Focus करने और Focus को बढ़ाने का आसान तरीका हिंदी में

0

किसी भी काम को करने के लिए Focus काफी जरूरी होता है। अगर आप भी जाना चाहते है कि Focus कैसे करें?

तो आप इस पोस्ट में यही जाने वाले है। काफी लोग कहते है की Focus के साथ काम करो तभी सफल हो पावगे। यह बिल्कुल सत्य है। पर यह कोई भी नहीं बताता है कि Focus कैसे करे।

एक चीज़ पर Focus करने के बहुत से फायदे है। जितने भी फसल व्यक्ति है उन सबके अंदर यह आदत जरूर होती है focus करने का। एक चीज़ पर Focus करना आसान तो नहीं है पर ना नामुमकिन भी नहीं है क्योंकि अगर कोई और कर सकता है तो आप क्यों नहीं कर सकते है।

यह भी पढ़े: गुस्सा को कैसे शांत करे

1.अधिक सोच बंद करे

steps to focus on one thing in Hindi

अगर एक बात या चीज़ पर focus करना चाहते है तो आप अधिक सोचना बंद करे। अधिक सोचने से हमारा दिमाग बहुत से चिंता और सोच में फसा हुआ होता है। साथ ही दिमाग ज्यादा सोचने से बहुत थक जाता है।

जब तक दिमाग को ज्यादा सोचने से नहीं रोका जाएगा तब तक उसे एक काम करने के लिए नहीं तैयार किया जा सकता है।

इसके लिए आपको प्रयास करना होगा। शुरू में यह बहुत ही कठिन होगा पर धीरे-धीरे यह आसान होता जाएगा।

यह पढ़े: अधिक सोच से कैसे बचे

2. Distractions को दूर करे

जो दूसरा सबसे अच्छा कदम होगा focus करने के लिए वह है जब आप focus करना चाहते है तो अपने पास से ध्यान भांग करने वाली चीज़ को दूर करे। जब आपको पास distractions करने वाले चीज़ नहीं होगा तो आपके बिना ज्यादा मेहनत के focus कर पाएगे।

जो आज के समय में सबसे ज्यादा distraction की चीज़ मोबाइल फ़ोन है। तो सबसे पहले अपने फ़ोन को बंद करके उसे अपने से दूर कर दे। इसके अलावा आपको जो चीज़े distract करते है उसे दूर कर दे। जैसे दोस्त, कोई वस्तु, आदि।

3. वर्तमान में जिए

जब हम कोई focus का काम करते है तो हमें या तो बीते कल की याद आती है या हमें आने वाले कल की याद आती है।

अगर बिता हुआ कल बहुत अच्छा बिता हो तो हम उसे याद करके काफी खुश होते है और यादो के सागर में डूब जाते है।

यह भूल जाते है कि जो बीत गया वह कभी नहीं आ सकता है। और अगर बीता हुआ कल बुरा हुआ तो हम काफी निराश हो जाते है।

जो बीत गया वह कभी नहीं आ सकता है। यह हमेशा याद रखे।

हम भविष्य के के बारे में भी सोचते रहते है। पर हम यह भूल जाते है कि आज हम जैसा करेंगे हमारा भविष्य वैसा ही बन जाएगा।

हमारे आज काम भविष्य में फल देने वाला है। focus वर्तमान में ही क्या जा सकता है। इसलिए आप वर्तमान में जिए और अपने focus को बढ़ाए।

यह भी पढ़े: तरीके अच्छी नींद आने के

वर्तमान में जीने के उपाय

  1. हमेसा याद रखे बिता कल नहीं आ सकता है।
  2. वर्तमान ही वह समय है जो आपके आने वाला कल को बदल सकता है।
  3. किसी बात से ज्यादा न तो खुश हो न ही निराश।
  4. जब भी परिवार के साथ हो तो बस वर्तमान में जिए।
  5. प्रकृति में समय बिताए।

4. Multiple Tasking न करें

multiple tasking आज के समय में काफी trending में है। काफी लोग कहते है कि multiple tasking करे इससे आपका काफी बचेगा। पर यह बहुत ही ख़राब है अगर आप focus करना चाहते है तो।

जैसे कि एक साधारण smart मोबाइल में multiple tasking करने पर वह smart मोबाइल hang करने लगता है। उसी तरह हमारे दिमाग के साथ भी multiple tasking करने से होता है। हमारा दिमाग भी hang करने लगता है

हर समय स्मार्ट फ़ोन का नया version आता रहता है। पर हमारा दिमाग इतना विकसित नहीं हुआ है कि वह multiple tasking कर सके। इसलिए एक समय पर एक ही काम करे। इससे आप अपने हर एक काम को पुरे focus के साथ कर सकते है।

5. छोटे-छोटे Break ले

जब आप कोई भी काम कर रहे हो तो उसमे छोटे break जरूर ले। अगर लगातार काम करेंगे तो आपको focus खुद ही कम होने लगेगा। हमारा दिमाग इस तरह काम करता है कि उसे कुछ समय के काम के बाद कुछ देर के लिए break चाहिए।

अगर कोई काम 3 घंटे का है। तो हर 50 मिनट के बाद 10 मिनट का break ले। इस break में आप अपने फोन का कम से कम प्रयोग करे। ज्यादा से ज्यादा पर्यावरण के साथ बिताए।

यह भी पढ़े: टेंशन दूर करने के उपाय

6. काम को कम करें

यह गलती 90% से अधिक लोग करते है। वह सोचते है की वह हर छोटे बड़े काम को कर सकते है। पर यह बहुत ही बड़ी गलती है। एक line है “एक आदमी कोई भी काम कर सकता है, पर सब कुछ नहीं कर सकता है।”

यह बात याद रखे की आपके पास बस 24 घंटे ही है। किसी काम को करने में जितना समय लगता है वह लगाना तय है। इसलिए अपने हिस्से से वह काम बाहर कर दे जो आपके अलावा कोई और कर सकता है।

इससे आपका बहुत समय बच जाएगा और आप इस समय का आपने जरूरी काम में प्रयोग कर सकते है। जिससे आपको एक ख़ुशी मिलेगी और आपको वह काम करने के लिए काफी motivation मिलेगा। इससे आपका focus और बढ़ जाएगा।

7. काम के समय Copy रखे

काफी लोगो को यह दिकत होता है की जब वह focus वाला काम करते है तो उनके मन में काफी तरह के विचार आते है। इसके साथ कुछ जरूरी काम भी याद आते है। जैसे एक student को study के बारे में, तो एक business man को बिज़नेस और नए आईडिया के बारे में।

इससे बचने के लिए जो सबसे अच्छा और काफी असरदार तरीका वह है काम करते समय अपने पास copy और कलम रखना।

जब भी कुछ विचार या जरूरी काम याद आए तो उसे पास में रखे copy में लिख दे। इससे आपका दिमाग काफी शांत हो जाएगा।

यह भी पढ़े: स्वस्थ शरीर कैसे बनाये

8. अच्छी नींद ले

अगर आप ऊपर दिए गए सभी कामो को अच्छे से करेंगे पर एक अच्छी नीद नहीं लेंगे तो आपको focus बढ़ाने में काफी परेशानी होगी। focus बढ़ाने का जो सबसे जरूरी चीज़ या काम है वह एक अच्छी नीद लेना।

नींद इंसान के दिमाग को शांत और ताजा कर देती है। जिससे अगले दिन focus करना आसान बन जाता है।

नींद हर एक इंसान के लिए जरूरी है। नींद की कमी के कारण इंसान पागल भी हो सकता है। नींद के कारण बहुत से बीमारी जन्म लेती है।

अगर आपको नींद आती है तो यह आपके लिए बहुत ही अच्छा बात है। कुछ ऐसे लोग भी होते है जिनको नींद के लिए दवाईया लेनी पड़ती है।

9. शांति को पसंद करे

अगर focus बढ़ाना है तो आपको ज्यादा से ज्यादा समय शांति में रहना होगा। इससे आपके दिमाग को काफी आराम मिलेगा। जब सोर शराबे में रहते है तो हमारा दिमाग आस पास के काफी चीजों के बारे में सोचता रहता है।

शांति में रहने से दिमाग भी खुद ही शांत हो जाता है। हम शांति में ज्यादा कुछ के बारे में सोचना नहीं होता है।

10. अभ्यास करे Practice

एक चीज़ पर focus लगाने वाले तरीके को अभ्यास करते रहे। लगातार focus करने का अभ्यास करने से ही अपने focus को बढ़ाया जा सकता है।

पहले दिन ही ज्यादा समय तक focus करना मुश्किल होता है। पर लम्बे समय तक focus करने का अभ्यास करते रहने से लम्बे समय तक भी focus किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here