Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana 2023:- आज के इस लेख में हम आपको मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियाँ देने वाले है जिससे कि आप भी इस योजना का लाभ उठा सके। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। शिवराज कैबिनेट बैठक मे अहम प्रस्तावों पर मोहर लगाई। कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना को और आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया। इस योजना को मध्य प्रदेश के अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए सरकार का बड़ा फैसला माना जा रहा है।
सरकार 18 साल की उम्र में बाल संस्थाओं को छोड़ने वाले अनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक में बाल आशीर्वाद योजना को स्वीकृति दे दी है। मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के बारे में विस्तार से जानकारी लेने हेतु हमारे इस लेख को अंत तक और ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana 2023
मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु के अनाथ बच्चों को सर्वोत्तम और उच्चतम शिक्षा के लिए प्रति माह आर्थिक सहायता दी जाएगी। 18 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को अलग से एक योजना में शामिल किया जाएगा। वह Madhya Pradesh Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana 2023 का लाभ प्राप्त करने के लिए आसानी से आवेदन कर सकते है। इस सराहनीय योजना की शुरुआत मध्यप्रदेश की राज्य सरकार द्वारा की गई जिसके माध्यम से असहाय बच्चों को अपना बेहतर भविष्य बनाने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी।
इस योजना के तहत आवेदन करने वाले प्र्तेक लाभार्थी को आईटीआई, पॉलिटेक्निक, नीट, जेईई, कलेक्टर इत्यादि के लिए पढ़ाई करने तक आर्थिक सहायता स्वरूप 5 से 8 हजार रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। एमपी मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के माध्यम से मिलने वाली यह सहायता लाभार्थी को उसकी 24 वर्ष की आयु तक ही मुहैया कराई जाएगी। इसके साथ ही बच्चों को अपनी सेहत के लिए आयुष्मान योजना के माध्यम से इलाज कराने की सहूलियत भी उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना संक्षिप्त विवरण
योजना का नाम | Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana |
शुरू किया गया | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
लाभ | अनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता |
लाभार्थी | जिन परिवारों के पास अपना घर नहीं है |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | www.balashirwadyojna.mp.gov.in |
Baal Aashirwad Yojana का उद्देश्य
- मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana को आरंभ कराने का मुख्य उद्देश्य अपने राज्य की बाल संस्थाओं को छोड़ने वाले अनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।
- इस योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता की मदद से सभी पात्र बच्चे अपना बेहतर जीवन यापन कर पाएंगे।
- क्योंकि बहुत से ऐसे बच्चे है जो असहाय होने के कारन सामाजिक बुराइयों की चपेट में आकर अपना जीवन नरक से बद्तर बना लेते है।
- अपने राज्य के बच्चो को इन सामाजिक बुराइयों से बचाते हुए उन्हें पढ़ाई की तरफ प्रेरित करने के उद्देश्य से ही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया गया है।
- सभी लाभार्थी बच्चो को राज्य सरकार उनके 18 साल के हो जाने पर आर्थिक सहायता देना शुरू कर देगी और 24 वर्ष की आयु होने तक उसे इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध होती रहेगी।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना
मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना
मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना
मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के द्वारा राज्य के अनाथ बच्चों को प्रति माह आर्थिक मदद की राशि प्रदान की जाएगी।
- लाभार्थी बच्चों को चिकित्सा की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
- जिसके अंतर्गत बच्चों का आयुष्मान कार्ड भी बनवाया जाएगा।
- इस योजना के अधीन अनाथ बच्चों को आर्थिक, शैक्षणिक, चिकित्सा और व्यावसायिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- बालगृह छोड़ने वाले 18 वर्ष के अधिक उम्र के बच्चों को 5 हजार रुपये प्रति माह की आर्थिक मदद राशि प्रदान की जाएगी।
- उन्हें 1 साल की अवधि तक या फिर इंटर्नशिप की अवधि तक यह राशि प्रदान की जाएगी।
- इसके साथ ही संबंधियों / संरक्षक के साथ जीवन निर्वाह कर रहे अनाथ बच्चों को प्रति महीने 4000 रुपयों की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के द्वारा प्राप्त राशि को पूरे 1 वर्ष तक प्रदान किया जाएगा और अगर बच्चे या परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार नही आता है तो इसकी अवधि को आगे भी बढ़ाया जाएगा।
- मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना द्वारा अनाथ बच्चे भी अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे और अपने लिए एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर पायंगे।
बाल आशीर्वाद योजना के लिए पात्रता
- मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना हेतु केवल वही बच्चे पात्र होंगे। जिनके माता-पिता नही है। या माता पिता का निधन हो गया हो।
- जो अपने रिश्तेदार या संरक्षक के साथ जीवन यापन कर रहे हैं।
- केवल अनाथ बच्चे ही मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के लिए पात्र होंगे।
- बच्चों की उम्र 18 साल से कम होनी अनिवार्य है।
- बच्चे को मध्य प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है।
- वह मुख्यमंत्री कोविड 19 बाल सेवा योजना की पात्रता के अंतर्गत नहीं आना चाहिए।
MP Bal Ashirwad Yojana आवश्यक दस्तावेज
कुछ समय पहले ही MP Mukhyamantri Bal Aashirwad Yojana को शुरू किया गया है। इसीलिए इससे जुडी अपडेट के लिए सभी इच्छुक आवेदनकर्ताओं को इंतजार करना होगा। आवेदन करने के लिए जिन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी उसके बारे में अभी राज्य सरकार द्वारा कोई अपडेट नहीं आया है। अभी तक मध्य प्रदेश सरकार द्वारा केवल इस योजना की ही घोषणा की गई है। जिसके अधीन सभी अनाथ एवं असहाय बच्चों को बेहतर भविष्य बनाने के लिए आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। जैसे ही सरकार द्वारा आवश्यक दस्तावेजो के बारे में कोई जानकारी मिलेगी वैसे ही सभी नागरिकों को इस लेख के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा।
Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana 2023 के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना हेतु आवेदन करने के इच्छुक लोगों को कुछ दिन इंतजार करना होगा।
मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना को कैबिनेट में मंजूरी मिल गई है लेकिन सरकार द्वारा इस योजना या इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.balashirwadyojna.mp.gov.in के अधीन कोई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे जानकारी नही दी है।
इसलिए, कृपया हमारे लेख के साथ जुड़े रहें जब तक मध्य प्रदेश सरकार आवेदन के संबंध में कोई अपडेट नहीं आती। Mukhyamantri Bal Aashirwad Yojana के बारे जानकारी प्राप्त होते ही आपको जल्द से जल्द सूचित कर दिया जायगा। सबसे तेज़ अपडेट के लिए हमारे पुश नोटिफिकेशन की सदस्यता लें या टेलीग्राम द्वारा जुड़ें रहें।