाम, पता, आधार नंबर, आयु, जाति, परिवार की वार्षिक आय आदि।
  • उसके बाद फॉर्म के साथ दस्तावेजों को अपलोड कर लें।
  • आपकी स्क्रीन पर आपको Submit का बटन दिखाई देगा जिसपर क्लिक करके आवेदन फॉर्म को जमा कर दें।
  • उसके बाद आपको यहाँ लॉगिन करना होगा।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए आसानी से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को निभा सकते हैं एंव फायदा ले सकते हैं।

MP कन्या विवाह योजना 2023 ऑफलाइन आवेदन कैसे करें

यदि आप मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते है तो ये प्रक्रिया भी बहुत आसानीपूर्वक आप पूरी कर सकते हैं।

  • उसके बाद मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन पत्र को डाउनलोड करना होगा।
  • फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज कर लें और सभी दस्तावेजों का फॉर्म के साथ संलग्न कर लें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र को अपने नजदीकी ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम पंचायत / जनपद पंचायत में अथवा शहरी क्षेत्र में नगर निगम / नगर पालिका / नगर परिषद के कार्यालय में जाकर जमा कर दें।
  • इस प्रकार आप Mukhyamantri Kanya Vivah Scheme का Offline Registration कर सकते हैं।

MP Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana List कैसे देखें

  • सबसे पहले विवाह पोर्टल, मध्यप्रदेश शासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां आपको होम पेज पर हितग्राहियों की सूची का सेक्शन दिखाई देंगे।
  • आपको क्लिक कर लेना है और स्वीकृत हितग्राहियों की सूची का ऑप्शन पर भी आपको क्लिक कर लेना है।
  • उसके बाद आपको मांगी गई जानकारियों को दर्ज करना होगा और हितग्राहियों की सूची देखें के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब MP Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana List से संबंधित सभी जानकारी आपके सामने आ जाएगी।
  • इस प्रकार आसानी से आप मुख्यमंत्री कन्या विकास योजना की List Check कर सकते हैं।

Conclusion

आज के इस लेख में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2023 के अंतर्गत सभी जानकारियाँ प्रदान की गयी है। आपसे उम्मीद है कि आप सभी दी गयी जानकारी को आसानीपूर्वक समझ गए होंगे। यदि आपको इस लेख से जुडी कोई दिक्कत या परेशानी का सामना करने पड़े तो आप हमारे इस 1800 233 4397 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके पूछ सकते हैं।

FAQs

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2023 का लाभ कौन प्राप्त कर सकते हैं?

विवाह हेतु अनुदान|

MP Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

mpvivahportal.nic.in

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here