बुरी आदत को कैसे छोड़े? बुरी आदत को छोड़ने के लिए बेस्ट 10 उपाय हिंदी में

0

Buri Aadat ko Chodne- हमारी आदत ही हमारी असली पहचान होती है। हम वैसे ही बन जाते है जैसी हमारी आदत होती है। अगर किसी के अंदर बुरी आदत होती है तो वह बुरा ही बन जाएगा।

वह अंदर से कितना भी अच्छा व्यक्ति क्यों ना ही लेकिन उसकी बुरी आदत दूसरों को उसे बुरा मानने पर मजबूर कर देती हैं। इसलिए ही अपनी बुरी आदत को छोड़ना बहुत ही ज्यादा जरुरी होता है।

अपनी बुरी आदत को छोड़ कर हम अपने आपको पहले से बेहतर बना सकते है।

Buri Aadat ko Chodne- बुरी आदत क्यों छोड़ना चाहिए

बुरी आदत एक तरह की आदत ही होती है। बुरी आदत उस आदत को कहते है जिसके कारण हमें किसी भी प्रकार का नुकसान हो। बुरी आदत जैसे किसी तरह का नशा करना, अपने समय को बर्बाद करना, छोटी-छोटी बात पर छगड़ा करना, सही बात को ना माना, आदि।

एक व्यक्ति के बुरी आदत उसे कई तरह से नुकसान पंहुचा सकते है। इसके साथ बुरी आदत रखने वाले व्यक्ति की बुरी आदत दूसरे के लिए भी नुकसान दायक हो सकते है।

कोई बुरी आदत क्यों रखता है?

कोई भी अपनी आदतों में बुरी आदत को शामिल नहीं करना चाहता है। लेकिन बुरी आदतो की एक खासियत होती है कि यह इंसान को तुरंत मजा, आराम, खुशी देती है। जिसके कारण बुरी आदत हमारी आदत में शामिल हो जाती है।

जैसे जो व्यक्ति किसी प्रकार का कोई नशा करता है, तो नशा तनाव को कुछ समय के लिए खत्म कर देता है, और कुछ समय के लिए ख़ुशी भी देती है।

Buri Aadat की इस खासियत के कारण ही बहुत से लोग बुरी आदत के शिकार बन जाते है।

Buri Aadat ko Chodne- बुरी आदत को कैसे छोड़े

buri aadat ko chodne
बुरी आदत को कैसे छोड़े

Buri Aadat ko Chodne के लिए बहुत तरह के टिप्स, तरीके और उपाय होते है। इन सभी के मदद से कोई भी व्यक्ति अपनी बुरी आदत को छोड़ सकता है।

हम आपको बता दे कि एक ही प्रकार के बुरी आदत को छोड़ने के लिए सभी के लिए अलग-अलग समय लग सकता है। इसका कारण सभी के सोच, इच्छा और वातावरण पर निर्भर करता है।

यह भी पढ़े: बेस्ट 10 सेल्फ इम्प्रूवमेंट टिप्स

बुरी आदतों के बारे में सोचना बंद कर दे

हम इंसान जिस भी चीज के बारे में सोचते है तो वह हमारे दिमाग के लिए जरुरी काम बन जाता है। हम भले ही अपने बुरी आदत को छोड़ने के बारे में सोचे लेकिन दिमाग के नर्वस सिस्टम में इस बुरी आदत के लिए बहुत नेटवर्क बन जाएगे।

जिसके कारण बुरी आदत को छोड़ना दिमागी तौर पर बहुत ही मुश्किल हो जाएगा। इसलिए अपनी बुरी आदत के बारे में ज्यादा ना सोचे।

बुरी आदत को छोड़ने के बड़ा कारण ढूंढे

इंसान के दिमाग शरीर के काफी काम को तय करता है। इंसान का दिमाग चाहता है कि इंसान को किसी भी चीज का कोई खतरा न हो। दिमाग को हर तरह का बदलाव एक तरह का खतरा ही लगता है।

इसलिए दिमाग नहीं चाहता है कि किसी तरह का बदलाव हो। इंसान के बुरी आदत को छोड़ने में इसीलिए दिमाग रूकावट पैदा करता है।

फिर भी अगर दिमाग को बदलाव का कोई बड़ा और अच्छा कारण मिल जाए तो दिमाग बदलाव लाने में मदद करता है। ठीक इसी तरह बुरी आदत को छोड़ने लिए आपको अपने दिमाग को कोई बड़ा और अच्छा कारण देना होगा।

तभी आपका दिमाग उस बुरी आदत को छोड़ने में मदद कर पायेगा।

बुरी आदत के लिए अच्छी आदत को चुने

अपनी बुरी आदत को छोड़ने के लिए आप कोई अच्छी आदत को अपनी आदत में शामिल करे। जब भी आपको उस बुरी आदत को करने का मन करे तब आप इस अच्छी आदत को करने लगे।

अब आपको खुद ही तय करना होगा कि आपके बुरी आदत के लिए कौन-सी अच्छी आदत सही होगी। हम आपको बता दे कि शुरू में बुरी आदत के स्थान पर कोई ऐसी अच्छी आदत को ना शामिल करे. जो आपके लिए मुश्किल हो।

जैसे अगर आप पढ़ाई करना चाहते है लेकिन आप कॉमेडी वीडियो देखते है। इसमें आपकी बुरी आदत है कॉमेडी वीडियो को देखना।

आपके लिए सबसे अच्छी आदत है पढ़ाई करना। लेकिन आपको पहले टहलने की आदत डालना होगा। क्योंकि टहलना पढ़ाई करने से आसान है। टहलने के बाद आप पढ़ाई कर सकते है। इस तरह से आप धीरे-धीरे अपने बुरी आदत को छोड़ देंगे।

बुरी आदत को भूले

Buri Aadat को आप जितना भूलेंगे आप उतना ही अपनी बुरी आदत से दूर होते जाएगे। किसी भी अच्छे या बुरे चीज के बारे में याद करना हमारा सारा ध्यान उस चीज की ओर चला जाता है।

बुरी आदत को छोड़ने के लिए उस बुरी आदत के बारे में भूलना जरुरी होता है। किसी भी चीज को भुलने के लिए सबसे पहले आपको उस के बारे सोचना बंद कर देना चाहिए।

उसके बाद उसके बारे में बात करना भी बंद करना होता है तभी भुला जा सकता है।

अपने वातावरण को बदले ले

किसी बुरी आदत का शिकार होने या फिर किसी बुरी आदत का लत लगने का कारण आपके अलावा आपका वातावरण भी हो सकता है।

जैसे अगर आप ऐसे वातावरण में रहते है जहा सभी तरह-तरह के नशा करते है तो हो सकता है कि आप भी नशा करने लगे। अब यह बुरी आदत तो आपके आदत में शामिल हो गई।

लेकिन इस बुरी के आप जिम्मेदार नहीं है बल्कि आपका वातावरण जिम्मेदार है। अगर आपको भी कोई बुरी आदत है तो हो सकता है कि इसका जिम्मेदार आपका वातावरण ही हो।

ऐसे में आपको अपनी बुरी आदत को छोड़ने के लिए उस वातावरण को छोड़ना चाहिए।

यह भी पढ़े: ज़िन्दगी जीने का तरीका

अच्छे आदत को जाने और सीखे

जब तक किसी चीज, वस्तु या व्यक्ति के बारे में नहीं जाना जाएगा तब तक उसे सीखा नहीं जा सकता है और ना ही पुरानी चीज, वस्तु को बदला जा सकता है।

ठीक इसी प्रकार अपनी बुरी आदत को बदलने के लिए आपको अच्छी आदत को जानना और सीखना होगा। तभी ही आप उस अच्छी आदत से इस बुरी आदत को छोड़ सकते है।

यह भी पढ़े: कामयाब और सफल होने के लिए सफलता के मंत्र

बुरी आदत के कारण को जाने और ठीक करे

इंसान के हर एक काम का कोई ना कोई कारण होता है। भले ही उस काम को करते समय उस व्यक्ति को नहीं मालूम हो। ठीक इसी तरह हर बुरी आदत का कारण होता है भले ही उसके बारे में आपको ना मालूम हो।

उस बुरी आदत को छोड़ने के लिए आपको उस बुरी आदत के कारण को जानना जरुरी है। जब आप कारण को जान जाएगे तो आप बड़ी आसानी के साथ उस बुरी आदत को छोड़ सकते है।

कारण को जानने के लिए आपको खुद से सवाल पूछना होगा। या फिर आपको उस समय के बारे में सोचना चाहिए. जब से इस बुरी आदत का लत आपको लगा था।

अच्छे आदत वाले व्यक्ति से दोस्ती करें

दोस्ती का हमारे जीवन और हमारे सोच पर जितना असर पड़ता है उतना और किसी कारण नहीं पड़ सकता है।

हम अपने दोस्त और दोस्ती से ही अच्छी और बुरी बाते सुनते है। दोस्त के सोच और आदत का असर हमारे ऊपर भी होता है। इसलिए अपने बुरी आदत को छोड़ने के लिए आपको ऐसे व्यक्ति से दोस्ती करनी चाहिए जिस व्यक्ति के अंदर बुरी और गलत आदत ना हो।

खुद के बारे में समझे

खुद के बारे में जितना समझा जाए और जितना खुद को जाना जा सके। उतना ही खुद को पहले से बेहतर किया जा सकता है और अपने अंदर किसी भी तरह के बुरी आदत को छोड़ा जा सकता है।

भले ही खुद को समझने में समय अगल सकता है। लेकिन एक बार खुद के बारे में समझ गए तो फिर किसी भी बुरी आदत को छोड़ सकते है।

यह भी पढ़े: बच्चों के लिए अच्छी आदतें

खुद पर पूरा विश्वास रखें

आप ही वह व्यक्ति है जिसके अंदर कोई भी बुरी आदत है और आप ही वह व्यक्ति है जो उस बुरी आदत को छोड़ सकते है। इसके लिए आपको खुद पर पूरा विश्वाश रखना होगा।

आपको यह मानना होगा कि आप अपने बुरी आदत या बुरी लत को छोड़ सकते है। यकीनन आप एक दिन ऐसा जरूर कर सकते है।

यह भी जानें: खुद पर विश्वास कैसे बढ़ाये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here