सुबह जल्दी उठने का फायदा | benefits of getting up early in hindi

0

सुबह की नींद हर किसी को अच्छी लगती है, ऐसे में कोई आप से लाख बार कहे की सुबह जल्दी उठा करो पर आप सुबह नहीं उठ पाते है। यह बस आपके साथ ही नहीं होता है। यह समस्या बहुत से लोगो के साथ होता है।

लेकिन सुबह उठने का बहुत ज्यादा फायदा देखने को मिलता है, अगर आपको सफल इंसान बनने के साथ ही अपने शरीर को स्वस्थ रखना है तो आपको सुबह उतना चाहिए।

ऊपर हमने आपसे जो कुछ भी कहा उसको सभी कहते है, दूसरे शब्दों में कहे तो आपको सभी कहते मिल जाएगे सुबह जल्द उठने से बहुत फायदा होता है। पर बहुत ही कम लोग आपको यह बता सकते है कि सुबह उठने के क्या फायदे होते है?

जब आप सुबह उठने के बारे में ही सोच रहे है तो आपको सुबह उठने के फायदे को भी जान लेना चाहिए, तो चलिए हम आपको इस पोस्ट में सुबह उठने के कुछ फायदे बताते है।

यह भी पढ़े: सुबह जल्द कैसे उठे?

सुबह जल्दी उठने का फायदा
सुबह जल्दी उठने का फायदा

ज्यादा समय का मिलता है

जो लोग सुबह जल्दी उठते है उनको एक्स्ट्रा एनर्जी मिलती है, जोकि उनके दिन भर एनर्जेटिक बनाए रखती है। सुबह के समय उठने वालो को एक खुशनुमा एहसास होता है। नकारात्मकता आपके इर्द गिर्द फटकती ही नही।

सुबह के समय जो लोग जल्दी जाग जाते है उनके पास बाकी लोगो की अपेक्षा ज्यादा समय होता है, जिसके फलस्वरूप वो दिनभर में अधिक काम निपटा सकते है। यहां तक की आप अपने लिए भी क्वालिटी ऑफ टाइम खर्च कर सकते है।

जल्दी उठने से आपका शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा यानी की दिमाग भी दुरुस्त रहता है आपकी एकाग्रता बढ़ती है जिससे आप अपने लक्ष्य पर फोकस कर है.यदि आपके पास कोई पढ़ाई या ऑफिस के कुछ काम करने को बाकी रह गए है तो आप इसे सुबह एकाग्रता पूर्वक निबटा सकते है

वही लोगो की अच्छी सेहत का राज अच्छी आदतें होती है आपकी सुबह जल्दी उठने की आदत आपको एक कामयाब इंसान बना सकती है। सुबह के समय यदि आप एक्सरसाइज के संग योगा करने में समय इन्वेस्ट करते है तो निश्चय ही आप शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से शांत और एकाग्रचित (Concentrated) रहेंगे।

सुबह उठने के बाद यदि आप हल्दी दूध का सेवन करते है तो ऐसे में आपको कभी हड्डी और जोड़ो की समस्या आपको गिरफ्त में नही लेगी. इसके अलावा आप सुबह -सुबह का वातावरण काफी शुद्ध होता है, सुबह के समय प्रकृति के ऑक्सीजन की मात्रा अधिक होती है

जल्दी उठने से पेट का स्वास्थ्य सही रहता है

एक अध्ययन के मुताबिक सुबह उठने से पेट से संबंधी समस्या से निजात मिलती है। एक अध्ययन के मुताबिक सुबह उठने वालो का पेट काफी ठीक रखता है। उनके पाचन तंत्र में कोई दिक्कत नही आती है।

भोजन को पचाने में आंत की एक बड़ी भूमिका रहती है वह भी सुबह जल्दी उठने के आदत से प्रभावित होती है हमारे पेट का संबध शरीर के बाकी अंगो से जुड़ा होता है।

जोकि किसी कारण इसके कार्य करने में कभी कभी कमी आ जाती है। ऐसे में आपकी सुबह उठने की आदत आपके शरीर में  पनप रही इस प्रकार के जोखिम को कम करने में सहायक है.

एड्रेनालाईन हार्मोन में सुधार

आपकी जल्दी उठने की आदत आपके हार्मोन को भी प्रभावित करती है, सुबह के समय जब आप कोई व्यायाम और योगासन करते है तो इससे आपके शरीर में एड्रेनालाईन हार्मोन बूस्ट होता है जिसके कारण आप अपने शरीर में फूर्ति का अनुभव करते है।

तेज मेरोरी करने में सहायक

सुबह के समय का व्यायाम न केवल आपको शारीरिक रूप से मजबूत बनता है बल्कि इससे आप मानसिक रूप से भी स्ट्रांग होते हो। आपकी मेमोरी में सुधार होता है। सुबह के समय वास्तविकता में आप प्रकृति की गोद में होते है, जिससे आपको बहुत से लाभ प्राप्त होते है।

यह भी जानें: दिमाग को तेज कैसे करें

अनेक रोगों का प्राकृतिक उपचार के रूप में

यदि आपकी कोई एक अच्छी आदत आपके पूरे शरीर को लाभ पहुंचाए तो शायद इससे अच्छी बात आपके लिए और कोई नही होगी।

अगर आप रात में 7 से 8 घंटे की नींद लेते है और सुबह जल्दी उठने की आदत विकसित करते है तो यकीनन आप एक लंबी आयु जीते है। उचित मात्रा में नींद लेने से आपके शरीर की प्राकृतिक रूप से चिकित्सा होती है। आपके शरीर की क्षति की पूर्ति अपने आप हो जाती है।

त्वचा से लेकर शरीर के विभिन्न अंग अपने आप रिपेयर होने लगते है, यही वजह है कि जब आप जल्दी जागते है उस समय आपकी त्वचा में ताजगी और निखरी निखरी नजर आता है।

आपके मूड के अच्छे होने की वजह भी आपके सुबह जल्दी उठने की आदतों से जुड़ा होता है।

भावनात्मक स्वास्थ्य में कमी

आपने खुद ही ऐसा महसूस किया होगा की जब आप भरपूर नींद नहीं लेते है तो आपके मूड में सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अंतर पाया जाता है। आपको छोटी छोटी बातो पर चिड़चिड़ापन महसूस होता है।

कम नींद सोने से लोगो में आत्महत्या की प्रवृति बढ़ जाती है। लोग तनाव के कारण डिप्रेशन में चले जाते है। इसके अलावा व्यक्ति किसी चीज पर फोकस नही कर पता है।

यह भी जानें: लक्ष्य कैसे प्राप्त करें

मस्तिष्क में नए तंत्रिका तंत्र प्रभावित

आपको शायद यह नहीं पता होगा कि कम सोने से हमारे मस्तिष्क पर इसका गलत प्रभाव पड़ता है। जिस तरह से आपके फोन को समय समय पर चार्ज करने की जरूरत होती है ठीक वैसे ही हमारे दिमाग को भी तरोताजा बनाए रखने के लिया अच्छी नींद आवश्यक है।

भरपूर नींद लेने से मस्तिष्क में नए तंत्रिका पथ बनना

आपको हर अगले दिन कोई नई जानकारी सीखने और और अपने दिमाग में रखने की जरूरत होती है।

किसी नई जानकारी को याद करने या समझने के लिए दिमाग को नई तंत्रिका पथ बनानी होती है। जो भी इंसान अच्छी नींद लेता है और सुबह जल्द उठ जाता है तो उसके दिमाग को तंत्रिका पथ बनाने में ज्यादा परेशानी नहीं होती है। यही कारण है कि अच्छी नींद लेने वाले और सुबह जल्द उठने वाले लोग कुछ भी जल्द समझ जाते है और लम्बे समय तक उसे याद भी रखते है।

अंत में

हमने आपको इस पोस्ट में सुबह जल्द उठने के कुछ फायदे को बताया। यदि आप सुबह जल्द उठना चाहते है तो आपको सुबह उठने के फायदे को भी जान लेना चाहिए क्योकि इंसान वही कम करना पसंद करता है जिसमे उसका कोई फायदा हो और उसे उस फायदे के बारे में पता भी हो। आपको यह जानकारी कैसी लगी आप हमें कमेंट करके बता सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here