Maharashtra Lek Ladki Yojana:- महाराष्ट्र सरकार द्वारा एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने सालाना बजट में लड़कियों को सौगात दी है। विधानसभा में बजट स्पीच के दौरान डेप्युटी मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री फडणवीस ने महाराष्ट्र लेक लाडकी योजना का ऐलान किया है। इस योजना द्वारा आधी आबादी के सशक्तीकरण पर सरकार का जोर है। महिलाओं के लिए महाराष्ट्र के बजट (Maharashtra Budget 2023-24) में कई ऐलान हुए हैं। जैसे कि उनका सरकारी बसों में किराया आधा किया गया है। स्टाम्प ड्यूटी में महिलाओं को 1 % की छूट है। लड़कियों के सशक्तीकरण के लिए लेक लाडकी योजना का महाराष्ट्र के बजट में ऐलान हुआ है। लेक लाडकी स्कीम में अलग-अलग राशन कार्ड धारकों के लिए अलग-अलग आर्थिक मदद की व्यवस्था है। इस योजना के अधीन केवल पीले और नारंगी राशन कार्ड धारक परिवारों की बालिकाओं को लाभ प्राप्त होगा। आज के हमारे इस लेख से Lek Ladki Yojana Maharashtra द्वारा लड़कियों की स्कीम के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Maharashtra Lek Ladki Yojana 2023
सरकार ने 2023-24 के अधीन महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे ने बजट में लेक लाडकी योजना का ऐलान किया है। लेक लाडकी योजना द्वारा गरीब परिवारों में पैदा होने वाली लड़कियों को आर्थिक सहायता दी जायगी। इस धनराशि से लड़कियों की पढ़ाई-लिखाई और ज़रूरी मदद प्राप्त होगी। महिला सशक्तीकरण की दिशा में महाराष्ट्र की शिंदे-फडणवीस सरकार के बड़े कदमों में से एक मानी जा रही है।
महाराष्ट्र लेक लाडकी योजना 2023 के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Maharashtra Ladki Lek Yojana |
शुरू की गयी | महाराष्ट्र सरकार द्वारा |
लॉन्च की तारीक | 9 मार्च 2023 |
लाभार्थी | राज्य की बालिका |
उद्देश्य | महाराष्ट्र की लड़कियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाना |
Lek Ladki Yojana मुख्य उद्देश्य
- लेक लाडकी योजना का मुख्य उद्देश्य इस योजना का ऐलान करना व गरीब बच्चियों को आर्थिक मदद देना है।
- लेक लाडकी योजना का लाभ केवल पीले और नारंगी राशन कार्ड वाले परिवारों ही प्राप्त कर सकते हैं।
- इस योजना द्वारा लड़की के जन्म होने से 5 हजार की सरकारी मदद दी जायगी।
- जब लाडकी की आयु 18 साल की हो जायगी तब लेक लाडकी योजना द्वारा उसे 75 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्राप्त होगी।
महाराष्ट्र लेक लाडकी योजना का लाभ
- Lek Ladki Yojana के अधीन केवल पीले और नारंगी राशन कार्ड वाले धारक परिवारों की बालिकाओं को लाभ दिया जायगा।
- पीले और नारंगी कार्डधारक परिवार में जन्मी लाडकी को मात्र 5000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- जब लड़की स्कूल में पहली कक्षा में होगी तो उसे 4000 रुपये सरकार द्वारा दिए जाएंगे।
- उसके बाद कक्षा छठी में बालिका को 6000 रुपये और ग्यारहवीं कक्षा में 8000 रुपये की मदद दी जायगी।
- जब लाडकी की आयु 18 साल की हो जाएगी तो उसे राज्य सरकार की ओर से 75 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
Lek Ladki Yojana Maharashtra के लिए जरूरी पात्रता
- लाभार्थी को महाराष्ट्र की स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- लाभार्थी के पास पीले या नारंगी रंग का राशन कार्ड होना चाहिए।
- महाराष्ट्र सरकार द्वारा पीले या नारंगी रंग के राशन कार्ड धारक को ही वित्तीय वर्ष 2023-24 से लेक लाडकी योजना का लाभ प्राप्त होगा।
- लेक लाडकी योजना के संबंध में राज्य सरकार की ओर से जल्द ही कोई नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
महाराष्ट्र लेक लाडकी योजना के लिए दस्तावेज़
- आवेदक का आधार कार्ड
- माता या लड़की का बैंक अकाउंट पासबुक
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Maharshtra Lek Ladki Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया
लेक लाडकी योजना के अधीन आवेदन हेतु निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको लेक लाडकी योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद होम पेज पर आपको आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको आवेदन पत्र में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम ,पता ,माता पिता का नाम ,बालिका की जन्मतिथि ,मोबाइल नंबर आदि को दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको अपने सभी दस्तावेज़ों को फॉर्म के साथ अटैच करना होगा।
- अंत में आपको अपने आवेदन पत्र को सबमिट के विकल्प पर क्लिक करके सबमिट कर देना है।
- इस प्रक्रिया द्वारा आप लेक लाडकी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।