Ladli Behna Yojana List 2023 में नाम कैसे देखें, जिलेवार लाभार्थी सूची, Pdf

0

Ladli Behna Yojana List 2023:- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 5 मार्च 2023 को लाडली बहन योजना आरम्भ की गयी है। यह योजना राज्य की निम्न एवं मध्यम वर्ग की गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। जिन महिलाओं का नाम लाडली बहन योजना लिस्ट में शामिल होगा। उन्हें मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा प्रति माह 1000 रुपए की धन राशि की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। प्राप्त राशि द्वारा महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन यापन कर सकेगी। धनराशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम द्वारा स्थानांतरित की जाएगी।

Ladli Behna Yojana द्वारा शहर एवं गांव की एक करोड़ से भी अधिक महिलाओं को लाभ प्राप्त होगा। सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के लिए 5 साल का समय और 60 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यदि आप महिलाएं लाडली बहना योजना लिस्ट में अपना नाम शामिल करना चाहती हैं तो आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उसके बाद ही आप योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगी। आज के हमारे इस लेख द्वारा आपको Ladli Behna Yojana List 2023 से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। लाडली बहन योजना लिस्ट से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आपको यह लेख विस्तारपूर्वक एवं अंत तक पढ़ना होगा।

Ladli Behna Yojana List 2023

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाडली बहन योजना 5 मार्च 2023 को लागू की गयी है। राज्य सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को लाडली बहना योजना के माध्यम से हर महीने 1000 की आर्थिक सहायता यानि 12000 रुपए प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। लाडली बहन योजना के अंतर्गत राज्य की लगभग 1 करोड़ बहनों को लाभान्वित किया जाएगा। 

इस योजना के अधीन आवेदन करने हेतु राज्य की सभी शहरों में हर ब्लॉक, ग्राम पंचायत एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अधिकारियों द्वारा कैंप लगाकर 25 मार्च से आवेदन फार्म भरे जाएंगे। इसके बाद लाभार्थी महिलाओं की सूची जारी की जाएगी। लाडली बहन योजना लिस्ट जारी होने के बाद 10 जून 2023 से बहनों के बैंक खाते में आर्थिक सहायता राशि आना आरंभ हो जाएगी। हर महीने की 10 तारीख को राज्य सरकार द्वारा लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में 1000 रुपए की आर्थिक सहायता भेजी जाएगी। Ladli Behna Yojana List में नाम शामिल होने के लिए आपको पात्रता के योग्य होना ज़रूरी है।

अब इस लिस्ट को देखने के लिए नागरिकों को किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आप घर बैठे official website के माध्यम से लाडली बहन योजना लिस्ट में अपना नाम आसानी से देख सकते हैं।

Ladli Behna Yojana Form

लाडली बहना योजना लिस्ट 2023 Key Highlights

आर्टिकल का नाम  Ladli Behna Yojana List
शुरू की गई  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
संबंधित विभाग  महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश
लाभार्थी  राज्य की महिलाएं
उद्देश्य  महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना
आर्थिक सहायता  1000 रुपए प्रतिमाह, सालाना 12000 रुपए
आवेदन प्रक्रिया  ऑफलाइन
साल  2023
राज्य  मध्य प्रदेश

MP Ladli Behna Yojana List का उद्देश्य

  • लाडली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य लाभार्थी महिलाओं को सशक्त रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
  • आवेदन कर्ताओं को लाडली बहना योजना लिस्ट में नाम देखने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • लाभार्थी घर बैठे ही इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना नाम सूची में देख सकेंगे।
  • इस प्रक्रिया से समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
  • प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकेगी।
  • लाडली बहना योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने में भी सफल रहेगी।

Ladli Behna Yojana eKYC Online

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा यह लाडली बहना योजना आरम्भ की गयी है।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रति माह ₹1000 की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
  • लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आय प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र जमा करने की आवश्यकता नहीं है।
  • महिला का समग्र आईडी eKYC द्वारा आधार से लिंक होना चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन पत्र 25 March से भरे जाने शुरू हो जाएंगे।
  • यह आवेदन पत्र दर्ज के लिए प्रत्येक शहर और गांव में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
  • आवेदन पत्र भरने के लिए गांव-गांव जाकर केम्प लगाए जाएंगे।
  • April 2023 तक सभी आवेदन पत्र भरने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
  • MAY 2023 तक सभी पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर ली जाएगी।
  • 10 June 2023 इस योजना का लाभ महिलाओं को प्राप्त होना आरंभ हो जाएगा।

Ladli Behna Yojana List में अपात्र महिलाएं

  • जिन महिलाएं की पारिवारिक वार्षिक आय ₹250000 से अधिक है वह लाडली बहना योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर सकती हैं।
  • यदि महिला के परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि उपलब्ध है तो उनको इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं होगा।
  • वह महिलाएं जिनके परिवार में आयकर दाता मौजूद है उनको इस योजना का लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा।
  • महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी ना करता हो।
  • महिला द्वारा किसी अन्य समान योजना का लाभ नहीं प्राप्त किया जा रहा हो।

Ladli Laxmi Yojana

मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना लिस्ट के लिए पात्रता

  • आवेदिका मध्य प्रदेश की मूल निवासी होनी अनिवार्य है।
  • महिला निम्न वर्ग, मध्यमवर्ग एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करती हो।
  • लाडली बहना योजना के अधीन आवेदन करने हेतु आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
  • इस योजना के लिए पात्र योग्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाएं होगी।

Ladli Behna Yojana List के आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

MP Ladli Behna Yojana List देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जायगा।
  • यहां आपको लाडली बहना योजना लाभार्थी सूची के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जायगा।
  • इस पेज पर आपको अपना नाम, जिला, ब्लॉक आदि दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी screen पर लाभार्थी सूची खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रक्रिया द्वारा आप लाडली बहना योजना सूचि देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here