Indira Gandhi Free Smart Phone Yojana 2023:- राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने राज्य की चिंरजीवी महिलाओं को मुफ्त स्मार्ट फोन देने की घोषणा की थी। तब से राज्य की वह महिलाएं इंदिरा गांधी फ्री स्मार्ट फोन योजना की प्रतिक्षा कर रही थी। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को मुफ्त मे स्मार्ट फोन वितरण किए जाने है। लेकिन अब राज्य की महिलाओं को और अधिक प्रतिक्षा करने की आवश्यकता नही है। क्योंकि इस योजना का प्रथम चरण 10 अगस्त 2023 से शुरू किया जा रहा है। ताकि जल्दी ही राज्य की चिंरजीवी महिलाओं मुफ्त स्मार्टफोन दिया जा सके और उनको इंटरनेट कनेक्टिविटी से जोड़ा जा सके। राज्य सरकार द्वारा इसके लिए महिलाओं विभिन्न कंपनियो के मोबाइल फोन वितरण किए जाएगें। और महिलाएं अपनी पंसद का स्मार्ट फोन का चयन कर सकती है।
प्रिय मित्रो आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से इंदिरा गांधी फ्री स्मार्ट फोन योजना से सम्बन्धित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएगें। अगर आप भी राजस्थान से है। तो आपको यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़ना चाहिए।

Indira Gandhi Free Smart Phone Scheme 2023
राजस्थान सरकार द्वारा इंदिरा गांधी फ्री स्मार्ट फोन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं और स्कूल कॉलेज मे पढ़ने वाली छात्राओं को मुफ्त मे स्मार्ट फोन वितरण किए जाएगें। इसके लिए राज्य मे अलग अलग ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो मे शिविर आयोजित किए जाएगें। इसका प्रथम चरण 10 अगस्त से शुरू होगा। जिसमे 40 लाख चिरंजीवी परिवार की महिलाओं को स्मार्ट फोन वितरण किए जाएगें। Indira Gandhi Free Smart Phone Scheme के अन्तर्गत वह छात्राएं जो दूर दराज़ स्कूल कॉलेज मे पढ़ाई करने जाती है। वह अब ऑनलाइन पढ़ाई अपने घर पर स्मार्ट फोन की मदद से कर पाएगीं। इस योजना के माध्यम से वितरण किए जाने वाले स्मार्ट फोन के साथ साथ इंटरनेट कनेक्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए राजस्थान सरकार द्वारा शिविर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिनमे जाकर पात्र महिलाओं को ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्ट फोन योजना के बारे मे जानकारी
योजना का नाम | Indira Gandhi Free Smart Phone Scheme |
आरम्भ की गई | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा |
कब घोषित की गई | बजट 2022-23 |
राज्य | राजस्थान। |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं एंव छात्राएं। |
उद्देश्य | राज्य की महिलाओं व छात्राओं को इंटरनेट कनेक्टिविटी से जोड़ना एंव डिजिटल सशक्त बनाना। |
लाभ | मुफ्त स्मार्ट फोन वितरण किए जाएगें। |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन। |
आधिकारिक वेबसाइट | mrc.rajasthan.gov.in |
हेल्पलाइन नम्बर | 181 |
Indira Gandhi Free Smart Phone Yojana का उद्देश्य
राज्य की चिंरजीवी परिवार की महिलाओं व छात्राओं को इंटरनेट कनेक्टिविटी से जोड़ने एंव डिजिटल साक्षर बनाने के उद्देश्य से इंदिरा गांधी फ्री स्मार्ट फोन योजना को शुरू किया गया है। राजस्थान सरकार द्वारा इसके शुरू किया गया है। जिससे राज्य की की गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को मुफ्त मे स्मार्ट फोन वितरण किए जाएगें। ताकि वह सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ प्राप्त कर सके। साथ ही वह अपने बैंकिंग के कार्य स्वंय कर सके। राजस्थान राज्य की महिलाएं मुफ्त स्मार्ट फोन प्राप्त कर आत्मनिर्भर व सशक्त होगी।
10 अगस्त से पहले लाइव मॉकड्रिल
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्ट फोन योजना के तहत सरकार द्वारा फ्री स्मार्टफोन का वितरण 10 अगस्त से शुरू किया जा रहा है। राज्य मे 10 अगस्त से पहले यानि 7, 8, व 9 तारीख को प्रत्येक प्रत्येक शिविर स्थल पर मॉकड्रिल होगा। इसी के साथ सरकार द्वारा राज्य के दस दस लाभार्थियो को स्मार्टफोन वितरण किए जाएगें।
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्ट फोन योजना के लाभ
- Indira Gandhi Free Smart Phone Yojana को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने शुरू किया है।
- इसके माध्यम से राज्य की महिलाओ व स्कूल कॉलेज मे पढ़ने वाली छात्राओं को लाभान्वित किया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से राज्य की 1 करोड़ 30 लाख महिलाओं व छात्राओं को मुफ्त स्मार्टफोन वितरण किए जाएगें।
- प्रथम चरण मे राज्य की 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन मिलेगा।
- साथ ही 3 वर्ष का फ्री इंटरनेट कनेक्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
- राज्य की कक्षा 9 से 12 तक मे पढ़ने वाली छात्राओं को स्मार्ट फोन दिए जाएगें।
- ताकि वह ऑनलाइन पढ़ाई अपने घर पर स्मार्ट फोन की मदद से कर सकें।
- राजस्थान राज्य की विधवा एंव सरकारी स्कूल मे पढ़ने वाली छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
- स्मार्ट फोन प्राप्त कर राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर व सशक्त होगी।
- अब राज्य की महिलाएं सरकार घर बैठे द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ प्राप्त कर सकेगीं।
Indira Gandhi Free Smart Phone Scheme के लाभार्थी
- राज्य की कक्षा 9 से 12वीं मे पढ़ रही छात्राओं को लाभान्वित किया जाएगा।
- सरकारी उच्च शिक्षण संस्थान मे अध्य्यनरत् छात्राएं।
- विधवा, एकल नारी पेंशन प्राप्त कर रही महिलाएं।
- इंदिरा गांधी फ्री स्मार्ट फोन योजना के तहत 50 कार्य दिवस वर्ष 2022-2023 मे पूर्ण करने वाले परिवार की महिला।
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्ट फोन योजना के महत्वपूर्ण बिन्दु
- इंटरनेट की सुविधा अपलोड कराई जाएगी।
- पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध करायी जाएगी।
- सुरक्षा एंव कानून व्यवस्था।
- मानसून को देखते हुए पक्के मकान।
- शिविर के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था।
Indira Gandhi Free Smart Phone Yojana की पात्रता
- लाभार्थी राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- राज्य की महिलाएं व छात्राएं पात्र होगी।
- चिंरजीवी परिवार की महिला मुख्य को इसके लिए पात्र होगीं।
- कक्षा 9 से 12वीं व कॉलेज एंव उच्च शिक्षा स्तर की कक्षाओं मे अध्यनरत् छात्राएं भी मुफ्त स्मार्ट फोन प्राप्त करने हेतु पात्र है।
आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड।
- जन आधार कार्ड।
- पैन कार्ड।
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्ट फोन योजना 2023 के तहत आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको Indira Gandhi Free Smartphone Yojana के तहत आवेदन करने के लिए अपने जिला एंव ब्लॉक स्तर पर आयोजित कैम्प कार्यालय जाना है।
- वहा जाकर आपको इंदिरा गांधी फ्री स्मार्ट फोन योजना मे आवेदन हेतु कैम्प मे उपस्थित अधिकारियो को जानकारी देनी होगी।
- अधिकारी द्वारा आपसे आपके जरूरी दस्तावेज़ मांगे जाएगें।
- इसके अलावा आपसे कुछ जरूरी जानकारी प्राप्त की जाएगी।
- इसके बाद आपका आवेदन फॉर्म कैम्प मे उपस्थित अधिकारी द्वारा भर दिया जाएगा।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद आपको एक राशी दी जाएगी। जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
- इस प्रकार आप इंदिरा गांधी फ्री स्मार्ट फोन योजना मे सफलतापूर्वक आवेदन कर सकेगें।
Helpline Number:–
- Contact Number:- 181
FAQs
Indira Gandhi Free Smart Phone Yojana के प्रथम चरण 10 अगस्त 2023 से शुरू किया जा रहा है
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं एंव छात्राओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। ताकि वह भी इंटरनेट कनेक्टिविटी से जुड़ सके। और सरकार द्वार संचालित सभी योजनाओं की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर लाभ ले सके।
Indira Gandhi Free Smart Phone Yojana का हेल्पलाइन नम्बर 181 है।
इस योजना के माध्यम से प्रथम चरम मे राज्य की 40 लाख महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है।