आत्मविश्वास कैसे बढ़ाये? | How to Improve Self Confidence in Hindi

0

आत्मविश्वास कैसे बढ़ाये? (How to Improve Self Confidence in Hindi) इस समय हर एक व्यक्ति इसके बारे में जरूर जानना चाहता है कि अपने आत्मविश्वास को कैसे बढ़ाये।

आत्मविश्वास एक शक्ति की तरह होती है जो किसी भी काम को करने में मदद करती है।

आत्मविश्वास इंसान के अंदर एक अलग तरह का बदलाव लाता है। यह बदलाव इंसान को कामयाबी के शिखर तक ले जाता है।

इस समय हर एक इंसान के अंदर आत्मविश्वास की बहुत कमी होती है। आत्मविश्वास की कमी के कारण कोई इंसान कुछ कर ही नहीं पाता है।

हर कोई जानता है कि आत्मविश्वास की कमी के कारण ही वह अपनी मन चाही सफलता हासिल नहीं कर पाते है। फिर भी बहुत से लोग खुद पर विश्वास ही नहीं रख पाते है।

चलिए हम इस पोस्ट में जानते है कि कैसे आत्मविश्वास को बढ़ाया जा सकता है। हम आत्मविश्वास के बढ़ाने के तरीके और उपाय के बारे में जानेगे।

यह भी जाने: लक्ष्य कैसे बनाये

improve self confidence in hindi

पुरानी बातों को भूल जाए | Improve Self Confidence in Hindi

अगर आपको अपना आत्मविश्वास बढ़ाना है तो आप सबसे पहले अपनी पुरानी बातों को भूल जाए।

आप के साथ बीते हुए समय में जो कुछ भी हुआ है वह सब कुछ आप भूल जाए। अगर आप अपने बीते हुए कल को याद रखेंगे तो वह यादें कभी भी आपके अंदर आत्मविश्वास को बढ़ने नहीं देगा।

आपके साथ बीते हुए कल में जो भी हुआ, जैसे आपसे कोई गलती हुई या आप असफल हुए तो उसे जल्द से जल्द भूल।

जब आप उसको भूल जाएगे, तो आपका आत्मविश्वास खुद ही बढ़ने लगेगा।

लोगो की बुरी बात पर ध्यान न दें

अगर आपको अपना आत्मविश्वास बढ़ाना है तो आप किसी दूसरे व्यक्ति के बुरे बातों पर बिलकुल ध्यान न दें।

किसी भी इंसान की बात और सोच कभी भी बदल सकती है। अगर आज आप कामयाब नहीं है तो लोग आपके बारे में बुरी सोच रखेंगे और आपको बुरा बोलेगे लेकिन जिस दिन आप कामयाब हो गए।

उस दिन लोग आपके लिए अपने मन में अच्छी सोच रखना शुरू कर देंगे और आपको अच्छा बोलेगे।

हम आपको यह भी बता दे कि लोग हर एक चीज़ में कमी निकाल सकते है।

यह भी जाने: सफलता का रहस्य

खुद में रोज बदलाव करें

आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए और आत्मविश्वास को बनाए रखने के लिए आपको खुद के अंदर रोज बदलाव करते रहना चाहिए।

आप रोज खुद को बेहतर करने के लिए काम करे। जैसे आप समय-समय पर नई-नई स्किल को सीखे। जो स्किल आपको किसी तरह का फायदा दे सके।

इसके साथ ही आपने मुख्य काम को मेहनत के साथ करे ताकि आप उसमे सफल हो सके। सफलता किसी भी इंसान का आत्मविश्वास कई गुना बढ़ा देता है।

खुद को किसी के साथ तुलना न करें

कभी भी आप किसी दूसरे के साथ खुद की तुलना न करे। तुलना आपको निराश या असफल कर सकती है।

जैसे अगर आप अपनी तुलना उस व्यक्ति से कर रहे है जो आपसे ज्यादा सफल है तो आप निराश हो सकते है।

वही आप अगर अपनी तुलना ऐसे व्यक्ति के साथ कर रहे है जो आपसे कम सफल है तो आप कुछ समय के लिए खुश तो हो सकते है।

पर फिर आप अपने घमड़ के कारण मेहनत नहीं करते है। जिसके कारण आप धीरे-धीरे असफलता की ओर बढ़ाना शुरू कर देंगे।

ऐसे में खुद पर विश्वास रखने के लिए किसी के साथ तुलना नहीं करना चाहिए।

हर इंसान अलग और खास है

इस दुनिया में जितने भी इंसान है वह सभी अलग और अपने में खास है। जो काम या चीज एक इंसान के लिए कठिन होता है तो वही दूसरे इंसान के लिए आसान होता है।

क्योंकि हर एक इंसान अपने आप में अलग और खास होता है। आप भी अपने आप में सबसे अलग और खास है।

आपके पास जो है वह किसी दूसरे के पास नहीं हो सकता है। आप कभी भी अपने आत्मविश्वास को इस लिए कम न करे कि कोई और आपसे अच्छा और बेहतर।

आप भी किसी से बेहतर और अच्छे है।

यह भी जाने: कोई इंसान बुरा क्यों होता है

झूठ न बोले

जो इंसान झूठ बोलता है, उसके जीवन में तो परेशानी जन्म लेती ही है इसके साथ ही दूसरों के जीवन भी ख़राब होते है।

इसके साथ ही झूठ बोलने के कारण हमारा आत्मविश्वास भी कम हो जाता है।

अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए आप कभी झूठ न बोले। हमेशा सच बोले और अपने आत्मविश्वास को बढ़ाये रखे।

ईमानदार बने

एक ईमानदार व्यक्ति के अंदर जितना आत्मविश्वास हो सकता है उतना आत्मविश्वास किसी दूसरे व्यक्ति में नहीं हो सकता है।

आत्मविश्वास का सीधा रिश्ता ईमानदारी से होता है। जो इंसान ईमानदार होता है उसको किसी भी चीज का कोई डर नहीं होता है।

इसके साथ ही ईमानदार व्यक्ति का व्यवाहर ही अलग होता है।

अपने डर को कम करें

आपका डर आपके आत्मविश्वास को कम कर सकता है। जब भी हमें डर लगता है तब हमारा आत्मविश्वास कम हो जाता है।

आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए किसी भी चीज या काम से बिलकुल ही न डरे। अगर आपको किसी काम से डर लगता है तो उस डर को कम करें।

डर को कम और ख़त्म करने के बारे में जानें। इससे आपको काफी हद तक मदद मिलेगा।

खुद पर विश्वास बनाये रखे

आत्मविश्वास का मतलब होता है खुद पर विश्वास रखना। जो इंसान खुद पर ही विश्वास नहीं रखेगा तो उसका आत्मविश्वास कैसे बढ़ सकता है।

आप दूसरों पर विश्वास रखने से ज्यादा खुद पर विश्वास रखे। आप जब खुद पर विश्वास रखेंगे तो आप वह हर एक चीज कर सकते है जिसको आपने अभी तक नहीं किया है।

किसी का आत्मविश्वास इस चीज पर नहीं बढ़ सकता है कि दूसरे उसके ऊपर कितना विश्वास करते है।

बस उस व्यक्ति के ऊपर निर्भर करता है कि वह खुद के ऊपर कितना विश्वास रखता है।

कम बोले, ज्यादा एक्शन ले

ज्यादा बोलना और कम एक्शन लेना आपके आत्मविश्वास को बस कुछ समय के लिए ही बढ़ा सकता है लेकिन बाद में यह आपके आत्मविश्वास को काफी हद तक कम कर सकता है।

उस इंसान का आत्मविश्वास हमेशा बढ़ा होता है जो कम बोलता है और ज्यादा एक्शन (काम) लेता है।

ऐसे में आपको भी अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए आपको कम से कम बोलना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा अपने काम को करना चाहिए।

आपको कुछ समय में ही फायदा देखने को मिलेगा।

यह भी जाने: कम बोलने का फायदा

प्रेरित रहे

मोटिवेशन भी आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करता है। अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि जो भी इंसान खुद को प्रेरित और मोटीवेट रखता है उस इंसान के अंदर आत्मविश्वास की कमी कभी नहीं होती है।

प्रेरित और मोटिवटेड इंसान हर वह काम आसानी से कर लेता है जो उसके लिए फायदे मंद हो।

Self Confidence की किताबें पढ़े

बाजार में आपको एक से बढ़िया एक self confidence की किताबे मिल जाएगी। जिसको पढ़ने के बाद आपका self confidence खुद ही काफी हद तक बढ़ जाएगा।

बहुत सी किताबें ऐसे लेख के द्वारा लिखी गई है। जिसके अंदर पहले self confidence नहीं था पर आज वह self confidence से भरे रहते है।

अब आप समझ ही सकते है कि ऐसे व्यक्ति के द्वारा लिखी किताबे कितनी अच्छी होगी।

यह भी जाने: दिमाग को नियंत्रित कैसे करे

अपने व्यवहार को सरल रखें

Self Confidence को बढ़ाने के लिए आप अपने व्यवहार को आसान से आसान रखे। व्यवहार का असर self confidence पर भी पड़ता है।

जो इंसान अपने व्यवहार को कठिन और ऐसा रखता है कि दूसरे उसको पसंद ही नहीं करते है तो उसका self confidence खुद ही कम हो जाता है।

वही जो इंसान अपने व्यवहार को आसान और सरल रखता है, उसका self confidence काफी हद तक बढ़ा रहता है।

यह भी जाने: personality development tips in Hindi

Improve Self Confidence in Hindi – अंत में

तो यहाँ पर हमें जाना कि हम अपने आत्मविश्वास यानी self confidence को कैसे बढ़ा सकते है। अगर आपका भी self confidence कम रहता है तो आपको भी self confidence बढ़ाने के यह तरीके मदद कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here