महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, फॉर्म, स्टेटस व लाभार्थी लिस्ट

0

Maharashtra Rojgar Hami Yojana:- आज हम आपको अपने आर्टिकल के मध्यम एक ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहे है। जिसका नाम Maharashtra Rojgar Hami Yojana 2023  है। महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य के नागरिको के लिए Rojgar Hami Yojana Maharashtra का शुभारम्भ किया है। और राज्य के नागरिको को रोजगार देने का निर्णेय लिया है। ऐसे में जिन नागरिको के पास रोजगार नहीं है। वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। जिस कारण वे रोजगार पा सकेंगे। और उनके जीवन में सुधार आ सकेगा। यदि आप महारष्ट्र के निवासी है और महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना के तहत आवेदन करना चाहते है। तो आज हम आपको महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना 2023 से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। तो आपसे निवेदन है कि आप हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़े।  

Maharashtra Rojgar Hami Yojana 2023

Maharashtra Rojgar Hami Yojana 2023

महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार नागरिको को रोजगार प्रदान करने के लिए Maharashtra Rojgar Hami Yojana 2023 का शुभारम्भ किया है। राज्य सरकार ने बेरोजगारी दर को कम करने और अकुशल बेरोजगार लाभार्थियों के लिए नौकरी के अवसर प्रदान करने के लिए महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना को लागू किया है। और इस योजना के माध्यम से सरकार महाराष्ट्र राज्य के बेरोज़गार नागरिको को रोज़गार प्रदान करेगी। जिस कारण बेरोज़गार नागरिको को रोज़गार मिल सकेगा। सरकार द्वारा राज्य के बेरोजगार नागरिको को 1 वर्ष की अवधि 100 दिन का रोजगार प्रदान किया जायेगा। जिससे वो अपना और अपने परिवार का खर्चा चला सके। Rojgar Hami Yojana अधिनियम 1977 के तहत शुरू की गयी 2 योजनाओं में से एक थी। इस योजना को राज्य में पूरी तरह से 2006 में लागू किया गया जिसे ग्रामीण क्षेत्रों के अकुशल बेरोजगार लोगों के लिए शुरू किया गया था।     

Maharashtra Berojgari Bhatta

रोजगार हमी योजना महाराष्ट्र के तहत रोजगार कब मिलेगा

रोजगार प्राप्त करने के लिए आवेदक को रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है। अगर आवेदक रजिस्ट्रेशन नहीं करता है तो उसको इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकता। रजिस्ट्रेशन करने के बाद 15 दिन के अंदर नागरिकों को रोजगार प्रदान किया जायेगा। 

महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना 2023 के बारे में जानकारी

योजना का नामMaharashtra Rojgar Hami Yojana
आरम्भ की गईमहाराष्ट्र सरकार द्वारा
वर्ष2023
लाभार्थीमहाराष्ट्र राज्य के नागरिक
उद्देश्यराज्य के बेरोजगार नागरिको को रोजगार प्रदान करना
लाभराज्य के बेरोजगार नागरिको को रोजगार प्रदान किया जाएगा
आवेदनऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://egs.mahaonline.gov.in/

Maharashtra Rojgar Hami Yojana का उद्देश्य

Maharashtra Rojgar Hami Yojana का मुख्य उद्देश्य बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिसके कारण लोगों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन सब समस्याओं को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का निर्णय लिया है। इस निर्णय को कार्यवान करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना की शुरुआत की है। जिसके माध्यम से महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को रोजगार दिया जाएगा। इसमें उनको तय की गई अवधि में रोजगार दिया जाएगा तथा रोजगार से संबंधित तय की गई राशि भी दी जाएगी इसका लाभ उठाकर अपने जीवन में आर्थिक समस्याओं से राहत पा सकेंगे।

महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी लिस्ट

महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना के अंतर्गत शामिल अधिकारी एवं मंत्रालय

  • केंद्र रोजगार गारंटी परिषद
  • तकनीकी सहायक
  • राज्य रोजगार गारंटी परिषद
  • पंचायत विकास अधिकारी
  • ग्रामीण विकास मंत्रालय
  • ग्राम पंचायत
  • कार्यक्रम अधिकारी
  • क्लर्क
  • जूनियर इंजीनियर
  • ग्राम रोजगार सहायक
  • मेंटर्स

Rojgar Hami Yojana के अंतर्गत मजदूरों को प्रदान की जाने वाली सुविधाएं

  • कर्म कारों के लिए पीने का पानी, प्राथमिक उपचार एवं 6 साल से कम उम्र के बच्चों की देखभाल की सुविधा उपलब्ध होगी।
  • यदि मजदूर या फिर उसके बच्चों को चोट लगती है तो इस स्थिति में पूरा खर्च सरकार द्वारा वाहन किया जाएगा। इसके अलावा श्रमिक को 50% वेतन भी प्रदान किया जाएगा। विकलांगता या मृत्यु की स्थिति में 50 हज़ार की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।
  • अगर ग्रामीण इलाकों से 5 किलोमीटर दूर काम प्रदान किया जाता है तो इस स्थिति में मजदूरी दर को 10% बढ़ा दिया जाएगा।
  • यदि रोजगार नहीं प्रदान किया जाता है तो इस स्थिति में दैनिक मजदूरी का 25% हिस्सा बेरोजगारी भत्ते के रूप में प्रदान किया जाएगा।

माझी कन्या भाग्यश्री योजना 

महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना के अंतर्गत किए जाने वाले कार्य

  • जल संरक्षण और जल संरक्षण कार्य
  • सूखा रोकथाम कार्य
  • सिंचाई नहर कार्य
  • भूमि सुधार के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे अनुसूचित जाति एवं जनजाति की भूमि के लिए सिंचाई कार्य, फलदार वृक्ष एवं भूमि सुधार कार्य
  • पारंपरिक जल पूर्ति योजनाओं का निवी करण और तालाबों से गाद हटाना
  • भूमि विकास कार्य
  • बाढ़ नियंत्रण, बाढ़ सुरक्षा कार्य, अर्द्ध भूमि कार्य
  • ग्रामीण क्षेत्रों में बारहमासी सड़क कार्य
  • राजीव गांधी भवन
  • केंद्र सरकार के परामर्श से राज्य सरकार द्वारा तय किए गए कार्य
  • कृषि संबंधित कार्य
  • पशु संबंधित कार्य
  • मत्स्य पालन संबंधित कार्य
  • पेयजल संबंधित कार्य
  • ग्रामीण स्वच्छता संबंधी कार्य

महाराष्ट्र लेक लाडकी योजना 

Maharashtra Rojgar Hami Yojana के लाभ

  • इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार नागरिकों को रोजगार प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से 1 वर्ष की अवधि में बेरोज़गार नागरिको को 100 दिन का रोज़गार दिया जायेगा।
  • केंद्र सरकार के माध्यम से इस योजना के अंतर्गत दिहाड़ी मजदूरी तय की गयी है,जिसका भुगतान केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार किया जाएगा।
  • वर्ष 1977 में महाराष्ट्र सरकार द्वारा बेरोजगार नागरिकों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से रोजगार अधिनियम जारी किया गया था।इस अधिनियम के अंतर्गत महाराष्ट्र सरकार द्वारा 2 योजनाओं का संचालन किया गया था, जिनमे से Maharashtra Rojgar Hami Yojana  भी है। 
  • महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा वेज रेट फिक्स किया जाएगा।

महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना 2023 की पात्रता

  • आवेदक को महाराष्ट्र का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • केवल ग्रामीण क्षेत्र में रहना वाले नागरिक ही इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • आवेदक को 12 वी पास होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।

Rojgar Hami Yojana जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • आयु का प्रमाण
  • राशन कार्ड पासपोर्ट
  • साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

Rojgar Mela

महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना 2023 की आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Maharashtra Rojgar Hami Yojana 2023
  • इसके पश्चात आपको महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना के अंतर्गत आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आवेदन पत्र खुलकर आएगा।
  • आप को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे। 

Maharashtra Rojgar Hami Yojana 2023 रजिस्ट्रेशन कैसे करे ?

  • सबसे पहले आपको महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
  • आवेदन फॉर्म में आपको अपना नाम, राज्य, जिला, तालुका, गांव, पिन कोड, जेंडर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
  • जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको OTP प्राप्त होगा, उसे आप दिए गए बॉक्स में भर दें।
  • अब आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

लॉगिन कैसे करे ?

  • सबसे पहले आपको महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने लॉगइन फॉर्म खुल जायेगा।
  • आपको इस फॉर्म में अपना यूजर नेम पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here