राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पंजीकरण, प्रीमियम

0

Rajasthan Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana:- राजस्थान सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमज़ोर नागरिको के लिए Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana 2023 का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के बीमित परिवारों के सदस्य अथवा सदस्यों की किसी दुर्घटना के कारण मृत्यु होने पर या दुर्घटना के कारण  हाथ ,पैर ,आँख की पूर्ण रूप से क्षति होने पर उन्हें सरकार द्वारा 5 लाख रूपये तक का बीमा कवर प्रदान किया जायेगा। यदि आप राजस्थान राज्य के निवासी है। और किसी दुर्घटना के कारण आपके परिवार के सदस्य को कोई नुकसान पंहुचा है। तो आप इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते है।

अगर आप मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है। तो आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। जैसे ; इसका उद्देश्य, इसके लाभ, दस्तावेज़ ,आवेदन प्रक्रिया तथा आपकी क्या पात्रता होनी चाहिए इन सभी के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। तो अधिक जानकारी के लिए हमारे पेज पर अंत तक बने रहे।

Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana 2023

Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana 2023

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने राज्य के नागरिको के लिए Mukhyamantri Chiranjivi Durghatana Beema Yojana 2023  का आरम्भ किया है। यह योजना राज्य के उन सभी नागरिको के लिए है। जो पहले से ही मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभार्थी है। इस योजना के अंतर्गत किसी दुर्घटना के कारण मृत्यु हो जाने पर बीमित व्यक्ति के परिवार को 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। तथा एक से अधिक मृत्यु होने पर बीमित परिवार को 10 लाख का बीमा कवर दिया जायेगा। यदि किसी दुर्घटना में दोनों हाथों या दोनों पैरों या दोनों आँखों अथवा एक हाथ एवं एक पैर या एक हाथ व एक आँख या एक पैर एवं एक आँख की पूर्ण क्षति पर 3 लाख रुपए तथा तथा दुर्घटना में हाथ पैर आँख की पूर्ण क्षति पर 1.5 लाख रुपए का लाभ दिया जाएगा।

समस्त परिवार जो मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वस्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत पंजीकृत है, वो सब मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत पात्र परिवार माने जाएंगे। किसी भी परिवार को इस योजना का लाभ लेने के लिए अलग से पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। 

Rajasthan Mehngai Rahat Camp 

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना 2023 के बारे में जानकारी

योजना का नाम Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana
आरम्भ की गई राजस्थान सरकार द्वारा
लाभार्थीकमजोर वर्ग के गरीब नागरिकों को और चिरंजीवी परिवार के सदस्य
उद्देश्य स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं के लिए दुर्घटना बीमा कवर प्रदान करना
बीमा कवर राशि 10 लाख रुपए
राज्य राजस्थान
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट  https://chiranjeevi.rajasthan.gov.in/

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता

किस तरह की मौतों पर मिलेगा बीमा कवर

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत राज्य के नागरिकों को 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। निम्नलिखित दुर्घटना पर बीमा कवर का लाभ प्रदान किया जाएगा। जो कि निम्न प्रकार है।

  • रोड रेल, वायु दुर्घटना में क्षति या मौत होने पर मिलेगा बीमा कवर का लाभ।
  • मकान ढहने पर होने वाली क्षति या मौत होने की स्थिति में बीमा कवर मिलेगा।
  • पानी में डूबने पर क्षति या मौत होने पर मिलेगा बीमा कवर।
  • रसायनिक द्रवों केमिकल छिड़काव के कारण मौत या क्षति होने पर बीमा कवर।
  • बिजली के झटके कारण होने वाली क्षति या मौत पर कवर मिलेगा।
  • आग में जलने कारण होने वाली क्षति या मौत
  • खुद ऊंचाई से गिरने या ऊंचाई से कोई वस्तु ऊपर आ गिरने पर क्षति या मौत होने पर बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।

राजस्थान दुर्घटना बीमा योजना के लिए कौन कर सकता है आवेदन

राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के लिए अलग से आवेदन पत्र आमंत्रित नहीं किये जाएंगे। जो लोग पहले से ही चिरंजीवी स्वास्थय बीमा योजना के लाभार्थी, वह इस योजना के अंतर्गत कवर किये जाएंगे। मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में शामिल होने पर धारक को प्रति वर्ष 0 रुपये की राशि प्रीमियम के रूप में देनी होगी। चिरंजीवी सुरक्षा बीमा योजना 1 साल के लिए वैध होगी, जिसे हर एक साल में रिन्यू कराना होगा।

Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana 2023 का उद्देश्य

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना 2023 का मुख्या उद्देश्य बीमित परिवारों के सदस्यों की किसी दुर्घटना के कारण होने वाली मृत्यु या अपंगता की स्थिति में उन्हें आर्थिक सहायता करना है।  

इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना 2023 के लाभ

  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना की शुरुआत राजस्थान सरकार द्वारा की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े परिवारों को निशुल्क बीमा उपलब्ध कराया जाएगा।
  • चिरंजीवी बीमा योजना के अंतर्गत दुर्घटना होने के कारण अपंग होने, मृत्यु होने या क्षति होने पर 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पहले आप को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़ना होगा।
  • आप मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से लाभ प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • आपको इस योजना के तहत दावे का भुगतान 90 दिन के अंदर किया जाएगा।
  • राज्य के गरीब नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर आसानी से अपना इलाज करा सकेंगे।

Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana 2023 की पात्रता

  • लाभार्थी राजस्थान प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • लाभार्थी के पास जनआधार कार्ड होना चाहिए।
  • लाभार्थी की मृत्यु प्राकृतिक नहीं होनी चाहिए।
  • लाभार्थी की अपंगता योजना में सम्मिलित किसी एक दुर्घटनाओं से घटित होनी चाहिए।
  • लाभार्थी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वस्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत पंजीकृत होना चाहिए।
  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वस्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत पंजीकृत परिवार के अलावा कोई अन्य परिवार इस योजना में शामिल नहीं माना जायेगा।

चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • चिरंजीवी कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana 2023 की आवेदन प्रक्रिया

Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको योजना का विवरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके के सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया होम पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर SSO ID के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको नए पेज पर अपनी एसएसओ आईडी दर्ज करनी होगी।
  • अंत में आपको रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here