RTE Admission Rajasthan 2023-24:- राजस्थान सरकार द्वार आरटीई के तहत नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई थी। राइट टू एजुकेशन अधिनियम (Right to Education ACT) के अंतर्गत निम्न वर्ग के बच्चों को मनचाही प्राइवेट स्कूल में पढ़ने का मौका मिलता है। राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा RTE Rajasthan Admission 2023-24 की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से शुरू कर दी गई है। जो भी इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों को आरटीई के तहत पढ़ाना चाहते हैं वह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। राजस्थान की सभी प्रतिष्ठित स्कूलों में प्रवेश पाने के लिए बच्चो को 25% आरक्षण कोटा भी दिया दिया जा रहा है। आईआईटी में प्रवेश चाहने वाले स्टूडेंट्स को लाटरी के माध्यम से चुना जाएगा।
जो भी छात्र आरटीई राजस्थान के तहत एडमिशन लेना चाहता है वह इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकता है। आज इस लेख के माध्यम से आपको RTE Admission के लिए दस्तावेज़, पात्रता तथा आरटीई राजस्थान में प्रवेश कैसे लें आदि जानकारी प्राप्त होगी। यदि आप जानकरी पाना चाहते हो तो हमारे इस लेख को ध्यानपूर्वक और अंत तक ज़रूर पढ़ें।

RTE Admission Rajasthan 2023-24
आरटीई का पूरा नाम Right To Education Act है RTE के अनुसार 6 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा का अधिकार प्राप्त होता है। इस अधिनियम के अधीन गरीब नागरिकों के बच्चो के लिए 25% सीटें आरक्षित की जाती हैं। RTE Admission Rajasthan के अंतर्गत राज्य के प्राइवेट स्कूलों में समाज के गरीब परिवारों के बच्चों के लिए 25% आरक्षित सीटें होती है। Rajasthan RTE 2023-24 में प्रवेश के लिए आवेदन करने के बाद बच्चो का चयन लॉटरी सिस्टम से किया जाता है।
जिन बच्चो का नाम लिस्ट में आएगा उन्हें ही आरटीई राजस्थान एडमिशन 2023 में भाग लेने का मौका दिया जायगा। इस एक्ट के अधीन एडमिशन लेने वाले छात्र की फीस राज्य सरकार द्वारा दी जाती है। अतः सभी राज्य के पात्रिक बच्चे इस अधिनियम के अंतर्गत प्रवेश कर शिक्षा को ग्रहण कर सकते हैं। राजस्थान डायरेक्टरेट आफ एलिमेंट्री एजुकेशन द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं राज्य के जो भी छात्र राइट टू एजुकेशन के अंतर्गत एडमिशन लेना चाहते हैं वह नीचे दिए गए टाइम शेड्यूल के मुताबिक आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
RTE Rajasthan Admission 2023-24 Online Date
Event | Date |
विज्ञापन जारी करना | 06 फरवरी 2023 |
अभिभावक द्वारा ऑनलाइन आवेदन करना व दस्तावेज अपलोड करना | 06 फरवरी 2023 से 13 फरवरी 2023 तक |
ऑनलाइन लॉटरी द्वारा प्रवेश हेतु बालकों का वरीयता क्रम निर्धारित करना | 15 फरवरी 2023 |
अभिभावक द्वारा ऑनलाइन रिपोर्टिंग करना | 15 फरवरी 2023 से 17 फरवरी 2023 तक |
आवेदन पत्रों की जाँच करना | 15 फरवरी 2023 से 20 फरवरी 2023 तक |
विद्यालय द्वारा आवेदन को Correction / reject किये जाने की शिकायत सीबीईओ / जिशिअ कार्यालय में करना | 15 फरवरी 2023 से 24 फरवरी 2023 तक |
आवेदन में Correction की स्थिति में छात्र द्वारा संसोधन करना | 15 फरवरी 2023 से 23 फरवरी 2023 तक |
विद्यालय द्वारा संशोधित आवेदनों की पुन: जाँच करना | 15 फरवरी 2023 से 27 फरवरी 2023 तक |
पोर्टल द्वारा उपलब्ध आरटीई सीट्स पर चयन करना | 28 फरवरी 2023 |
आरटीई राजस्थान प्रवेश का उद्देश्य
राजस्थान राज्य में कई परिवार ऐसे मिलेंगे जिनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं होती है जिस कारण वह अपने बच्चों को शिक्षा नहीं दे पाते या अन्य कारणों की वजह से बच्चे शिक्षा को ग्रहण करने में असमर्थ रहते हैं। इन सभी कारणों को मद्दे नज़र रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2010 को शिक्षा अधिकार अधिनियम पारित किया है। जिस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य समाज के बच्चों को कक्षा 8 तक की अनिवार्य शिक्षा का अधिकार निःशुल्क प्रदान करना है।
RTE Rajasthan Admission 2023-24 के लाभ
- राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा जो बच्चे प्रतिष्ठित स्कूल अर्थात प्राइवेट स्कूल में पढ़ना चाहते हैं उनके हित में सरकार द्वारा अनुदानित किए जाने का फैसला किया गया है।
- इसी श्रंखला में जो विद्यार्थी Right to Education Act के अधीन आवेदन करते हैं।
- विधार्थियों को लॉटरी द्वारा सीट प्रदान कराई जाती है।
- प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने हेतु नि:शुल्क प्रवेश दिया जाता है।
- राजस्थान सरकार द्वारा यह अधिनियम 2010 में लागू किया गया था।
- Right to Education Act के तहत 14 वर्ष की उम्र तक बच्चे निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।
- विद्यार्थियों को 25% सीटें आरक्षित आवंटित की जाती है।
- Right to Education Act द्वारा बच्चों को आठवीं तक की शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार दिलाता है।
- यह योजना उन सभी बच्चों के लिए लाभकारी साबित होगी जो अपने पसंदीदा स्कूल में पढ़ना चाहते हैं।
- सरकार द्वारा वह विधार्थी अनुदानित किया जायगें।
आरटीई राजस्थान प्रवेश 2023-24 Age Limit
- 3+ पूर्व प्राथमिक के लिए – 3 वर्ष से अधिक और 4 वर्ष से कम
- 4+ पूर्व प्राथमिक के लिए – 3 वर्ष 6 महीने से अधिक पर 5 वर्ष से कम
- 5+ पूर्व प्राथमिक के लिए – 4 वर्ष 6 महीने से अधिक पर 6 वर्ष से कम
- प्रथम के लिए – 5 वर्ष से अधिक या 7 वर्ष से कम
RTE Rajasthan Admission के लिए पात्रता एंव दस्तावेज़
- आवेदक राजस्थान का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- बच्चे के माता-पिता की वार्षिक आय एक लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- अनुसूचित जाति के बच्चे
- अनुसूचित जनजाति वर्ग के बच्चे
- अनाथ बच्चें भी इस एक्ट के तहत एडमिशन ले सकते है।
- HIV अथवा कैंसर से पीड़ित माता / पिता के बच्चे या HIV अथवा कैंसर से पीड़ित बच्चा
- युद्ध विधवा के बालक
- पिछड़ा वर्ग के बालक
- वह अभिभावक जिनका नाम राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग/शहरी विकास विभाग द्वारा बनाई गयी BPL सूची में हो उनके बालक भी आरटीई एडमिशन ले सकते हैं।
- आरटीई राजस्थान के अंतर्गत प्रथम कक्षा से ही अब एडमिशन ले सकते हैं क्योकि प्री कक्षाओं को एक्ट द्वारा हटा दिया गया है।
- बच्चे का आयु प्रमाण पत्र,आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और परिवार का राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र बच्चे और माता-पिता दोनो का।
- एससी, एसटी जाति प्रमाण पत्र
- बीपीएल कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साईज फोटो
- मोबाईल नंब
- HIV अथवा कैंसर पीड़ित होने पर डॉक्टर द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र
आरटीई राजस्थान प्रवेश प्रक्रिया
- विधार्थी का निशुल्क सीट पर प्रवेश करने के लिए अभिभावक अपने करीबी क्षेत्र में आने वाले गैर सरकारी विद्यालयों में अपने बच्चे का एडमिशन करवा सकते हैं।
- माता-पिता प्रवेश करने के लिए राजस्थान आरटीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बालक और स्वयं की पात्रता सम्बन्धित पूछी गयी जानकारी को दर्ज करना होगा।
- इसमें मोबाइल नंबर को दर्ज करना बहुत ज़रूरी है।
- पात्रता जानकारी को भरने के बाद आपको एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड प्राप्त हो जाएंगे।
- आवेदन नंबर और पासवर्ड को भर कर आपको पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म भर दें तथा उसके बाद अभिभावक अपने नजदीकी अधिकतम 15 स्कूलों के नाम को चुन सकते हैं।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद फॉर्म को लॉक करके प्रिंट निकल लेना होगा।
- अब आप लॉटरी निकलने के बाद चुने गए विद्यालय में आसानी से रिपोटिंग कर सकते हैं।
- विद्यालय में निर्धारित तिथि पर प्रिंट फॉर्म तथा आवश्यक दस्तावेज को लेकर रिपोर्टिंग करें।
- रिपोर्टिंग के बाद receipt फॉर्म अवश्य ले लें।
- इस प्रक्रिया द्वारा बालक का एडमिशन पूरा हो जायेगा।
RTE Admission Rajasthan Online Apply Kaise Karen
यदि आप राजस्थान राज्य के पात्रिक नागरिक हैं और इस अधिनियम के स्धीन अपने बच्चे का एडमिशन करवाना चाहते हैं तो आप निम्नलिखित स्टेप्स को अपनाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- सर्वप्रथम आपको आरटीई राजस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जायगा।

- इसके बाद ऑनलाइन आवदेन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद ऑनलाइन आवेदन के लिए यहाँ ( चित्र में देखें ) विकल्प पर क्लिक करें।
- इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायगा।
- इस पर निशुल्क शिक्षा हेतु पात्रता सम्बंधित पूछी गयी जानकारी जैसे जाति, राशन कार्ड स्थिति, जन्म तिथि, जेंडर, वार्षिक आय आदि को सावधानी से दर्ज करना होगा।
- उसके बाद पात्रता सम्बंधित जानकारी को भरने के बाद पात्रता जांचे विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- यदि आप पात्र होंगे तो आपको एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
- उसके बाद ID और पासवर्ड का इस्तेमाल करते हुए लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें।
- लॉगिन करने के बाद आपको स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुल जायगा।
- आवेदन पत्र में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे बच्चे का नाम, आयु, माता का नाम, पिता का नाम, पता, मोबाइल नंबर, आदि को दर्ज करना होगा।
- उसके बाद अपने इस्छानुसार स्कूल ( जहां आप अपने बच्चे का एडमिशन करवाना चाहते हैं) के नामों को भरें।
- सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आप आवेदन पत्र का प्रिंट निकल लें।
- इस प्रकार आपका ऑनलाइन आवेदन पूर्ण हो जायगा।
आरटीई राजस्थान प्रवेश आवेदन की स्थिति जांचें
यदि आपने अपना RTE Admission Rajasthan आवेदन 2023-24 लिए ऑफिशल वेबसाइट पर कर दिया है तो आप निम्न प्रक्रिया द्वारा आवेदन की स्थिति जांच सकते हैं।
- सबसे पहले आपको RTE 2023 की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा ।
- उसके बाद आवेदन क्रमांक जो आपको नए पंजीकरण करने पर दिया गया था उसे दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- अब कैप्चा कोड को भरना होगा।
- उसके बाद आवेदन देखें विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रक्रिया द्वारा आवेदन फॉर्म की स्थिति आपको स्क्रीन पर दिखाई देगी।
FAQs
27/05/2023
https://rajpsp.nic.in/PSP3/Home/home.aspx