Atal Pension Yojana:- भारत सरकार द्वारा Atal Pension Yojana 2023 का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम नागरिको को 60 वर्ष की आयु पूरी होने के पश्चात उन्हें पेंशन प्रदान की जाती है। तथा यह पेंशन राशि लाभार्थियों को उनके द्वारा किये गए निवेश एवं उनकी आयु को ध्यान में रखते हुए प्रदान की जाती है अटल पेंशन योजना 2023 का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिको को 18 वर्ष से 40 वर्ष तक की आयु के बीच निवेश करना होता है। तथा लाभार्थी की मृत्यु के बाद भी इस योजना के तहत उसके परिवार को पेंशन प्रदान की जाती है।
भारत के सभी नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है और इसके बारे में अधिक जानकारी जानना चाहते है। तो आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से इस योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। तो अधिक जानकारी के लिए हमारे पेज को अंत तक पढ़े।

Atal Pension Yojana 2023
भारत देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 1 जून 2015 को देश के नागरिको को बुढ़ापे में आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए अटल पेंशन योजना को आरम्भ किया है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा नागरिको को 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद उन्हें पेंशन के रूप में प्रति माह 1 हज़्ज़ार रूपए से लेकर 5000 रूपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। तथा इस पेंशन को प्राप्त करने के लिए नागरिको को 18 वर्ष से 40 वर्ष तक हर महीने प्रीमियम का भुगतान करना होगा। तथा यह प्रीमियम राशि नागरिको को अपनी आयु के आधार पर देनी होगी।
यदि नागरिक की आयु 18 वर्ष है तो उसे हर महीने 210 रूपए तक का प्रीमियम देना होगा। तथा जिस नागरिक की आयु 40 वर्ष है। तो उसे हर महीने 297 रूपए से लेकर 1454 रूपए तक का प्रीमियम देना होगा। अगर किसी कारण 60 साल की आयु से पहले नागरिक की मृत्यु हो जाती है। तो Atal Pension Yojana 2023 के तहत नागरिक की पेंशन का पैसा उसकी पत्नी को दिया जायेगा।
अटल पेंशन योजना 2023 के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Atal Pension Yojana 2023 |
आरम्भ की गई | केंद्र सरकार द्वारा |
कब शुरू हुई थी | जून 2015 |
लाभार्थी | भारत के नागरिक |
योजना में प्रवेश की आयु | 18 से 40 वर्ष |
पेंशन कब मिलेगी | 60 वर्ष के बाद |
आवेदन | Online |
आधिकारिक वेबसाइट | https://npscra.nsdl.co.in/ |
Atal Pension Yojana का उद्देश्य
अटल पेंशन योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य नागरिको की 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद उन्हें बुढ़ापे में अटल पेंशन योजना के तहत धनराशि देकर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना है। तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है जिससे नागरिको को 60 वर्ष की आयु के बाद आर्थिक समस्या के लिए किसी पर निर्भर ना रहना पड़ेगा।
अटल पेंशन योजना नई अपडेट
- Atal Pension Yojana के तहत सरकार द्वारा एक बड़ा बदलाव किया गया है।
- जिसके तहत अब किसी भी समय योजना पेंशन को बढ़ाया या घटाया जा सकता है।
- PFRDA ने किसी भी समय पेंशन राशि को कम करने या बढ़ाने के लिए बैंकों को निर्देशित किया है।
- अगर कोई भी व्यक्ति अपनी पेंशन को बढ़ाना या घटाना चाहता है, तो वह आसानी से बैंक जा सकता है और अपनी जरूरत के मुताबिक काम कर सकता है।
- इस परिवर्तन का लाभ वित्तीय वर्ष में केवल एक बार 2.28 करोड़ पंजीकृत व्यक्तियों द्वारा लिया जा सकता है।
Atal Pension Yojana निकासी
अटल पेंशन योजना से निकासी की तीन प्रमुख स्थितियां हैं जिनकी जानकारी नीचे दी गई है।
- 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर: यदि ग्राहक 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद अटल पेंशन योजना से निकासी ले लेता है तो ऐसे में उसे मासिक पेंशन का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- सब्सक्राइबर की मृत्यु होने पर: यदि किसी कारणवश अटल पेंशन योजना के पेंशन सब्सक्राइबर की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में लाभार्थी के पति या पत्नी को पेंशन की राशि का लाभ प्रदान किया जाएगा। यदि किसी स्थिति में पति एवं पत्नी दोनों की मृत्यु हो जाती है तो ऐसे में पेंशन की राशि लाभार्थी के नॉमिनी को वापस कर दी जाएगी।
- 60 वर्ष की आयु से पहले निकासी: यदि अटल पेंशन योजना से कोई व्यक्ति 60 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले निकासी लेना चाहता है तो हम यहां बता देना चाहते हैं कि किसी भी व्यक्ति को 60 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले अटल पेंशन योजना से निकासी की अनुमति नहीं है। परंतु कुछ असाधारण परिस्थितियों में विभाग निकासी की अनुमति प्रदान करता है जैसे लाभार्थी की मृत्यु होने की स्थिति में या टर्मिनल स्टॉप के मामले में आप निकासी ले सकते हैं।
अटल पेंशन योजना के लाभ
- एपीवाई योजना (APY Yojana) में निवेश करने से लाभार्थी को रिटायर्ड होने के बाद सरकार की तरफ से पेंशन दी जाती है, जिससे आप स्वयं का ख़र्चा उठा सकते है और आपको किसी पर भी आश्रित होने की जरूरत नही पड़ेगी।
- Atal Pension योजना के तहत अधिकतम 5000 रुपये और न्यूनतम 1000 रुपयों की मासिक पेंशन राशि दी जाती है।
- अटल पेंशन योजना 2023 के तहत, सभी लाभार्थियों को 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद 1000 से ओजे 5000 तक पेंशन दी जाएगी।
- पेंशन राशि का निर्धारण लाभार्थी द्वारा भुगतान किए गए प्रीमियम के आधार पर किया जाएगा।
- यदि पति और पत्नी दोनों की मृत्यु हो जाती है, तो नामित व्यक्ति को पेंशन राशि मिलेगी।
- आपको APY 2023 से कम प्रीमियम देना होगा।
Atal Pension Yojana की पात्रता
- इस योजना के लिए वही पात्र होंगे जो भारत के मूल निवासी है।
- लाभार्थी की आयु 18 से 40 साल होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ वही ले सकते है जो इनकम टैक्स स्लैब से बाहर है।
- इस योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त करने हेतु आपको न्यूनतम वर्षों तक निवेश करना पड़ता है।
- पेंशन पाने के लिए न्यूनतम 20 साल का निवेश अनिवार्य है।
अटल पेंशन योजना के दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आवेदक का बैंक खाता होना चाहिए तथा बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए
- पासपोर्ट साइज फोट
APY Scheme Contribution Chart
Age of entry | Years of contribution | First Monthly pension of Rs.1000/- | Second Monthly pension of Rs.2000/- | Third Monthly pension of Rs.3000/- | Fourth Monthly pension of Rs.4000/- | Fifth Monthly pension of Rs.5000/- |
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 183 | 224 |
20 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 25 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1054 | 1318 |
40 | 20 | 291 | 582 | 873 | 1164 | 1454 |
Atal Pension Yojana 2023 की आवेदन प्रक्रिया
- अगर आप अटल पेंशन योजना के अंतर्गत खाता खोलना चाहते हैं तो आपको बैंक से संपर्क करना होगा।
- बैंक में जाकर आपको अपना बजट खाट खुलवाना होगा।
- वहां से आपको अटल पेंशन योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे –आधार कार्ड , मोबाइल नंबर आदि को सही से भरना होगा।
- उसके बाद पूछे गए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ अटैच कर देना है।
- अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म को वापस बैंक में जाकर जमा कर देना होगा।
- आपको फॉर्म साथ अपना एक वैध फोन नंबर भी देना होगा जिस पर आपको सभी s.m.s. प्राप्त होंगे।
अटल पेंशन योजना कंट्रीब्यूशन चार्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे आपको NSDL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको APY- Contribution Chart के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने Contribution Chart खुल कर आ जाएगा।
- आप इस चार्ट में Contribution Detalis चेक कर सकते हैं।
- आप इस चार्ट को डाउनलोड करके फ्रेंड भी कर सकते हैं।
APY e -PRAN/ट्रांजैक्शन स्टेटमेंट व्यू देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको अटल पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस नए होम पेज पर आपको APY e -PRAN/ट्रांजैक्शन स्टेटमेंट व्यू के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस पेज पर आपको अपनी Category का चयन करना होगा तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।