Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana:- मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने अपने राज्य के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु एक ऐसी ही योजना की शुरुआत की है जिसका नाम मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल 2.0 योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने Jan Kalyan Sambal Yojana का नाम बदल कर मध्य प्रदेश नया सवेरा योजना रख दिया।
आज के हमारे इस लेख के माध्यम से आपको मध्य प्रदेश नया सवेरा योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जायगी। जैसे कि मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना क्या है?, इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। यदि आप Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको हमारा यह लेख ध्यानपूर्वक और अंत तक पढ़ना होगा।

Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2023
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना को वर्ष 2018 में शुरू किया गया था। इस योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थियों को नया सवेरा कार्ड प्रदान किया जाएगा। एमपी मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के अंतर्गत गरीब परिवार के जो बच्चे 12 वीं कक्षा में अधिक अंक प्राप्त करते है, उनमे से 5 हजार बच्चों को 30 हजार रुपयों की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। मध्य प्रदेश के गरीब परिवार की औरतों को डिलीवरी से पहले 4 हजार रुपये प्रदान किये जायेंगे और बच्चे के जन्म के बाद 12 हजार रुपयों की धनराशि उनके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।
पहले इस योजना का नाम मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना था जिसका नाम बाद में बदलकर नया सवेरा योजना (MP Naya Savera Scheme) कर दिया गया है। क्या आप मध्यप्रदेश में सवेरा योजना के कार्ड के बारे में जानते हैं? तो आइये आज हम आपको मध्य प्रदेश नया सवेरा कार्ड के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं।
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2023 के बारे में जानकारी
योजना | Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana |
योजना का पूर्व नाम | मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना |
शुरुआत | सन 2018 में |
योजना का संशोधित स्वरुप की शुरुआत | जून, 2019 में कांग्रेस सरकार द्वारा |
संबधित विभाग | श्रम विभाग |
लाभार्थी | एमपी के असंगठित क्षेत्रो के श्रमिक, मजदूर। |
आधिकारिक वेबसाइट | sambal.mp.gov.in |
MP Naya Savera Yojana का उद्देश्य
हमारे देश में काफी ऐसे असंगठित क्षेत्रों के गरीब परिवार हैं जिन्हें बहुत सी सुविधायण जैसे बिजली बिल की माफी, गर्भवती महिलाओं को मातृत्व की सुविधाएं, छात्रों को शिक्षा प्रोत्साहन तथा दुर्घटनाग्रस्त लोगों को स्वास्थ्य बीमा आदि का लाभ प्राप्त नहीं होता है। ऐसे में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से पिछड़े श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। और इन सभी बातो को ध्यान में रख कर असंगठित क्षेत्रों के श्रमिक परिवार के कल्याण एवं उत्थान के लिए मध्यप्रदेश की सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अधीन असंगठित क्षेत्रों के परिवारों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। इस योजना का लाभ लाभार्थियों को उनके जन्म से लेकर मृत्यु तक पहुंचाया जाएगा।
MP Jan Kalyan Sambal Yojana 2023 के लाभ
- गर्भवती महिलाओं को मातृत्व की सुविधा प्राप्त होगी।
- छात्रों को शिक्षा में प्रोत्साहन दिया जायगा
- दुर्घटनाग्रस्त लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर, बिजली बिल की माफ़ी,बेहतर कृषि के उपकरण प्रदान किये जायगे।
- अंत्येष्टि सहायता देना एवं निःशुल्क स्वास्थ्य देखभाल आदि जैसे लाभ शामिल हैं।
- मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के तहत लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना का भी लाभ प्राप्त होगा सकेगा।
- Naya Savera Yojana में शामिल होकर नए कार्ड के रजिस्ट्रेशन करते समय उस महीने के पहले वाले महीने के बचे हुए बिजली के बिल को माफ़ कर दिया जायेगा।
- इस योजना का लाभ केवल असंगठित क्षेत्रो में गरीबी रेखा से नीचे जीवन निर्वाह कर रहे लोग ही ले सकेंगे।
- Naya Savera Yojana के तहत नया सवेरा कार्ड के लिए लाभार्थियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
जन कल्याण संबल योजना की विषेशताएं
- मध्यप्रदेश नया सवेरा योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश के बीपीएल रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिक ही ले सकेंगे।
- मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के अंतर्गत नया सवेरा कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थियों को किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान नही करना होगा।
- अब लाभार्थी संबल योजना के अधीन आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी साथ साथ प्राप्त कर सकते हैं।
- मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के तहत मध्य प्रदेश के असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले गरीबों को केंद्र और राज्य स्तर पर चलने वाले 8 योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- जिनमें अनुग्रह सहायता योजना, छात्रों को शिक्षा प्रोत्साहन, उन्नत व्यवसाय हेतु उपकरण अनुदान योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, रोजगारोन्नमुखी प्रशिक्षण योजना, सरल बिजली बिल योजना, बकाया बिजली बिल माफी योजना, निःशुल्क चिकित्सा प्रसूति सहायता योजनाएं सम्मिलित है।
Jan Kalyan Sambal 2.0 Yojana की पात्रता
- आवेदक कर्ता मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
- मध्यप्रदेश के गरीबी रेखा से नीचे आने वाले सभी लोगों के पास इसके प्रमाण के लिए बीपीएल कार्ड होना ज़रूरी है।
- आवेदक को अपना नया सवेरा कार्ड, आधार कार्ड से लिंक करना होता है।
- इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु श्रमिक की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
नया सवेरा योजना के आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बिजली बिल
- समग्र आईडी
- बीपीएल कार्ड
- बैंक डिटेल्स
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फ़ोटो
मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना
Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2023 में पंजीकरण कैसे करे?
- सबसे पहले आपको Jan Kalyan की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।

- उसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- मध्यप्रदेश नया सवेरा योजना के होम पेज पर आपको सबसे पहले लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के लिए आपको Login के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- उसके बाद आपको यूजरनाम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
- अब “श्रमिक पंजीयन हेतु आवेदक की पहचान की पुष्टि आधार E KYC से करे” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने फॉर्म खुले जायेगा।
- फॉर्म में आपको अपनी Samgra ID, Captcha Code आदि दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात् समग्र से आवेदक का विवरण प्राप्त करे के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रक्रिया द्वारा आप आसानी से आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं।
जन कल्याण संबल योजना पंजीयन स्थिति कैसे देखें
यदि आपने जन कल्याण संबल योजना के लिए आवेदन किया है तो Sambal Yojana Registration Status Check करने हेतु निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले आपको जन कल्याण संबल योजना की ऑफिशियल वेबसाइट sambal.mp.gov.in पर जाना होगा।
- उसके बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर पंजीयन की स्थिति जांचे का लिंक प्राप्त होगा।
- पंजीयन की स्थिति जांचे के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको अपनी समग्र आईडी दर्ज करके सदस्य की जानकारी देखें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रक्रिया द्वारा आप मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना का पंजीकरण की स्थिति देख सकेंगे।
नया सवेरा कार्ड कैसे बनवाएं?
मध्य प्रदेश राज्य के इच्छुक लाभार्थी मुखयमंत्री जन कल्याण संबल योजना का लाभ उठाना चाहते है तो उन्हें अपने पुराने सम्बल कार्ड को बदल कर नया कार्ड बनवाना होगा। निम्न स्टेप्स द्वारा आप आसानी से अपना नया कार्ड बनवा सकते हैं।
- सबसे पहले लाभार्थी को अपने पुराने Sambal Card , आधार कार्ड तथा अन्य सभी दस्तावेज़ों को लेकर राज्य के किसी भी लोक सेवा केंद्र या कियोस्क कॉमन सर्विस सेंटर या एमपी ऑनलाइन में जाना कराना होगा।
- उसके बाद आपको वहाँ के सम्बंधित अधिकारी को अपना सम्बल कार्ड और आधार कार्ड देना होगा।
- अब सम्बंधित अधिकारी द्वारा आपके आधार कार्ड के साथ ही आपके मोबाइल नंबर आदि के माध्यम से आपकी सभी जानकारी की जाँच की जाएगी।
- फिर आपके आधार कार्ड की जानकारी को संबल कार्ड की जानकारी से मैच किया जायगा।
- सभी जानकरी मैच न होने पर जाँच करने वाला अधिकारी ही तय करेगा कि आपको संबल कार्ड देना है या नही।
- यदि सभी जानकारी सही होती है तो फिर लाभार्थियों के पुराने कार्ड जमा कर उसे बदल कर उन्हें उसी दिन नए कार्ड वितरित कर दिए जायेंगे।
Conclusion
आज के हमारे इस लेख द्वारा आपको मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियाँ प्राप्त हुई है। उम्मीद है कि आपको यह लेख अवश्य पसंद आया होगा। यदि आपको इस मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया या किसी अन्य प्रक्रिया के दौरान कोई दिक्कत या परेशानी का सामना करना पड़े तो आप हमे कमेंट बॉक्स द्वारा कमेंट कर सकती हैं हम अवश्य आपकी मदद करेंगे और यदि आपको इस लेख से लाभ हुआ हो तो कृपया इसे अन्य लोगों के साथ शेयर करना न भूलें।
FAQs
इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण करने के लिए आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट (sambal.mp.gov.in) पर जाना होगा |
इस योजना मैं गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा |