झारखंड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना 2023 जल्द शुरू होगी, जाने उद्देश्य, लाभ व पात्रता

0

Mukhyamantri Gram Gadi Yojana:- झारखंड राज्य मे पर्याप्त परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने एक योजना की शुरूआत की है। जिसका नाम Jharkhand Mukhyamantri Gram Gadi Yojana है। इस योजना की शुरूआत झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरन जी के द्वारा की गई है। इस योजना के माध्यम से गांव और शहर की दूरी को कम किया जाएगा। इससे पहले ग्रामीण क्षेत्र के के नागरिको को आने जाने मे काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। और नागरिको को गांव से शहर की तरफ जाने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पढ़ता है। तब कही जाकर उनको यातायात का साधन मिलता है।

इसमे उनका काफी समय बर्बाद होता है। नागरिको की इसी समस्या का संज्ञान लेते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री जी झारखंड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को आरम्भ किया है। इस योजना के अन्तर्गत गांव से शहर की दूरी को कम किया जाएगा। और नागरिक बिना किसी समस्या के कम समय मे अपनी मंजिल को प्राप्त होगें। जिससे नागरिको के समय की बचत होगी। प्रिय मित्रो आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना से सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएगें। आप हमारे इस आर्टिकल को विस्तारपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।

Mukhyamantri Gram Gadi Yojana

Jharkhand Mukhyamantri Gram Gadi Yojana 2023

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को ग्रामीण क्षेत्र के नागरिको के हित के लिए आरम्भ की गई है। इस योजना के माध्यम से परिवहन विभाग द्वारा राज्य के सभी गांव, प्रखड और ज़िले मे आने जाने के लिए गाड़िया व बसें संचालित की जाएगी। ताकि गरीब जनात, किसान, मजदूर आदि को पैदल न चलना पढ़े। प्रदेश के नागरिक आसानी से सफर कर सके और अपने स्थान पर समय से पहुँचे सकें। Jharkhand Mukhyamantri Gram Gadi Yojana के माध्यम से गांव, प्रखंड, और जिला मुख्यालय एंव शहर तक आवागमन की सुविधा को सरल बनाया जाएगा। विद्यार्थियो के लिए स्कूल कॉलेज, किसानो को लिए बाजार और मरीजों के लिए अस्पताल तक आना जाना आसान होगा। इस योजना के लिए झारखंड सरकार ने 4 करोड़ रूपेय की बजट राशी निर्धारित की है।

यह योजना राज्य के नागरिको के जीवन स्तर को सुधारने मे कारगर साबित होगी। प्रदेश के नागरिक आत्मनिर्भर व सशक्त बनेगें। इसके साथ ही योजना मे शामिल होने वाले वाहन स्वामियों को सरकारी टैक्स मे राहत दी जाएगी। अगर आप भी झारखंड राज्य के नागरिक है। और ऐसे किसी क्षेत्र मे रहते है। जहां से आपको यातायात का कोई साधन आसानी ने नही मिलता है। तो यह आपके लिए हर्ष की बात होगी। क्योकिं अब राज्य सरकार आपको इस योजना मे माध्यम से यातायात की पर्याप्त परिवहन सुविधा उपलब्ध कराएगी।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना

मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना 2023 के बारे मे जानकारी

आर्टिकलMukhyamantri Gram Gadi Yojana
आरम्भ की गईराज्य सरकार द्वारा।
सम्बन्धित विभागपरिवहन विभाग।
राज्यझारखंड।
वर्ष2023
बजट राशी4 करोड़ रूपेय।
लाभार्थीराज्य के नागरिक।
उद्देश्यआवागमन के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाईन व ऑफलाईन।
ऑफिशियल बेवसाईटशीघ्र आरम्भ की जाएगी।

Jharkhand Mukhyamantri Gram Gadi Yojana का उद्देश्य

झारखंड सरकार द्वारा आरम्भ की गई मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिको को पर्याप्त परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। जिससे नागरिको को गांव से शहर की ओर पैदल आने जाने से मिलेगा। और उनके समय की बचत होगी। Mukhyamantri Gram Gadi Yojana के माध्यम से परिवहन विभाग द्वारा राज्य के सभी गांव, प्रखड और ज़िले मे आने जाने के लिए गाड़िया व बसें संचालित की जाएगी। ताकि गरीब जनात, किसान, मजदूर आदि को पैदल न चलना पढ़े। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रो मे रह रहै। नागरिको के जीवन स्तर मे बड़ा बदलाव लेकर आएगी। साथ ही प्रदेश के नागरिक आत्मनिर्भर व सशक्त बनेगें।

वाहन चालको को रोड टैक्स मे मिलेगी छुट

इस योजना के अन्तर्गत जो कोई भी वाहन को चलाएगें। उनको रजिस्ट्रेशन टैक्स पर छुट प्रदान की जाएगी। साथ ही सरकार सरकार उसको वाहन खरीदने के लिए वाहन के मुल्य का 80% लोन की व्यवस्था मुहैया करायी जाएगी। उन व्यक्ति को पांच वर्ष के लिए लोन पर 5% ब्याज की छुट प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार वाहन स्वामियो को नुकसान से भी बचाएगी। और उनके हित का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

झारनियोजन पोर्टल

नागरिको को मिलेगी किराए मे छुट

Mukhyamantri Gram Gadi Yojana के अन्तर्गत ऐसे विद्यार्थी जो ग्रामीण क्षेत्र मे निवास करते है। लेकिन उनको पढ़ाई के लिए शहर जाना पड़ता है। जो किसान अपने खेत मे उगाई गई फसल को बेचने के लिए शहर के बाजारो मे जाते है। दिव्यांगजन जिनकी शारिरीक व मानसिक विकलांगता 50% से अधिक है। विधवा महिलाएं और रिटायर्ड सरकारी कर्मचारीयो को शहर जाने के लिए किराए मे छुट प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के माध्यम से इन सभी नागरिको को 100 प्रतिशत किराए मे छुट प्रदान की जाएगी।

मात्र एक रूपेय मे निंबधन एंव रोड परमिट जारी किया जाएगा

Mukhyamantri Gram Gadi Yojana के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा मात्र एक रूपेय मे निंबधन एंर रोड परमिट जारी किया जाएगा। जिससे वाहन चालको को प्रोत्साहन मिलेगा। और गांव शहर व जिला मुख्यालय तक वाहनो एंव बस परिचानलो को गति मिलेगी। अत्यधिक शुल्क के वजह से निंबधन एंव रोड परमिट के चालक रूचि नही रखते थे। किन्तु वर्तमान मे 6 सीटर से अधिक यात्रा वाहनो मे 50,000 से अधिक निंबधन शुल्क लगता था। इसके अलावा परमिट मे भी काफी अधिक पैसा लगता था। लेकिन अब इसके माध्यम से गांव से शहर बस से सवारी वाहन चलाने वाले लोग रूचि दिखा सकेगें।

Mukhyamantri Gram Gadi Yojana के तहत वाहन चालकों को मिलने वाले लाभ

वाहन की आयुयात्री की क्षमतावाहन चालक
नई गाड़ी7 से 42 लोगरोड टैक्स 0 और परमिट शुल्क 1 रूपेय
15 एस से कम पुरानी गाड़ी10 से 21 लोगरोड टैक्स 0 और परमिट शुल्क 1 रूपेय
11 से 20 पुरानी गाड़ीअधिकतम 22 लोगरोड टैक्स 0 और परमिट शुल्क 1 रूपेय

जिला एंव प्रखड स्तर पर समिति का गठन

मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के सुचारू रूप से संचालन के लिए जिला एंव प्रखंड स्तर पर समिति का गठन किया जाएगा। इसके लिए जिला कमिश्नर को जिला स्तर पर अध्यक्ष बनाया गया है। इसमे बस एसोसिएशन के प्रतिनिधि, पंचायती राज पदाधिकारी, डीडीसी, डीटीओ, एलडीएम और सभी बीडीओं को सदस्य बनाया गया है। जबकि प्रखंड स्तर पर बीडीओ को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। यह सभी समितियां Mukhyamantri Gram Gadi Yojana के अन्तर्गत शामिल किए गए वाहनो और वाहन चालको पर निगरानी रखेगें।

झारखण्ड मुख्यमंत्री सारथी योजना

मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के लाभ एंव विशेषताएं

  • Mukhyamantri Gram Gadi Yojana को झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा आरम्भ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रो मे रहने वाले नागरिको के आवागमन के लिए परिवहन सुविधा मुहैया करायी जाएगी।
  • झारखंड सरकार ने इस योजना के लिए चार करोड़ रूपेय की बजट राशी निर्धारित की है।
  • मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के माध्यम से विद्यार्थियो के लिए स्कूल कॉलेज, किसानो को लिए बाजार और मरीजों के लिए अस्पताल तक आना जाना आसान होगा।
  • राज्य सरकार इसके लिए प्रथम चरण में 500 वाहनो को शामिल करेगी।
  • ग्राम गाड़ी योजना के अन्तर्गत नागरिक बिना किसी समस्या के कम समय मे अपनी मंजिल को प्राप्त होगें।
  • Mukhyamantri Gram Gadi Yojana को झारखंड सरकार ने परिवहन विभाग के साथ मिलकर बस व अन्य वाहनो का संचालन कराएगी।
  • और साथ ही सरकार गांव मे बस स्टैण्ड भी बनवाएगी। जिससे कि नागरिक वहां पर अपने वाहन का इन्तेजार कर सके।
  • वह नागरिको जो विकंलाग है। और उनकी विंकलागता 50% या इससे अधिक है। उन सभी को मुफ्त मे परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।
  • वाहन चालको को इस योजना के माध्यम से रोड टैक्स मे भी छुट प्रदान की जाएगी।
  • नए वाहन खरीदने पर लाभार्थियो को ब्याज मे 5% की छुट प्रदान की जाएगी।

Mukhyamantri Gram Gadi Yojana पात्रता

  • वरिष्ठ नागरिक।
  • विधवा महिलाएं।
  • छात्र।
  • किसान।
  • चिकित्सा सुविधा के लिए शहर जाने वाले नागरिक।
  • मान्यता प्राप्त झारखंड के आंदोलनकारी।
  • विकलांग लोग।

मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • आयु प्रमाण पत्र।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • विधवा प्रमाण पत्र।
  • सरकारी रिटायर्ड क्रमचारी प्रमाण पत्र।
  • विकलांग प्रमाण पत्र।
  • छात्र आईडी कार्ड।
  • ड्राइविंग लाइसेंस।
  • मोबाइल नम्बर।
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Mukhyamantri Gram Gadi Yojana के अन्तर्गत आवेदन प्रक्रिया

अगर आप भी झारखंड ग्राम गाड़ी योजना अन्तर्गत आवेदन करना चाहते है। तो आपको अभी थोड़े दिनो की प्रतिक्षा करनी होगी। क्योकिं सरकार द्वारा अभी मु्ख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। जल्दी ही सरकार द्वारा इस योजना के अन्तर्गत आवेदन से सम्बन्धित आधिकारिक वेबसाइट या आवेदन प्रक्रिया जारी करेगी। तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से तुरन्त बताएगें। तो आप से निवेदन है। आप हमारे इस आर्टिकल से निरन्तर जुड़े रहै।

FAQs

मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को किसके द्वारा आरम्भ किया गया है?

इस योजना को झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा आरम्भ किया गया है। इसके माध्यम से प्रदेश के नागरिको को  निशुल्क परिवहन की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।

Mukhyamantri Gram Gadi Yojana के लिए सरकार द्वारा कितना बजट निर्धारिक किया गया है?

झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के लिए चार करोड़ रूपेय की बजट राशी निर्धारित की है। सरकार द्वारा इस योजना के प्रथम चरण मे 500 गाड़ियों का संचालन किया जाएगा।

इस योजना का क्या उद्देश्य है?

मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिको को पर्याप्त परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। जिससे नागरिको को गांव से शहर की ओर पैदल आने जाने से छुटकारा मिलेगा। और उनके समय की बचत होगी।

मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का लाभ कौन कौन प्राप्त कर सकता है?

राज्य के सभी नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। इसके अन्तर्गत किसान, वरिष्ठ नागरिक, विधवा, विकलांग, छात्र आदि निशुल्क परिवहन सुविधा प्राप्त कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here