इंटरनेट का फायदे और नुकसान क्या होता है? internet क्या होता है

0

इंटरनेट जो लगभग सभी लोग इस्तेमाल करते हैं। आज के समय में इंटरनेट हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बनकर रह गया है, और हमारी जिंदगी इंटरनेट के बिना संभव नहीं है।

जैसा कि मैंने बताया इंटरनेट का इस्तेमाल लगभग सभी लोग करते हैं। लेकिन बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें अब भी नहीं पता कि इंटरनेट क्या है।

यह भी जानें: Mobile के फायदे और नुकसान

इंटरनेट क्या है

इंटरनेट नेटवर्को का एक ऐसा महाजाल है। जो देश और दुनिया में उपस्थित सारे कंप्यूटरों को आपस में जोड़कर रखता है।

जिससे हम बड़ी आसानी के साथ एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में डाटा का आदान प्रदान कर पाते हैं। इसका सही उदाहरण व्हाट्सएप,ईं-मेल, फेसबुक इत्यादि हैं। इंटरनेट दो शब्दों से मिलकर बना है।

Inter और net जिसमें Inter का मतलब होता है। आपस में जोड़ना। जबकि Net का मतलब होता है जाल।

आसान शब्दों में कहें। तो इंटरनेट नेटवर्क का एक ऐसा जाल है। जो सभी कंप्यूटर, मोबाइल, आदि को आपस में जोड़कर रखता है। और इंटरनेट इन सभी चीजों को राउटर या सर्वर के थ्रू जोड़ता है।

जब दो या दो से अधिक कंप्यूटर्स आपस में जुड़ते हैं तो उसे नेटवर्क कहते हैं। तथा जब छोटे-छोटे नेटवर्क आपस में जुड़ते हैं। तो उसे इंटरनेट कहते है।

भारत में Internet की शुरुआत

भारत में इंटरनेट की शुरुआत DOE ने किया जिसका Full form, Department of Electronics होता है।
इन्होंने ही भारत सरकार की सहायता से Educational Research Network की स्थापना की।

अब आपने यह तो जान लिया कि इंटरनेट क्या है, और इंटरनेट की शुरुआत भारत में किसने किया। अब मैं इसके फायदे और नुकसान के बारे में बताऊंगा।

यह भी जानें: किसी को कैसे भूले

इंटरनेट के फायदे और नुकसान

इंटरनेट के फायदे और नुकसान क्या होता है

मुझे लगता है कि आप में से सभी लोग यह जानते हैं, कि इस दुनिया में जितने भी चीजे है अगर उनके फायदे होगें तो उनके नुकसान भी जरूर होगें।

फिर चाहे वो इंटरनेट हो या मोबाइल फोन। चाहे वह कोई व्यक्ति हो या आपकी कोई पर्सनल चीज।

अगर उनके फायदे होंगे। तो नुकसान भी जरूर होंगे। खैर मैं आज आपको इंटरनेट के फायदे और नुकसान के बारे में बताऊंगा।

इंटरनेट के फायदे

1. मनोरंजन

जी हां, दोस्तों आपने बिल्कुल सही पढा। आज के समय में इस दुनिया के लगभग सभी लोग मनोरंजन के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।

इंटरनेट पर मनोरंजन के लिए सभी चीजें उपस्थित हैं। जैसे फिल्म, गाने,गेम आदि। इंटरनेट को जितने लोग इस्तेमाल करते हैं। उनमें से ज्यादातर लोग इंटरनेट का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए ही करते हैं।

इंटरनेट पर मनोरंजन के लिए बहुत सारे साइटे मौजूद हैं। जो आपका मनोरंजन करते हैं। जैसे YouTube, Facebook, Hotstar, MXplayer इत्यादि।

2.इंटरनेट के जरिए बातचीत।

आज दुनिया के लगभग सभी लोग इंटरनेट का इस्तेमाल बातचीत करने के लिए करते हैं। इंटरनेट जो कि नेटवर्को का महाजाल माना जाता है।

हम इसी नेटवर्को के महाजाल के जरिए दुनिया के सभी लोगों से बातचीत कर सकते हैं। अगर वह इंटरनेट से जुड़ा है तो।

अगर वह इंटरनेट से जुड़ा है। तो यह मायने नहीं रखता कि वह दुनिया के किस कोने में है। हम उससे आसानी से बातचीत कर सकते हैं।

हम इंटरनेट के जरिए बातचीत करने के लिए कई तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। जैसे वीडियो कॉल, ऑडियो कॉल, मैसेज आदि इसके लिए इंटरनेट पर उपस्थित सबसे प्रसिद्ध वेबसाइट और ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) को माना जाता है।

3.पढ़ाई करना।

आज के समय में लगभग दुनिया के सभी देशों में इंटरनेट के जरिए ऑनलाइन क्लासेस से छात्रों को पढ़ाया जा रहा है। ऑनलाइन क्लास के क्षेत्र में इंटरनेट बहुत ही बड़ी भूमिका निभा रहा है।

आज के समय में कोरोनावायरस के कारण बहुत से देशों में लॉकडाउन लगा है। जिसके कारण शिक्षा के सारे स्रोत जैसे स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर आदि को बंद कर दिया गया है।

जिससे सभी छात्र ऑनलाइन क्लास के जरिए घर पर ही पढ़ाई कर रहे हैं। ऑनलाइन क्लास वीडियो कॉल के जरिए चलता है। इसके अलावा और बहुत से शिक्षक छोटी-छोटी वीडियोज बनाते हैं।

जिसमें उन्होंने कुछ विषयों के बारे में बताया होता हैं। वे उस वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड कर देते हैं। जिससे छात्र उस वीडियो को देखकर पढ़ और समझ सके।

5.बिजनेस का विज्ञापन।

मुझे लगता है कि आप लोगों को पता है कि लोग इंटरनेट के जरिए ऑनलाइन अपने बिजनेस या प्रोडक्ट का प्रचार कैसे करते हैं?

अगर नहीं पता है। तो मैं आपको बताता हूं। जहां लोग आज से कुछ वर्ष पहले जब इंटरनेट नहीं था। तब लोग अपने बिजनेस या प्रोडक्ट आदि का प्रचार समाचार पत्रिकाओ तथा वॉल पेंटिंग बनाकर करते थे। वह उनको महँगा भी पढ़ता था।

लेकिन आज इंटरनेट के आ जाने से लोग अपने बिजनेस का प्रचार पूरी दुनिया में करते हैं। उन्हें कम पैसे भी चुकाने पड़ते हैं।

इंटरनेट के नुकसान

1.वायरस से खतरे

आज के इस आधुनिक दुनिया में लगभग सभी लोग इंटरनेट का उपयोग करते हैं। जब हम इंटरनेट पर कुछ काम करते हैं। तो ऐसे में इंटरनेट के जरिए वायरस हमारे कंप्यूटर या मोबाइल फोन में आ जाते हैं।

ये वायरस हमारे डिवाइस में उपस्थित अति महत्वपूर्ण जानकारी को डिलीट या नष्ट कर देते हैं। इस प्रकार वायरस हमारे महत्वपूर्ण जानकारियों को नुकसान पहुंचाते हैं।

2.पर्सनल जानकारियों का चोरी हो जाना।

आज के समय में इंटरनेट पे ऐसी बहुत सी कंपनियां उपस्थित है, जो फ्रॉड करते हैं। वह ऐसे इंसानों को अपने झांसे में लेते हैं। जिन्हें इंटरनेट के इन फ्रॉडों के बारे में नहीं पता होता है।

इंटरनेट पर मौजूद ये कंपनियां लोगों को फंसा कर उनकी पर्सनल जानकारियां जैसे ईमेल या अकाउंट नंबर आदि को चुरा लेते हैं।

3.समय की बर्बादी

आजकल लोग इंटरनेट का बहुत ही ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इनमें से बहुत से लोग इंटरनेट पर मनोरंजन की चीजें जैसे वीडियो, गाने, गेम्स आदि को हद से ज्यादा देखते या खेलते हैं।

वे लोग इन सभी चीजों में इतना ज्यादा व्यस्त हो जाते हैं। जिससे उन्हें समय का पता नहीं चलता कि समय कितना जल्दी निकल गया। और उनका सारा दिन यूं ही बर्बाद हो जाता है।

4.मोबाइल डाटा की बर्बादी

जैसा की मैंने आपसे कहा कि लोग इंटरनेट पर समय की बर्बादी कर रहे हैं। लेकिन वे लोग सिर्फ समय ही नहीं बर्बाद कर रहे हैं। बल्कि वेें समय के साथ-साथ मोबाइल डाटा की बर्बादी कर रहे हैं।

हालांकि विदेशों के मुकाबले भारत में मोबाइल डाटा सस्ते में मिल जाता है। इसलिए लोग मोबाइल डाटा के साथ-साथ समय भी बर्बाद कर रहे हैं।

यह भी जानें: बुरी आदत कैसे छोड़े

अंत में

आज हमने एक जरूरी चीज़ के बारे में जाना। हमने जाना कि इंटरनेट क्या होता है, और इंटरनेट के क्या फायदे और नुकसान होते है?

हम हर रोज कितना समय इंटरनेट का इस्तेमाल करते है। यह हमें खुद भी पता नहीं है। आज जब आपने इंटरनेट के नुकसान को जान लिया है तो अब से आप इंटरनेट का उतना ही इस्तेमाल करे जितना जरुरी हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here