Bihar Rojgar Mela:- रोजगार करना प्रत्येक मनुष्य के लिए एक गंभीर समस्या है सभी व्यक्ति शिक्षित होकर रोजगार की तलाश में जुट जाते है ऐसे में राज्य सरकारे बेरोजगार युवा युवतियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने एवं आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए अनेक प्रकार की योजनाओं का आरम्भ करती रहती है| ऐसे ही बिहार राज्य सरकार ने शिक्षित बेरोजगार युवा और युवतियों के लिए Bihar Rojgar Mela Yojana का शुभारम्भ किया है | इस योजना के माध्यम से राज्य के बेरोजगार नागरिको को उनकी शिक्षा के आधार पर रोजगार प्रदान किया जायेगा| अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो आज हम आपको बिहार रोजगार मेला से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है | जैसे – इसके बारे में ,लाभ , उद्देश्य , दस्तावेज़ तथा आपकी क्या पात्रता होनी चाहिए | आज हम आपको बिहार रोजगार मेला के बारे में बतायेगे तो हमारे साथ हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे |

Bihar Rojgar Mela 2023
विश्व में आप बेरोजगारी अथवा रोजगार की समस्या एक एहम मुद्दा है बहुत अधिक आबादी और अवसरों की कमी के कारण लाखो लोग रोजगार पाने से वंचित रह जाते है | रोजगार प्रत्येक व्यक्ति से जुड़ा एक विषय है हर कोई बेहतर से बेहतर रोजगार के अवसरों की तलाश में रहता है | इसी समस्या को देखते हुए बिहार राज्य सरकार ने राज्य के नागरिको के लिए Bihar Rojgar Mela Yojana का शुभारम्भ किया है| इस रोजगार मेले को राज्य के 38 जिलों में आयोजित किया गया है इस योजना के माध्यम से राज्य के ऐसे युवा और युवती जो 10 वी से अधिक शिक्षित है| उन्हें उनकी शिक्षित योग्यता के अनुसार रोजगार प्रदान किया जायेगा|
बिहार रोजगार मेला के तहत बेरोजगार अभियर्थियों और नियोजकों को एक ही स्थान पर आमंत्रित किया जायेगा जिससे बेरोज़गार युवा और युवतियों को उनकी इच्छानुसार रोजगार प्राप्त हो सके और नियोजकों को उनकी इच्छानुसार नागरिक मिल सके| अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आप इस योजना की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर कर सकते है आवेदन के लिए नागरिक की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए तथा 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए |
बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना
बिहार रोजगार मेला 2023 के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Bihar Rojgar Mela |
आरम्भ की गई | बिहार सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवा |
उद्देश्य | रोजगार प्रदान करना |
राज्य | बिहार |
आवेदन | Online |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.ncs.gov.in/ |
बिहार रोजगार मेला का उद्देश्य
बिहार सरकार द्वारा बिहार रोजगार मेला को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी शिक्षित नागरिकों को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। आज के समय में हमारे देश में बहुत से ऐसे नागरिक है जो शिक्षित होते हुए भी बेरोजगार बैठे हैं, जिसके कारण उन्हें कई आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए बिहार सरकार ने अपने राज्य के लिए Bihar Rojgar Mela का आयोजन किया है। ताकि बिहार के पढ़े-लिखे नागरिकों को रोजगार पाने का अवसर मिल सके एंव उन्हें अपने खर्चों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने की आवश्यकता ना पड़े और वे आत्मनिर्भर बन सके।
Bihar Rojgar Mela के लाभ
- राज्य के सभी वर्गों के बेरोजगार नागरिक Bihar Rojgar Mela 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- Bihar Rojgar मेला 2023 के तहत राज्य के शिक्षित बेरोजगार नागरिकों को रोजगार दिया जायेगा |
- इस योजना का लाभ हर शिक्षित बेरोजगार नागरिक ले सकता है |
- इस मेले को जिलों की निर्धारित तिथियो पर आयोजित किया जायेगा |
- बिहार रोजगार मेला अभियार्थी को रजिस्ट्रेशन के लिए कोई शुल्क भुगतान करने की जरूरत नहीं है |
Bihar Rojgar Mela की पात्रता
- आवेदक को बिहार का मूल निवासी होना अनिवार्य है |
- आवेदक को कम से कम 10 वी पास होना चाहिए |
- इस योजना के पात्र वही नागरिक होंगे जिनकी उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष हो |
बिहार रोजगार मेला के दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Bihar Rojgar Mela 2023 की आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको बिहार रोजगार मेला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |

- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको sign up के विकल्प पर क्लिक करना है |
- इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन दिखाई देगा इसमें आपको Jobseeker के विकल्प को चुनना होगा |
- इस पर क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा |
- आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी जानकारी को सही से भरना होगा जैसे – नाम , मोबाइल नंबर , आधार कार्ड आदि |
- आपके द्वारा रजिस्ट्रेशन फॉर्म में भरे गए मोबाइल नंबर पर Registration Verification Code मैसेज आएगा |
- आपको इस फॉर्म में कोड को लिखकर Submit के बटन पर क्लिक करना होगा |
- इस तरह आपके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी |