कन्या सुमंगला योजना 2023: Kanya Sumangala Yojana ऑनलाइन फॉर्म, स्टेटस

0

Kanya Sumangala Yojana: बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा तो आपने सुना ही होगा। ये नारा देश के बेटियों को आगे पढ़ाने और बेटियों को गलत लोगो से बचाने की बात करता है। बेटियों को के प्रति हमारे समाज के लोगों में जो नकारात्मक सोच बन चुकी है उसको बदलना और जड़ से ख़तम करना है। बेटियों को समाज के प्रति पहले से ज्यादा जागरूक बनाना है। सरकार द्वारा भी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए जैसे अच्छा पालन पोषण, शिक्षा, विवाह आदि के लिए समय समय पर कई योजनाएं लाती रहती है। जिनमे से एक योजना जिसका विवरण हम आज इस लेख के अंतर्गत दर्शाने वाले हैं वह Kanya Sumangala Yojana है।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गयी कन्या सुमंगला योजना बेटियों की शिक्षा से जुडी है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की बेटियों को पढ़ाया-लिखाया जायेगा और साथ ही इस काबिल बनाया जायेगा कि आगे जाकर वह अपने पैरो पर खड़ी हो सके। देश कन्या सुमंगला योजना के प्रति  एक अच्छी सोच और समाज का निर्माण कर सकें।

आज के हमारे इस लेख के अंतर्गत आपको मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी जायगी। जैसे कि – कन्या सुमंगला योजना क्या है?, इसके लिए पात्रता क्या है?, दस्तावेजों और कन्या सुमंगला योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कैसे करें आदि। यदि आप UP Kanya Sumangala Yojana की तेह तक जानकारी पाना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक एंव समझ कर ज़रूर पढ़ें।

Kanya Sumangala Yojana 2023 Kya Hai

Kanya Sumangala Yojana उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों के भविष्य को उज्वल बनाने के लिए शुरू की गयी है। कन्या सुमंगला योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की बेटियों को पढ़ाने -लिखाने के लिए आर्थिक मदद प्रदान करना है। कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत कन्याओं को 15000 रुपयों की धनराशि प्रदान की जाएगी। जो राशि कन्या के जन्म से लेकर उसके स्नातक की डिग्री तक प्रति वर्ष चरणानुसार दी जाएगी 6 किश्तों में दी जाने वाली यह धनराशि सरकार द्वारा UP Kanya Sumangala Yojana को कुल 1200 करोड़ रुपयों का बजट आवंटित कराती है। उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत अब तक 9.92 लाख लाभार्थियों ने लाभ प्राप्त किया है। वर्ष 2022 में इस योजना के अंतर्गत 1.01 लाख लाभ उठाने वाली कन्याओं को जोड़ा जाएगा।

UP Samuhik Vivah Yojana

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामKanya Sumangala Yojana
किसने लॉन्च कियाउत्तर प्रदेश सरकार
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के नागरिक
उद्देश्यउत्तर प्रदेश की बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करना तथा उनके भविष्य को उज्जवल बनाना।
साल2023
आर्थिक सहायता₹15000
किस्ते6
बजट1200 करोड़ रुपए
आधिकारिक वेबसाइटmksy.up.gov.in

UP Kanya Sumangala Yojana के लाभ

योगी आदित्यनाथ जी जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं उनके द्वारा शुरू की गयी योजना कन्या सुमंगला योजना है। इस योजना का मकसद गरीब घर परिवार की बेटियों को उनकी पढ़ाई लिखाई के लिए धनराशि के रूप में आर्थिक लाभ दिया जाना है। Kanya Sumangala Yojana के अंर्तगत प्राप्त होने वाले लाभ क्या क्या हैं आइये जानते हैं।

  • Kanya Sumangala Yojana 2023 द्वारा भारत सरकार कन्याओं के भविष्य को विकास की और अग्रसित कर रही है। इस प्रकार सामाजिक सुरक्षा को भी सुनिश्चित करती है।
  • कन्या सुमंगला योजना द्वारा राज्य में बालिकाओं की सुरक्षा और संरक्षण, स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित सभी बाधाओं को समाप्त करने के उद्देश्य से लागू की गई है।
  • उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत आवेदिका के परिवार की वार्षिक आय अधिकतम तीन लाख या उससे कम होनी अनिवार्य है। तभी वह इस योजना का लाभ उठा सकती है ।
  • कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत एक परिवार की अधिकतम दो बालिकाओं को इस योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • यदि किसी परिवार में जुड़वाँ बालिकायें है तो इस स्तिथि में तीसरी लड़की भी कन्या सुमंगला योजना का लाभ उठाने में समर्थ होगी।
  • यदि आप इस योजना लाभ लेने में दिलचस्बी रखते हैं तो सबसे पहले कन्या को योजना के अधीन ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • इंटरनेट के माध्यम से आप लोग घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

UP Rojgar Mela

कन्या सुमंगला योजना के लिए पात्रता

यदि आप इस कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदन प्राप्य हैं तो नीचे बताई गयी कुछ पात्रताओं द्वारा ही आप एक कदम आगे की ओर बढ़ा सकेंगे।

  • कन्या सुमंगला योजना के लिए सर्वप्रथम आवेदिका को उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • कन्या सुमंगला योजना का लाभ एक परिवार की केवल दो कन्यायें ही उठा सकती है।
  • आवेदिका या उसके परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये या इससे अधिक नही होनी चाहिए।
  • यदि किसी परिवार ने बेटियों को गोद लिया गया है तो वह परिवार भी इस योजना का लाभ उठाने में समर्थ होगा।
  • इस योजना के नियमानुसार परिवार के दो और लड़कियों को भी MKSY योजना का लाभ प्राप्त होगा इसका मतलब परिवार की 4 लड़कियों को Kanya Sumangala Yojana का लाभ प्राप्त होगा।
  • यदि किसी परिवार में जुड़वा बेटियां है तो उन्हें भी इस योजना का लाभ अवश्य प्रदान किया जायगा। 
  • इस स्तिथि में उस परिवार की तीन बेटियों को कन्या सुमंगला योजना का लाभ मिलेगा।

Kanya Sumangala Yojana के महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • यदि बेटी गोद ली है तो गोद लेने का प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र

UP Bijli Bill Mafi Yojana

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

यदि आप कन्या सुमंगला योजना का लाभ लेने योग्य हैं और आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को द्वारा आप ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया निभा सकते हैं।

  • सर्वप्रथम ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको कन्या सुमंगला योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
Kanya Sumangala Yojana 2023
  • आप दिये गए लिंक mksy.up.gov.in पर भी क्लिक कर सकते है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Citizen Service Portal का विकल्प देखने को मिलेगा जिसे आपको क्लिक करना होगा।
  • उसके  बाद आपके सामने Online Registration For Kanya Sumangala Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।
  • आपके सामने कुछ नियम दिखाई देंगे जिसके नीचे आपको Agree के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद अगला पेज पेज खुलेगा जिसमें पूछी गयी जानकारियां जैसे आवेदक का नाम, पता, मोबाइल नंबर, माता पिता का आधार नंबर आदि को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद अपने नंबर पर OTP डालकर इसे सत्यापित कर लेना होगा।
  • OTP डालने के बाद आपका रेजिस्ट्रेशन पूरा जाएगा और आपको यूजर आईडी एवं पासवर्ड मिल जायगा।
  • जिस द्वारा आप MKSY के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
  • अब MKSY पोर्टल पर Login करने के लिए आपको दी गई User Id , Password और कैप्चा डालकर Sign In कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपको Kanya Sumangala Yojana का आवेदन फॉर्म भरना होगा जिसमें आपको पूछी गई जानकारियों को दर्ज करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म के साथ आपको मांगे गए दस्तावेजों को भी अपलोड करना होगा ।
  • इस प्रक्रिया के बाद आपको Submit के विकलप पर क्लिक करके फॉर्म को जमा करना होगा।
  • भविष्य में काम आने के लिए आप अपने भरे गए फॉर्म की एक कॉपी अपने पास अवश्य रख लें।
  • इस आसान प्रक्रिया द्वारा आप कन्या सुमंगला योजना में आवेदन कर सकते है और फायदा ले सकते है।

Kanya Sumangala Yojana ऑफलाइन आवेदन कैसे करें

यदि आप कन्या सुमंगला योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आपको MKSY Registration के लिए आवेदन फॉर्म कन्या सुमंगला योजना के पोर्टल/ SDM/ खंड विकास अधिकारी/ जिला परिवीक्षा अधिकारी / उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी के कार्यालय से बिल्कुल मुफ्त ले सकते है।
  • उसके बाद आप रेजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को अच्छे से दर्ज करके जिला परिवीक्षा अधिकारी /उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी/खंड विकास अधिकारी/ SDM  के कार्यालय में जमा करा दें।
  • इस प्रक्रिया द्वारा आप ऑफलाइन भी कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदन फॉर्म आसानी से भर सकते हैं।

आज के हमारे इस लेख द्वारा बताई गयी कन्या सुमंगला योजना के तहत सभी जानकारी उम्मीद करती हूँ आपको अच्छे से समझ आई होगी। आज के लेख में बताई गयी आसान प्रक्रियाओं द्वारा आप ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि आपको आवेदन करते समय कोई दिक्कत या परेशानी पेश आये तो आप हमे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here