UP Vridha Pension Yojana 2023 वृद्धा पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन, पात्रता 

0

UP Vridha Pension Yojana:- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक योजना का आरम्भ किया गया है जिसका नाम UP Vridha Pension Yojana है। यह योजना उत्तर प्रदेश के वृद्धवस्था लोगों एवं महिलाओ को सहायता प्रदान करने के लिए लाई गयी है। ताकि उनका जीवन बेहतर हो सके, उन्हें दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े और वह आत्मनिर्भर बन सके। वृद्धा पेंशन योजना के अंतर्गत उन वृद्ध लोगों को लाभ प्रदान किया जायेगा जो आर्थिक रूप से कमज़ोर है। इससे उन्हें अपनी आय का साधन मिल सकेगा और वे गरीबी से एक कदम ऊपर उठ सकेंगे। इस योजना से विधवा एवं विकलांगो को भी सहायता प्रदान की जाएगी| उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना के बारे में अधिक जानने के लिए हमारे लेख को अंत तक पड़े।

UP Vridha Pension Yojana 2023

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वृद्ध नागरिकों के लिए चलाई जाने वाली UP Vridha Pension Yojana एक बहुत ही लाभदायक योजना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी 60 वर्ष या इससे अधिक वृद्ध लोगो के लिए पेंशन के रूप में कुछ राशि दी जाएगी| आज के दौर में 90 % लोग वृद्धवस्था में वृद्ध लोगो की देखभाल नहीं करते है उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते है इसको मध्य नज़र रखते हुए सरकार ने उनकी सहायता के रूप में उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना का आरम्भ किया है। जिसमे हर महीने सरकार के द्वारा 500 रूपये की धनराशि उन्हें दी जाएगी। वृद्धा पेंशन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को मिलने वाली पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से भेज दी जाएगी।

UP Samuhik Vivah Yojana

उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना Key Highlight

योजना का नामUP Vridha Pension Yojana
शुरू की गईउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
संबंधित विभागसमाज कल्याण विभाग
 वर्ष2023
ऑनलाइन माध्यमOnline
लाभार्थीराज्य के 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के वृद्धा
उद्देश्यवृद्धा नागरिकों को पेंशन के माध्यम
से सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना
पेंशन राशि500 रूपये प्रतिमाह
आधिकारिक वेबसाइटsspy-up.gov.in

UP Vridha Pension Yojana 2023 का उद्देश्य

UP सरकार का वृद्धा पेंशन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के वृद्ध नागरिको को सहायता प्रदान करना है। जैसा कि हम देखते  है 60 वर्ष से अधिक आयु होने पर शरीर में काम करने कि क्षमता कम हो जाती है| जिससे रोज़गार मिलना संभव नहीं है। इसी बातो को मध्य नज़र रखते हुए UP Vridha Pension Yojana का संचालन किया गया है जो कि वृद्ध नागरिको के लिए एक एक बेहतर व्यवस्था  है। इस योजना से वृद्धजनो के जीवन में थोड़ा ही सही पर कुछ तो सुधार होगा। जो लोग इस योजना का आवेदन करेंगे उन्हें प्रति माह 500 रूपये दिए जायेगे।

यूपी वृद्धा पेंशन योजना के लाभ 

  • राज्य सरकार हर महीने 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के वृद्ध लोगों को हर महीने 500 रूपये की पेंशन राशि प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत लाभार्थियों को मिलने वाली पेंशन राशि सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेज दी जाएगी।
  • इस योजना का लाभ राज्य के सभी वृद्ध लोग पुरुष एवं महिलाए ले सकते है।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना

UP Vridha Pension Yojana की पात्रता

  • आवेदक को उत्तर प्रदेश का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदन करने के लिए आवेदक की उम्र 60 साल या इससे अधिक होनी चाहिए ।
  • आवेदक का किसी भी बैंक में एक अकाउंट होना चाहिए।
  • आवेदक के पास तहसील द्वारा आय प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • अगर आवेदक गरीब है तो उसके पास उसका BPL कार्ड होना जरूरी है।

वृद्धा पेंशन योजना के दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाती प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • बैंक की पासबुक
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर ( लिंक आधार कार्ड से )
  • पासपोर्ट साइज फोटो         

उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करे

  1. सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
UP Vridha Pension Yojana
  1. इसके बाद आपको ऊपर वृद्धावस्था पेंशन का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करना होगा।
  2. इसके बाद ऑनलाइन आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना है।    
  3. यहाँ पर पूछी गयी सभी जानकारी जैसे — नाम,पिता का नाम ,बैंक का खाता आदि सही से भरे।
  4. उसके बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करे।
  5. इस प्रकार आप आसानी से यूपी वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।                                                                                          

FAQs

यूपी में UP Vridha Pension Yojana के लिए कौन पात्र है?

राज्य के 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के वृद्धा |

उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना की पेंशन राशि कितनी है?

500 रूपये प्रतिमाह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here