NREGA Payment List 2023:- राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम NREGA जिसे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के अंतर्गत 100 दिनों के लिए जॉब कार्ड धारकों को वित्तीय वर्ष में रोजगार की गारंटी दी जाती है। इस योजना के तहत कार्य करने वाले व्यक्ति का मनरेगा में किये गए कार्यों का पैसा सीधा उस व्यक्ति के बैंक खाते में उपलब्ध करा दिया जाता है। आज हम आपको बातएंगे कैसे आप घर बैठे अपना NREGA Payment List Online चेक कर सकते है| हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से मनरेगा के लाभ तथा उद्देश्य क्या है| इन सभी के बारे में जानकारी उपलब्ध करायेगे कृपया हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे |

NREGA Payment List 2023
MGNREGA जिसका पूरा नाम – The Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act है| मनरेगा योजना के अंतर्गत देश के सभी राज्यों में योजना द्वारा नागरिकों को रोजगार प्रदान किया जाता है, जिससे देश के बेरोजगार नागरिक रोजगार के माध्यम अपने और अपने परिवार का भरण पोषण कर सकेंगे। मनरेगा योजना के बेहतर संचालन हेतु देश के नागरिकों को योजना के माध्यम से लाभ पहुँचाने के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए सरकार द्वारा योजना के कार्यान्वयन हेतु 73,000 करोड़ रूपये का बजट भी निर्धारित किया गया है।
जिसका लाभ योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले सभी नागरिकों को प्रदान किया जाएगा। मनरेगा योजना ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इस योजना से सम्बंधित सभी जानकारियों और सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए ऑफिसियल वेब पोर्टल को बनाया गया है। इस वेब पोर्टल की सहायता से जॉब कार्ड धारक जॉब कार्ड धारकों की सूची देख सकते है, तथा अपना जॉब कार्ड नंबर आसानी से निकाल सकेंगे, साथ ही अपना नरेगा पेमेंट लिस्ट 2023 ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
नरेगा पेमेंट लिस्ट 2023
योजना का नाम | NREGA Payment List 2023 |
किसके द्वारा जारी की गई | केंद्र सरकार द्वारा |
लाभार्थी | देश के सभी गरीब और बेरोजगार नागरिक |
साल | 2023 |
पेमेंट लिस्ट देखने की प्रक्रिया | Online |
आधिकारिक वेबसाइट | nrega.nic.in |
नरेगा भुगतान सूची के तहत राज्यों की सूची
सभी राज्यों की सूची दिया गया है जिसका कि Online Mgnrega Payment List Check किया जा सकता है। सभी राज्यों के लिए मनरेगा भुगतान की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया सामान है।
Andhra Pradesh | Assam |
Bihar | Punjab |
Dadra & Nagar Haveli | Arunachal Pradesh |
Jammu & Kashmir | Rajasthan |
Odisha | Andaman & Nicobar |
Chhattisgarh | Sikkim |
Gujarat | Daman & Diu |
Himachal Pradesh | Lakshadweep |
Goa | Jharkhand |
Kerla | Tamil Nadu |
Karnataka | Maharashtra |
Madhya Pradesh | Tripura |
Manipur | Meghalaya |
Puducherry | Mizoram |
Chandigarh | Nagaland |
Haryana | Telangana |
Uttar Pradesh | West Bengal |
Uttrakhand | Ladakh |
NREGA Payment List का उद्देश्य
नरेगा भुगतान सूची का मुख्य उद्देश्य योजना के तहत पंजीकृत और काम करने वाले श्रमिकों को मजदूरी प्रदान करना है। श्रमिक अपने नाम और सरकार द्वारा उनके काम के लिए भुगतान की जा रही कुल राशि की जांच कर सकते हैं।
नरेगा पेमेंट लिस्ट में क्या-क्या जानकारी दी गई होती है?
- कार्य कोड (Work Code)
- जॉब कार्ड नंबर (Job Card No.)
- आवेदक का नाम (Applicant Name)
- मस्टर रोल नंबर (Muster Roll No.)
- दिनांक प्रपत्र (Date Form)
- की तारीख (Date to)
- मजदूरी प्रतिदिन (Wage Per day)
- कुल उपस्थिति (Total Attendance)
- कुल नगद भुगतान (Total Cash Payment)
- डाटा एंट्री तिथि (Data Entry Date)
- डाटा एंट्री में देरी (Delay in Data Entry)
NREGA Payment List के लाभ
- नरेगा पेमेंट लिस्ट 2023 ऑनलाइन वही व्यक्ति देख सकता है जिसका नाम नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में होगा|
- भारत के लगभग सभी राज्यों के लोग नरेगा पेमेंट लिस्ट ऑनलाइन देख सकते हैं|
- ऑनलाइन सुविधा शुरू हो जाने से अब जॉब कार्ड धारकों को ग्राम पंचायत दफ्तर अथवा विभागीय दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे|
- कोई भी जॉब कार्ड धारक घर बैठे केवल अपने मोबाइल से किसी भी समय नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख सकता है|
- नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में वह पूरी जानकारी पा सकता है जैसे : प्रतिदिन मिलने वाली मजदूरी, क्या काम कर रहा है, कितने दिन से काम कर रहा है, सभी जानकारी|
- कार्यकर्ता अतिरिक्त डेटा देख सकते हैं जैसे कि वह राज्य जिसमें नौकरियां प्राप्त की गईं, उन्हें प्राप्त करने वाले लोगों की संख्या और उन्हें प्राप्त करने वाले लोगो की धन की राशि|
नरेगा पेमेंट लिस्ट पात्रता
केवल पंजीकृत कर्मचारी ही सरकार से भुगतान के लिए पात्र हैं। बाहरी कर्मचारी पात्र नहीं हैं और भुगतान के लिए दावा नहीं कर सकते। श्रमिकों के नाम उनकी उपस्थिति और अन्य दस्तावेजों के सत्यापन के बाद सूचीबद्ध किए जाएंगे।
NREGA Payment List 2023 ऑनलाइन चेक कैसे करें?
- सबसे पहले आपको Nrega Payment List Online देखने की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |

- अब आपको होम पेज पर Transparency & Accountability वाले ब्लॉक में जॉब कार्ड का विकल्प दिखाई देगा |
- यहां पर सभी राज्यों की लिस्ट दिखाई देगी, जिनमें से आपको अपना राज्य चुन लेना है|
- इसके बाद आपके सामने फॉर्म खुल जाएगा |
- जिसमे आपको वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक पंचायत आदि जानकरी भरने होगी |
- उसके बाद प्रोसीड के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने जॉब कार्ड लिस्ट में शामिल सभी लोगों के नाम की लिस्ट खुल जाएगी, जिसमे से आपको अपने नाम के आगे दिए गए जॉब कार्ड नंबर पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने योजन के अंतर्गत किये गए कार्यों की लिस्ट आ जाएगी, आप जिस भी कार्य के भुगतान की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, आपको उस पर क्लिक करना होगा।
- इस नए पेज पर आपको मस्टर रोल्स यूज़ड वाले विकल्प के आगे दी गयी संख्या पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने आपके किये गए कार्य की हाजरी, प्रतिदिन मजदूरी, उपस्थिति के अनुसार देय राशि, कुल भुगतान की जानकारी सामने आ जाएगी।
नरेगा पेमेंट लिस्ट में नाम कैसे देखें ?
- सबसे पहले आपको Nrega Payment List Online देखने की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- यहाँ नीचे आपको पंचायत वाला विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- अब आपको पंचायत वाले विकल्प में ग्राम पंचायत वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको नए पेज पर जेनेरेट रिपोर्टस का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- नए पेज पर राज्यों के नाम की सूची आ जाएँगे, जिसमे से आप जिस भी राज्य में रहते हैं, आपको उसका चयन करन होगा।
- इसके बाद आपके सामने फॉर्म खुलकर आ जाएगा, जिसमे पूछी गयी सभी जानकरी जैसे वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक पंचायत आदि जानकरी भरनी होगी |
- उसके बाद आपको प्रोसीड के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब नए पेज में आपको वर्क वाले विकल्प में कंसोलिडेट रिपोर्ट ऑफ़ पेमेंट टू वर्कर वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है।
- इसके बाद आपके सामने आपके राज्य की फाइनेंसियल ईयर (वित्तीय वर्ष) 2020-21 सूची खुल जाएगी। जैसा कि आप नीचे दिए गए चित्र में देख सकते है।
- आवेदक अपने नाम को खोजकर अपनी पूरी जानकारी जैसे गाँव का नाम, आवेदक का नाम, पिता या पति का नाम, वर्क नाम और कोड, कार्य के दिन, भुगतान राशि की जानकारी लिस्ट में प्राप्त कर सकेंगे।