एकाग्रता शक्ति कैसे बढ़ाये हिंदी में एकाग्रता शक्ति बढ़ाने के 10 आसान तरीके increase concentration power in hindi

0

ध्यान की शक्ति को कैसे बढ़ाये? ध्यान की शक्ति को बढ़ा कर काफी तरह के काम को किया जा सकता है। इस समय के हर एक काम में ध्यान की जरूरत होती है। अपने जीवन को सफल बनाने के लिए भी ध्यान की शक्ति का इस्तेमाल करना होता है।

पढ़ाई के समय अपने ध्यान को बढ़ाना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। जब भी परीक्षा का समय आता है तो हर एक छात्र सोचता है कि बस कम से कम समय में कैसे भी अपनी पढ़ाई को खत्म किया जाए और परीक्षा में सफल होने के काबिल बना जाए।

छात्र के अलावा अन्य लोगो को भी अपने ध्यान की शक्ति का इस्तेमाल करना चाहते है। जितना ज्यादा और अच्छा ध्यान की शक्ति होगी उतना ज्यादा फायदा अपने काम को करने में होगा। एक बिज़नेस मन अपनी ध्यान शक्ति की मदद से अपने बिज़नेस को नई उचाई पर ले जा सकता है। एक छात्र अपनी ध्यान शक्ति की मदद से अपनी पढ़ाई को सही से कर के परीक्षा में सफल हो सकता है। अगर एक शब्द में कहा जाए तो ध्यान का हर एक के जीवन में असर होता है।

ध्यान की शक्ति को कैसे बढ़ाए

ध्यान की शक्ति को जाने के बाद ध्यान की शक्ति को बढ़ाने के बारे में जाना जरूरी हो जाता है। ध्यान को कैसे लगाए और ध्यान की शक्ति को कैसे बढ़ाये। ऐसा बहुत से छात्र जानना चाहते है। चलिए हम ध्यान को बढ़ने के बारे में जानते है।

ध्यान की शक्ति बढ़ाने के लिए कम चीजों पर ध्यान लगाए

अपने ध्यान को बढ़ाने के लिए सबसे पहले अपने ध्यान को ज्यादा वस्तु पर लगाना बंद कर दे। एक इंसान एक दिन में कुछ ही चीज़ों पर सही तरीके से ध्यान लगा सकता है। ज्यादा चीज़ो पर ध्यान को लगाने से ध्यान की शक्ति कम हो जाती है। हर एक व्यक्ति के लिए कुछ बहुत जरुरी काम होती है। जिस काम को बस वह व्यक्ति ही कर सकता है। जैसे एक छात्र को पढ़ाई करना सबसे ज्यादा जरुरी होता है। ऐसे में अपने ध्यान की शक्ति को बढ़ाने के लिए बस अपने जरुरी काम पर ध्यान लगाए।

कम समय के लिए ध्यान को लगाए

ध्यान की शक्ति एक इंसान के लिए सबसे खास तरह की शक्ति है। किसी भी चीज पर ध्यान लगाना बहुत ज्यादा जरूरी होता है, लेकिन अपने ध्यान को किसी चीज पर लम्बे समय तक लगाए रखना नुकसान दायक हो सकता है। एक चीज़ पर लम्बे समय तक ध्यान लगाने के कारण ध्यान लगाने की शक्ति कम हो सकती है और दूसरे चीज़ पर भी ध्यान कम लगेगा। ऐसे में आप जितना हो सके उतना ही ध्यान किसी चीज़ पर लगाए।

दिमागी तनाव को कम से कम करें

ध्यान की शक्ति इंसान के दिमाग के पास होता है। इंसान का दिमाग ही किसी चीज़ पर ध्यान लगाता है। अपने ध्यान की शक्ति को बढ़ाने के लिए हमें कम से कम दिमागी तनाव रखना चाहिए। तनाव दिमाग को कई तरह से नुकसान करते है उस सभी में से तनाव दिमाग के ध्यान करने की शाक्ति को भी नुकसान पहुंचाते है। कभी भी ज्यादा दिमागी तनाव न ले। कोई तनाव आने पर उस तनाव को हल करने के बारे में सोचे।

एकाग्रता को कम करने वाली वस्तु को दूर रखें

एकाग्रता की शक्ति को सही से इस्तेमाल करने के लिए अपने पास से हर उस वस्तु को हटा दे जो आपके ध्यान को अपनी ओर खींचती है। अगर आप एक छात्र है और आपको पढ़ाई करना है तो अपने पढ़ते समय अपने पास से हर प्रकार की वस्तु को हटा दे जो वस्तु आपके ध्यान को अपनी और खींचती है। ऐसा करके आप काफी हद तक एकाग्रता को महसूस करेंगे।

मैडिटेशन भी करें

मेडिटेशन करके अपनी एकाग्रता को बढ़ाया जा सकता है। मेडिटेशन करते समय हम अपना अधिक से अधिक ध्यान एक ही स्थान पर लगाने की कोशिश करते है। और एकाग्रता में अपने ध्यान को एक स्थान पर ही लगाना हो है। जितना ज्यादा और अच्छे से मेडिटेशन किया जाए उतना अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। मेडिटेशन को लम्बे समय तक करना जरूरी नहीं होता है बस कुछ समय का मेडिटेशन भी बहुत फायदे मंद साबित होता है।

कम से कम बोले

ज्यादा बोलने से दिमाग को अपने सोचने और ध्यान लगाने की शक्ति में कमी होती है। बोलने से शरीर का अधिक से अधिक शक्ति खपत होती है। बोलने से मुँह, गले के साथ दिमाग को भी काम करना पड़ता है। ज्यादा बोलने के कारण दिमाग काफी हद तक थक जाता है और दिमाग थकने के बाद अच्छे से ध्यान नहीं लगा पाता है। कम बोलने से दिमाग ज्यादा थकता नहीं और ध्यान सही तरीके से सही काम पर लगा पाता है।

स्वास्थ्य का सही से ध्यान रखें

एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग का वास होता है। यह बिल्कुल सत्य है। अपने ध्यान को बढ़ाने के लिए अपने शरीर को स्वस्थ रखना बहुत जरुरी होता है। शरीर को फायदा देने वाले भोजन के अलावा ऐसे भोजन का सेवन करना चाहिए जो दिमाग को फायदा दे। जैसे केला, संतरा, दूध, शहद, बादाम, आदि। कुछ ऐसे रासायनिक होते है जिसको शरीर खुद नहीं बना सकता है जैसे, विटामिन सी। इसको पूरा करने के लिए हमें संतरे का सेवन करना चाहिए। संतरे के अलावा अन्य चीज का सेवन किया जा सकता है जिसको सेवन करने से विटामिन c मिले जैसे टमाटर।

ध्यान लगाने के लिए शांत स्थान का चयन करे

शांत कमरा या शांत स्थान ध्यान के काम करने के लिए बहुत ही अच्छा होता है। ध्यान को लगाने के लिए ज्यादा से ज्यादा कोशिश करे शांत कमरे में ध्यान लगाने के लिए। जैसे अगर आप एक छात्र है और आपको अपने पढ़ाई में ध्यान लगाना है तो आपको शांत कमरे में पढ़ाई करना चाहिए। शांत कमरे में पढ़ाई करने से ध्यान पढ़ाई में काफी अच्छे से लगेगा।

नियमित व्यायाम करें

व्यायाम करने से शरीर के खून का बहाव सही होता है। सही तरीके से ऑक्सीजन दिमाग और शरीर तक पहुँचता है। इसके साथ ही शरीर और दिमाग को नियमित व्यायाम से बहुत फायदा होता है। दिमाग को सही तरीके से काम करने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है। व्यायाम ऑक्सीजन दिमाग को सही से प्रदान करवाने में फायदा करता है।

यह भी पढ़ें: एक चीज पर ध्यान केंद्रित करने के तरीके

अंत में

किसी काम को पुरे एकाग्रता से करने में बहुत ही फायदा देखने को मिलता है। किसी भी काम को अच्छे से करने के लिए उस काम को ध्यान और एकाग्रता के साथ करना चाहिए तभी जा कर उस काम में सफलता मिल सकती है। ऐसे किसी काम में सफलता मिलाना मुश्किल हो जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here