UP Samuhik Vivah Yojana 2023: यूपी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना रजिस्ट्रेशन

0

UP Samuhik Vivah Yojana का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ जी द्वारा  BPL परिवार में आने वाली लड़कियों ,तलाकशुदा ,विधवा महिलाओ की शादी कराने के लिए किया गया है। इस योजना के अंतर्गत गरीब लड़कियों की शादी कराने हेतु आर्थिक मदद प्रदान की जायगी। UP Samuhik Vivah Yojana 2023 द्वारा विवाहिक जोड़े को 35,000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी जिसमे से 20,000 रुपए लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर किये जायेंगे। यदि आप उत्तर प्रदेश में निवास करते हैं तो आप मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ उठा सकते हैं। उत्तर प्रदेश सामूहिक विवाह योजना के अधीन सम्पूर्ण जानकारी हासिल करने के लिए आपको हमारा ये आर्टिकल अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा।

Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana के अधीन आप यदि कुछ पात्रताएं एवं मानदंडों को पूरा करते हैं तो कुछ इस प्रकार सरकार द्वारा आपको आर्थिक सहायता प्राप्त की जायगी। पहले इस UP Samuhik Vivah Yojana के अधीन प्रत्येक जोड़े के विवाह पर कुल मिलाकर 35000 रुपए खर्च किए जाते थे जिसमें से 20000 रुपए बेटी के खाते में पहुचा दिए जाते थे। लेकिन अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की मदद से प्रदान की जाने वाली आर्थिक मदद को बढ़ा दिया गया है जो अब बढ़ाकर एक विवाह के लिए पुरे 51000 रूपये खर्च किए जाते हैं। जिसमें 35000 कन्या के बैंक खाते में पहुचा दिए जाते हैं और 10000 रुपए में विवाह के समय पर आवशयक चीज़े उपलब्ध करवाई जाती हैं और 6000 रुपए विवाह के आयोजन में खर्च किए जाते हैं।

UP Samuhik Vivah Yojana 2023

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत केवल शादी करने योग्य लड़की (18 साल ) या लड़का (21 साल ) ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सितंबर 2022 तक निर्धारित लक्ष्य 15000 सामूहिक विवाह के सापेक्ष 15,268 जोड़ों की शादी पर 77.87 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। इस योजना के अधीन राज्य में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता है जिसमें गरीब एवं बीपीएल कार्ड धारक परिवारों की प्रत्येक बेटी के विवाह पर 51000 रुपए तथा निराश्रित असहाय विधवा महिलाओं एवं तलाकशुदा महिलाओं को भी इस योजना द्वारा लाभ हासिल किया जाता है। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अधीन लाभ लेने के लिए सभी इच्छुक आवेदक लड़कियों को UP Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana पर पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

UP Bijli Bill Mafi Yojana

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामMukhyamantri Samuhik Vivah Yojana
शुरू की गईउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य की गरीब परिवारों की बेटियां
उद्देश्यबेटियों के विवाह पर आर्थिक सहायता प्रदान करना
आर्थिक सहायता₹51000
सालसाल
योजना की श्रेणीउत्तर प्रदेश सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन एवं ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटshadianudan.upsdc.gov.in

यूपी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 2023 का उद्देश्य

  • Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों की प्रत्येक लड़की की शादी कराना है।
  • यूपी के गरीब परिवारों की समस्या का समाधान करने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शुरुआत की है।
  • यूपी सामूहिक विवाह योजना के अधीन गरीब परिवार की बेटियों को शादी के समय आर्थिक सहायता के रूप में धनराशि उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है।
  • उत्तर प्रदेश में शिक्षा को बढ़ावा देना और गरीब परिवार के सामाजिक कल्याण के लिए इस योजना का शुभारम्भ किया गया है।
  • राज्य सरकार Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana UP सिर्फ गरीब लड़कियों की ही नहीं बल्कि जो विधवा और तलाकशुदा महिलायें हैं उनके हित में उनका सहारा बनेगी।
  • इस योजना के तहत राज्य में सामूहिक विवाह के हर जोड़े पर सरकार द्वारा 51000रुपए खर्च किए जाते हैं। जिसमें से 35000रुपए की आर्थिक सहायता बेटी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम द्वारा पहुचा दी जाती है‌।

फ्री सिलाई मशीन योजना

Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ केवल गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले BPL धारक से संबंध रखने वाले परिवारों की बेटियों को दिया जाता है।
  • उत्तर प्रदेश की तलाकशुदा महिलाओं और विधवा महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ दिया जाता है।
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के सामूहिक विवाह आयोजन में शादी करने वाले हर जोड़ों को 51000 रुपए की आर्थिक सहायता का लाभ दिया जाता है।
  • 51000 रुपए में से 35000 लड़की के बैंक खाते में डाल दिए जाते हैं और 10000 विवाह से सम्बन्धित खर्च व सामग्री में एवं 6000 विवाह आयोजन के खर्च में दे दिए जाते हैं।
  • राज्य सरकार द्वारा कराए गए विवाह को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा प्राधिकृत किया जाता है।
  • UP Samuhik Vivah Yojana 2023 के अधीन आर्थिक मदद द्वारा राज्य के सभी वर्ग के गरीब परिवार अपनी बेटियों का अच्छे से कन्यादान कर सकेंगे।
  • uttar pradesh Samuhik Vivah Yojana के तहत आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है।
  • 2022 में UP Samuhik Vivah Yojana के अधीन होने वाले सामूहिक विवाह मेघा इवेंट के रूप में आयोजित किए जाएंगे।
  • उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा समाज कल्याण विभाग ने सामूहिक विवाह का कैलेंडर जारी कर दिया है।

Uttar Pradesh Samuhik Vivah Yojana के पात्रता मानदंड

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana UP के तहत यदि आप आवेदन करना चाहते है तो निम्नलिखित पात्रता को पूरा करें।
  • आवेदन कर्ता उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हो।
  • उसके बाद ही नागरिक पात्र माना जाएगा।
  • Uttar Pradesh Samuhik Vivah Yojana के अधीन विवाह के समय लड़की 18 वर्ष की तथा लड़का 21 वर्ष का होना अनिवार्य है।
  • कानूनी रूप से तलाकशुदा महिला और विधवा महिला इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
  • उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ केवल गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने या BPL धारक को ही लाभ दिया जाएगा।
  • कन्या का बैंक खाता होना तथा वह आधार कार्ड से लिंक होना अति आवश्यक है।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना

सामूहिक विवाह योजना आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • परिवार का आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • वर-वधू की फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 2023 के तहत ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

  • UP Samuhik Vivah Yojana के लिए आवेदन करने हेतु निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।
  • सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद उसका होमपेज खुल जायेगा।
  • उसके बाद होमपेज पर एप्लीकेशन फॉर्म के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म खुलने पर पूछी गयी सभी जानकारी जैसे: – नाम, आवसीय पता, आधार नंबर, आयु आदि को ध्यानपूर्वक भरना होगा ।
  • सभी जानकारी को जांच करने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद वेबसाइट में यूजर आईडी और पासवर्ड के द्वारा लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जायगी।

UP Samuhik Vivah Yojana के तहत ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • UP Samuhik Vivah Yojana के अधीन यदि आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो निम्न स्टेप्स द्वारा आसानी से कर सकते हैं।
  • सबसे पहले आपको Uttar Pradesh Samuhik Vivah Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा।
  • UP Samuhik Vivah Yojana एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • एप्लीकेशन फॉर्म के साथ सभी दस्तावेजों को लगाना होगा।
  • अब आप नज़दीकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत /जनपद पंचायत में या फिर शहरी क्षेत्र में नगर निगम /नगर पालिका नगर परिषद के कार्यालय में जाकर फॉर्म को जमा करा सकते हैं।

संपर्क विवरण

आज के हमारे इस आर्टिकल द्वारा आपको UP Samuhik Vivah Yojana 2023 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं। यदि आप और ज़्यादा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए हमारे इन हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। जो निम्न प्रकार प्रदर्शित है।

  • सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग संपर्क नंबर – 18004190001
  • अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी आवेदन संपर्क नंबर – 0522-2288861, Toll Free Number – 18001805131
  • अल्पसंख्यक वर्ग श्रेणी आवेदन संपर्क नंबर – 0522-2286199

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here