Surakshit Matritva Aashwasan Suman Yojana 2023:- भारत सरकार हो भारत देश की राज्य सरकारे दोनों ही महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए समय समय पर तरह तरह की योजनाओ का संचालन करती रहती है। ऐसे भारत सरकार ने देश की गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए Surakshit Matritva Aashwasan Suman Yojana 2023 का शुभारम्भ किया है। सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और उनके शिशुओं की जीवन सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएगी। जिससे माँ और शिशु की मृत्यु दर कम हो सके। तो आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। जैसे ; इसका उद्देश्य, इसके लाभ, दस्तावेज़ ,आवेदन प्रक्रिया आदि इन सभी के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। तो अधिक जानकारी के लिए हमारे पेज पर अंत तक बने रहे।

Surakshit Matritva Aashwasan Suman Yojana 2023
हमारे देश में आज भी बहुत सी महिलाऐं ऐसी है। जो आर्थिक स्थिति कमज़ोर होने के कारण गर्भवस्था के दौरान घर पर ही प्रसव करने को मजबूर होती है। क्यूंकि आर्थिक स्थिति कमज़ोर होने के कारण वह हॉस्पिटल का खर्चा नहीं उठ पाते। इसी समस्या को देखते हुए हमारे देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने गर्भवती महिलाओं और उनके शिशुओं की जीवन सुरक्षा के लिए सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना का शुभारम्भ किया है। इस योजना के अंतर्गत गर्भवती महिला के गर्भ के 6 महीने से लेकर शिशु के जन्म के 6 महीने बाद तक सभी प्रकार का इलाज, दवाइयां और अन्य कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है जिससे माँ और शिशु दोनों सुरक्षित रहें। और माँ और बच्चे की मृत्यु दर कम होने सके।
सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना 2023 के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Surakshit Matritva Aashwasan Suman Yojana (PMSMASY) |
आरम्भ की गई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा |
लाभार्थी | देश की गरीब गर्भवती महिलाएं |
उद्देश्य | गर्भवती महिला व नवजात शिशु को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं देना |
श्रेणी | केंद्र सरकारी योजना |
साल | 2023 |
योजना की शुरुवात | 10 अक्टूबर 2019 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://suman.mohfw.gov.in/ |
Surakshit Matritva Aashwasan Suman Yojana का मुख्य उद्देश्य
Surakshit Matritva Aashwasan Suman Yojana 2023 का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं तथा नवजात शिशु की मृत्यु दर को कम करना है। बहुत सी गर्भवती महिलाओ की सही ढंग से देखभाल न होने के कारण उनकी और उनके शिशु के जीवन पर खतरा बना रहता है। तथा इस वजह से देश में बहुत सी गर्भवती महिलाओं की मृत्यु और नए शिशु की मृत्यु होती रहती है। इन सभी समस्याओं को देखते हुए मोदी सरकार ने सुमन योजना का प्रारंभ किया है। जिससे गर्भवती महिला तथा उसका शिशु दोनों गर्भावस्था से लेकर बाद तक सुरक्षित रहे और उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो।
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना
सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना से मिलने वाली सुविधायें
इस योजना से जुड़ी गर्भवती महिलाये जो सार्वजानिक स्वस्थ्य अस्पतालों पर जाती है तो उन्हें निम्लिखित मुफ्त सुविधाएं दी जाएगी।
- सुरक्षित मातृत्व पुस्तिका और शिशु सुरक्षा कार्ड
- प्रसव से 4 महीने पहले से तथा शिशु के जन्म के 6 महीने तक की देखभाल
- प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा प्रसव ( मिडवाइफ / SSA सहित )
- गोपनीयता और सम्मान के साथ सम्मानजनक देखभाल
- मातृ जटिलता Maternal complication की पहचान और प्रबंधन करने के लिए मुफ्त सेवा
- स्तनपान के लिए प्रारम्भिक दीक्षा और सहायता
- प्लेसेंटा की डिलीवरी तक /5 मिनट से परे विलम्बित कार्ड क्लैपिंग के लिए चयन
- माँ से शिशु में HIV, HBv और सिफलिस के संचारण का उन्मूलन करना
- जन्म पर दिए जाने वाले टिके
- घर से स्वास्थ्य संसथान तक मुफ्त परिवहन
- किसी भी महत्वपूर्ण मामले में आपातकालीन स्थिति के एक घंटे के भीतर पहुंचने की पूर्ण कोशिश
- डिस्चार्ज होने पर घर तक छोड़ने की व्यवस्था
- बीमार नवजात शिशु का प्रबंधन
- हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायतो का समय पर निवारण करना
- स्वास्थ्य सुविधा केंद्र से जन्म प्रमाण पत्र
- विभिन योजनाओ के तहत डायरेक्ट लाभ / कैश ट्रांसफर
- शिशु जन्म के बाद परिवार नियोजन परामर्श
- सुरक्षित मातृत्व के लिए परामर्श और IIC / bcc
Surakshit Matritva Aashwasan Suman Yojana से मिलने वाले लाभ
- योजना की शुरुवात 10 अक्टूबर 2019 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन जी द्वारा की गयी।
- भोपाल राज्य में इस योजना का परिपालन करने के लिए इंटीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर भी बनायें गए है।
- इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के होने वाले सभी जांच और उसके लगने वाले सभी जरूरी टीके फ्री में लगाए जायेगे। इसके लिए उनसे कोई भी पैसा नहीं लिया जायेगा।
- इस योजना के अंतर्गत आयरन फोलिक एसिड सपिलमेंटेशन करवाना होता है जो कि इसकी सारी जिम्मेदारी हॉस्पिटल की होगी।
- गर्भवती महिलाओं को टिटनेस डिप्थीरिया का टीका भी लगाया जायेगा। जिससे कि गर्भवती महिलाओं को कोई बीमारी नहीं हो।
- सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को घर से लेकर अस्पताल तक का निशुल्क परिवहन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
- महिलाओं और शिशु को डिलीवरी के 6 महीने बाद तक भी मुफ्त में स्वास्थ्य लाभ दिया जायेगा।
- महिला के गर्भावस्था के दौरान किसी प्रकार की जटिलता की स्थिति में भी सेक्शन की फ्री सुविधा दी जाएगी।
- इस योजना का लाभ गर्भवती महिला ही ले सकती है।
सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना 2023 की पात्रता
- महिला को भारत की स्थाई निवासी होनी अनिवार्य है।
- महिला की आयु 19 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- इस योजना के अंतर्गत वह महिला आवेदन कर सकती हैं जो एक जनवरी 2017 के बाद गर्भवती हुई।
- देश की सभी गर्भवती महिलाएं इस योजना हेतु पात्र है जो आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के अंतर्गत आते है।
Surakshit Matritva Aashwasan Suman Yojana के दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना 2023 की आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर आपको अप्लाई नऊ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
- आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, ई मेल आईडी, मोबाइल नंबर, पता आदि दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- अब आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।
लॉगिन कैसे करें ?
- सबसे पहले आपको सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने लॉगइन पेज खुल कर आएगा।
- आपको इस पेज पर अपना यूजर नेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।