UP Nivesh Mitra:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने राज्य के व्यापारियो के हित मे एक पोर्टल लॉन्च किया है। जिसका नाम यूपी निवेश मित्र है। यह एक सिंगल विंडो पोर्टल है। इस ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से राज्य के छोटे, बड़े एंव मध्यम उद्यमियो को और व्यवसायिको को निवेश से सम्बन्धित विभागो की सुरक्षा, कानूनी मट्रोलॉजी, पर्यावरणीय मुद्दे की मंजूरी और गैर आपत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जैसी कई ऑनलाइन सेवाएं प्रदान की जाती है। प्रिय मित्रो आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से यूपी निवेश मित्र से सम्बन्धित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएगें। अगर आप भी उत्तर प्रदेश राज्य से है। तो आपको यह आर्टिकल विस्तापूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़ना चाहिए।

UP Nivesh Mitra Portal
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी निवेश मित्र पोर्टल शुरू किया गया है। इस सिंगल विंडो पोर्टल पर राज्य के 20 सरकारी विभाग की लगभग 70 सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होगी। साथ ही इस पोर्टल मे आवश्यक प्रमाण पत्रो की सूची, अनापत्ति प्रमाण पत्र एनओसी और लाईसेंस सम्मेलित है। UP Nivesh Mitra Portal पोर्टल पर प्रमाण पत्र, एनओसी, लाइसेंसो का ऑनलाइन तृतीय पक्ष सत्यापन भी ऑनलाईन उपलब्ध है। उत्तर प्रदेश मे व्यवसाय शुरू करन के लिए व्यवसाय, कंपनी पंजीकरण और औपचारिकताओं को गति प्रदान करना आवश्यक है। उत्तर प्रदेश सरकार नौकरी के अवसरो को बढ़ाने के लिए राज्य मे निवेश के लिए विशेष रूप से राज्य को आर्थिक विकास की ओर ले जाती है।
राज्य के जो कोई इच्छुक लाभार्थी इन सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करना चाहते है। तो वह निवेश मित्र की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाईन पंजीकरण व लॉगिन कर सकते है। UP Nivesh Mitra Portal पर आवदेन नि:शुल्क है।
यूपी निवेश मित्र के बारे मे जानकारी
आर्टिकल | UP Nivesh Mitra |
लॉन्च किया | राज्य सरकार ने। |
सम्बन्धित विभाग | औद्योगिक विकास मंत्रालय। |
राज्य | उत्तर प्रदेश। |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के नागरिक। |
उद्देश्य | उद्योग और प्रमाण पत्र से सम्बन्धित सभी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराना। |
हेल्पलाइन नम्बर | 0522- 2238902, 2237582, 2237583 |
आधिकारिक वेबसाइट | http://niveshmitra.up.nic.in/ |
उत्तर प्रदेश निवेश मित्र पोर्टल का उद्देश्य
सरकार द्वारा शुरू किए गए ऑनलाइन पोर्टल का मुख्य उद्देश्य पंजीकरण ऑनलाइन प्रस्तुत करने और अनुप्रयोगो की ट्रेकिंग के लिए इलेक्ट्रॉनिक- आधारित पारदर्शी प्रणाली के साथ उद्यमियो को सुविधा प्रदान कर आसान प्रक्रियाओं मे उद्योगो के करने के उपाय प्रदान करना है। उत्तर प्रदेश मे व्यवसाय आरम्भ करने के लिए व्यवसाय / कंपनी पंजीकरण और औपचारिकताओं को गति देना आवश्यक है। UP Nivesh Mitra Online Portal के माध्यम से राज्य के व्यापारियो और उद्यमियो को एनेक सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी। ऑनलाइन पोर्टल के जरिए विभिन्न सरकारी विभाग और स्टार्टअप उद्योमियो के मध्य पारदर्शिता की उत्पन्न करना है।
यूपी निवेश मित्र के तहत आने वाली कुछ योजनाएं
- उत्तर प्रदेश सोलर एनर्जी पॉलिसी 2017
- सिविल एविएशन पॉलिसी 2017
- एमएसएमई योजना 2017
- आईटी एंव स्टार्टअप पॉलिसी 2017
- यूपी इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग 2017
- फिल्म पॉलिसी 2015
- इंटस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट एंड इंप्लॉयमेंट प्रमोशन पॉलिसी 2017
- हैंडलूम पावर लूम सिल्क टेक्सटाइल एंड गवर्नमेंट पॉलिसी 2017
- उत्तर प्रदेस टूरिज्म पॉलिसी 2016
- यूपी फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री पॉलिसी 2017
UP Nivesh Mitra Portal के लाभ
- मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा इस पोर्टल को शुरू किया गया है।
- इसके माध्यम से राज्य के उद्यमियो और व्यापारियो को लाभान्वित किया जाएगा।
- निवेश मित्र पोर्टल व्यापारियो एंव उद्योमियो के लिए एकल खिड़की पोर्टल के रूप मे कार्य करता है।
- इस पोर्टल पर सम्बन्धित सभी विभागो की प्रांसगिक जानकारी, सरकारी आदेश और प्रक्रिया प्रवाह प्रदान करता है।
- उम्मीदवार आवेदन की प्रोसेसिंग फीस का भुगतान ऑनलाइन कर सकता है।
- आवेदक को समय समय पर आवेदन की स्थिति को ट्रैक करने मे सक्षम करेगा।
- राज्य के जो कोई इस ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ प्राप्त करना चाहते है। उनको सबसे पहले इस ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
- एक बार दस्तावेज़ो को मंजूरी देने के बाद, उम्मीदवार वेबसाइट से डिजिटल हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र भी डाउनलोड भी कर सकते है।
- UP Nivesh Mitra Portal उत्तर प्रदेश के बीस सरकारी विभागो की 70 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करायी जाएगी। जो व्यवसायो एंव उद्योगो से सम्बन्धित है।
- इस पोर्टल पर आपको सभी एनओसी और अनुमोदन मिल जाएगें।
Uttar Pradesh Nivesh Mitra Portal की विशेषताएं
- यह पोर्टल निवेशको के लिए एक पारदर्शी, एकीकृत, वन स्टॉप, समाधान ऑनबोर्डिंग एंव सेवाओं की समयबद्ध डिलीवरी है।
- पोर्टल सम्बन्धित विभागो के साथ सहज एकीकरण प्रदान करता है।
- पूर्व स्थापना एंव पूर्व संचालन क्लीयरेंस अनुमोदन हेतु आवेदन करने के लिए कॉमन एप्लिकेशन फॉर्म (CAF) का प्रावधान है।
- इस पोर्टल के जरिए राज्य मे व्यापार करने के लिए प्रक्रियाओं को आसान बनाने के लिए एक उद्यमी अनुकूल अनुप्रयोग के रूप मे कार्य करता है।
यूपी निवेश मित्र पोर्टल की कार्य प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको स्वंय का निवेश मित्र पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
- इसके बाद दूसरे चरण मे सम्बन्धित विभाग पर क्लिक करना होगा। जिसके तहत आप एनओसी के लिए आवेदन करना चाहते है।
- आवेदन के सफल होने के बाद आपको एप्लिकेशन ट्रेकिंग आईडी मिलेगी।
- यह आईडी आपको अपनी एप्लिकेशन प्रक्रिया की स्थिति को ट्रेक करने मे सक्षम बनाएगी।
- अब आपको अगले चरण मे सम्बन्धित विभाग आपको आपके कारखाने, उद्योग आदि के भौतिक निरिक्षण के बाद अनुमोदन और एनओसी देगा।
UP Nivesh Mitra Statistics
Registered Users | 105173 |
Registered Enterprises | 131167 |
Application Received | 95047 |
Application Disposed | 87649 |
Query Raised | 2103 |
In Progress Department | 5295 |
UP Nivesh मित्र सिंगल विंडो पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएँ
- उत्पाद शुल्क।
- विद्युत सुरक्षा।
- राजस्व।
- अग्नि सुरक्षा।
- हाउसिंग रजिस्ट्रार – फर्म सोसायटी और चिट्स।
- श्रम।
- शक्ति।
- प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड।
- नोएडा / ग्रेटर नोएडा।
- स्टाम्प और पंजीकरण।
- यमुना एक्सप्रेसवें।
- वजन एंव माप।
- खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ।PCUP
- जंगल।
- यूपीएसआईडीसी।
- शहरी विकास लोक निर्माण।
यूपी निवेश मित्र मे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको निवेश मित्र की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है। वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।

- होम पेज पर आपको लॉगिन फॉर्म मे रजिस्ट्रेशन हेयर का ऑप्शन प्राप्त होगा। आपको इस पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा।

- इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा। आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म मे पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी जैसे- Company Name, Entrepreneur Name, Mobile Number, E Mail Id आदि दर्ज करना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लक करना है।
- इसके बाद आप होम पेज पर जाकर लॉगिन कर सकेगें। इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो जाएगा।
UP Nivesh Mitra एंटरप्रेन्योर लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको यूपी निवेश मित्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको एंटरप्रेन्योर लॉगिन के अन्तर्गत अपना लॉगिन आईडी या ईमेल आईडी पासवर्ड व कैप्चकोड दर्ज करना है।

- अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार आप एंटरप्रेन्योर लॉगिन कर सकेगें।
शिकायत निवारण प्रतिक्रिया प्रपत्र
- इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। वेबसाइट पर जाने के बाद आपके समक्ष होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर आपको Feedback का विकल्प दिखाई देगा। आपको इन विकल्प मे से Grievance Redressal के विकल्प पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके समक्ष अगला पेज खुलकर आएगा। इस पेज मे आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे- Grievance Redressal/ Feedback, Company, Association Name का चयन करना होगा।
- अब Mobile Number , Enter Your Suggestion, Query, Problem, Subject, Topic Of The Problem, Verification Code आदि भरना होगा। सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
UP Nivesh Mitra इन्वेस्टर लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको यूपी निवेश मित्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- आपके समक्ष होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको इन्वेस्टर लॉगिन के लिंक पर क्लिक करना है।
- आपके समक्ष नया पेज खुलकर आएगा। जिसमे आपको सर्च कैटेगरी का चयन करना है।
- आप मोबाइल नम्बर या ईमेल मे से किसी कोई भी सर्च कैटागिरी चुन सकते है।
- इसके बाद आपको अपना मोबाइल नम्बर या फिर ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी। एंव कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- आपको अब सेड ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- प्राप्त ओटीपी को OTP बॉक्स मे दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप इन्वेस्टर लॉगिन कर पाएगें।
अप्रूवल्स जानने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको यूपी निवेश मित्र की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है। आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको नो योर अप्रूवल के लिंक पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपको सामने एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमे आपको पूछी गयी जानकारी जैसे- आपका नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नम्बर, जिला, सेक्टर आदि दर्ज करना है।
- अब आपको प्रोसीड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप अपने अप्रूवल की जानकारी प्राप्त कर सकेगें।
डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको निवेश मित्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- आपके समक्ष होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर आपको डैशबोर्ड के लिंक पर क्लिक करना है।

- आपके सामने एक नया पजे खुलकर आएगा। जिसमे आप सभी प्रकार की संख्याकी देख सकते है।
- इस पेज पर आप अपने आवेदन, ग्रीवेंस, फीडबैक, इंसेंटिव तथा लैड एलॉटमेंट की सांख्याकी देख सकते है।
सम्पर्क विवरण
हमने अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको यूपी निवेश मित्र से सम्बन्धित सभी आवश्यक जानकरी प्रदान कर दी है। अगर आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे है। तो आप दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करके या फिर ईमेल लिखकर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है।
- Helpline Number- 0522- 2238902, 2237582, 2237583
- Email ID- Nivesh.mitra-up@gov.in
FAQs
यूपी निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से राज्य के छोटे, बड़े एंव मध्यम उद्यमियो को और व्यवसायिको को निवेश से सम्बन्धित विभागो की सुरक्षा, कानूनी मट्रोलॉजी, पर्यावरणीय मुद्दे की मंजूरी और गैर आपत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जैसी कई ऑनलाइन सेवाएं प्रदान की जाती है।
यूपी निवेश मित्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट http://niveshmitra.up.nic.in/ है।
Uttar Pradesh Nivesh Mitra Portal पर लॉगिन करने के लिए कोई भी शुल्क नही देना होता है। पोर्टल पर लॉगिन प्रक्रिया पूर्ण रूप से नि:शुल्क है।
उत्तर प्रदेश निवेश मित्र पोर्टल से सम्बन्धित हेल्पलाइन नम्बर 0522- 2238902, 2237582, 2237583 है।