मोबाइल फ़ोन का फायदा और नुकसान और बचने के तरीके हिंदी में

0

पृथ्वी हमारे सोलर सिस्टम का एक ऐसा ग्रह जहां पर लाखों करोड़ों जीव रहते हैं। उन्हीं में से एक जीव इंसान भी है जो कि धरती का सबसे बुद्धिमान जीव माना जाता है।

इंसानों ने 50 से 60 सालों में अनगिनत अविष्कार किए हैं। इसी में से एक अविष्कार मोबाइल फोन भी है। दुनिया के पहले मोबाइल फोन का निर्माण 3 अप्रैल सन 1973 में मार्टिन कूपर नामक अमेरिकी इंजीनियर ने किया था।

तब से लेकर आज तक मोबाइल फोन मनुष्य के जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। इस मोबाइल फोन के जितने फायदे हैं, उतने नुकसान भी हैं।

यह भी जानें: मानसिकता कैसे बदलें

मोबाइल फोन से होने वाले 8 फायदे

मोबाइल फोन से होने वाले फायदे
मोबाइल फोन से होने वाले फायदे

वैसे तो मोबाइल फोन इस्तेमाल करने से अनेक फायदे हैं। उन्हीं में से कुछ फायदे को हम आपको बताने वाला हूँ।

1. लोगों से संपर्क करने में सहायक।

जी हाँ, कुछ वर्ष पहले एक इंसान से दूसरे इंसान से बात करने के लिए चिट्ठियों का प्रयोग करते थे। वही आज हम मोबाइल फोन के जरिए एक इंसान दूसरे इंसान से तुरंत बात कर सकते हैं। चाहे वह दुनिया के किसी भी कोने में ही क्यों ना हो।

2. ढेर सारी डाटा स्टोर करने में सहायक।

आज हम मोबाइल फोन के जरिए ढेरों सारे डेटा जैसे फोटोज, वीडियोज, e-book, गाने आदि को हम अपने साथ लेकर चल सकते हैं। हम बहुत सी चीज़ को इस छोटे से मोबाइल में स्टोर कर सकते है। जिसको पहले के समय स्टोर कर पाना मुश्किल था।

3. फोटोज और वीडियो शूट करने में सहायक।

जहां कुछ समय पहले हम Photo और Video के लिए हम कैमरे पर निर्भर रहते थे।

वही आज हम मोबाइल फोन के जरिए फोटोस और वीडियोस को तुरंत शूट कर सकते हैं। कहीं पर भी और कभी भी। हम रात के समय में भी अच्छी फोटो शूट कर सकते है।

4. जानकारी अर्जित करने में सहायक।

आज के समय में हम स्मार्टफोन के जरिए जितना चाहे उतना जानकारी इंटरनेट से अर्जित कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पॉपुलर सर्च इंजन गूगल (Google) को ही माना जाता है।

हम बस कुछ क्लिक करके गूगल के जरिए ढेरों सारी जानकारी अर्जित कर सकते हैं।

5. नौकरी दिलाने में सहायक।

आज के समय में मोबाइल फोन लोगों को बहुत सारे काम दिला रहा है। बड़ी-बड़ी कंपनियों को कर्मचारियों की जरूरत पड़ने पर वे मोबाइल फोन से ही अपने कर्मचारियों को ढूंढ लेते हैं।

मोबाइल फ़ोन से नौकरी खोजने वाला अपनी प्रोफाइल नौकरी दिलवाने वाली वेबसाइट पर अपलोड कर देता है और कंपनी उस व्यक्ति से कांटेक्ट कर लेती है।

6. व्यापार का अच्छा साधन।

मोबाइल फोन के जरिए हम व्यापार कर सकते है। हम किसी भी प्रकार के सामान को खरीद या बेच सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि हम इसकी सहायता से अपने कंपनी के कर्मचारियों से वीडियो कॉल के जरिए जुड़कर उन्हें काम से जुड़ी सारी जानकारी बता सकते हैं।

जिससे वे अपने काम को अच्छी तरीके से कर पाए।

7. आपातकाल में मदद।

सोचिए आप अपने घर से बाहर किसी काम के लिए निकले हैं और आप घर से कहीं दूर जाकर रास्ता भटक गए हो तब आपकी मदद कौन करेगा?

वह मोबाइल फोन ही है। आपातकाल कई प्रकार के हो सकते हैं या आपको फोन की जरूरत कई जगह पर पड़ सकती हैं।

जैसे दुर्घटना के समय,रास्ता भटकते समय,बुखार होने पर डॉक्टर की जरूरत पड़ने पर आदि। इन सभी चीजों के होने पर आपको मोबाइल फोन की जरूरत पड़ सकती है।

8. लोगों की सुरक्षा के मामले में।

आज के समय में लगभग सभी देशों में क्राइमस हो रही हैं। इसी को रोकने के लिए पुलिस GPS के जरिए अपराधियों के मोबाइल फोन को ट्रैक करके उन्हें सजा दे रही है।

पुलिस ही नहीं बल्कि देश की सुरक्षा करने वाली सेना भी देश के अंदर घुसे आतंकियों के फोन को ट्रैक करके उन्हें पकड़ती है।

यह भी जानें: किसी को कैसे भूले

मोबाइल फोन से 6 नुकसान

मोबाइल फोन से नुकसान

जिस तरह मोबाइल फोन के अनगिनत फायदे भी है, ठीक उसी प्रकार से मोबाइल के कुछ नुकसान भी है। जिसको आपको जरूर जानना चाहिए। चलिए हम मोबाइल के नुकसान को भी जान लेते है।

1. दुर्घटना का कारण।

आजकल लोग गाड़ी या बाइक चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं। वॉइस कॉल के जरिए बातचीत करते हैं।

यह पता होते हुए भी की गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने से दुर्घटना हो सकती है। इंडिया में बहुत सारे दुर्घटना मोबाइल फोन के इस्तेमाल करने से होता है।

गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग दुर्घटना का बहुत बड़ा कारण है।

2. मनुष्य के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव।

मुझे लगता है आप सभी लोगों को ये पता होगा कि मोबाइल फोन से निकलने वाले रेडिएशन से हमारे शरीर और स्वास्थ्य पर कितना प्रभाव पड़ता है।

वैज्ञानिकों के शोध के अनुसार मोबाइल फोन से निकलने वाले रेडिएशन से कई प्रकार की बीमारियां होती हैं। जैसे दिमाग का ट्यूमर, प्रणाली की क्षमताओं में कमी ,नींद में कमी, बच्चों में ब्लड कैंसर, चिंता आदि।

3. समय का नुकसान।

इस दुनिया के बहुत से लोग ऐसे हैं, जो अपना सारा समय मोबाइल फोन पर ही बर्बाद कर देते हैं। जैसे कि गेम खेलकर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का ज्यादा इस्तेमाल करके। लेकिन कुछ लोग इसे सही कामों के लिए इस्तेमाल करते हैं।

अगर आप सही कामों के लिए इस्तेमाल करते हैं। तो ठीक है लेकिन अगर आप गेम्स वगेरा खेलते हैं। तो आप अपना समय बर्बाद कर रहे हैं और कुछ नहीं।

4. मोबाइल फोंन का गर्म होना।

कई बार मोबाइल फोन को ज्यादा देर तक इस्तेमाल करने से मोबाइल फोन गर्म हो जाता है। आपको लगता होगा कि फोन गर्म होने से क्या ही होगा?

लेकिन मैं आपको बता दूं कि मोबाइल फोन गरम होने से आपके शरीर को अधिक नुकसान पहुंचाता है, इससे विद्युत चुंबकीय क्षेत्र फ्री रेडिकल की संख्या में इजाफ़ होने लगता हैं।

5. हड्डियों पर पड़ता है गंभीर प्रभाव।

जी हां, दोस्तों आपने सही पढा अब मैं आपको जो बताने वाला हूं, उससे सुनकर आप चौक जायेंगे। यदि आप अपने मोबाइल फोन को अपने जेब में रखते हैं। तो आपके हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है।

यदि आप इसे जेब में रखते हैं तो इसके इलेक्ट्रोमैग्नेटिक किरण का प्रभाव हमारे हड्डियों पर पड़ता है। जिससे इनमें मौजूद मिनिरल्स और लिक्विड समाप्त हो सकते।

6. मोबाइल फोन का उपयोग गर्भवती महिलाएं ना करें।

अब तक आपने मोबाइल फोन से होने वाले बहुत से नुकसान के बारे में पढ़ लिया है। इसी में से कोई नुकसान गर्भवती महिलाओं पर भी पड़ता है।

गर्भवती महिलाओं को इसका उपयोग कम करना चाहिए। क्योंकि इसका प्रभाव गर्भ में उपस्थित शिशु पर पड़ता है।

मोबाइल से बचने का उपाय

मैं आपको मोबाइल फोन के फायदे और नुकसान के बारे में बता चुका हूं। अब मैं आपको बताऊंगा कि मोबाइल फोन के नुकसान से कैसे बचे।

1. मोबाइल को अपने पास सोते समय ना रखें। बहुत से लोग जब सोते हैं तो मोबाइल फोन को अपने पास तकिए के नीचे रख लेते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।

2. मोबाइल फोन को वाइब्रेट मोड में ना करें ऐसा करने से इसमें से जो रेडिएशन निकलता है। उससे बहुत-सारी बीमारियां हो सकती हैं। जैसे ट्यूमर आदि।

3. मोबाइल फोन का इतना इस्तेमाल ना करें, जिससे मोबाइल फोन गरम हो जाए। अगर गर्म हो जाए। तो मोबाइल फोन को जितना हो सके उतना जल्दी ठंडा होने के लिए रख दीजिये। अब फोन का इतना इस्तेमाल ही ना करें जिससे वह गर्म हो पाए।

यह भी जानें: life को enjoy करने के बेहतरीन तरीके

अंत में

आज हमने यहाँ पर मोबाइल फ़ोन के फायदे और नुकसान के बार में जाना। आज के समय में जो हमारे साथ सबसे ज्यादा रहता है वह मोबाइल फ़ोन ही है।

इस मोबाइल फ़ोन के तो बहुत फायदे है पर कुछ नुकसान भी है। यह नुकसान तब बढ़ जाते है जब हम मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करते है। अब से आप मोबाइल इस्तेमाल करते समय मोबाइल के नुकसान के बारे में भी जरूर सोचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here