My Scheme Portal 2023:- भारत सरकार अपने राज्य के नागरिको को सुविधा प्राप्त करने के लिए अनेको प्रकार की योजनाओ का संचालन करती रहती है। भारत सरकार द्वारा संचालित इन सभी योजनाओ को भारत सरकार द्वारा अब MY Scheme Portal के माध्यम से एक ही मंच पर लाया गया है। देश के नागरिक अब एक ही पोर्टल पर जाकर विभिन्न प्रकार की योजनाओ का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते है। उन्हें विभिन्न योजनाओ के बारे में जानकारी लेने के लिए योजनाओ के अलग अलग पोर्टल पर जाने की जरूरत नहीं है। तथा माय स्कीम पोर्टल की सहायता से योजनाओ के बारे में जानकारी ले सकेंगे।
आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से MY Scheme Portal से संभंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। जैसे ; MY Scheme Portal के बारे में ,इसका उद्देश्य , इसके लाभ , दस्तावेज़ , आवेदन प्रक्रिया तथा आपकी क्या पात्रता होनी चाहिए। इन सभी के बारे में बतायेगे तो हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।

My Scheme Portal 2023
भारत सरकार द्वारा राज्य के नागरिको को सुविधा प्राप्त करने के लिए MY Scheme Portal का शुभारम्भ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से भारत सरकार द्वारा संचालित की गयी सभी योजनाओ को अब एक ही मंच पर लाया गया है। इस पोर्टल पर नागरिक 13 कैटगरी की 203 योजनाओ के तहत अपने घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अब इन सभी योजनाओ के लिए आवेदन करने के लिए नागरिको को विभिन्न पोर्टल पर जाने की जरुरत नहीं है। वह अब एक पोर्टल के माध्यम से अनेको प्रकार की योजनाओ का लाभ ले सकते है। My Scheme Portal एक ऐसा मंच है। जिसमे केंद्र सरकार द्वारा चलायी गई विभिन्न योजनाए एक ही जगह पर उपलब्ध है।
myscheme.gov.in Key Highlights
पोर्टल का नाम | My Scheme Portal |
विकसित किया गया | भारत सरकार द्वारा |
लाभार्थी | देश के नागरिक |
उद्देश्य | अनेक प्रकार की योजनाओं को आवेदन हेतु एक मंच पर लाना |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://www.myscheme.gov.in/ |
My Scheme Portal 2023 का उद्देश्य
My Scheme Portal का मुख्य उद्देश्य नागरिको को विभिन्न प्रकार की योजनाओ का लाभ लेने के लिए एक पोर्टल उपलब्ध करना है। जिससे नागरिक केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी अनेको प्रकार की योजनाओ का लाभ Portal पर ले सके। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक को अब विभिन्न पोर्टल पर जाने की जरुरत नहीं है वह अब MY scheme portal पर जाकर विभिन्न प्रकार की योजनाओ के लिए आवेदन कर सकते है।
प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना
My Scheme Portal की श्रेणी और उनकी संख्या
कृषि ,ग्रामीण और पर्यावरण | 6 |
बैंकिंग ,वित्तीय सेवाएँ और बिमा | 31 |
व्यापार और उद्यमिता | 15 |
शिक्षण और अधिगम | 21 |
स्वास्थ्य और कल्याण | 19 |
आवास और आश्रय | 8 |
सार्वजनिक सुरक्षा, कानून और न्याय | 2 |
विज्ञान ,आई.टी एवं संचार | 3 |
कौशल और रोजगार | 17 |
सामाजिक कल्याण और सशक्तिकरण | 64 |
खेल और संस्कृति | 3 |
आवागमन और बनावट | 1 |
उपयोगिता और स्वच्छता | 13 |
कृषि ,ग्रामीण और पर्यावरण | 6 |
बैंकिंग ,वित्तीय सेवाएँ और बिमा | 31 |
My Scheme Portal के लाभ
- पोर्टल की शुरूआत केंद्र सरकार द्वारा की गई है।
- इस पोर्टल के माध्यम से देश के नागरिक कई प्रकार की योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
- नागरिकों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लिए आवेदन करने के लिए किसी अन्य मंच पर जाने की आवश्यकता नहीं है।
- इस पोर्टल पर 13 श्रेणियों की 203 प्रकार की सरकारी योजनाओं के तहत आवेदन किया जा सकता है।
- यह पोर्टल नागरिकों को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य मंच प्रदान करता है।
माय स्कीम पोर्टल की पात्रता
- आवेदक को भारत का निवासी होना चाहिए।
- किसी भी वर्ग के लोग इस पोर्टल का लाभ ले सकते है।
My Scheme Portal के दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज
- फोटोग्राफ बैंक खाता विवरण
My Scheme Portal 2023 आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- यहां आपको 13 श्रेणियों से संबंधित योजनाएं देखने को मिलेंगी।
- आप अपनी जरूरत के अनुसार श्रेणी के विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं।
- उसके बाद श्रेणी से जुड़ी समस्त योजनाएं आपकी स्क्रीन पर देखने को मिलेगी।
- फिर आपको अपनी आवश्यकता के अनुसार योजना के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है
- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस नए पेज पर आपको संबंधित जानकारी देखने को मिल जाएगी
- फिर आप वहां से आवेदन प्रक्रिया के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- फिर आप योजना से जुड़ी हुई आवेदन प्रक्रिया को ध्यान पूर्वक पढ़ ले और उसी के अनुसार आवेदन करें इस तरह आप अपनी आवश्यकता के अनुसार मनपसंद योजना के लिए आवेदन कर पाएंगे ।