UP Ration Card Correction 2023:- राशन कार्ड को एक सरकारी दस्तावेज़ के रूप में जाना जाता है। केंद्र सरकार अथवा राज्य सरकार द्वारा संचालित की गयी योजनाओ का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिको को राशन कार्ड की आवशयकता होती है। इसका उपयोग विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यो को पूरा करने के लिए किया जाता है। नागरिक सरकार द्वारा संचालित की गयी योजनाओ का लाभ राशन कार्ड द्वारा तभी उठा सकते है जब उनके राशन कार्ड में कोई गलती न हो। यदि आपके राशन में किसी भी प्रकार की गलती है जैसे आपका नाम ,डेट ऑफ़ बर्थ गलत लिखी हुई है या फिर आपके नाम की स्पेलिंग मिस्टेक है या घर का पता आदि कुछ भी तो आप आसानी से अपने राशन कार्ड में ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन दोनों तरीके से करेक्शन करा सकते है। यदि आप UP Ration Card Correction से संभंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते है। तो आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से उत्तर प्रदेश राशन कार्ड संशोधन संभंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। तो अधिक जानकारी के लिए हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

UP Ration Card Correction 2023
राशन कार्ड द्वारा सरकार शेहरो तथा गावों में गरीबी रेखा में आने वाले नागरिको को जीवन यापन करने के लिए प्रतिमाह राशन उपलब्ध कराती है। इस राशन कार्ड के माध्यम से राज्य के नागरिको को बहुत कम मूल्ये पर राशन प्रदान किया जाता है। जिसमे गेहू ,चावल ,चीनी ,केरोसिन आदि चीज़े शामिल है। लेकिन कभी कभी ऐसा होता है की नागरिको के राशन कार्ड में किसी प्रकार की गलती होने के कारण उन्हें राशन उपलब्ध नहीं कराया जाता और वह राशन लेने से वंचित कर दिए जाते है। यदि आपके पास राशन कार्ड है और उसमे कोई त्रुटि होने के कारण आप राशन लेने से वंचित है तो ऐसी स्थिति में में आप अपने राशन कार्ड में करेक्शन करा सकते है। आप ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन दोनों तरीके से अपना राशन कार्ड संशोधन करा सकते है।
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड संशोधन के बारे में जानकारी
आर्टिकल का नाम | UP Ration Card Correction |
आरम्भ की गई | खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
लाभ | राशन कार्ड की सभी कमियों को ठीक किया जाएगा |
उद्देश्य | राशन कार्ड की सभी त्रुटि को ठीक करना |
वर्ष | 2023 |
आवेदन | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://fcs.up.gov.in/ |
UP Ration Card Correction ऑनलाइन कैसे करे ?
- यूपी राशन कार्ड करेक्शन को ऑनलाइन करवाने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र में जाना होगा।
- आपको अपने सभी दस्तावेज़ो को साथ लेकर जाना होगा। जिन दस्तावेजों का उपयोग आपने अपने राशन कार्ड को बनवाते समय किया था।
- जन सेवा केंद्र पर जाने के बाद आपको जन सेवा केंद्र के कर्मचारी के साथ राशन कार्ड में बदलाव करने हेतु जानकारी देनी होगी।
- जानकारी देने के बाद आपको अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी जन सेवा केंद्र के कर्मचारी के पास जमा करनी होगी।
- सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद जन सेवा केंद्र कर्मचारी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपके राशन कार्ड में संशोधन किया जाएगा।
- जन सेवा केंद्र के कर्मचारी द्वारा अधिकारिक वेबसाइट पर आपके दस्तावेजों को अपलोड किया जाएगा।
- जिसके बाद आपको केंद्र का कर्मचारी आपके राशन कार्ड में किए गए संशोधन की रसीद देगा जो आपको भविष्य के लिए संभाल कर रखनी होगी।
- 15 से 20 दिनों के भीतर आपके राशन कार्ड में करेक्शन हो जाएगा।
यूपी राशन कार्ड संशोधन ऑफलाइन कैसे करे ?
- सबसे पहले आपको राशन कार्ड में संशोधन करने हेतु अपने ब्लॉक किया आरटीपीएस कार्यालय में जाना होगा।
- वहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से करेक्शन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- करेक्शन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको पूछी गई सभी जानकारी को सही से भरना होगा ।
- इसके बाद आपको करेक्शन फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
- अब आपको यह फॉर्म वापस कार्यालय में जमा कर देना होगा।
- कार्यालय द्वारा फॉर्म सत्यापित होने पर आपके राशन में संशोधन किया जाएगा।
- UP Ration Card Correction भरकर जमा करने के बाद 15 से 30 दिनों के बीच आपके राशन कार्ड में सुधार हो जाएगा।
UP Ration Card Correction का उद्देश्य
UP राशन कार्ड करेक्शन ऑनलाइन का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिको के राशन कार्ड मे किसी भी प्रकार की कमी को दूर करना है। जिससे राज्य के सभी नागरिको को केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा संचालित किसी भी प्रकार की योजना का लाभ तथा खाद्य सामग्री, व अन्य सुविधाओं का लाभ आदि प्राप्त हो सके। जब नागरिको के द्वारा राशन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन किया जाता है तो राशन कार्ड में कभी कभी किसी प्रकार की गलती हो जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा UP Ration Card Correction की सुविधा को जारी किया गया है।
UP Ration Card Correction 2023 की पात्रता
- आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- वे नागरीक इस सुविधा का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे, जिनके राशन कार्ड में नाम या कोई भी गलती हो।
यूपी राशन कार्ड संशोधन के दस्तावेज़
- निवास प्रमाण पत्र
- पत्र व्यवहार का पता
- जन्म प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- आवेदन पत्र विभागीय प्रपत्र क्रम संख्या “ख”
- अगर किसी व्यक्ति का नाम जोड़ना है तो उस व्यक्ति के आधार कार्ड की फोटो स्टेट
- जो भी जानकारी गलत है उससे संबंधित सरकारी प्रमाण पत्र