यूपी गौशाला योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लॉगिन व एप्लीकेशन स्टेटस |ahgoshalareg.up.gov.in|

0

UP Gaushala Yojana:- देश मे कई प्रकार की गौशालाएं संचालित है। जिनमे गौमाताओं को संरक्षण प्रदान किया जाता है। और उनको खाने पीने एंव आवास की सुविधा प्रदान की जाती है। ताकि गायों का बेहतर तरीके रख रखाव किया जा सके। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा समय समय पर इन सभी गौशालाओं के विकास एंव उत्थान के लिए बहुत सी योजनाओं का भी संचालन किया जाता है। जिससे कि इन गौशालाओं को और सुविधासम्पन्न बनाया जा सके। ऐसी ही एक योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई है। जिसका नाम Uttar Pradesh Gaushala Yojana 2023 है।

इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा गौशालाओं के बेहतर प्रबंधन एंव नियंत्रण की व्यवस्था लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। प्रिय मित्रो आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से उत्तर प्रदेश गौशाला योजना से सम्बन्धित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएगें। अगर आप भी उत्तर प्रदेश राज्य से है। तो विस्तृत जानकारी के लिए इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।

UP Gaushala Yojana 2023

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गौशालाओं के बेहतर प्रंबधन एंव उचित रख रखाव के लिए यूपी गौशाला योजना की शुरूआत की गयी है। इसके लिए उत्तर प्रदेश अधिनियम 1964 को लागू किया गया है। इस अधिनियम को सम्पूर्ण राज्य मे लागू किया जाएगा। उत्तर प्रदेश मे लगभग 498 पंजीकृत गौशालाएं है। इन गौशालाओं के विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त गौशालाओ मे काम करने वाले नागरिको को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। इस Uttar Pradesh Gaushala Yojana के अन्तर्गत सभी सुविधाओ का लाभ पंजीकृत गौशालाओं को ही प्रदान किया जाएगा।

गौशाला प्रंबधक द्वारा गौशाला पंजीकरण प्रादेशिक गौशाला पंजीकरण प्रणाली उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जाता है। राज्य के नागरिको को गौशाला पंजीकरण करवाने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय या गौशाला आयोग जाने की आवश्यकता नही है। नागरिक अपने घर बैठे ही ऑफिशियल वेबसाइट (ahgoshalareg.up.gov.in) के माध्यम से गौशाला पंजीकरण कर सकेगें। इससे उनके समय और रूपेय दोनो की बचत होगी। विस्तृत जानकारी के लिए आगें पढ़े।

UP Kisan Karj Rahat List

यूपी गौशाला योजना 2023 के बारे मे जानकारी

योजना का नामUP Gaushala Yojana 2023
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा।
राज्यउत्तर प्रदेश।
वर्ष2023
लाभार्थीगौशाला संचालक।
उद्देश्यगौशालाओं का विकास एंव उत्थान करना।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://ahgoshalareg.up.gov.in/

Uttar Pradesh Gaushala Yojana 2023 का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई यूपी गौशाला योजना का मुख्य उद्देश्य गौशालाओं का विकास एंव उत्थान किया जाएगा। ताकि गौशालाओं को सुविधासम्पन्न बनाया जा सके। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा गौशाला संचालको वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। और साथ ही गौशालाओं मे काम करने वाले नागरिको को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। जिससे कि वह उचित प्रंबधन कर सके। UP Gaushala Yojana न केवल गौशालाओं का विकास करेगी। बल्कि रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगी। इसके लिए आवेदन खुद से भी किया जा सकता है। या सीएससी केन्द्र के माध्यम से भी कराया जा सकता है। राज्य के नागरिको को आवेदन करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी। जिससे उनके समय और रूपेय दोनो की बचत होगी।

यूपी गौशाला योजना के लाभ एंव विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा गौशालाओं के उचित प्रंबधन के लिए उत्तर प्रदेश गौशाला अधिनियम 1964 आरम्भ किया गया है।
  • Uttar Pradesh Gaushala Yojana 2023 के माध्यम से गौशालाओं के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस अधिनियम को सम्पूर्ण राज्य मे संचालित किया जाएगा।
  • उत्तर प्रदेश मे लगभग 498 गौशालाएं है।
  • UP Gaushala Yojana के माध्यम से सभी गौशालाओं के विकास एंव उत्थान के लिए कार्य किया जाएगा।
  • और गौशालाओं को सुविधा सम्पन्न बनाया जाएगा।
  • इसके अलावा गौशालाओ मे काम करने वाले नागरिको प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
  • ताकि वह उनका उचित प्रबंधन कर सके।
  • इसके लिए गौशालाओं का पंजीकृत होना आवश्यक है।
  • पंजीकरण प्रादेशिक गौशाला पंजीकरण प्रणाली उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जाएगा।
  • पंजीकृत आवेदन खुद से या अपने नज़दीकी CSC Center के माध्यम से करा सकते है।
  • वह घर बैठे ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से Uttar Pradesh Gaushala Yojana के तहत आवेदन कर सकते है।
  • इसके माध्यम से उनके समय व रूपेय दोनों की बचत होगी।

यूपी मुख्यमंत्री गुड समारितन योजना

UP Gaushala Yojana के तहत पात्रता

  • आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ केवल पंजीकृत गौशालाओं को ही प्राप्त होगा।

यूपी गौशाला योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • गौशालाओं मे रखी गयी गौवंशो विवरण प्रपत्र।
  • गौशाला हेतु उपलब्ध भूमि से जुड़ी अभिलेखो की प्रति।
  • संस्था के सोसायटी रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र। उद्देश्य एंव नियमावली की प्रतिलिपी।
  • गौशाला के आय व्यय का विवरण।
  • गौशाला पंजीकरण हेतु संस्था की कार्यकारिणी द्वारा प्रस्ताव की प्रतिलिपी।
  • समिति के बैंक खाते का विवरण।
  • घोषणा पत्र पर समस्त अधिकारीयो के हस्ताक्षर।
  • गौशाला की वर्तमान प्रबंधन समिति मे उत्तरी अधिकारी नियमित किए जाने वाले सम्बन्धि लेख या प्रस्ताव की प्रति।
  • अभिलेखो के पत्राचार, रखरखाव आदि के लिए अधिकृत न्याय सम्बन्धि लेख/प्रस्ताव की प्रति।
  • गौशाला स्थापित किए जाने सम्बन्धि लेख/प्रस्ताव की प्रति।
  • समिति के पैन कार्ड।
  • आधार कार्ड।

UP Gaushala Yojana 2023 के तहत पंजीकरण करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको प्रादेशिक गौशाला ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली यूपी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • आपके समक्ष वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म मे आपको निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी है।
  • गौशाला का नाम।
  • एस्टेब्लिशमेट डेट।
  • एप्लिकेंट नाम।
  • पिता का नाम।
  • यूजर नेम।
  • ईमेल आईडी।
  • पासवर्ड।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एक यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • इस यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करते हुए लॉगिन करना है।
  • अब आपके समक्ष आवेदन पत्र खुलकर आएगा।
  • आपको इस फॉर्म मे पूछी गयी सभी जरूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ो को अपलोड करना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पंजीकरण प्रक्रिया सफलतापूर्वक कर सकेगें।

यूपी गौशाला योजना Certificate Verification करने की प्रक्रिया

  • इसके लिए आपको सबसे पहले प्रादेशिक गौशाला ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली यूपी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है। आपके समक्ष होम पेज खुलकर आएगा।
  • इसके बाद आपको वेरिफिकेशन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको प्रमाण पत्र संख्या और जनपद दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको गेट स्टेट्स के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन कर सकेगें।

गौशालाओं की सूची देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको प्रादेशिक गौशाला ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली यूपी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है। बेवसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको गौशाला के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर आप गौशालाओं की सूची देख सकते है।

UP Gaushala Yojana लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको यूपी गौशाला योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है। वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके समक्ष एक नया पेज खुलकर आएगा। इस पेज पर आपको अपना यूजरनेम व पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप सफलतापूर्वक लॉगिन कर सकेगें।

अथॉरिटी से अपील करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको प्रादेशिक गौशाला ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली यूपी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है। आपके समक्ष वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको अपील टु अथॉरिटी के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना नाम, पिता का नाम, गांव का नाम, थाना, जिला, ईमेल आईडी, पोस्ट तहसील एंव मोबाइल नम्बर आदि दर्ज करना है।
  • अब आपको सेंडर अपील के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप अपील कर सकेगें।

अटैचमेंट की सूची देखने की प्रक्रिया

  • इसके लिए भी आपको प्रादेशिक गौशाला ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है। आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको अटैचमेंट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने PDF File खुलकर आ जाएगी।
  • इस फाइल मे आप अटैचमेंट की सूची देख सकते है।

Registration Status देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको प्रादेशिक गौशाला ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है। आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन स्टेट्स के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके समक्ष एक नया पेज खुलकर आएगा। जिसमे आपको अपने जनपद का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको आवेदन संख्या दर्ज करना है।
  • अब आपको गेट स्टेट्स के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • आपका रजिस्ट्रेशन स्टेट्स आपके सामने होगा।
  • इस प्रकार आप सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन स्टेट्स देख सकते है।

सम्पर्क विवरण

  • फोन – 0522-2740238, 0522-2740482
  • फैक्स – 0522-2740202
  • ईमेल – jdgoshala.up@gmail.com
  • पता – बादशाह बाग लखनऊ उत्तर प्रदेश

FAQs

उत्तर प्रदेश मे कितनी गौशालाएं है?

Uttar Pradesh मे 498 गौशालाएं है।

Uttar Pradesh Gaushala Yojana को किसके द्वारा आरम्भ किया गया है?

उत्तर प्रदेश गौशाला योजना को मु्ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा शुरू किया गया है।

यूपी गौशाला योजना क्या है?

UP Gaushala Yojana के माध्यम से सरकार द्वारा गौशालाओं के बेहतर प्रबंधन एंव नियंत्रण की व्यवस्था लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

UP Gaushala Yojana पंजीकरण प्रक्रिया क्या है?

यूपी गौशाला योजना पंजीकरण के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण कर सकेगें। इसकी सम्पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी हमने इस आर्टिकल मे क्रमश: दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here