|e-nagarsewaup.gov.in| UP e Nagar Sewa Registration & Login, उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल

0

UP e Nagar Sewa 2024:- उत्तर प्रदेश सरकार अपने राज्य के नागरिको को नगर निकायो से सम्बन्धित सभी सुविधआएं ऑनलाईन उपलब्ध कराने के लिए एक पोर्टल की शुरूआत की है जिसका नाम उत्तर प्रदेश ई नगर पोर्टल है। आज के इस डिजिटल दौर मे सभी काम ऑनलाईन के माध्यम से कम समय मे पैसो की बचत के साथ सरलता से हो जाते है। इसके लिए नागरिको को कहीं जाने की भी आवश्यकता भी नही पड़ती है। नागरिक सभी कार्य एक ही पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ही आसानी से कर लेते है। नागरिको को यह सुविधाए ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए समय समय पर पोर्टल लॉन्च करती है। ताकि प्रदेश के लोगो को ऑनलाइन सुविधा बेहतर तरीके से प्रदान की जा सके।

ऐसा ही e-nagarsewaup.gov.in पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लॉन्च किया है। जिसके माध्यम से शहरी नागरिक अपनी जमीन से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी ऑनलाईन घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। e Nagar Sewa पोर्टल शहरी स्थानीय निकायो को के कर्मचारियो को भी सेवाएं प्रदान करता है। उत्तर प्रदेश शहरी केन्द्रीय सुविधाएं ऑनलाईन प्राप्त करने के लिए नागरिको को पहले यूपी ई नगर सेवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद ही वह नागरिक उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल पर उपलब्ध की गई विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ उठा सकते है।

UP e Nagar Sewa Portal

UP e Nagar Sewa Portal 2024

यूपी ई नगर सेवा पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लॉन्च किया गया है। यह भी एक प्रकार का ऑनलाईन प्रणाली है। जिस प्रकार उत्तर प्रदेश के नागरिक केन्द्रीय सेवाएं ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है। UP e Nagar Sewa प्रदेश के नागरिको को सम्पत्ती खोज, यूपी सम्पत्ती कर का भुगतान, जल कर बिल और रशीद, ऑनलाइन संपत्ती उत्पपरिवर्तन सेवाएं, उत्परिवर्तन आवेदन और स्थिति की जांच जैसी सुविधाएं प्रदान करता है। Utttar Pradesh e Nagar Sewa पोर्टल के अन्तर्गत नगरीय स्थानीय निकाय की सोवाओं के अलावा ई नगर सेवा पोर्टल पर शहरी स्थानीय निकाय कर्मचारीयों को भी सुविधाएं प्रदान की गई है।

एक मजबूत प्रणाली बनाने के लिए e Nagar Sewa पोर्टल को USSD, CSC एकीकरण, IVR कॉल और एंड्रॉयड एप्लिकेशन जैसी तकनीकी का उपयोग कर विकसित कर लॉन्च किया गया है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से जानकारी देगें कि आप किस प्रकार उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

उत्तर प्रदेश मातृभूमि योजना

उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल के बारे मे जानकारी

आर्टिकल का नामUP e Nagar Sewa Portal
लॉन्च किया गयाउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा।
वर्ष2024
राज्यउत्तर प्रदेश।
लाभार्थीप्रदेश के शहरी नागरिक
उद्देश्यनगर निकाय से सम्बन्धित सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाना।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल बेवसाइटhttps://e-nagarsewaup.gov.in

UP e Nagar Sewa Portal का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया यूपी ई नगर सेवा पोर्टल का प्रमुख उद्देश्य नागरिको को नगर निकाय से सम्बन्धित सुविधाओ को ऑनलाईन उपलब्ध करवाना है। इसके लिए प्रदेश के नागरिको को कहीं जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी। और न ही उनको अब नगर निकाय कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता पड़ेगी। उत्तर प्रदेश के नागरिको को e Nagar Sewa Portal ऑनलाईन सेवाओ का लाभ उठाने के लिए पहले अपना पंजीकरण करना होगा। इसके बाद वह नागरिक घर बैठे ही केन्द्रीय सेवाओ का लाभ प्राप्त कर सकते है। जिससे नागरिको के समय व रूपेय दोनो की बचत होगी। और ऑनलाईन प्रणाली के माध्यम से सिस्टम मे पारदर्शिता आएगी।

यूपी जन्म प्रमाण पत्र

उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल के लाभ एंव विशेषताएं

  • UP e Nagar Sewa Portal को यूपी सरकार द्वारा शुरू किया गया है।
  • राज्य के नागरिको को नगर निकाय से सम्बन्धित सभी सुविधाएं ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए लॉन्च किया गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से शहरी नागरिक अपनी ज़मीन से जुड़ी किसी भी तरहा की जानकारी घर बैठे ऑनलाईन प्राप्त कर सकते है।
  • यूपी ई नगर सेवा पोर्टल शहरी निकायो को कर्मचारियो को भी सेवाएं प्रदान करता है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के नागरिक सम्पत्ति खोज, यूपी सम्पत्ती कर का भुगतान, व जल कर का भुगतान करने जैसी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकता है।
  • यह पोर्टल यूएसएसडी, सीएससी एकीकृत, आईवीआर कॉल और एंड्रॉयड एप्लिकेशन जैसी तकनीकी का उपयोग कर तैयार किया गया है।
  • अब नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ही निकाय की केन्द्रीय सुविधाओ का लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • उत्तर प्रदेश नगरीय केन्द्रीय सेवाएं ऑनलाईन प्राप्त करने के लिए नागरिको को पहले अपना e-nagarsewaup.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • इसके माध्यम से नागरिको के समय और पैसे दोनो की बचत होगा।
  • इस ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से सिस्टम मे पारदर्शिता आएगी।
  • प्रदेश के नागरिको को नगर निकाय कार्यालय जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी।

UP Bijli Bill Mafi Yojana

UP e Nagar Sewa पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं

उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल पर निम्नलिखित केन्द्रीय नगरीय सेवाएं उपलब्ध है।

  • ऑनलाईन पानी व सीवेज कनैक्शन ऑनलाइन लोक शिकायत।
  • सम्पत्ती के आंकलन के लिए आवेदन ट्रेकिंग।
  • जल की अनउपलब्धता के लिए NOC
  • लोक शिकायत निगरानी प्रणाली।
  • ट्रेड लाइसेंस के लिए आवेदन।
  • खाद्य व्यापार के लिए Noc
  • अपने क्षेत्र व वार्ड को जाने।
  • जन्म एंव मृत्यु पंजीकरण।
  • सम्पत्ती उत्परिवर्तन।
  • व्यापार लाइसेंस।
  • सम्पत्ती खोज।
  • सम्पत्ति का आकलन।
  • सम्पत्ती का भुगतान।
  • सम्पत्ती का विवरण देखें।
  • विज्ञापन के लिए आवेदन।

UP Family ID

यूपी ई नगर सेवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

UP e Nagar Sewa पोर्टल पर प्रदान की जाने वाली सेवाओं का लाभ प्राप्त करने प्रदेश के नागरिको को पहले अपना पंजीकरण करना होगा। जिसके बारे मे अब हम आपको बताने जा रहे।

e-nagarsewaup.gov.in
  • इसके बाद आपको सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • अब आपको सिटिजन सर्विस के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको सिटिजन लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको निचे की ओर प्रोसेस टू सिटिजन लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुलकर आएगा।
  • यहा पर आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अगले पेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फोर्म खुलकर आएगा।
  • इस पेज मे मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, पता, नगर का नाम, मोबाइल नम्बर, पासवर्ड, ईमेल आईडी, और कैप्चा कोड आदि को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर 6 अंको का OTP प्राप्त होगा।
  • उसे आपको दर्ज कर वेरिफिकेशन करना होगा।
  • इस प्रकार आप उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकेगें।

UP e Nagar Sewa Portal पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • आपको सबसे पहले ई नगर सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • उसके बाद आपको प्रोसेस टू सिटिजन लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको आपना मोबाइल नम्बर और पासवर्ड दर्ज करना है।
  • अब आपको कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • लॉगिन करते ही आपके सामने उत्तर प्रदेश अर्बन लॉकल बोडिज़ का पेज खुलेगा।
  • इस पर आप शहरी क्षैत्र की किसी भी सेवाओ के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

यूपी ई नगर सेवा पोर्टल पर सम्पत्ति खोजने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको इस पोर्टल की आधिकारीक वेबसाइट पर जाना है।
  • आपकी स्क्रिन पर वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको सिटीजन सर्विस के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको प्रोपर्टी टैक्स के विकल्प पर क्लिक कर सर्च प्रोपर्टी के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • आपके समाने एक नाय पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको अपने नगर का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको अपनी सम्पत्ति खोजने के लिए चार विकल्प मिलेगें।
  • House No
  • Owner Name
  • Address
  • Property ID
  • इन चारो विकल्प मे से किसी एक का विवरण दर्ज करना है।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने आपकी सम्पत्ति का ब्योरा खुलकर आ जाएगा।

UP e Nagar Sewa पोर्टल पर सम्पत्ति रशीद ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

इस पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के नागरिक अपनी सम्पत्ति कर का भुगतान रशीद भी देख सकते है। चलिए जानते हैं कैसे?

  • इसके लिए भी आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको सिटीजन सर्विस के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको सर्च रिसिप्ट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पर आपको अपनी सिटी का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको सम्पत्ति आईडी और कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपकी सम्पत्ति की रशीद खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप अपनी सम्पत्ती कर की रशीद ऑनलाइन चैक कर सकते है।

FAQs

यूपी ई नगर सेवा क्या है?

UP e Nagar Sewa एक प्रकार का ऑनलाइन पोर्टल है। जिसके माध्यम से उत्तर प्रदेश के नागरिक नगर निकाय से सम्बन्धित सभी प्रकार की सेवाओं की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते है।

उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

इस पोर्टल की ऑफिशियल बेवसाइट e-nagarsewaup.gov.in है।

Uttar Pradesh e Nagar Sewa Portal का लाभ कौन प्राप्त कर सकता है?

इस पोर्टल का लाभ उत्तर प्रदेश के शहरी नागिरक प्राप्त कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here