Bhu Naksha MP 2023:- मध्यप्रदेश सरकार द्वारा भू नक्शा को ऑनलाइन करार दे दिया गया है। जिस तरह पहले लोगो को अपनी ज़मीनो की जानकारी लेने हेतु दर दर जाना पड़ता था फिर भी कुछ ही जानकारी मिल पाती थी लेकिन अब समय बदल गया है और हमारे देश ने तरक्की पा ली है। अब किसान भाई हो या कोई आम आदमी अपनी ज़मीनो की जानकारी घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप अपनी ज़मीन का नक्शा ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आसानी डाउनलोड व चेक कर सकते हैं। यदि आप भू नक्शा मध्य्प्रदेश के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ें।

Bhu Naksha MP 2023
भू नक्शा मध्यप्रदेश की ऑनलाइन होने की खबर सुनकर किसानो और आम आदमी ने राहत भरी सांस ली है। भू नक्शा ऑनलाइन होने से पहले समय में व्यक्तियों को अपनी जमीन से सम्बंधित जानकारी या नक्शा संबंधी जानकारी हेतु पटवारी कार्यालय या सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब मध्यप्रदेश सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आसानी से आप अपनी जमीन का नक्शा डाउनलोड व चेक कर सकते हैं। यदि आप भू नक्शा मध्यप्रदेश चेक और डाउनलोड करने की प्रक्रिया जानना चाहते हैं तो निम्नलिखित लेख द्वारा प्राप्त कर सकते हैं।
भू नक्शा मध्यप्रदेश 2023 के बारे में जानकारी
लेख का नाम | Bhu Naksha MP |
विभाग | मध्यप्रदेश राज्य राजस्व विभाग |
उद्देश्य | राज्य के ग्रामीण लोगों व किसानों को अपनी ज़मीनो की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कराना |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के सभी जिलों के निवासी |
राज्य | मध्यप्रदेश |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | mpbhulekh.gov.in |
Bhu Naksha MP के मुख्य उद्देश्य
- भू नक्शा मध्यप्रदेश का मुख्य उद्देश्य राज्य के ग्रामीण लोगों व किसानों को अपनी ज़मीनो की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कराना है।
- भू नक्शा मध्यप्रदेश ऑनलाइन किए जाने से लोग अपनी जमीन की स्थिति मोबाइल फोन द्वारा प्राप्त कर सकते हैं।
- इससे भू नक्शा मध्यप्रदेश ऑनलाइन द्वारा प्राप्त जानकारियों में पारदर्शिता आएगी।
- अब ग्रामीण नागरिकों को पटवारी ,तेहसील या कार्यालय के चक्कर नही काटने पड़ेगे।
- इस प्रकार नागरिको के समय और पैसे दोनों की बचत हो सकेगी।
- इससे सरकारी कामों में होने वाले भ्रष्टाचार की दर में कमी आएगी।
एमपी भू नक्शा के लाभ
- भू नक्शा मध्यप्रदेश ऑनलाइन होने से आपके समय की बचत होगी।
- भू नक़्शे मध्य्प्रदेश ऑनलाइन माध्यम द्वारा जमीन के असली मालिक का पता लगाया जा सकता हैं।
- यदि आपकी जमीन का नक्शा आपके पास मौजूद होगा तो कोई आपकी जमीन पर मालिकाना हक़ नहीं जमा सकता हैं।
- जमीन संबंधी वाद विवाद होने पर भू नक्शा द्वारा आपकी मदद होगी।
- भू नक़्शे पर बहुत सी आवश्यक सूचना लिखी होती हैं जैसे -: जमीन की लम्बाई व चौड़ाई, खसरा नंबर, खातेदार का नाम आदि।
- भू नक्शा आपके पास होगा तो आपको सरकारी कर्मचारियों के दफ्तरों के चक्कर काटने नही पड़ेगे।
Bhu Naksha MP के लाभ एवं विशेषताएं
- भू नक्शा मध्यप्रदेश द्वारा नागरिक को अपनी भूमि से संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन मोड पर आसानी से प्राप्त हो सकती है।
- भू नक्शा मध्यप्रदेश ऑनलाइन होने से नागरिकों को किसी विभाग ,तहसील या कार्यालय के चक्कर नही लगाने होंगे।
- आपकी ज़मीनो पर कोई भी अन्य व्यक्ति जबरदस्ती कब्जा नहीं कर सकेगा।
- मध्यप्रदेश भू नक्शा पोर्टल द्वारा जमीन की विधि की सांगत का पता लगाया जा सकता है।
- ग्रामीण किसान हो या आम आदमी अब अपनी ज़मीनो की सभी जानकारी घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
- इस प्रकार नागरिकों के समय और पैसे दोनों की बचत की जा सकती है।
- भू नक्शा मध्यप्रदेश पोर्टल ऑनलाइन होने से भ्रष्टाचार की दर में कमी आएगी।
- सबसे महत्वपूर्ण जमीन का डाटा ऑनलाइन माध्यम द्वारा सुरक्षित रहेगा एवं ऑनलाइन कार्यों में पारदर्शिता साबित होगी।
मध्यप्रदेश के सभी ऑनलाइन भू नक्शा उपलब्ध जिलों की सूची –
अशोकनगर Ashok Nagar | बालाघाट Balaghat |
अलीराजपुर Alirajpur | मंडला Mandla |
आगर मालवा AgarMalwa | बड़वानी Barwani |
अनूपपुर Anuppur | बैतूल Betul |
खरगौन Khargone | मुरैना Morena |
नरसिंहपुर Narsinghpur | होशंगाबाद Hoshangabad |
बुरहानपुर Burhanpur | छतरपुर Chhatarpur |
रायसेन Raisen | नीमच Neemuch |
छिंदवाड़ा Chhindwara | निवाड़ी Niwari |
मंदसौर Mandsaur | सागर Sagar |
भिण्ड Bhind | पन्ना Panna |
भोपाल Bhopal | देवास Dewas |
रीवा Rewa | राजगढ़ Rajgarh |
सीहोर Sehore | रतलाम Ratlam |
सतना Satna | सिवनी Seoni |
श्योपुर Sheopur | दतिया Datia |
शहडोल Shahdol | शाजापुर Shajapur |
दमोह Damoh | ग्वालियर Gwalior |
गुना Guna | डिंडौरी Dindori |
सिंगरौली Singrouli | जबलपुर Jabalpur |
धार Dhar | इंदौर Indore |
टीकमगढ़ Tikamgarh | उज्जैन Ujjain |
विदिशा Vidisha | उमरिया Umaria |
कटनी Katni | सीधी Sidhi |
झाबुआ Jhabua | खण्डवा Khandwa |
हरदा Harda | शिवपुरी Shivpuri |
Bhu Naksha MP 2023 ऑनलाइन चेक व डाउनलोड कैसे करें
यदि आप मध्यप्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन चेक व डाउनलोड करना चाहते हैं तो निम्नलिखित स्टेप्स द्वारा आसानी से कर सकते हैं।
- सर्वप्रथम आपको भू नक्शा मध्य्प्रदेश पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद वेबसाइट का होम पेज खुल जायगा।

- यहां आपको भू नक्शा के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद एक नया पेज पर खुल कर आ जायगा।
- इस पेज पर आपको अपने जिला, तहसील और गाँव को चुनना होगा।
- उसके बाद आपके सामने नक्शा खुल कर आ जाएगा।
- अब नीचे बायीं ओर आपको खसरा का विवरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद खसरा संख्या दर्ज करके “जमा करें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको कुछ अन्य विवरण दिखाई देंगे।
- यहां आपको बायीं ओर भूस्वामी का विवरण एवं दायीं ओर आपके जमीन का नक्शा दिखाई देगा।
- अब आप अपनी जमीन का नक्शा देख सकते हैं।
- भू नक़्शे को डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं।
- इस प्रक्रिया द्वारा आप आसानी से मध्यप्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आज के हमारे इस लेख द्वारा आपको मध्य प्रदेश भू नक्शा देखने व डाउनलोड करने का आसान तरीका बताया गया है। उपर्लिखित स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपने खेत या प्लाट का भू नक्शा (अक्स) डाउनलोड कर सकते है। यदि आपको हमारे इस लेख से संबधित कोई समस्या या परेशानी का सामना करना पड़े तो आप नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बिना किसी संकोच के कमेंट करके या हेल्पलाइन नंबर द्वारा हमारी मदद प्राप्त कर सकते हैं।
Fax no. – 2441202
Helpline no. – 0751-2441200
Email-Id – clrgwa@mp.nic.in