MP Free UPSC Coaching Yojana:– मध्य प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र मे वृद्धि करने एंव युवाओं का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए एक योजना का शुभारम्भ किया है। जिसका नाम मध्य मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना है। आज के समय मे अधिकतर युवाओ का सपना है कि वह सिस्टम मे रहकर देश की सेवा करे। इसके लिए उनको सिविल सेवा परीक्षा पास करनी होती है। लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण युवाओं का यह सपना अधूरा ही रह जाता है। इसी को मध्यनज़र रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने MP Free Civil Service Coaching Yojana शुरू की है। इस योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियो को दिल्ली मे सिविल सेवा परिक्षा की मुफ्त कोचिंग उपलब्ध करायी जाएगी।
प्रिय मित्रो आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना से सम्बन्धित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएगें। अगर आप भी मध्य प्रदेश राज्य से है। और फ्री मे Civil Sewa की तैयारी करना चाहते है। तो इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।

MP Free UPSC Coaching Yojana 2023
मध्य प्रदेश सरकार ने एमपी फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना की शुरूआत की है। इसके माध्यम से राज्य के अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियो को लाभान्वित किया जाएगा। इस योजना के अन्तर्गत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एसटी जाति वर्ग के विद्यार्थियो को दिल्ली मे यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की मुफ्त कोचिंग उपलब्ध करायी जाएगी। MP Free Civil Service Coaching Yojana का संचालन जनजाति कार्य विभाग द्वारा किया जाएगा। जिसका लाभ प्राप्त कर आदिवासी समुदाय के छात्र अपना सिस्टम से रहकर देश की सेवा करने का सपना साकार कर सकेगें।
मध्य प्रदेश सरकार सरकार की ओर से एमपी फ्री कोचिंग योजना के अन्तर्गत चयनित छात्रो को पुस्तके खरीदने के लिए वित्तीय सहायता राशी भी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियो को भोजन, आवास एंव परिवहन सुविधा के लिए प्रतिमाह एक निश्चित राशी भी प्रदान की जाएगी। राज्य के जो कोई भी इच्छुक विद्यार्थी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है। तो उनको पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेगें।
हमारा घर हमारा विद्यालय योजना मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना के बारे मे जानकारी
योजना का नाम | MP Free UPSC Coaching Yojana |
शुरू की गई | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा। |
विभाग | आदिम जाति विभाग। |
राज्य | मध्य प्रदेश |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | एसटी वर्ग के छात्र। |
उद्देश्य | अनुसूचित जाति के छात्रो को संघ लोक सेवा आयोग की विभिन्न स्तर की परिक्षा की तैयारी हेतु मुफ्त कोचिंग उपलब्ध कराना। |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन। |
ऑफिशियल वेबसाइट | http://www.tribal.mp.gov.in/CMS |
MP Free UPSC Coaching Yojana का उद्देश्य
राज्य के अनुसूचित जाति के विद्यार्थियो को संघ लोक सेवा आयोग की विभिन्न स्तर की परीक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश सरकार ने MP फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना को शुरू किया गया है। ऐसे युवा जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नही है। और वह यूपीएससी की परिक्षा देना चाहते है। तो उन विद्यार्थियो को इस योजना के माध्यम से दिल्ली मे युवा मुफ्त कोचिंग उपलब्ध करायी जाएगी।
फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना के तहत उपलब्ध सुविधाएं
- अखिल भारतीय सिविल सेवा परिक्षा हेतु निजी संस्थाओं द्वारा कोचिंग योजना के तहत ST वर्ग के विद्यार्थियो को दिल्ली मे मुफ्त कोचिंग उपलबध करायी जाएगी।
- सरकार द्वारा सम्बन्धित कोचिंग संस्थाओं के बैंक खाते मे छात्रो की फीस ट्रांसफर की जाएगी। जिसकी राशी अधिकतम राशी 2 लाख रूपेय है।
- साथ ही अभ्यार्थियो को पुस्तकें खरीदने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 15000 रूपेय सीधे बैंक खाते मे ट्रांसफर किए जाएगें यह राशी केवल एक बार ही देय होगी।
- विद्यार्थियो को आवास, परिवहन और भोजन की सुविधा के लिए प्रतिमाह 12,500 रूपेय की राशी दी जाएगी।
- राज्य सरकार द्वारा यह राशी केवल 18 महीने तक प्रदान की जाएगी।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना
MP Free Civil Sewa Coaching Yojana मुख्य बिंदु
- वह विद्यार्थी जिन्होने एमपीएससी मुख्य परीक्षा बिते 3 वर्ष मे उत्तीर्ण की है। उनको इस योजना के लिए चयनित किया जाएगा।
- शेष सीटो पर ग्रेजुएशन कर चुके आवेदको को स्नातक के प्राप्त अंको के आधार पर मेरिट बेस पर चयनित किया जाएगा।
- राज्य के जरूरतमंद व होनहार विद्यार्थियो के 5 प्रतिशत सीटे आरक्षित होगी।
- विद्यार्थी केवल एक बार ही योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है।
- विद्यार्थी को MPTAASC पोर्टल मे प्रोफाइल पंजीयन करना आवश्यक होगा।
मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना के लाभ एंव विशेषताएं
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP Free UPSC Coaching Yojana को शुरू किया गया है।
- राज्य के अनुसूचित जाति के युवाओं को लाभान्वित किया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति के छात्रो को सरकार द्वारा यूपीएससी की मुफ्त मे कोचिंग उपलब्ध करायी जाएगी।
- इसका सम्पूर्ण खर्च मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
- साथ ही विद्यार्थियो मुफ्त कोचिंग के साथ साथ पुस्तके खरीदने के लिए 15,000 रूपेय भी दिये जाएगें।
- हर महीने सरकार द्वारा 12,500 रूपेय रूपेय की राशी लाभार्थीयो को आवास, परिवहन, एंव भोजन की सुविधा के लिए उनके बैंक खाते मे भेजी जाएगी।
- सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं 18 महीने तक प्रदान की जाएगी।
- मध्य प्रदेश मुफ्त कोचिंग योजना का लाभ चयनित युवाओं को ही दिया जाएगा।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थी अपना सपना सकार कर सकेगें।
- UPSC की विभिन्न स्तर की परिक्षाओं को उत्तीर्ण होने के लिए निशुल्क कोचिंग का लाभ प्राप्त कर अपना भविष्य उज्जवल कर सकेगें।
- इसके लिए लाभार्थियो को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
- आवदेन के बाद ही पात्र विद्यार्थियो का चयन किया जाएगा। जिसके बाद उनको दिल्ली मे निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
- राज्य के वह युवा जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण सिविल सर्विस मे नही जा पाते थे वह अब आसानी से सिविल सेवा मे जा सकेगें।
MP Free UPSC Coaching Yojana की पात्रता
- आवेदक मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- छात्र अनुसूचित जाति वर्ग का होना चाहिए।
- आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 6 लाख रूपेय से अधिक नही होनी चाहिए।
- विद्यार्थियो की आयु UPSC द्वारा सम्बन्धित वर्ष की सिविल सेवा परीक्षा की पात्रता के अनुसार होनी चाहिए।
फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- आवेदक का आधार कार्ड।
- निवास प्रमाण पत्र।
- पहचान पत्र।
- आय प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र।
- आयु प्रमाण पत्र।
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र।
- बैंक खाता।
- खाता।
- मोबाइल नम्बर।
- ईमेल आईडी।
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
MP Free UPSC Coaching Yojana पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश आदिवासी व मामले व अनुसूचित जाति कल्याण स्वचालन प्रणाली की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके समक्ष वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।

- होम पेज पर आपको महत्वपूर्ण लिंक के विकल्प मे नए हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने प्रोफाइल पंजीकरण करने हेतु नया पेज खुलेगा।
- अब आपको इस पेज मे मांगी गयी सभी आवश्यक जानकारी जैसें- अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नम्बर, पिन कोड, वैवाहिक स्थिति, शहर, नगर, गांव, ईमेल आईडी, जाति प्रमाण पत्र संख्या आदि दर्ज करना है।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सुरक्षित करे और आगे जाएं के विकल्प पर क्लिक करना है।
- आपके समक्ष अगला पेज खुलेगा। जिस पर आपको अपना फोटो अपलोड करना है।
- इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार आपकी प्रोफाइल पंजीकरण करने की प्रक्रिया पूर्ण होगी।
मध्य प्रदेश फ्री कोचिंग सिविल कोचिंग योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया
- इसके लिए सबसे पहले आपको जनजाति विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर आपको योजनाएं व पुरस्कार के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपको हितग्राही मूलक के विकल्प पर क्लिक करना है।
- जिसमे आपके सामने कुछ योजनाओं के नाम आएगें। जिसमे आपको यूपीएससी सिविल सेवा कोचिंग के विकल्प पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
- आवेदन फॉर्म मे आपको मांगी गयी सभी आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
- अब आपको मागें गए सभी आवश्यक दस्तावेज़ो को अपलोड करना है।
- इसके बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार आपकी मध्य प्रदेश सिविल सेवा कोचिंग योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
FAQs
MP Free Civil Sewa Coaching Yojana 2023 को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है।
मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियो को दिल्ली मे सिविल सेवा परिक्षा की मुफ्त कोचिंग उपलब्ध करायी जाएगी।
MP Free UPSC Coaching Yojana की http://www.tribal.mp.gov.in/CMS ऑफिशियल वेबसाइट है।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के अन्तर्गत कोचिंग संस्थानो को प्रत्येक विद्यार्थी का 2 लाख रूपेय का शुल्क दिया जाएगा।
MP Free Coaching Yojana के लिए MPPSC की मुख्य परिक्षा बीते 3 सालो मे उत्तीर्ण की है। और स्नातक की शिक्षा प्राप्त कर चुके विद्यार्थी इसके लिए पात्र होगें।