महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना 2023: ऑनलाइन फॉर्म, अर्ज स्थिती

0

Maharashtra Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana 2023: इस योजना की शुरुआत महाराष्ट्र सरकार द्वारा की गई। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सिंचाई की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस योजना द्वारा राज्य सरकार किसानों को खेती की सिंचाई हेतु सोलर पंप प्रदान करेगी। इसके साथ साथ पुराने डीजल व बिजली के पंप को सोलर पम्पों में बदला दिया जायेगा। मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना हमारे किसान भाइयों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी। महाराष्ट्र सरकार इस योजना के अधीन किसानों को 1 लाख कृषि पंप प्रदान करवाएगी। इस प्रकार किसानों को सिंचाई करने में आसानी होगी। मुख्यमंत्री सौर पंप योजना के अधीन महाराष्ट्र सरकार किसानों को सब्सिडी भी प्रदान करेगी।

आज के हमारे इस लेख द्वारा हम आपको योजना से सम्बंधित सभी जानकारियों जैसे: महाराष्ट्र अटल सौर कृषि पंप योजना का आवेदन कैसे करें, Maharashtra Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana 2023 से मिलने वाले लाभ, पात्रता, उद्देश्य आदि के बारे में बताने जा रहे है यदि आप सभी जानकरी प्राप्त करना चाहते है तो हमारे इस लेख को ध्यानपूर्वक और अंत तक अवश्य पढ़े।

Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana 2023

महाराष्ट्र की इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ने किसानों को 1,00,000 कृषि पंप प्रदान करने का निर्णय लिया है। महाराष्ट्र सौर कृषि पंप योजना को अटल सौर कृषि पंप योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के अधीन अगले 3 साल में 1 लाख पंप लगाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य सरकार 31 जनवरी 2019 से पहले मुख्यमंत्री सौर पंप योजना के लाभार्थियों की सूची की घोषणा करेगी और सौर पंप लगाने की यह प्रक्रिया 2019 के फरवरी माह के पहले सप्ताह में शुरू की गयी।

राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana के अधीन अपने खेतो में सौर पंप के माध्यम से सिचाई करने के लिए सोलर पंप प्राप्त करना चाहते है तो उन्हें इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा और अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन दर्ज करना होगा। उसके बाद ही आप महाराष्ट्र सौर कृषि पंप योजना का लाभ ले सकेंगे।

कुसुम योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना 2023 के बारे में जानकारी

योजना का नाममुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना
वर्ष2023
आरम्भ की गईमहाराष्ट्र सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के किसान
आवेदन की प्रक्रियाराज्य के किसान
उद्देश्यसिंचाई के लिए सोलर पंप उपलब्ध कराना
लाभसब्सिडी पर सोलर पंप
श्रेणीमहाराष्ट्र सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटwww.mahadiscom.in

मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना 2023 उद्देश्य

  • मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना का मुख्य उद्देश्य किसानो को खेतो में डीजल और बिजली पंप से सिचाई करने में मदद करना है।
  • इस योजना के अंतर्गत किसानो को अपने खेतो में सिचाई करने के लिए सोलर पंप राज्य सरकार उपलब्ध कराये जायेगे।
  • इसके अतिरिक्त सौर पंप योजना के अधीन राज्य सरकार पंप की कीमत का 95% अनुदान प्रदान करती है लेकिन लाभार्थी को केवल 5% ही किया भुगतान देना होगा।
  • मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना द्वारा सोलर पंप प्राप्त करके किसानो की आय में भी वृद्धि होगी।
  • अब इस योजना द्वारा किसानों को बाज़ारो से अधिक कीमत पर पंप नहीं खरीदने होंगे।
  • सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इन सोलर पंप के होने से पर्यावरण प्रदूषण भी नहीं होगा।

Maharashtra Berojgari Bhatta

Saur Krishi Pump Yojana लाभ एवं विषेशताएं

महाराष्ट्र सौर कृषि पंप योजना द्वारा प्राप्त होने वाले लाभ एवं विशेषतायें निम्न प्रकार हैं।

  • राज्य के जिन किसानों के पास कम खेत है उन्हें सरकार द्वारा 3 HP और जिन किसानों के पास बड़े खेत होंगे उन्हें सरकार 5 HP के पंप खेतों में सिंचाई हेतु प्रदान किये जायगे।
  • मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना के अधीन 3 स्टेप में सोलर पंप प्रदान करेगी।
  • पहले समय में 25000 सोलर पंप, दूसरे समय में 50000 सौर जल पंप और तीसरे समय में 25000 सोलर पंप के तहत सरकार किसानों को उपलब्ध करवाएगी।
  • अटल सोलर कृषि पंप योजना के अंतर्गत राज्य के जिन किसानों के पास बिजली के कनेक्शन होंगे उन्हें इस योजना के अधीन सोलर ऊर्जा से संचालित AG पंप की सुविधा प्रदान नहीं की जाएगी।
  • राज्य के जिन किसानो की कृषि खेती है उन्हें सोलर पंप उपलब्ध करवाए जायेंगे।
  • किसान लोग अक्सर कृषि क्षेत्र पर ही निर्भर रहती है।
  • सरकार इन सभी लोगों को कई तरह की सुविधा दे रही है जिससे उनकी जीवन यापन करने में सुधार आ सके।
  • सोलर पंप योजना 2023 द्वारा बिजली की खपत भी कम की जायगी।
  • योजना के अंतर्गत सोलर पंप के भुगतान का 95% राज्य सरकार द्वारा और 5% का भुगतान आवेदक किसान को करना होता है।
  • ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आवेदक के समय और पैसे दोनों की बचत की जा सकती है।
  • आवेदक आसानी से कही से भी इस योजना का ऑनलाइन आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • राज्य में जितने भी डीजल व बिजली के पंप है उन्हें नए सौर ऊर्जा पंप में बदल दिया जायेगा।
  • इस प्रकार पर्यावरण साफ़ और स्वच्छ रखने में मदद हासिल होगी।
  • महाराष्ट्र सौर कृषि पंप योजना का लाभ प्राप्त कर किसानों की आयी में वृद्धि हो सकेगी। 
  • जिससे उन्हें बाहर से ऋण लेकर सोलर पंप खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • सिंचाई के दौरान किसानों को सरकार द्वारा बिजली हेतु सब्सिडी दी जाती थी उसका भार सरकार पर कम पड़ेगा।

महाराष्ट्र सौर कृषी पंप योजना लाभार्थी का योगदान

श्रेणियाँ3HP के लिए लाभार्थी योगदान5 एचपी के लिए लाभकारी योगदान
सभी श्रेणियों के लिए (Open)25500=00 (10%)38500=00 (10%)
अनुसूचित जाति12750=00 (5%)19250=00 (5%)
अनुसूचित जनजाति12750=00 (5%)19250=00 (5%)

महाराष्ट्र स्वाधार योजना

Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana पात्रता

  • महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना का लाभ केवल महाराष्ट्र के स्थायी निवासी किसान ही ले सकते है।
  • Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana 2023 के अधीन वह किसान जिनके क्षेत्रों में  ऊर्जा के पारंपरिक स्रोत (यानी MSEDCL द्वारा) का विद्युतीकरण का कार्य नहीं किया गया है वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • लाभार्थियों के खेत में 5 एकड़ तक 3 एचपी डीसी और 5 एकड़ से अधिक 5 एचपी डीसी पंपिंग सिस्टम चयनित तैनात किये जायगे।
  • पानी के सुनिश्चित स्रोत वाले खेत किसानो को महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना का पात्र माना जाएगा।
  • हालांकि, पारंपरिक बिजली कनेक्शन वाले किसानों को इस योजना से सोलर एजी पंप का लाभ नहीं दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • खेत के कागज़ात

Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana 2023 के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

यदि आप महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आपको राज्य की महावितरण आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जायेगा।
  • यहां आपको बेनेफिशरी सर्विसेज के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद दिए गए विकल्पों में से अप्लाई ऑनलाइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको न्यू कंस्यूमर पर जाना होगा।
  • यहां आपके समाने नया पेज खुल जायेगा।
  • अब आपके सामने पंजीकरण पत्र खुल जायेगा।
  • पंजीकरण फॉर्म में आपको पूछी गयी सभी जानकारी जैसे: ऐड पेंडिंग AG कनेक्शन कंस्यूमर डिटेल्स, डिटेल्स ऑफ़ एप्लीकेशन एंड लोकेशन, नियरेस्ट MSEDCL कंस्यूमर नंबर(जहाँ पंप लगाये जायेंगे), डिटेल्स ऑफ़ एप्लिकेंट रेसिडेंटल एड्रेस एंड लोकेशन आदि को सावधानीपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड कर दें। 
  • सभी जानकरी दर्ज करने के पश्चात एक बार फॉर्म को दोबारा पढ़ ले यदि आपके फॉर्म में किसी भी प्रकार की गलती हुई हो तो उसका सुधार कर सकते हैं।
  • उसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

Maharashtra Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana 2023 आवेदन की स्थिति की जांच कैसे करे ?

  • सबसे पहले आपको इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • यहां आपको Beneficiary Services का विकल्प पर क्लिक करके Track Application Status के विकल्प पर क्लिक करना होगा ।
  • उसके पश्चात् आपके सामने स्क्रीन पर अगला पेज खुल जायेगा।
  • यहां आपको एप्लीकेशन स्टेटस देखने के लिए बेनेफिशरी आईडी डालकर सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा ।
  • उसके  बाद आपके समाने एप्लीकेशन स्टेटस आ जायेगा ।
  • इस प्रक्रिया द्वारा आप महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना 2023 आवेदन की स्थिति आसानी से चेक कर सकते हैं।

Contact Us

आज के हमारे इस लेख द्वारा आपको महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना 2023 के बारे में सभी जानकारी प्राप्त हुई है। उम्मीद करती हूँ कि आपको सभी जानकारी अच्छे से समझ आई होगी। यदि आपको आवेदन प्रक्रिया में या योजना से जुडी किसी अन्य जानकारी में कोई दिक्कत या समस्या का सामना करना पड़े तो आप हमारे निम्न दिए गए टोलफ्री नंबर पर काल करके हल समझ सकती हैं।

Toll Free Number: – 1800-102-3435 or 1800-233-3435

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here