Ladli Behna Yojana eKYC Online, Link: लाडली बहना योजना KYC कैसे करें,

0

Ladli Behna Yojana eKYC :- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना 2023 के तहत मध्य प्रदेश की बहनों के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करने हेतु महिलाओं को लाभ प्राप्त करने के लिए eKYC कराना अनिवार्य किया गया है। ईकेवाईसी इसलिए कराई जा रही है जिससे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में पैसे भेजे जा सके। लाडली बहना योजना के पात्र बहनों के बैंक खाते में हर महीने 1000 रुपए की धनराशि भेजी जा सके। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया को बहुत ही आसान बनाया गया है।

महिलाओं को लाडकी बहना योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र भरने के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहन योजना के अधीन राज्य के हर गांव और शहर के वार्डों में ही शिविर का आयोजन फॉर्म भरवाए जाएंगे। आज हमारे इस लेख द्वारा Ladli Behna Yojana eKYC से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करेगे। यदि आप लाडली बहना योजना 2023 के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को ध्यानपूर्वक और अंत तक पढ़ें।

Ladli Behna Yojana eKYC

Ladli Behna Yojana eKYC 2023

मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना के अधीन 25 मार्च 2023 से आवेदन पत्र भरे जाएंगे। जिसके लिए महिलाओं को लोक सेवा केंद्र या कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं होगी। क्योंकि गांव और शहर के हर वार्ड में सरकारी कर्मचारी द्वारा कैंप लगाए जाएंगे। महिलाओं के फार्म कैंप लगाकर भरवाए जाएंगे। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है कि जब तक सभी पात्र बहनों के आवेदन फॉर्म नहीं भर जाते तब तक कैंप लगाए जाएंगे। आवेदन फॉर्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेजों में महिलाओं को समग्र आईडी में eKYC करवाना अनिवार्य किया गया है। इसके बाद निर्धारित पात्रता को पूरा करते हुए राज्य की महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 1000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने आवेदन पत्र में आपको अपना नाम, पति का नाम, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करने के अलावा तीन जरूरी जानकारी को भी दर्ज करना होगा। पहला आपकी या आपके परिवार की समग्र आईडी, दूसरा आपका आधार नंबर और तीसरा समग्र में दर्ज आपका मोबाइल नंबर। इसलिए महिलाओं को ईकेवाईसी कराना अनिवार्य है।

मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना

लाडली बहना योजना KYC 2023 Key Highlights

आर्टिकल का नामLadli Behna Yojana eKYC  
योजना का नामलाडली बहना योजना  
शुरू की गईमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा  
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
उद्देश्ययोजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ई केवाईसी करना
राज्यमध्य प्रदेश  
साल  2023
आवेदन प्रक्रिया  ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटsamagra.gov.in

अब फ्री में करा सकेंगे Ladli Behna Yojana eKYC

  • लाडली बहना योजना के अधीन लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन फार्म भरे जाएंगे।
  • उसके बाद ई केवाईसी करवाई जाएगी।
  • Ladli Behna Yojana eKYC के लिए बहनों को कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • राज्य की महिलाएं अपने गांव और शहर के वार्ड में ही eKYC करा सकती है।
  • मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया है कि ईकेवाईसी के लिए महिलाओं को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
  • क्योंकि सरकार द्वारा एक ही केवाईसी के लिए 15 रुपए का भुगतान संबंधित कॉमन सर्विस सेंटर को दिया जाएगा।
  • यदि कोई ईकेवाईसी के लिए किसी बहन से पैसे मांगता है तो सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 पर शिकायत दर्ज की जा सकती है।
  • ऐसे लोगों को सजा दी जाएगी और उन्हें जेल भिजवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

Ladli Behna Yojana eKYC कहां करवाए

सरकार द्वारा लाडली बहन योजना के अधीन लाभ प्राप्त करने हेतु सभी बहनों को eKYC करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। ई केवाईसी करवाने के बाद ही बहनों के बैंक खाते में सहायता राशि आना आरंभ होगा। लाडली बहन योजना में योजना में eKYC को चार तरीकों से पूरा किया जा सकता है। जो कि निम्न प्रकार है।

  • नजदीकी लोक सेवा केंद्र द्वारा
  • एमपी ऑनलाइन किस्योक द्वारा
  • कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी केंद्र द्वारा
  • समग्र पोर्टल के माध्यम से स्वयं ऑनलाइन

लाडली बहन योजना पात्रता क्या है

  • आवेदिका को मध्य प्रदेश की मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक महिला की आयु 23 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • मासिक सहायता राशि प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार के पास बैंक खाता होना चाहिए।
  • उम्मीदवार का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • आवेदक के परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि नहीं होनी चाहिए।
  • महिला के पास परिवार की समग्र आईडी होनी चाहिए।

Ladli Behna Yojana eKYC आवश्यक दस्तावेज

  • महिला का आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना

लाडली बहना  योजना में eKYC  स्वयं ऑनलाइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Ladli Behna Yojana eKYC
  • अब आपको समग्र प्रोफाइल अपडेट करें के सेक्शन में e-KYC करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर अपनी समग्र आईडी दर्ज करनी होगी।
  • उसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
Ladli Behna Yojana eKYC
  • आपको खोजें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद महिला की समग्र आईडी से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  • जिसे आपको अगले पेज पर दर्ज करना होगा।
  • अब आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करके वेरीफाई करना होगा।
  • इस प्रक्रिया द्वारा आपकी लाडली बहना योजना में ऑनलाइन eKYC करवाने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

FAQs

Ladli Behna Yojana eKYC कहां करवाए?

नजदीकी लोक सेवा केंद्र द्वारा
एमपी ऑनलाइन किस्योक द्वारा
कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी केंद्र द्वारा
समग्र पोर्टल के माध्यम से स्वयं ऑनलाइन

लाडली बहना  योजना में eKYC कराने के आवश्यक दस्तावेज क्या है

महिला का आधार कार्ड
समग्र आईडी
मोबाइल नंबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here