Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023:- हमारे भारत देश में आज भी बालिकाओ की शिक्षा को लेकर काफी नकारात्मक सोच है। तथा इसी सोच को ख़त्म करने के लिए भारत देश की राज्य सरकारे बालिकाओ को शिक्षा के लिए बढ़ावा देने के लिए तरह तरह की योजनाए लाती रहती है। आज हम आपको राजस्थान राज्य एक ऐसी योजना के बारे में बतायेगे जिसे जानकर आप काफी खुश होंगे राजस्थान राज्य सरकार ने राज्य की बालिकाओ की शिक्षा के लिए Rajasthan Mukhyamantri Rajshree Yojana 2023 का शुभराम किया है। राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना के अंतर्गत राज्य की बालिकाओ को जन्म से लेकर 12वी कक्षा तक शिक्षा प्राप्त करने के लिए 50000 रूपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
यदि आप के घर भी बेटी का जन्म हुआ है और आप राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना का लाभ उठाना चाहते है। तो आज हम आपको इस योजना से संभंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। जैसे इसके लाभ ,उद्देश्य ,दस्तावेज़ , आवेदन प्रकिर्या तथा आपकी क्या पात्रता होनी चाहिए इन सभी के बारे में बतायेगे तो हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।

Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोट जी ने राज्य की बालिकाओ के लिए शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने के लिए Rajasthan Mukhyamantri Rajshree Yojana 2023 का शुभारम किया गया है। इस योजना के तहत 1 जून 2016 के बाद जन्म लेने वाली बालिकाओं को उनकी शिक्षा के लिए 50 हज़ार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री राजश्री योजना के माध्यम से मिलने वाली यह धनराशि बालिकाओं को 6 किस्तों के रूप में बलोकाओं के विभिन्न कक्षाओं के प्रवेश लेने पर प्रदान की जाएगी। जिससे वह उचित शिक्षा प्राप्त कर सके। तथा आत्मनिर्भर व सशक्त बन सके। यह योजना बलोकाओं के विकास के लिए कारगर साबित होगी।
मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023 का उद्देश्य
मुख्यमंत्री राजश्री योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। तथा इस योजना तहत बालिकाओं को 50 हज़ार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करशिक्षा के लिए बढ़ावा देना है। जिससे समाज में बालिकाओं को जन्म से लेकर फैली हुई नकारात्मक सोच का भी विनाश होगा।
कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना
मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023 के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Mukhyamantri Rajshri Yojana |
योजना शुरू | राजस्थान सरकार के माध्यम |
लाभार्थी | राजस्थान के नागरिक |
उद्देश्य | बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना |
सहायता राशि | 50 हजार रुपये। |
योजना आरम्भ वित्तीय | 2016-17 |
वर्ष | 2023 |
राज्य | राजस्थान |
आधिकारिक वेबसाइट | https://wcd.rajasthan.gov.in/home |
Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 किस्त किस प्रकार दी जाएंगी
पहली किस्त – लड़की के जन्म के समय राजस्थान सरकार द्वारा 2500 रुपए की किस्त के तौर पर लड़की के परिवार को दी जाएगी।
दूसरी किस्त – इस योजना के तहत दूसरी किस्त लड़की के जन्म के 1 साल के बाद 2500 रुपए तक दिए जाएंगे जब लड़की के सारे टीकाकरण का काम संपन्न हो जाएगा तो राज्य सरकार द्वारा चेक के माध्यम से दूसरी किस्त दी जाएगी।
तीसरी किस्त – इस योजना के तहत तीसरी किस्त 4000 की होगी जिसके तहत लड़की यदि किसी सरकारी स्कूल की प्रथम कक्षा में दाखिला ले लेती है तो उसे राजस्थान की सरकार से तीसरी किस्त चेक के तौर पर दी जाएगी।
चौथ किस्त – योजना के तहत चौथी किस्त 5000 की होगी जब लड़की छठी कक्षा में प्रवेश ले लेगी तब राजस्थान सरकार चेक के माध्यम से उसे राशि प्रदान करेगी।
पांचवी किस्त – पांचवी किस्त 11000 की होगी जब लड़की दसवीं कक्षा में प्रवेश कर लेगी तो राज्य सरकार उसे 11000 का चेक प्रदान करेगी।
छठी किस्त – छठी किस्त कब दी जाएगी जब लड़की 12वीं कक्षा की फाइनल परीक्षा संपन्न कर लेगी तब उसे राजस्थान सरकार की तरफ से 25000 रुपए की किस्त प्रदान की जाएगी।
राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लाभ
- राजस्थान सरकार की इस योजना से राज्य के गरीब परिवारों की लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए राज्य सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता के साथ साथ लड़की के जन्म से लेकर लड़की की पढ़ाई पूरी होने तक 6 क़िस्तों के तौर पर लड़की को 50,000 की सहायता राजस्थान सरकार करेगी।
- इस योजना के तहत राजस्थान सरकार राज्य में भूण हत्या में कमी लाना चाहती है। राजस्थान सरकार यह चाहती है कि राजस्थान के लोग लड़के एवं लड़की को एक समान नजरों से देखें बस इसी एकमात्र मुख्य उद्देश्य के कारण राजस्थान सरकार इस योजना की शुरुआत कर रही है।
- योजना के तहत लड़की के जन्म पर भुगतान की राशि के आज के तौर पर दी जाएगी एवं अन्य 5 किस्तों को चेक के तौर पर दिया जाएगा।
Mukhyamantri Rajshri Yojana की पात्रता
- बालिका को राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- ऐसी बालिका जिनका जन्म 1 जून 2016 या इसके बाद में हुआ है।
- ऐसी बालिकाएं जिनके माता या पिता आधार कार्ड एवं जन आधार कार्ड रखते हैं।
- मुख्यमंत्री राजश्री Scheme का लाभ की पहली दो किश्त (2500रूपये) उन सभी बालिकाओ को दी जाएगी जिनका जन्म किसी सरकारी अस्पताल एवं जननी सुरक्षा (JSY) से रजिस्टर्ड निजी चिकित्सा हॉस्पिटल में हुआ हो।
- उनका अपना बैंक का खता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो।
मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023 के दस्तावेज़
- माता पिता का आधार कार्ड
- माता पिता का भामाशाह कार्ड
- बालिका का आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्ड
- ममता कार्ड
- विद्यालय में प्रवेश का प्रमाण पत्र
- दो संतानों संबंधित स्व घोषणा पत्र
- 12वीं कक्षा की अंक तालिका
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ आदि
Rajasthan Mukhyamantri Rajshree Yojana 2023 की आवेदन प्रक्रिया
- Rajasthan Mukhyamantri Rajshree Yojana 2023 Online Application Form भरने हेतु अपने नजदीकी ई मित्र केंद्र या फिर अटल सेवा केंद्र में विजिट करें।
- अब आपको ई मित्र केंद्र या फिर अटल सेवा केंद्र में आवेदन फॉर्म भरने के लिए संचालक से सम्पर्क करना होगा।
- आवेदन करने हेतु अपने सभी दस्तावेजों को संचालक के पास जमा कराएं।
- संचालक के द्वारा योजना हेतु आवेदन फॉर्म को भरा जायेगा।
- आवेदन पत्र सबमिट हो जाने के बाद आपको रेफरेंस नंबर प्रदान किया जायेगा।
- रेफरेंस नंबर के आधार पर आप अपने आवेदन की स्थिति को चेक कर सकते है।
- इस तरह से आप राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना में आवेदन कर सकते है।
Mukhyamantri Rajshree Yojana ऑफलाइन आवेदन
- यदि आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको अपने नज़दीकी सरकारी अस्पताल में जाकर संपर्क करना होगा।
- योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आप ज़िला के कलेक्टर ज़िला परिषद ग्राम पंचायत स्वास्थ्य अधिकारी से संपर्क करके इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है