Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana 2023:- उत्तर प्रदेश राज्य सरकार अपने राज्य के नागरिको को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए समय समय पर विभिन्न प्रकार की योजनाओ का संचालन करती रहती है। जिससे नागरिको को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। ऐसे ही उत्तर प्रदेश सरकार ने कन्याओ की शादी पर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana 2023 का शुभारम्भ किया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के श्रमिकों को उनकी बेटियों के विवाह पर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यदि आप ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना से जुडी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से इस योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी जैसे ;इसके लाभ , उद्देश्य , दस्तावेज़ ,आवेदन प्रक्रिया ,तथा आपकी कुआ पात्रता होने चाहिए इन सभी के बारे में बतायेगे तो हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana 2023
उतर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana 2023 का शुभारम्भ किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के श्रमिकों को उनकी बेटियों की शादी पर उन्हें 51000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। अब तक इस योजना के माध्यम से 769 श्रमिकों की बेटियों का विवाह करवाया जा चुका है। अब श्रमिकों को बेटियों के विवाह पर ऋण लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना के तहत आसानी से सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त कर अपनी बेटियों का विवाह कर सकते है। सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए 1 करोड़ 44 लाख रूपए खर्च किये गए है।
ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना 2023 के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana |
किसने आरंभ की | उत्तर प्रदेश सरकार |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के नागरिक |
उद्देश्य | विवाह पर अनुदान प्रदान करना |
साल | 2023 |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
आवेदन का प्रकार | Online |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.skpuplabour.in/ |
Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana का उद्देश्य
ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा श्रमिकों को उनकी बेटियों की शादी पर उन्हें 51000 रूपए देकर उनकी आर्थिक सहायता करना है। जिससे श्रमिकों को अपनी बेटियों की शादी पर ऋण लेने आवशयकता नहीं है। अब वह इस योजना के तहत धनराशि लेकर अपनी बेटियों की शादी आसानी से कर सकते है।
ज्योतिबा फुले श्रमिक योजना के तहत श्रमिकों की कन्याओ की शादी पर दी गयी धनराशि
- वर्ष 2017 -2018 में योजना के माध्यम से 240 लाभार्थियों को 36 लाख रूपए प्रदान किये गए
- वर्ष 2018 – 2019 में 164 लाभार्थियों को 24.60 लाख रूपए प्रदान किये गए।
- वर्ष 2019 – 2020 में 154 लाभार्थियों को 23.10 रूपए प्रदान किये गए।
- वर्ष 2020 – 2021 में 74 लाभार्थियों को 11.10 लाख रूपए प्रदान किये गए।
- तथा वर्ष 2021 – 2022 में 137 लाभार्थियों को 50 लाख रूपए प्रदान किये गए।
Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana के लाभ
- इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिको की बेटियों के विवाह पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत सरकार गरीब परिवारों की बहन बेटियों की शादी के लिए 51000 रूपये आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
- इस योजना के संचालन के कारण अब श्रमिको के परिवारों को अपनी बेटियों का विवाह करवाने के लिए किसी भी प्रकार का ऋण लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- इस योजना के अंतर्गत श्रमिक परिवारों की बेटियों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।
ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना 2023 की पात्रता
- आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक मज़दूर होना चाहिए।
- इस योजना के लिए श्रमिक की केवल दो पुत्रिया ही पात्र होगी।
- श्रमिक की वार्षिक आय 15000 हज़ार रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए ।
ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना के दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- शादी के कार्ड की छाया प्रति
- जन्म प्रमाण पत्र
- बैंक की पासबुक की छायाप्रति
- ऑनलाइन भरे गए फॉर्म की सत्यापित छाया प्रति
- राशन कार्ड आदि
Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana 2023 की आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट जाना होगा।

- होम पेज पर आपको श्रमिक लॉगिन के सेक्शन में जाना होगा।
- इसके बाद आपको न्यू यूजर Register करने के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।
- आपको इस आवेदन फॉर्म में अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार संख्या तथा पासवर्ड आदि दर्ज करना होगा।
- अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपना यूजरनेम तथा पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
- अब आपको योजना का चयन करना होगा।
- इसके पश्चात आपको सभी पूछी गई जानकारी जैसे — नाम , पिता का नाम , पता आदि भरनी होगी।
- उसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको आवेदन को प्रिंट करना होगा।
- इसके पश्चात आपको आवेदन की प्रति को शिक्षण संस्थान तथा कारखाना/ प्रतिष्ठान से सत्यापन करवाना होगा।
- इसके पश्चात आपको लॉगिन करके योजना के आवेदन का विवरण पर क्लिक करके सत्यापित प्रति की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
- इस प्रकार आप ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।
Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana की लोगिन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको श्रम कल्याण परिषद, श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- इसके पश्चात आपको विभागीय लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- अब आपको अपना यूजर नेम तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप विभागीय लॉगिन कर सकेंगे।