Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana:- जैसा कि हम जानते हैं किसी राज्य या देश में खेती के बारिश का पानी ही मुख्य स्त्रोत होता है। जिन राज्यों या स्थानों पर नदियों की कमी होती है। वहाँ बारिश ही पानी का मुख्य स्त्रोत होता है। और अगर वहाँ लम्बे समय तक बारिश न हो तो वहाँ सूखा पड़ने लगता है। ऐसे में हमारे किसान भाइयो को बहुत कठिनाईओ का सामना करना पड़ता है। उनकी खेती का बहुत नुकसान होता है। तथा उनकी आर्थिक स्थिति पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। इस समस्या का समाधान निकालते हुए झारखण्ड सरकार द्वारा इस योजना का आरम्भ किया गया है। जिसका नाम झारखण्ड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना है। यदि आप किसान है तो आप Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana का लाभ उठा सकते है। मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट (msry.jharkhand.gov.in) पर जाना होगा| अधिक जानकारी के लिए हमारे इस पेज को अंत तक पड़े।

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana 2023
झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का सुभारम्भ किया गया है। झारखण्ड राज्य के 22 जिलों (पूर्वी सिंहभूम एवं सिमडेगा) को छोड़कर 226 प्रखंडों को सूखा ग्रस्त निर्धारित किया गया है। इसलिए सूखे से प्रभावित हुए किसान परिवारों को राहत देने के लिए झारखण्ड सरकार ने योजना का एलान किया है। इस योजना के तहत सूखे के कारण किसानो फसल की ख़राब होने पर 3500 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सभी सूखे के कारण प्रभावित 226 प्रखंडों के किसान परिवारो को शीघ्र ही Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana के तहत धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे वह फसल के नुकसान की भरपाई कर सकेंगे इस योजना का लाभ राज्य लगभग 30 लाख किसानो को दिया जायेगा।
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2023 के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana |
आरम्भ की गई | मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा |
लाभार्थी | झारखंड के किसान परिवार |
वर्ष | 2023 |
उद्देश्य | राज्य के किसान परिवारों को फसल नुकसान होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना |
आवेदन की प्रक्रिया | Online |
आधिकारिक वेबसाइट | https://msy.jharkhand.gov.in/ |
Jharkhand Sukhad Rahat Yojana का उद्देश्य
झारखण्ड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का मुख्य उद्देश्य झारखण्ड राज्य के वह सभी किसान जिनकी फसल सूखे के कारण ख़राब हो गयी है। उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना है। सूखे की स्तिथि को देखते हुए 22 जिलों के 226 प्रखंडों के प्रति किसान परिवार को तत्काल सूखा राहत हेतु 3500 रूपये की राशि दी जाएगी। जिससे वह फसल के नुकसान की भरपाई कर सकेंगे। राज्य के लगभग 30 लाख से अधिक किसान परिवार सूखे की चपेट में है उन्हें इस योजना का लाभ मिल सकेगा।
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2023 के लाभ
- झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के दुवारा Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana को शुरू किया गया है।
- झारखण्ड राज्य के किसानो को इस योजना के तहत 3500 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। जिससे वह फसल के नुकसान की भरपाई कर सकेंगे।
- इस योजना से झारखण्ड के 22 जिलो के 226 प्रखंडों के किसान को आर्थिक लाभ मिलेगा।
- इस योजना का लाभ ऐसे किसान को दिया जायेगा जिनकी इस साल फसल ही नहीं हुई या 33 % से ज़्यादा फसल सूखे के कारण बर्बाद हो गयी।
Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana की पात्रता
- आवेदक को झारखण्ड का निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक को किसान होना अनिवार्य है।
- इस योजना का लाभ केवल उन किसानो को मिलेगा जो सूखे की चपेट में आये है।
- जो किसान पहले से किसी और बीमा का लाभ प्राप्त नहीं कर रहे है केवल वही इस योजना के पात्र होंगे।
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2023 के जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- किसान आईडी कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने एक नया Home Page खुल जायेगा।

- Home Page पर आपको पंजीकरण करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जहां पर आपको न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना है
- अब आपको यहां पर इस एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी सभी जरूर जानकारी प्रदान करनी है इसके बाद रजिस्टर का ऑप्शन पर क्लिक करना है
- इसके पश्चात आपको लॉगइन ऑप्शन पर जाना है
- इस नए पेज पर आपको यूजरनेम, ईमेल आईडी, पासवर्ड, कैप्चा कोड आदि दर्ज करना है।
- इसके बाद sign in के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इस तरह से आप Jharkhand Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana 2023 के अंतर्गत पंजीकरण कर सकते है।
FAQs
इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://msy.jharkhand.gov.in/ है |
इस योजना के तहत सूखे के कारण किसानो फसल की ख़राब होने पर 3500 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।